-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:45 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

‘शान्ति की शुरुआत हमारे दिलों से होती है’: बच्चों का दुनिया के नाम सन्देश

Source: UN News: गुरुवार, 19 नवम्बर 2026 00:00 AM (IST)
‘शान्ति की शुरुआत हमारे दिलों से होती है’: बच्चों का दुनिया के नाम सन्देश
दुनिया भर से आए बच्चों ने सोमवार को अन्तरराष्ट्रीय सहिष्णुता दिवस के अवसर पर ओमान की राजधानी मस्कट से शान्ति और भाईचारे का सन्देश दिया. नफ़रत और हिंसा की रोकथाम के लिए आयोजित दो दिवसीय मस्कट फ़ोरम के समापन पर बच्चों ने आपसी भेदभाव मिटाने, विविधता का सम्मान करने और मानवाधिकारों की रक्षा करने का आहवान किया. “शान्ति हमारे दिलों से और इस विश्वास से शुरू होती है कि हम सभी एक ही मानव परिवार का हिस्सा हैं.”इन्हीं शब्दों के साथ बच्चों ने मस्कट कार्ययोजना फ़ोरम से दुनिया को याद दिलाया कि आपसी समझ लोगों को जोड़ती है और सह-अस्तित्व ही सुरक्षित व समृद्ध भविष्य की नींव है.बच्चों ने समाज में एकजुटता बढ़ाने, बाल अधिकारों की रक्षा करने, पृथ्वी को सहेजने और अपने-अपने समुदायों में शान्ति के दूत बनने का संकल्प लिया.फ़ोरम के दूसरे दिन संयुक्त राष्ट्र के अधिकारियों, धार्मिक व पारम्परिक नेताओं और विशेषज्ञों ने मस्कट कार्ययोजना के लक्ष्यों को ज़मीनी स्तर पर साकार करने के लिए ठोस कार्यक्रमों और साझेदारियों पर चर्चा की.इस कार्ययोजना की शुरुआत जून में न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में हुई थी.विविधता टकराव का कारण नहींओमान के औक़ाफ़ एवं धार्मिक मामलों के मंत्री मोहम्मद बिन सईद बिन ख़लफ़ान अल मामरी ने कहा कि मस्कट कार्ययोजना का उद्देश्य हिंसक टकराव रोकने और नफ़रत भरी भाषा से निपटने में धार्मिक व पारम्परिक नेताओं एवं आदिवासी समुदायों की भूमिका मज़बूत करना है.उन्होंने कहा, “भिन्नताएँ अपने आप में टकराव का कारण नहीं बनतीं, ठीक वैसे ही जैसे समानताएँ शान्ति की गारंटी नहीं देतीं.”उन्होंने कहा कि शान्ति का अर्थ केवल हिंसा और युद्धों का अन्त नहीं है. इसके लिए न्याय, विश्वास और सुरक्षा पर आधारित व्यवस्था भी ज़रूरी है.उन्होंने स्थानीय स्तर पर मध्यस्थता को बढ़ावा देने, तनाव के शुरुआती संकेतों पर समय रहते कार्रवाई करने और शान्ति प्रयासों में महिलाओं व युवाओं की भागेदारी बढ़ाने पर ज़ोर दिया. © UN News/Abdelmonem Makki मस्कट कार्ययोजना फ़ोरम में भाग ले रहे बच्चों की चित्रकृतियाँ, जिन्हें फ़ोरम स्थल के बाहर छोटी नौकाओं पर प्रदर्शित किया गया. शब्दों से हिंसा की शुरुआतजनसंहार की रोकथाम पर संयुक्त राष्ट्र के विशेष सलाहकार चालोका बेयानी ने कहा कि सहिष्णुता, शान्ति, मानवाधिकारों और सह-अस्तित्व की बुनियाद है. उन्होंने चेतावनी दी कि भेदभाव और सामाजिक बहिष्कार आगे चलकर हिंसा व मानवता के विरुद्ध अपराधों का रूप ले सकते हैं.उन्होंने 1994 में रवांडा में तुत्सी समुदाय के जनसंहार और 1995 में स्रेब्रेनीत्सा जनसंहार का उदाहरण देते हुए नफ़रत फैलाने और लोगों को हाशिए पर धकेलने के भयावह परिणामों की ओर ध्यान दिलाया.चालोका बेयानी ने कहा, “नफ़रत भरी बोली और असहिष्णुता एक-दूसरे को बढ़ावा देकर एक दुष्चक्र पैदा करती हैं.”उन्होंने नफ़रत भरे शब्दों के दुश्मनी और हिंसा में बदलने से पहले ही कार्रवाई करने का आग्रह किया.कॉन्स्टैन्टिनोपल के एक्युमेनिकल पैट्रिआर्केट के धर्मगुरु, मेट्रोपॉलिटन इमैनुएल ऑफ़ कैल्सीडॉन ने कहा कि जघन्य अपराधों की ज़मीन अक्सर वर्षों की ऐसी बयानबाज़ी से तैयार होती है, जिसमें लोगों की पहचान मिटाकर उन्हें ख़तरे के रूप में पेश किया जाता है.उन्होंने कहा कि इमाम, पादरी, रब्बाई और सामुदायिक नेता समय रहते तनाव के संकेत पहचानने और भड़काऊ बयानबाज़ी से निपटने में अहम भूमिका निभा सकते हैं.वहीं, मिस्र के औक़ाफ़ मंत्री ओसामा अल-अज़हरी ने सभ्यताओं के बीच टकराव के बजाय आपसी समझ बढ़ाने पर बल दिया.उन्होंने क़ुरआन की एक आयत का उल्लेख किया, “हमने तुम्हें अलग-अलग समुदायों और क़बीलों की पहचान दी, ताकि तुम एक-दूसरे को जान और समझ सको.”विवाद सुलझाने के पारम्परिक तरीक़ेकैमरून की महारानी, वकील और मानवाधिकार कार्यकर्ता ग्लैडिस म्बुया ने पारम्परिक मध्यस्थता का एक उदाहरण साझा किया.उन्होंने बताया कि किस तरह एक पारम्परिक नेता ने मवेशियों से फ़सलों को हुए नुक़सान को लेकर बोरोरो आदिवासी पशुपालकों और किसानों के बीच विवाद सुलझाया.नेता के महल में दिन भर चली बातचीत के बाद सहमति बनी कि पशुपालक अपने मवेशियों को खेतों से दूर रखेंगे और किसान खेतों के चारों ओर बाड़ लगाएँगे.महारानी म्बुया ने कहा कि पारम्परिक मध्यस्थता में दोषी को सज़ा देने के बजाय सभी पक्षों को स्वीकार्य समाधान तलाशने पर ज़ोर दिया जाता है.पाँच वर्षीय कार्ययोजनाफ़ोरम के समापन पर वर्ष 2027 से 2032 तक मस्कट कार्ययोजना को अमल में लाने के लिए एक वैश्विक रूपरेखा पेश की गई.यह रूपरेखा तीन प्रमुख स्तम्भों पर आधारित है:सहयोग: प्रगति की समीक्षा के लिए हर वर्ष मस्कट में बैठक.क्षमता निर्माण: स्थानीय भाषाओं में प्रशिक्षण की व्यवस्था.सम्वाद: मध्यस्थता और शान्ति निर्माण के अनुभव साझा करने के लिए वैश्विक मंच की स्थापना.

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement