-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

टीबी संक्रमण मामलों व मौतों में गिरावट, मगर प्रगति की धीमी गति

Source: UN News: मंगलवार, 17 नवम्बर 2026 00:00 AM (IST)
टीबी संक्रमण मामलों व मौतों में गिरावट, मगर प्रगति की धीमी गति
तपेदिक (टीबी) रोग की रोकथाम और उपचार सम्भव है, लेकिन इसके बावजूद यह विश्व की सबसे जानलेवा संक्रामक बीमारियों में है. विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने अपनी एक नई रिपोर्ट में बताया है कि इस बीमारी के विरुद्ध लड़ाई में प्रगति हो रही है, पहले से कम संख्या में लोग बीमार पड़ रहे हैं या उनकी मौत हो रही है. फिर भी, टीबी का अन्त करने के लिए प्रयास पर्याप्त रफ़्तार से आगे नहीं बढ़ रहे हैं. अहम निष्कर्ष:2025 में 1.06 करोड़ लोग टीबी की चपेट में आए और 11 लाख लोगों की इस रोग से मौत हुई.बीते एक दशक में टीबी के कारण मृत्यु दर में 35 फ़ीसदी की गिरावट आई है.वर्ष 2000 के बाद से उपचार के ज़रिए 8.6 करोड़ लोगों की जान बचाई गई है.टीबी मुख्य रूप से 30 देशों में केन्द्रित है, जहाँ पिछले साल कुल संक्रमितों का लगभग 88 फ़ीसदी थे. भारत, चीन, इंडोनेशिया, पाकिस्तान, फ़िलिपींस, नाइजीरिया, बांग्लादेश समेत अन्य देश. 10 वर्षों में, योरोपीय, अफ़्रीकी, दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्र में संक्रमण मामलों की दर में गिरावट आई है.अमेरिका क्षेत्र में लगातार पाँचवें वर्ष टीबी संक्रमण मामलों में बढ़ोत्तरी देखी गई है. टीबी की बीमारी ‘Mycobacterium tuberculosis’ नामक बैक्टीरिया से संक्रमित होने के कारण होती है, जिससे सबसे अधिक फेफड़े प्रभावित होते हैं. यह अक्सर इसके मरीज़ों द्वारा खाँसने, छींकने या थूकने से निकलने वाली बैक्टीरिया के हवा में फैलने से होती है.आम तौर पर इसका इलाज एंटीबायोटिक्स दवाओं के ज़रिए किया जाता है, मगर, उपचार न मिल पाने से गम्भीर संक्रमण मामलों में मरीज़ की मौत हो सकती है. 2015 के बाद से, तपेदिक के कारण मृत्यु दर में 35 फ़ीसदी की गिरावट दर्ज की गई है. वहीं, वर्ष 2000 के बाद से उपचार के ज़रिए 8.6 करोड़ लोगों की जान बचाना सम्भव हुआ है.ये आँकड़े दर्शाते हैं कि टीबी का अन्त करने के लिए WHO की रणनीति (End TB Strategy) के तहत, मृत्यु सम्बन्धी पहले लक्ष्य को पूरा कर लिया गया है. लेकिन इसमें निर्धारित समय से पाँच वर्ष अधिक समय लगा है, और यह प्रगति बहुत धीमी रही है. 2024 और 2025 के दौरान टीबी रोग के लिए घरेलू स्तर पर आवंटित धनराशि में 14 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है और अब यह 5.6 अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुँच गई है. इससे कुछ हद तक अन्तरराष्ट्रीय वित्तीय समर्थन में आई गिरावट की भरपाई करने में मदद मिली है. अध्ययन के अनुसार, वर्ष 2025 में 1.06 करोड़ लोग टीबी की चपेट में आए और 11 लाख लोगों की इस रोग से मौत