×
होम
खबरें
देश
दुनिया
खेल
क्रिकेट
फुटबॉल
टेनिस
अन्य
क्राइम
बॉलीवुड
हॉलीवुड
अजब - गजब
अजूबे
अनोखी कहानियाँ
फोटो गैलरी
लाइफस्टाइल
रिलेशनशिप
घरेलू नुस्खे
फिटनेस
हेल्थ
ज्योतिष
राशि और निदान
वास्तु
पूजा और पाठ
टेलीविज़न
गैजेट्स
ऑटोमोबाइल
करियर
ट्रैफ़िक
English
राज्य
×
लुधियाना
पटियाला
अमृतसर
जालंधर
बठिंडा
पठानकोट
होशियारपुर
मोगा
मोहाली
बरनाला
फिरोजपुर
फगवाड़ा
कपूरथला
फरीदकोट
मुक्तसर
संगरूर
फाजिल्का
गुरदासपुर
मंसा
तरनतारन
सिरहिंद फतेहगढ़
रूपनगर
शहीद भगत सिंह नगर
चंडीगढ़
रोपड़
फरीदाबाद
चंडीगढ़
गुरूग्राम
हिसार
रोहतक
पानीपत
करनाल
सोनीपत
यमुना नगर
पंचकुला़
भिवानी
जींद
सिरसा
कैथल
पलवल
रेवाड़ी
फतेहाबाद
महेन्द्रगढ़
अंबाला
कुरुक्षेत्र
नूँह
झज्जर
गोहाना
चरखी दादरी
नारनौल
लखनऊ
कानपुर
फ़िरोज़ाबाद
आगरा
वाराणसी
इलाहाबाद
मुरादाबाद
अलीगढ़
सहारनपुर
नोएडा
झांसी
हापुड़
इटावा
संभल
बहराइच
उन्नाव
रायबरेली
सीतापुर
लालितपुर
पीलीभीत
हरदोई
आजमगढ़
सुल्तानपुर
शामली
मथुरा
प्रतापगढ़
फर्रुखाबाद
महराजगंज
हाथरस
बस्ती
बुलंदशहर
बांदा
देवरिया
गाजियाबाद
बरेली
सोनभद्र
गोंडा
गोरखपुर
जौनपुर
अमेठी
मिर्जापुर
भदोही
मेरठ
अयोध्या
मुजफ़्फरनगर
एटा
शाहजहांपुर
चित्रकूट
बिजनौर
कन्नौज
बदायूं
चंदौली
संत कबीर नगर
कौशाम्बी
मैनपुरी
ग्रेटर नोएडा
रामपुर
बागपत
कासगंज
महोबा
अम्बेडकरनगर
लखीमपुर खीरी
उत्तरकाशी
औरैया
जालौन
पौड़ी गढ़वाल
सिद्धार्थ नगर
अमरोहा
कुशी नगर
बलिया
गाजीपुर
फतेहपुर
महाकुंभ नगर
बाराबंकी
जयपुर
जोधपुर
बीकानेर
अजमेर
भीलवाड़ा
अलवर
भरतपुर
बाड़मेर
सीकर
टोंक
सवाई-माधोपुर
नागौर
राजसमन्द
सिरोही
प्रतापगढ़
उदयपुर
पाली
दौसा
धौलपुर
हनुमानगढ़
चूरु
कोटा
श्री गंगानगर
डूंगरपुर
चित्तौड़गढ़
झुंझुनूं
बांसवाड़ा
बारां
बूंदी
जैसलमेर
जालोर
करौली
झालावाड़
भिवाड़ी
केकड़ी
शाहपुरा
सांचोर
दूदू
सलूंबर
जोधपुर ग्रामीण
डीडवाना
फलोदी
डीग
नीम का थाना
ब्यावर
खैरथल
बालोतरा
कोटपूतली-बहरोड
गंगापुर सिटी
अनूपगढ़
शिमला
मंडी
ऊना
सोलन
बिलासपुर
हमीरपुर
कांगड़ा
सिरमौर
चंबा
कुल्लू
किन्नौर
धर्मशाला
लाहौल स्पीति
ज्वालामुखी
Nov 26, 2026 10:32 am
राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
बॉलीवुड
ज्योतिष
खेल
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
पंजाब
गायत्री परिवार
English
राज्य
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
दिल्ली NCR
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
बिहार
महाराष्ट्र
झारखण्ड
उत्तराखंड
चंडीगढ़ यूटी
Advertisement
Home
/
news
कॉप31: जलवायु सम्मेलन का अन्तिम दिन, कारगर समझौते से पीछे न हटने की मांग
Source: UN News: मंगलवार, 24 नवम्बर 2026 00:00 AM (IST)
तुर्कीये के अन्ताल्या शहर में शुक्रवार को यूएन के वार्षिक जलवायु सम्मेलन (कॉप31) के अन्तिम दिन, योरोप, अफ़्रीका, लातिन अमेरिका और प्रशान्त क्षेत्र में स्थित देशों के एक समूह ने समझौते के सम्भावित प्रस्ताव को चुनौती दी है. उन्होंने जीवाश्म ईंधन (कोयला, तेल, गैस) के इस्तेमाल से दूर हटने और वित्तीय संसाधनों की व्यवस्था के लिए ठोस उपायों की मांग दोहराई है. वहीं, अन्ताल्या में जुटे जलवायु कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी है कि यह वार्ता विफलता की ओर बढ़ती नज़र आ रही है. पिछले दो सप्ताह से वार्ताकार एक ऐसे समझौते पर पहुँचने की कोशिशों में जुटे हैं, जोकि लगभग 200 सरकारों को स्वीकार्य हो.वे देश भी जो आम तौर पर वार्ताओं में एक साथ नहीं होते हैं, उन्होंने शुक्रवार को अन्ताल्या में एक दूसरे के साथ खड़े होकर प्रैस वार्ता को सम्बोधित किया. कॉप31 सम्मेलन के अध्यक्ष के लिए उनका सन्देश था: बातचीत की मेज़ पर रखा गया प्रस्ताव संतोषजनक नहीं है.फ़्राँस और पनामा की अगुवाई में, फ़िनलैंड, ग्रीस, ग्वाटेमाला, स्पेन, स्वीडन, आइवरी कोस्ट, बेल्जियम समेत विश्व के अनेक हिस्सों से आए मंत्रियों व प्रतिनिधियों ने ठोस जलवायु कार्रवाई की मांग की है.प्रतिनिधियों का कहना है कि हम दुनिया को यह नहीं बता सकते हैं कि वैश्विक तापमान में 1.5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने जा रही है, और उसके बाद भी ऐसे बर्ताव करें जैसे कि कुछ हुआ ही न हो, चूँकि यह अस्तित्व से जुड़ा सवाल है. जलवायु मुद्दों पर यूएन की बैठकों में निर्णय आम तौर पर आपसी सहमति से लिए जाते हैं, यानि किसी एक देश द्वारा औपचारिक रूप से आपत्ति जताए जाने पर भी समझौते को रोका जा सकता है. © UN Climate Change/Kiara Worth जलवायु सम्मेलन में विभिन्न देशों से आए प्रतिनिधि कॉप31 में सम्भावित समझौते के मसौदे पर बातचीत कर रहे हैं. सहमति में रुकावटेंपनामा ने आगाह किया है कि ऐसा कोई कॉप दस्तावेज़ स्वीकार्य नहीं होगा, जिसमें जीवाश्म ईंधन का उल्लेख नहीं किया गया हो, और इसे सहन नहीं किया जा सकता है. यह चेतावनी कॉप31 में किसी समझौते के पारित होने की सम्भावना में देरी या उसके विफल होने की वजह बन सकती है.ये मतभेद, पिछले सप्ताह
यूएन महासचिव
एंतोनियो गुटेरेश की उन चेतावनियों को दोहराते हैं, जिनमें उन्होंने विश्व नेताओं से आग्रह किया था कि जीवाश्म ईंधन पर निर्भरता दूर करने के साथ-साथ विकासशील देशों के लिए वित्तीय संसाधनों की भी व्यवस्था करनी होगी. साथ ही, ऊर्जा स्रोतों में बदलाव की इस प्रक्रिया में श्रमिकों व समुदायों की रक्षा सुनिश्चित की जानी अहम है.महासचिव गुटेरेश ने वर्ष 2035 तक, अनुकूलन प्रयासों (बदलती जलवायु के अनुरूप ढलने) के लिए धनराशि को तीन गुना करने की अपील की है, और जीवाश्म ईंधन कम्पनियों के मुनाफ़े पर टैक्स लगाने का आग्रह किया है, जिसका इस्तेमाल जलवायु आपदाओं से उबर रहे देशों की मदद के लिए किया जाना होगा. देशों ने कॉप31 समझौते में अपनी छह प्राथमिकताओं को शामिल किए जाने पर बल दिया है:विज्ञान: यह सुनिश्चित करें कि जलवायु सम्बन्धी निर्णय वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर लिए जाएं.जीवाश्म ईंधन: कोयले, तेल, गैस के इस्तेमाल से व्यवस्थित ढंग से दूर जाने का स्पष्टता से उल्लेख हो.वित्तीय संसाधन: ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन के लिए सबसे अधिक ज़िम्मेदार पक्ष न्यायसंगत ढंग से जलवायु कार्रवाई के लिए धनराशि मुहैया कराएं.स्वच्छ ऊर्जा: नवीकरणीय (सौर, पवन), स्वच्छ ऊर्जा स्रोतों से बिजली हासिल करने की दिशा में तेज़ी से बढ़ाए जाएं.मीथेन: वैश्विक तापमान बढ़ने की रफ़्तार में कमी लाने के लिए मीथेन उत्सर्जन में तेज़ी से कटौती के उपायों को प्रोत्साहन मिले.अन्तरराष्ट्रीय सहयोग: जलवायु परिवर्तन, जैवविविधता और मरुस्थलीकरण पर तीन सन्धियों के बीच आपसी समन्वय को मज़बूती प्रदान की जाए. Rosa Castañeda / 10 Billion Solutions तुर्कीये के अन्ताल्या में कॉप31 सम्मेलन का शुभंकर, मंच के पीछे अलग-अलग हिस्सों में पड़ा हुआ है. सबसे निराशाजनक कॉप सम्मेलन?