×
होम
खबरें
देश
दुनिया
खेल
क्रिकेट
फुटबॉल
टेनिस
अन्य
क्राइम
बॉलीवुड
हॉलीवुड
अजब - गजब
अजूबे
अनोखी कहानियाँ
फोटो गैलरी
लाइफस्टाइल
रिलेशनशिप
घरेलू नुस्खे
फिटनेस
हेल्थ
ज्योतिष
राशि और निदान
वास्तु
पूजा और पाठ
टेलीविज़न
गैजेट्स
ऑटोमोबाइल
करियर
ट्रैफ़िक
English
राज्य
×
लुधियाना
पटियाला
अमृतसर
जालंधर
बठिंडा
पठानकोट
होशियारपुर
मोगा
मोहाली
बरनाला
फिरोजपुर
फगवाड़ा
कपूरथला
फरीदकोट
मुक्तसर
संगरूर
फाजिल्का
गुरदासपुर
मंसा
तरनतारन
सिरहिंद फतेहगढ़
रूपनगर
शहीद भगत सिंह नगर
चंडीगढ़
रोपड़
फरीदाबाद
चंडीगढ़
गुरूग्राम
हिसार
रोहतक
पानीपत
करनाल
सोनीपत
यमुना नगर
पंचकुला़
भिवानी
जींद
सिरसा
कैथल
पलवल
रेवाड़ी
फतेहाबाद
महेन्द्रगढ़
अंबाला
कुरुक्षेत्र
नूँह
झज्जर
गोहाना
चरखी दादरी
नारनौल
लखनऊ
कानपुर
फ़िरोज़ाबाद
आगरा
वाराणसी
इलाहाबाद
मुरादाबाद
अलीगढ़
सहारनपुर
नोएडा
झांसी
हापुड़
इटावा
संभल
बहराइच
उन्नाव
रायबरेली
सीतापुर
लालितपुर
पीलीभीत
हरदोई
आजमगढ़
सुल्तानपुर
शामली
मथुरा
प्रतापगढ़
फर्रुखाबाद
महराजगंज
हाथरस
बस्ती
बुलंदशहर
बांदा
देवरिया
गाजियाबाद
बरेली
सोनभद्र
गोंडा
गोरखपुर
जौनपुर
अमेठी
मिर्जापुर
भदोही
मेरठ
अयोध्या
मुजफ़्फरनगर
एटा
शाहजहांपुर
चित्रकूट
बिजनौर
कन्नौज
बदायूं
चंदौली
संत कबीर नगर
कौशाम्बी
मैनपुरी
ग्रेटर नोएडा
रामपुर
बागपत
कासगंज
महोबा
अम्बेडकरनगर
लखीमपुर खीरी
उत्तरकाशी
औरैया
जालौन
पौड़ी गढ़वाल
सिद्धार्थ नगर
अमरोहा
कुशी नगर
बलिया
गाजीपुर
फतेहपुर
महाकुंभ नगर
बाराबंकी
जयपुर
जोधपुर
बीकानेर
अजमेर
भीलवाड़ा
अलवर
भरतपुर
बाड़मेर
सीकर
टोंक
सवाई-माधोपुर
नागौर
राजसमन्द
सिरोही
प्रतापगढ़
उदयपुर
पाली
दौसा
धौलपुर
हनुमानगढ़
चूरु
कोटा
श्री गंगानगर
डूंगरपुर
चित्तौड़गढ़
झुंझुनूं
बांसवाड़ा
बारां
बूंदी
जैसलमेर
जालोर
करौली
झालावाड़
भिवाड़ी
केकड़ी
शाहपुरा
सांचोर
दूदू
सलूंबर
जोधपुर ग्रामीण
डीडवाना
फलोदी
डीग
नीम का थाना
ब्यावर
खैरथल
बालोतरा
कोटपूतली-बहरोड
गंगापुर सिटी
अनूपगढ़
शिमला
मंडी
ऊना
सोलन
बिलासपुर
हमीरपुर
कांगड़ा
सिरमौर
चंबा
कुल्लू
किन्नौर
धर्मशाला
लाहौल स्पीति
ज्वालामुखी
Nov 20, 2026 5:45 am
राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
बॉलीवुड
ज्योतिष
खेल
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
पंजाब
गायत्री परिवार
English
राज्य
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
दिल्ली NCR
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
बिहार
महाराष्ट्र
झारखण्ड
उत्तराखंड
चंडीगढ़ यूटी
Advertisement
Home
/
news
भारत: जलवायु अनुकूल धान की खेती से, पैदावार बढ़ाने में मिली मदद
Source: UN News: गुरुवार, 19 नवम्बर 2026 00:00 AM (IST)
