×
होम
खबरें
देश
दुनिया
खेल
क्रिकेट
फुटबॉल
टेनिस
अन्य
क्राइम
बॉलीवुड
हॉलीवुड
अजब - गजब
अजूबे
अनोखी कहानियाँ
फोटो गैलरी
लाइफस्टाइल
रिलेशनशिप
घरेलू नुस्खे
फिटनेस
हेल्थ
ज्योतिष
राशि और निदान
वास्तु
पूजा और पाठ
टेलीविज़न
गैजेट्स
ऑटोमोबाइल
करियर
ट्रैफ़िक
English
राज्य
×
लुधियाना
पटियाला
अमृतसर
जालंधर
बठिंडा
पठानकोट
होशियारपुर
मोगा
मोहाली
बरनाला
फिरोजपुर
फगवाड़ा
कपूरथला
फरीदकोट
मुक्तसर
संगरूर
फाजिल्का
गुरदासपुर
मंसा
तरनतारन
सिरहिंद फतेहगढ़
रूपनगर
शहीद भगत सिंह नगर
चंडीगढ़
रोपड़
फरीदाबाद
चंडीगढ़
गुरूग्राम
हिसार
रोहतक
पानीपत
करनाल
सोनीपत
यमुना नगर
पंचकुला़
भिवानी
जींद
सिरसा
कैथल
पलवल
रेवाड़ी
फतेहाबाद
महेन्द्रगढ़
अंबाला
कुरुक्षेत्र
नूँह
झज्जर
गोहाना
चरखी दादरी
नारनौल
लखनऊ
कानपुर
फ़िरोज़ाबाद
आगरा
वाराणसी
इलाहाबाद
मुरादाबाद
अलीगढ़
सहारनपुर
नोएडा
झांसी
हापुड़
इटावा
संभल
बहराइच
उन्नाव
रायबरेली
सीतापुर
लालितपुर
पीलीभीत
हरदोई
आजमगढ़
सुल्तानपुर
शामली
मथुरा
प्रतापगढ़
फर्रुखाबाद
महराजगंज
हाथरस
बस्ती
बुलंदशहर
बांदा
देवरिया
गाजियाबाद
बरेली
सोनभद्र
गोंडा
गोरखपुर
जौनपुर
अमेठी
मिर्जापुर
भदोही
मेरठ
अयोध्या
मुजफ़्फरनगर
एटा
शाहजहांपुर
चित्रकूट
बिजनौर
कन्नौज
बदायूं
चंदौली
संत कबीर नगर
कौशाम्बी
मैनपुरी
ग्रेटर नोएडा
रामपुर
बागपत
कासगंज
महोबा
अम्बेडकरनगर
लखीमपुर खीरी
उत्तरकाशी
औरैया
जालौन
पौड़ी गढ़वाल
सिद्धार्थ नगर
अमरोहा
कुशी नगर
बलिया
गाजीपुर
फतेहपुर
महाकुंभ नगर
बाराबंकी
जयपुर
जोधपुर
बीकानेर
अजमेर
भीलवाड़ा
अलवर
भरतपुर
बाड़मेर
सीकर
टोंक
सवाई-माधोपुर
नागौर
राजसमन्द
सिरोही
प्रतापगढ़
उदयपुर
पाली
दौसा
धौलपुर
हनुमानगढ़
चूरु
कोटा
श्री गंगानगर
डूंगरपुर
चित्तौड़गढ़
झुंझुनूं
बांसवाड़ा
बारां
बूंदी
जैसलमेर
जालोर
करौली
झालावाड़
भिवाड़ी
केकड़ी
शाहपुरा
सांचोर
दूदू
सलूंबर
जोधपुर ग्रामीण
डीडवाना
फलोदी
डीग
नीम का थाना
ब्यावर
खैरथल
बालोतरा
कोटपूतली-बहरोड
गंगापुर सिटी
अनूपगढ़
शिमला
मंडी
ऊना
सोलन
बिलासपुर
हमीरपुर
कांगड़ा
सिरमौर
चंबा
कुल्लू
किन्नौर
धर्मशाला
लाहौल स्पीति
ज्वालामुखी
Nov 26, 2026 10:32 am
राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
बॉलीवुड
ज्योतिष
खेल
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
पंजाब
गायत्री परिवार
English
राज्य
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
दिल्ली NCR
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
बिहार
महाराष्ट्र
झारखण्ड
उत्तराखंड
चंडीगढ़ यूटी
Advertisement
Home
/
news
‘ईरान में ज़िन्दगी बेहतर थी’: जबरन अफ़ग़ानिस्तान वापसी के बाद मुश्किलों से जूझती महिलाएँ
Source: UN News: गुरुवार, 26 नवम्बर 2026 00:00 AM (IST)