शुक्रवार दोपहर तक कॉप31 अध्यक्ष की ओर से प्रस्तावित ‘अन्ताल्या समझौते’ (Antalya Accord) का नया मसौदा जारी नहीं किया गया था. इस वजह से, विभिन्न देशों के प्रतिनिधिमंडल गुरूवार को जारी किए गए मसौदे के आधार पर ही काम करते रहे.प्रदर्शनकारियों का धैर्य जवाब देने लगा है. ‘शर्म करो’ (SHAME) लिखी काली तख़्तियाँ थामे नागरिक समाज संगठनों के प्रतिनिधियों की एक विशाल भीड़ ‘क्लाइमेट एक्शन नेटवर्क’ की अन्तिम प्रैस वार्ता में वक्ताओं के पीछे खड़ी थी.पर्यावरण संगठनों के इस वैश्विक गठबंधन ने प्रस्तावित समझौतों को ख़ारिज कर दिया है और विकासशील देशों से भी इसे स्वीकार न करने की अपील की है.संगठन की कार्यकारी निदेशक तसनीम एसोप ने कहा कि, “मेज़ पर ऐसा कुछ भी नहीं है जो लोगों की रक्षा करता हो या ‘ग्लोबल साउथ’ की प्राथमिकताओं के अनुरूप हो.”जलवायु कार्यकर्ताओं ने धनी देशों पर वित्तीय सहायता, ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन में कटौती और स्वच्छ अर्थव्यवस्था की प्रक्रिया में प्रभावित श्रमिकों एवं समुदायों को सहयोग जैसे मुद्दों पर रोड़े अटकाने का आरोप लगाया. ‘पावर शिफ़्ट अफ़्रीका’ के संस्थापक मोहम्मद अदोव ने दो टूक शब्दों में अपनी बात रखी. “कॉप अध्यक्ष हमें यह बताना चाहते हैं कि यह एक शानदार कॉप रहा है. लेकिन मैं आपको बिना किसी सन्देह के बता सकता हूँ कि यह अब तक का सबसे ख़राब कॉप रहा है.”उन्होंने विकसित देशों पर आरोप लगाया कि वे अधिक महत्वाकाँक्षी जलवायु लक्ष्यों की मांग तो कर रहे हैं, लेकिन उन्हें हासिल करने के लिए ज़रूरी सहयोग देने से पीछे हट रहे हैं.
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
प्रमुख खबरें
टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस का फ्लेक्स-फ्यूल हाइब्रिड मॉडल लॉन्च, E20 पर 22.58 kmpl माइलेज; E85 पेट्रोल से भी चलेगी
संविधान भारतीय लोकतंत्र की अनमोल धरोहर, राष्ट्रीय संविधान दिवस पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, बाबासाहेब को किया नमन
सर्दियों में बाइक की टंकी कितनी भरवानी चाहिए? जानें पेट्रोल टैंक में जंग लगने से बचाने का सही तरीका
और प्रमुख खबरें...
Advertisement
Traffic
मनोज बाजपेयी ने शेयर की 'शूल' की अनसुनी कहानी, बोले- कभी सोचा नहीं था लोग फिल्म को इतना अपनाएंगे
छठ पूजा की भक्ति में डूबीं मौनी रॉय, पटना पहुंचकर बोलीं- 'यह सिर्फ पर्व नहीं, एक एहसास है'
मिस यूनिवर्स 2026 : टॉप 30 तक पहुंचीं भारत की 19 वर्षीय काजिया लिज मेजो, टॉप 12 से चूकीं, विजेता को मिलेगा 3,150 हीरों से जड़ा खास डायमंड क्राउन
24 नवंबर का पंचांग: पूर्णिमा पर करें स्नान-दान, राहुकाल में भूलकर भी न करें ये काम
25 नवंबर का पंचांग: शिव योग और अमृत काल का रहेगा शुभ संयोग, जानें शुभ-अशुभ समय
और खबरें
Features
राजस्थान के परिणाम के लिए केंद्रीय नेतृत्व जिम्मेदार
भारत को किसानों के लिए उर्वरक आपूर्ति सुरक्षित करने के लिए अधिक स्वदेशी डीएपी की जरूरत
प्राग ज्योतिषपुर महोत्सव : साहित्य, इतिहास और संस्कृति पर मंथन
और खबरें...
Daily Horoscope :
Aries
Taurus
Gemini
Cancer
Leo
Virgo
Libra
Scorpio
Sagittarius
Capricorn
Aquarius
Pisces