-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 3:13 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नेपाल: भयावह बाढ़ के तीन महीने, सर्द मौसम में सहायता की अपील

Source: UN News: शनिवार, 28 नवम्बर 2026 00:00 AM (IST)
नेपाल: भयावह बाढ़ के तीन महीने, सर्द मौसम में सहायता की अपील
नेपाल में 26 अगस्त को अचानक आई विनाशकारी बाढ़ के तीन महीने बीत जाने के बाद भी हज़ारों परिवार अपनी ज़िन्दगी दोबारा पटरी पर लाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं. घरों, खेतों और मवेशियों के नुक़सान से लोगों की आजीविका और खाद्य सुरक्षा प्रभावित हुई है, जबकि टूटी सड़कों और पुलों के कारण राहत पहुँचाना अब भी चुनौती बना हुआ है. कड़ाके की सर्दी शुरू होने से उनकी मुश्किलें और बढ़ने की आशंका है. विश्व खाद्य कार्यक्रम (WFP) ने हज़ारों प्रभावित लोगों के लिए खाद्य, नक़दी सहायता की व्यवस्था की है और समर्थन जारी रखने की अपील की है... (वीडियो) तीन महीने पहले, नेपाल और चीन के तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र की सीमा पर एक ग्लेशियर के ध्वस्त हो जाने से अचानक, विशाल पैमाने पर बाढ़ आ गई थी, जिसमें 1,450 से अधिक लोगों की जान गई, लगभग पाँच हज़ार लापता हो गए, और 84 हज़ार से अधिक लोग प्रभावित हुए.नेपाल सरकार के एक आकलन में आवास, परिवहन, ऊर्जा प्रणालियों, आजीविका व स्थानीय अर्थव्यवस्थाओं को हुए नुक़सान और पुनर्बहाली व पुनर्निर्माण आवश्यकताओं को लगभग 5.2 अरब अमेरिकी डॉलर (706 अरब नेपाली रुपये) आंका गया है.WFP, आजीविका और आय के साधनों की बहाली के लिए उन क्षेत्रों में समुदायों और स्थानीय अधिकारियों के साथ मिलकर प्रयासों में जुटी है, जो अब भी सम्पर्क से कटे हुए हैं. इसका एक उद्देश्य परिवहन व्यवस्था में रुकावटें होने के बावजूद कृषि उपज की आवाजाही बनाए रखना है.यूएन खाद्य कार्यक्रम ने प्रभावित परिवारों की आजीविका बहाल करने और सर्दियों में खाद्य संकट गहराने से रोकने के लिए निरन्तर अन्तरराष्ट्रीय सहायता की अपील की है.

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement