×
होम
खबरें
देश
दुनिया
खेल
क्रिकेट
फुटबॉल
टेनिस
अन्य
क्राइम
बॉलीवुड
हॉलीवुड
अजब - गजब
अजूबे
अनोखी कहानियाँ
फोटो गैलरी
लाइफस्टाइल
रिलेशनशिप
घरेलू नुस्खे
फिटनेस
हेल्थ
ज्योतिष
राशि और निदान
वास्तु
पूजा और पाठ
टेलीविज़न
गैजेट्स
ऑटोमोबाइल
करियर
ट्रैफ़िक
English
राज्य
×
लुधियाना
पटियाला
अमृतसर
जालंधर
बठिंडा
पठानकोट
होशियारपुर
मोगा
मोहाली
बरनाला
फिरोजपुर
फगवाड़ा
कपूरथला
फरीदकोट
मुक्तसर
संगरूर
फाजिल्का
गुरदासपुर
मंसा
तरनतारन
सिरहिंद फतेहगढ़
रूपनगर
शहीद भगत सिंह नगर
चंडीगढ़
रोपड़
फरीदाबाद
चंडीगढ़
गुरूग्राम
हिसार
रोहतक
पानीपत
करनाल
सोनीपत
यमुना नगर
पंचकुला़
भिवानी
जींद
सिरसा
कैथल
पलवल
रेवाड़ी
फतेहाबाद
महेन्द्रगढ़
अंबाला
कुरुक्षेत्र
नूँह
झज्जर
गोहाना
चरखी दादरी
नारनौल
लखनऊ
कानपुर
फ़िरोज़ाबाद
आगरा
वाराणसी
इलाहाबाद
मुरादाबाद
अलीगढ़
सहारनपुर
नोएडा
झांसी
हापुड़
इटावा
संभल
बहराइच
उन्नाव
रायबरेली
सीतापुर
लालितपुर
पीलीभीत
हरदोई
आजमगढ़
सुल्तानपुर
शामली
मथुरा
प्रतापगढ़
फर्रुखाबाद
महराजगंज
हाथरस
बस्ती
बुलंदशहर
बांदा
देवरिया
गाजियाबाद
बरेली
सोनभद्र
गोंडा
गोरखपुर
जौनपुर
अमेठी
मिर्जापुर
भदोही
मेरठ
अयोध्या
मुजफ़्फरनगर
एटा
शाहजहांपुर
चित्रकूट
बिजनौर
कन्नौज
बदायूं
चंदौली
संत कबीर नगर
कौशाम्बी
मैनपुरी
ग्रेटर नोएडा
रामपुर
बागपत
कासगंज
महोबा
अम्बेडकरनगर
लखीमपुर खीरी
उत्तरकाशी
औरैया
जालौन
पौड़ी गढ़वाल
सिद्धार्थ नगर
अमरोहा
कुशी नगर
बलिया
गाजीपुर
फतेहपुर
महाकुंभ नगर
बाराबंकी
जयपुर
जोधपुर
बीकानेर
अजमेर
भीलवाड़ा
अलवर
भरतपुर
बाड़मेर
सीकर
टोंक
सवाई-माधोपुर
नागौर
राजसमन्द
सिरोही
प्रतापगढ़
उदयपुर
पाली
दौसा
धौलपुर
हनुमानगढ़
चूरु
कोटा
श्री गंगानगर
डूंगरपुर
चित्तौड़गढ़
झुंझुनूं
बांसवाड़ा
बारां
बूंदी
जैसलमेर
जालोर
करौली
झालावाड़
भिवाड़ी
केकड़ी
शाहपुरा
सांचोर
दूदू
सलूंबर
जोधपुर ग्रामीण
डीडवाना
फलोदी
डीग
नीम का थाना
ब्यावर
खैरथल
बालोतरा
कोटपूतली-बहरोड
गंगापुर सिटी
अनूपगढ़
शिमला
मंडी
ऊना
सोलन
बिलासपुर
हमीरपुर
कांगड़ा
सिरमौर
चंबा
कुल्लू
किन्नौर
धर्मशाला
लाहौल स्पीति
ज्वालामुखी
Nov 20, 2026 5:31 am
राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
बॉलीवुड
ज्योतिष
खेल
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
पंजाब
गायत्री परिवार
English
राज्य
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
दिल्ली NCR
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
बिहार
महाराष्ट्र
झारखण्ड
उत्तराखंड
चंडीगढ़ यूटी
Advertisement
Home
/
news
यमन: हिंसक टकराव में 64 बच्चों की मौत, शिक्षा, जल व स्वास्थ्य सेवाओं पर संकट
Source: UN News: शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026 00:00 AM (IST)
यमन में सितम्बर महीने में फिर भड़की लड़ाई के बाद से अब तक कम से कम 64 बच्चों की जान जा चुकी है और 60 से अधिक बच्चे घायल हुए हैं. संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (UNICEF) ने आशंका जताई है कि ताइज़ और लहज जैसे घनी आबादी वाले इलाक़ों में हिंसक टकराव का दायरा बढ़ने के कारण हताहतों का आँकड़ा बढ़ सकता है और इसलिए बच्चों की रक्षा के उपाय किए जाने होंगे. वर्ष 2014 से, ईरान द्वारा समर्थित हूथी लड़ाकों (अंसार अल्लाह गुट) का सऊदी अरब समर्थित यमनी सरकार से टकराव रहा है. हूथी अलगाववादियों का राजधानी सना समेत अन्य इलाक़ों पर क़ब्ज़ा है, जबकि अन्तरराष्ट्रीय मान्यता प्राप्त यमनी सरकार अदन में स्थित है.यूएन की मध्यस्थता में फ़रवरी 2022 में संघर्षविराम हुआ था, जिसके बाद देश में अपेक्षाकृत शान्ति व्याप्त हुई थी, लेकिन 3 सितम्बर को देश में फिर भड़के हिंसक टकराव के साथ, हूथी लड़ाकों (अंसार अल्लाह गुट) और यमनी सुरक्षा बलों के बीच यह सहमति टूट गई है.देश के पश्चिमी तट के इलाक़ों और ताइज़ शहर से लोगों के विस्थापन में विशाल बढ़ोत्तरी हुई है.यूनीसेफ़ की कार्यकारी निदेशक कैथरीन रसैल ने बुधवार को अपने वक्तव्य में क्षोभ जताया कि बच्चों की जान जाते हुए, उन्हें घायल होते हुए देखना भयावह है. इसे रोका जाना होगा. “हर एक संख्या के पीछे एक बच्चा है, जिसका जीवन अधूरा रह गया या फिर हमेशा के लिए बदल गया.”यूनीसेफ़ ने क्षोभ जताया है कि लड़ाई की वजह से बुनियादी सेवाओं और प्रतिष्ठानों पर सीधे तौर पर असर हुआ है. कम से कम सात स्कूल और 28 स्वास्थ्य केन्द्र क्षतिग्रस्त हुए हैं. इनमें से पाँच स्कूल यूनीसेफ़ के समर्थन से संचालित हो रहे थे.वहीं, लहज में यूनीसेफ़ का समर्थन प्राप्त एक स्वास्थ्य केन्द्र पर 2 नवम्बर को हुए हमले में तीन स्वास्थ्यकर्मियों समेत पाँच लोगों के मारे जाने की ख़बर है. © UNICEF/Mahmoud Alfilastini यमन के अदन में एक शिविर में विस्थापित परिवारों को शरण दी गई है. (फ़ाइल) ताइज़ में हालात पर चिन्ता अभी तक मिली जानकारी के अनुसार, हिंसा के कारण 3.3 लाख लोग विस्थापित होने के लिए मजबूर हुए हैं, जिनमें 1.74 लाख बच्चे हैं. अधिकांश परिवारों ने आंशिक रूप से बनी या क्षतिग्रस्त इमारतों में शरण ली है, लेकिन उन्हें भोजन, सुरक्षित जल और स्वास्थ्य देखभाल सेवाओं के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है.यूनीसेफ़ ने ताइज़ शहर में हालात पर विशेष रूप से चिन्ता जताई है, जहाँ आठ लाख से अधिक लोग मानवीय सहायता से कट गए हैं. इस शहर को अन्तरराष्ट्रीय मान्यता प्राप्त सरकार के नियंत्रण वाले इलाक़े, अदन से जोडने वाला मुख्य सड़क मार्ग बन्द है. यहाँ मदद पहुँचाने के लिए वैकल्पिक मार्गों पर असुरक्षा व्याप्त है. हूथी लड़ाके अदन से लगभग 60 किलोमीटर दूर तक पहुँच गए हैं.