भारत के महाराष्ट्र राज्य में महिला किसानों ने अनियमित बारिश और खेती की बढ़ती लागत से निपटने के लिए धान की खेती की नई तकनीक अपनाई है. आपसी सहयोग और जलवायु अनुकूल तरीक़ों से उन्होंने पैदावार में लगभग 58 प्रतिशत वृद्धि हासिल की है. यह पहल बदलते जलवायु हालात में टिकाऊ खेती और खाद्य सुरक्षा मज़बूत करने की एक नई राह दिखा रही है. महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग ज़िले के तालेकरवाड़ी गाँव में चावल मुख्य भोजन है और इसकी खेती की अधिकाँश ज़िम्मेदारी महिलाओं पर है.65 वर्षीय सुप्रिया गावड़े और कविता मांजरेकर बीते चार दशकों से अधिक समय से धान उगा रही हैं. सुप्रिया बताती हैं, “खेत तैयार करने, बीज बोने, रोपाई और निराई से लेकर फ़सल की कटाई तक, ज़्यादातर काम हम महिलाएँ ही करती हैं.”मगर अनियमित बारिश, बढ़ती लागत और मज़दूरों की कमी ने खेती मुश्किल बना दी है. कविता के अनुसार, “खाद और मज़दूरी महंगी हो गई है. मज़दूर भी मुश्किल से मिलते हैं और बारिश का अब कोई भरोसा नहीं रहा.”इन्हीं चुनौतियों से निपटने के लिए कविता ने धान की खेती की एक नई तकनीक, ‘धान सघनीकरण प्रणाली’ (System of Rice Intensification – SRI), आज़माने का फ़ैसला किया. इससे कम पानी, श्रम और संसाधनों में अधिक पैदावार हासिल की जा सकती है. © UNDP India/Abhishek Gijare महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग ज़िले में धान की खेती करने वाली सुप्रिया गावड़े (बाएँ) और कविता मांजरेकर (दाएँ), जिनका खेती से जुड़ने का सफ़र अलग-अलग रहा है. जलवायु चुनौतियों का सामनासुप्रिया और कविता 20 महिला किसानों के समूह ‘स्त्रीशक्ति महिला गट’ की सदस्य हैं, जो जलवायु अनुकूल धान की खेती को बढ़ावा दे रहा है.यह पहल भारत के तटीय समुदायों की जलवायु सहनसक्षमता बढ़ाने की परियोजना (ECRICC) का हिस्सा है, जिसे भारत का पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय और महाराष्ट्र वन विभाग लागू कर रहे हैं. इसमें हरित जलवायु कोष (Green Climate Fund) और संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (
UNDP
) का सहयोग प्राप्त है.सिंधुदुर्ग में महिलाओं की आजीविका पर केन्द्रित इस पहल को महाराष्ट्र का मैन्ग्रोव एवं समुद्री जैवविविधता संरक्षण फ़ाउंडेशन वित्तीय सहायता दे रहा है, जबकि दिलासा जनविकास प्रतिष्ठान इसका क्रियान्वयन कर रहा है.इस पहल से देवगढ़, मालवन और वेंगुर्ला के 25 गाँवों की एक हज़ार महिला किसान जुड़ी हैं, जो कुल 100 हैक्टेयर भूमि पर SRI तकनीक से धान उगा रही हैं.महाराष्ट्र के मैन्ग्रोव प्रकोष्ठ की उप वन संरक्षक मधुमिता एस के अनुसार, खेती में अहम भूमिका निभाने वाली महिलाएँ जलवायु परिवर्तन की मार भी झेल रही हैं. उन्होंने बताया कि सिंधुदुर्ग में आम तौर पर भरपूर बारिश होती है, मगर इस वर्ष बारिश की कमी से खेती प्रभावित हुई है.ऐसे में महिलाओं को नई तकनीकों और कौशल से सक्षम बनाना उनकी आजीविका और स्थानीय पर्यावरण, दोनों के संरक्षण में मददगार हो सकता है. © UNDP India/Ashwinikumar Manjrekar SRI तकनीक से धान की रोपाई के दौरान पौधों के बीच सही दूरी रखने के लिए मापक का इस्तेमाल करतीं महिला किसान. धान की खेती का नया तरीक़ापारम्परिक खेती में एक जगह चार-पाँच पौधे रोपे जाते हैं, जबकि SRI तकनीक में लगभग 14 दिन पुराना एक ही पौधा लगाया जाता है. पौधों के बीच क़रीब 25 सेंटीमीटर की दूरी रखी जाती है.इस विधि में खेत को लगातार पानी से भरने के बजाय पानी और पोषक तत्वों का बेहतर प्रबन्धन किया जाता है. खरपतवार हटाने के लिए मशीनों का इस्तेमाल होता है.भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के अनुसार, संशोधित SRI तकनीक से कम पानी में धान की पैदावार 36 से 49 प्रतिशत तक बढ़ सकती है. हालांकि, शुरुआत में महिलाओं को इस तरीक़े पर सन्देह था.कविता की पुत्रवधू आकांक्षा बताती हैं, “हम दशकों से पारम्परिक तरीक़े से खेती कर रहे थे. हमें डर था कि पौधों के बीच अधिक दूरी से खरपतवार बढ़ जाएँगे और अकेला पौधा शायद बच भी न पाए.”मगर युगंधरा कांबले और नूतन सावंत ने उनकी शंकाएँ दूर की और खेती के हर चरण में मार्गदर्शन दिया. धीरे-धीरे समूह की सभी 20 महिलाओं ने नई तकनीक आज़माने का निर्णय लिया. © UNDP India/Abhishek Gijare धान की खेती की SRI तकनीक समझने, शंकाएँ दूर करने और खेती की योजना बनाने के लिए सामूहिक बैठक में हिस्सा लेतीं महिला किसान. आपसी सहयोग से निकले समाधानमज़दूर रखने के बजाय महिलाओं ने सामूहिक खेती का रास्ता अपनाया है और बारी-बारी से एक-दूसरे के खेतों में काम कर रही हैं.आकांक्षा ने काम का समय और ज़िम्मेदारियाँ तय कीं. व्हॉट्सऐप समूह के ज़रिए महिलाएँ खेती से जुड़ी जानकारी और अनुभव भी साझा करती हैं. स्थानीय मिट्टी की वजह से निराई मशीनों के ब्लेड ख़राब हो जाते थे. इसलिए उनमें बदलाव किया गया. पौधों के बीच सही दूरी रखने के लिए 25 सेंटीमीटर के निशान वाला मापक भी बनाया गया.महिलाओं की पहल से प्रेरित होकर परिवार के अन्य सदस्य भी मदद के लिए आगे आए. रोज़गार के लिए शहरों में जा बसे कुछ लोगों ने अपनी ख़ाली पड़ी ज़मीन भी समूह को खेती के लिए दे दी.इससे महिलाओं ने आठ हैक्टेयर अतिरिक्त भूमि पर धान की खेती की. © UNDP India/Vikram Yadav एक महिला किसान धान के पौधों के बीच उगी घास हटाने के लिए कोनो वीडर का इस्तेमाल कर रही है. पौधों के बीच पर्याप्त दूरी होने से निराई आसान हो जाती है और फ़सल को नुकसान नहीं पहुँचता. पैदावार में 58 प्रतिशत बढ़ोत्तरीखेती का मौसम समाप्त होने पर नई तकनीक के उत्साहजनक नतीजे सामने आए. नूतन सावंत के अनुसार, SRI तकनीक से उगाई गई फ़सल पर, जलवायु प्रभाव अल नीन्यो का असर अपेक्षाकृत कम पड़ा, जोकि सूखे की वजह बन सकता है.इस विधि में एक पौधे से औसतन 20 से 25 कल्ले निकले, जबकि पारम्परिक तरीक़े से रोपे गए पाँच-छह पौधों के समूह से छह से 12 कल्ले विकसित हुए.फ़सल कटाई के प्रयोगों में भी बड़ा अन्तर सामने आया. पारम्परिक खेती से प्रति 100 वर्गमीटर औसतन 34.9 किलोग्राम धान मिला, जबकि SRI तकनीक से 55.2 किलोग्राम, यानि लगभग 58 प्रतिशत अधिक पैदावार हुई.नई तकनीक से खेती की लागत और फ़सल का नुक़सान भी घटा, जिससे महिलाओं की खाद्य सुरक्षा मज़बूत हुई है. इन नतीजों से उत्साहित ‘स्त्रीशक्ति महिला गट’ की सदस्य आगे भी यह तकनीक अपनाना चाहती हैं.यह पहल दिखाती है कि महिलाओं का नेतृत्व, आपसी सहयोग और खेती के नए तरीक़े जलवायु चुनौतियों के बीच ग्रामीण समुदायों की आजीविका और खाद्य सुरक्षा मज़बूत कर सकते हैं.यह लेख पहले
यहाँ
प्रकाशित हुआ.
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
प्रमुख खबरें
पश्चिम बंगाल के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री अबू नासेर खान चौधरी का 92 वर्ष की आयु में निधन
प्रेस की स्वतंत्रता पर पाकिस्तान की छवि और हकीकत में बड़ा अंतर : रिपोर्ट
संसद भवन में पीएम मोदी से मिले डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़: आधे घंटे हुई चर्चा, प्रधानमंत्री को दिया उदयपुर आने का न्यौता
और प्रमुख खबरें...
Advertisement
Traffic
भारत में अगले साल लॉन्च होंगे VinFast के तीन नए इलेक्ट्रिक स्कूटर, TVS और Ather को देंगे टक्कर
'बिग बॉस 20' में आम्रपाली के गेम की निरहुआ ने की तारीफ, बोले- लोगों को बना दिया दीवाना
राशिफल: मेष और वृश्चिक को मिलेगी तरक्की, सिंह को विरोधियों से रहना होगा सतर्क; जानें 12 राशियों का हाल
सैफ अली खान को मिली धमकी, बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के वांटेड आरोपी जीशान अख्तर का नाम आया सामने
18 नवंबर का पंचांग: कार्तिक शुक्ल नवमी पर व्याघात योग, कब करें शुभ काम, कब बचें
और खबरें
Features
धर्मनिष्ठ सत्ता और ज़हरीले पानी में धर्मावलम्बी?
देश आख़िर कब जानेगा चीनी घुसपैठ का सच?
भारत को किसानों के लिए उर्वरक आपूर्ति सुरक्षित करने के लिए अधिक स्वदेशी डीएपी की जरूरत
और खबरें...
Daily Horoscope :
Aries
Taurus
Gemini
Cancer
Leo
Virgo
Libra
Scorpio
Sagittarius
Capricorn
Aquarius
Pisces