दाई का प्रशिक्षण प्राप्त 28 वर्षीय ज़हरा ने ईरान में पाँच वर्षों तक एक बुज़ुर्ग महिला की देखभाल करके अपना गुज़ारा किया. मगर अफ़ग़ानिस्तान लौटने के बाद वह बेरोज़गार हैं. तलाक़शुदा ज़हरा अब पश्चिमी अफ़ग़ानिस्तान के हेरात शहर में अपने माता-पिता और भाई-बहनों के साथ रहती हैं, जबकि उनका छह वर्षीय बेटा अपने पिता के पास है. ज़हरा कहती हैं, “कभी-कभी मैं उससे मिल भी नहीं पाती. महीने में सिर्फ़ दो बार ही उसे देख पाती हूँ.”ज़हरा उन लाखों अफ़ग़ान नागरिकों में शामिल हैं, जिन्हें हाल के वर्षों में ईरान और पाकिस्तान से अपने देश लौटने के लिए मजबूर होना पड़ा है.इनमें अनेक महिलाएँ हैं, जिन्हें रोज़गार, पढ़ाई और अपेक्षाकृत स्थिर जीवन छोड़कर ऐसे देश में लौटना पड़ा है, जहाँ अवसर लगातार सिमट रहे हैं.44 वर्षीय होमा की कहानी भी कुछ ऐसी ही है. ईरान में छह वर्ष बिताने के बाद अब परिवार के गुज़ारे की पूरी ज़िम्मेदारी उन्हीं पर है.वह अपने पति के साथ देवर के घर के एक कमरे में रहती हैं. उनके पति विकलांगता के कारण काम नहीं कर सकते. होमा घरों में सफ़ाई करती हैं और काम मिलने पर कपड़े सिलती हैं.वह कहती हैं, “ईरान में मेरी ज़िन्दगी बेहतर थी. दुर्भाग्य से हमें वहाँ से निर्वासित कर दिया गया.”आर्थिक तंगी का आलम यह है कि कभी-कभी उन्हें सड़क पर भीख माँगनी पड़ती है. © UNHCR/Oxygen Empire Media Production अफ़ग़ानिस्तान के हेरात प्रान्त में क़ला सीमा चौकी पर पहुँचने वाले अनेक अफ़ग़ान नागरिक बेहद कठिन परिस्थितियों में होते हैं और उन्हें तत्काल सहायता की ज़रूरत होती है. देश छोड़ने से जबरन वापसी तकज़हरा और होमा अलग-अलग परिस्थितियों में ईरान पहुँची थीं, लेकिन दोनों के अफ़ग़ानिस्तान छोड़ने की वजहें लगभग एक जैसी थीं.दाई का प्रशिक्षण पूरा करने के बाद ज़हरा ने देश छोड़ दिया था.वह बताती हैं, “तालेबान शासन, ख़राब आर्थिक हालात और मेरे शिक्षित होने की वजह से मुझे देश छोड़ना पड़ा.”पति को नशे की लत थी, लेकिन इसके बावजूद ईरान में उन्हें नियमित काम मिला.ज़हरा कहती हैं, “वहाँ मैं कमाती थी और मेरी ज़िन्दगी बेहतर थी.”वहीं, होमा ईरान में घरों की सफ़ाई करती थीं और पुराना प्लास्टिक इकट्ठा करके बेचती थीं. उन्होंने बताया “इससे परिवार की अच्छी आमदनी होती थी. हम एक अच्छी इमारत में रहते थे, जहाँ सुरक्षाकर्मी भी था. पड़ोसी भोजन और दूसरी ज़रूरतों में हमारी मदद करते थे.” © UNICEF/Osman Khayyam ईरान से अफ़ग़ानिस्तान में प्रवेश करने के बाद आराम करता एक परिवार. गुज़ारे की जद्दोजहदअफ़ग़ानिस्तान लौटने के बाद ज़हरा और होमा की ज़िन्दगी रोज़मर्रा की ज़रूरतें पूरी करने के संघर्ष में सिमट गई है.ज़हरा के पिता दृष्टिहीन हैं और काम नहीं कर सकते. परिवार में उनका छोटा भाई ही नियमित कमाई करता है.दाई का प्रशिक्षण और क्लीनिकों में स्वैच्छिक सेवा का अनुभव होने के बावजूद ज़हरा को कामकाज नहीं मिला.वह कहती हैं, “मेरे पास काम करने के अवसर ही नहीं हैं.”उधर, होमा अपेंडिसाइटिस के ऑपरेशन के बाद अभी दर्द से जूझ रही हैं. देवर की पत्नी से उनके सम्बन्ध तनावपूर्ण हैं और ऑपरेशन के लिए देवर से लिया क़र्ज़ भी चुकाना बाक़ी है.वह बताती हैं, “मेरे इलाज के लिए कोई मदद उपलब्ध नहीं है. ऑपरेशन कराने के लिए मुझे अपने देवर से पैसे उधार लेने पड़े थे.” © UNHCR/Oxygen Empire Media Pro अफ़ग़ानिस्तान के हेरात प्रान्त में स्थित इस्लाम क़ला सीमा पर ईरान से लौट रहे अफ़ग़ान लोग. लाखों की वापसीसंयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी (
UNHCR
) के चार्ली गुडलेक के अनुसार, पिछले तीन वर्षों में 65 लाख से अधिक अफ़ग़ान नागरिक स्वदेश लौटे हैं, जिनमें लगभग 30 लाख अकेले वर्ष 2025 में लौटे.इससे अफ़ग़ानिस्तान की आबादी 10 फ़ीसदी से अधिक बढ़ी है और आवास, रोज़गार व सार्वजनिक सेवाओं पर दबाव गहराया है.यूएनएचसीआर से सहायता पाने वालों में आधे से अधिक महिलाएँ और लड़कियाँ हैं, जबकि महिलाओं व बच्चों की कुल हिस्सेदारी लगभग 82 फ़ीसदी है.चार्ली गुडलेक कहते हैं, “महिलाओं और लड़कियों की सबसे पहली ज़रूरत रहने के लिए सुरक्षित जगह है.”उनके अनुसार, महिलाओं और लड़कियों पर लगी पाबन्दियों के कारण नक़द सहायता, शिक्षा, आजीविका के अवसर और संरक्षण सेवाएँ मुहैया करवाना भी बेहद ज़रूरी हैं.अधिकाँश लोग बहुत कम संसाधनों के साथ लौट रहे हैं और नए सिरे से जीवन शुरू करने के लिए रिश्तेदारों व स्थानीय समुदायों पर निर्भर हैं. © UNAMA/Aashiqullah Mandozai अफ़ग़ानिस्तान में तालेबान प्रशासन की पाबन्दियों के कारण महिलाओं और लड़कियों के लिए शिक्षा व रोज़गार के अवसर सीमित हो गए हैं. सिलाई मशीन बनी आजीविका का सहारासंयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी (UNHCR) और उसके साझीदारों की मदद से ज़हरा और होमा की मुश्किलें कुछ कम हुई हैं.एक साझीदार संगठन से सम्पर्क के बाद ज़हरा को नक़द सहायता, क़ानूनी मदद और मानसिक स्वास्थ्य व मनोसामाजिक सेवाओं तक पहुँच मिली.वहीं होमा ने नक़द सहायता से एक सिलाई मशीन ख़रीदी.वह बताती हैं, “अब मेरी आमदनी हो रही है और मैं परिवार की मदद कर पा रही हूँ.”इससे वह ऑपरेशन के बाद घर से ही काम कर सकती हैं. उन्होंने परिवार के लिए ज़रूरी सामान भी ख़रीदा.होमा कहती हैं, “मैंने परिवार के लिए चावल और तेल ख़रीदा, क्योंकि दो महीने पहले हमारे पास खाने के लिए कुछ भी नहीं था.”चार्ली गुडलेक के अनुसार, ऐसी मदद का उद्देश्य तत्काल ज़रूरतें पूरी करने के साथ महिलाओं को लम्बे समय के लिए आजीविका के साधन देना भी है.यूएनएचसीआर अफ़ग़ानिस्तान में 150 से अधिक व्यावसायिक प्रशिक्षण परियोजनाएँ चला रही है और तमाम पाबन्दियों के बावजूद महिलाओं के लिए कमाई के नए अवसर तलाश रही है. © UNHCR/Oxygen Empire Media Production लाखों अफ़गानों की जबरन वापसी से, संसाधनों पर दबाव बढ़ा है. अनिश्चित भविष्यज़हरा और होमा के लिए भविष्य की योजनाएँ बनाना मुश्किल है.होमा की ज़रूरतें बुनियादी हैं - रहने के लिए घर, सर्दियों के लिए भोजन और जीवन में कुछ स्थिरता.वह कहती हैं, “मुझे सर्दियों के लिए और भोजन, तेल व अन्य ज़रूरी सामान चाहिए.”वहीं, ज़हरा रोज़गार, आत्मनिर्भरता और अपने बेटे के साथ अधिक समय बिताना चाहती हैं. लेकिन उन्हें बेटे की क़ानूनी अभिरक्षा (custody) मिलने की उम्मीद नहीं है.उनका पूर्व पति नशे की लत का शिकार है, फिर भी उन्हें आशंका है कि अदालत उनके पक्ष में फ़ैसला नहीं देगी.ज़हरा कहती हैं, “अफ़ग़ानिस्तान की अदालतें हमेशा पुरुषों का पक्ष लेती हैं.”अनिश्चित भविष्य को लेकर होमा की चिन्ता भी गहरी है.वह कहती हैं, “मैं अफ़ग़ानिस्तान में अपने भविष्य को लेकर बहुत चिन्तित हूँ.”
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
प्रमुख खबरें
संविधान गौरव दिवस : अमित शाह दिल्ली में, जेपी नड्डा अहमदाबाद और नितिन नवीन पटना में करेंगे कार्यक्रमों में शिरकत
चिंता और गुस्से से आजादी चाहिए तो अपनी दिनचर्या में शामिल करें शशांकासन
किम जोंग उन ने किया परमाणु ठिकानों का दौरा, सामरिक हथियारों के व्यापक इस्तेमाल पर रहा जोर
और प्रमुख खबरें...
Advertisement
Traffic
बच्चों की सेहत बिगाड़ सकती हैं खानपान से जुड़ी ये गलतियां, माता-पिता आज ही बदलें ये आदतें
आईपीएल 2027 की नीलामी के लिए 1,220 खिलाड़ियों के नाम दर्ज, बीसीसीआई ने दी जानकारी
बोमन ईरानी का गेटवे ऑफ इंडिया पर हुआ फुल सर्कल मोमेंट, 60 साल पुरानी याद ने छुआ दिल!
मिस यूनिवर्स 2026 : टॉप 30 तक पहुंचीं भारत की 19 वर्षीय काजिया लिज मेजो, टॉप 12 से चूकीं, विजेता को मिलेगा 3,150 हीरों से जड़ा खास डायमंड क्राउन
'ओ साथी रे' में अविनाश तिवारी को क्यों लिया? इम्तियाज अली ने बताई वजह
और खबरें
Features
राजस्थान के परिणाम के लिए केंद्रीय नेतृत्व जिम्मेदार
चुनावी महासंग्राम की राह पर उत्तर प्रदेश
भारत को किसानों के लिए उर्वरक आपूर्ति सुरक्षित करने के लिए अधिक स्वदेशी डीएपी की जरूरत
और खबरें...
Daily Horoscope :
Aries
Taurus
Gemini
Cancer
Leo
Virgo
Libra
Scorpio
Sagittarius
Capricorn
Aquarius
Pisces