ताइज़ शहर में, जल उत्पादन में लगभग 50 फ़ीसदी की गिरावट दर्ज की गई है, जबकि भोजन व ईंधन की क़ीमतें दोगुने से अधिक हो गई हैं. दवाओं, मेडिकल ऑक्सीजन, बिजली की कमी की वजह से आपात, मातृत्व व नवजात शिशु देखभाल सेवाओं पर जोखिम है.सहायता बढ़ाने के प्रयासयूनीसेफ़ ने ध्यान दिलाया है कि हिंसक टकराव से प्रभावित इलाक़ों में 1,160 से अधिक स्कूल बन्द हो गए हैं या कक्षाओं को स्थगित करना पड़ा है, जिससे पाँच लाख से अधिक छात्रों की शिक्षा में व्यवधान आया है. वहीं, यूनीसेफ़ की मोबाइल टीम ने अपनी जाँच में पाया है कि हर तीन में से एक बच्चा कुपोषण की चपेट में है.यूनीसेफ़ प्रमुख कैथरीन रसैल ने कहा कि यमनी बच्चे बहुत कुछ सह चुके हैं, और उन तक बेरोकटोक सहायता पहुँचाने के लिए जल्द से जल्द सुरक्षित मार्ग की आवश्यकता है. उन्होंने सभी पक्षों से अन्तरराष्ट्रीय क़ानून के तहत अपने दायित्वों को निभाने का आग्रह किया है.यूनीसेफ़ ने इस संकट के बीच अपने आपात राहत का दायरा बढ़ाया है और 5.6 लाख लोगों को मदद मुहैया कराने के प्रयास हो रहे हैं. इसके तहत, विस्थापन केन्द्रों और अदन, लहज, ताइज़, मारिब समेत अन्य इलाक़ों में प्रभावित समुदायों के लिए स्वास्थ्य व पोषण टीम रवाना की गई हैंसुरक्षित जल, साफ़-सफ़ाई व्यवस्था, मनोसामाजिक देखभाल समेत अन्य सेवाएँ मुहैया कराने के लिए भी प्रबन्ध किए गए हैं.
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
प्रमुख खबरें
मजबूत भारत जापान के हित में, बहुध्रुवीय एशिया और दुनिया के लिए भी अहम: जयशंकर
टाटा समूह की तकनीक और वाहनों में होंडा-हुंडई की दिलचस्पी, साझेदारी को लेकर चल रही बातचीत
हीरो की फ्लेक्स-फ्यूल स्प्लेंडर plus और एचएफ डीलक्स की बढ़ी मांग, 4 माह में बिकी 15 हजार बाइक
और प्रमुख खबरें...
Advertisement
Traffic
13 साल बाद साथ आए श्रद्धा आर्या-गौरव खन्ना, एक्ट्रेस ने सुनाया पुरानी दोस्ती का किस्सा
भारत में अगले साल लॉन्च होंगे VinFast के तीन नए इलेक्ट्रिक स्कूटर, TVS और Ather को देंगे टक्कर
एक्शन और मारधाड़ के दौर में प्यार और परिवार की कहानी लेकर आ रहे हैं सूरज बड़जात्या
आज का राशिफल: अक्षय नवमी पर 4 राशियों को लाभ के संकेत
'बिग बॉस 20' में आम्रपाली के गेम की निरहुआ ने की तारीफ, बोले- लोगों को बना दिया दीवाना
और खबरें
Features
प्राग ज्योतिषपुर महोत्सव : साहित्य, इतिहास और संस्कृति पर मंथन
धर्मनिष्ठ सत्ता और ज़हरीले पानी में धर्मावलम्बी?
देश आख़िर कब जानेगा चीनी घुसपैठ का सच?
और खबरें...
Daily Horoscope :
Aries
Taurus
Gemini
Cancer
Leo
Virgo
Libra
Scorpio
Sagittarius
Capricorn
Aquarius
Pisces