हुई.2015 के बाद से अब तक, वैश्विक स्तर पर टीबी संक्रमण मामलों की दर (प्रति एक लाख आबादी पर नए मामले) में 14 प्रतिशत की गिरावट आई है. लेकिन यह 2025 के लिए तयशुदा 50 फ़ीसदी गिरावट से बहुत कम है. टीबी, अब भी किसी संक्रामक रोग से होने वाले मौत की एक बड़ी वजह बनी हुई है. © UNICEF/Mark Naftalin अफ़ग़ानिस्तान में, चार वर्षीय एक लड़की का, कुपोषण और तपैदिक संक्रमण का इलाज. संसाधनों का आग्रहटीबी बीमारी का बोझ अब भी मुख्य रूप से 30 देशों में केन्द्रित है, जहाँ पिछले साल संक्रमित हुए लोगों की संख्या का लगभग 88 फ़ीसदी रह रहे थे. इनमें भारत, इंडोनेशिया, फ़िलिपींस, चीन, पाकिस्तान, नाइजीरिया, काँगो लोकतांत्रिक गणराज्य, बांग्लादेश समेत अन्य देश हैं. विश्व स्वास्थ्य संगठन के महानिदेशक टैड्रॉस एडहेनॉम घेबरेयेसस ने कहा कि, “टीबी रोग के मामलों और मौतों में लगातार गिरावट उत्साहजनक है, विशेष रूप से उन चुनौतियों को देखते हुए, जिनका सामना कई देशों को वित्तीय संसाधनों में कटौती के कारण करना पड़ा है.”“कई सरकारों ने अपनी उपलब्धियों को सुरक्षित रखने के लिए अपने बजट से और अधिक धन जुटाया है. इसके बावजूद, हर साल 10 लाख से अधिक लोगों की अब भी ऐसी बीमारी से मौत हो रही है, जिसकी रोकथाम व उपचार सम्भव है.”यूएन स्वास्थ्य एजेंसी के प्रमुख ने देशों और साझेदारों से टीबी रोग के लिए निदान, उपचार व देखभाल सेवाओं तक पहुँच का तत्काल विस्तार करने का आग्रह किया है, साथ ही, आवश्यक वित्तीय संसाधन जुटाए जाने होंगे. UN News/Daniel Dickinson यूएन मुख्यालय की लॉबी में एक प्रदर्शनी में टीबी का अन्त करने के लिए संयुक्त राष्ट्र के प्रयासों को दर्शाया गया है. असमान स्थितिटीबी के विरुद्ध लड़ाई में विभिन्न क्षेत्रों में दर्ज की गई प्रगति असमान रही है. 2015 और 2025 के दौरान, विश्व स्वास्थ्य संगठन के योरोपीय क्षेत्र में टीबी संक्रमण मामलों की दर में 42 प्रतिशत और अफ़्रीकी क्षेत्र में 30 फ़ीसदी की गिरावट आई है. वहीं, दक्षिण-पूर्व एशिया में यह गिरावट 18 प्रतिशत और पूर्वी भूमध्यसागरीय क्षेत्र में केवल 6.6 प्रतिशत आंकी गई है.पश्चिमी प्रशान्त क्षेत्र में कोई परिवर्तन नहीं देखा गया. उधर, अमेरिका क्षेत्र में 2025 में लगातार पाँचवें वर्ष मामलों में वृद्धि देखी गई है और यह 2015 के स्तर से 13 प्रतिशत अधिक हो गई है.इन भिन्नताओं के अनेक कारण हैं, जैसेकि अलग-अलग क्षेत्रों में जोखिमों में अन्तर होना, स्वास्थ्य प्रणालियों की मज़बूती का अलग-अलग स्तर, सेवाओं तक पहुँच और निरन्तर निवेश के स्तर में भिन्नताएँ.समय पर निदान और उपचार तक पहुँच में अब भी चुनौतियाँ बरक़रार हैं. 2025 में टीबी से संक्रमित हुए 1.06 करोड़ लोगों में से 84 लाख लोगों का निदान किया गया, जबकि 22 लाख लोगों का या तो निदान नहीं हुआ या उनके मामलों की जानकारी नहीं जुटाई गई. टीबी संक्रमण का दवा-प्रतिरोधी रूप सार्वजनिक स्वास्थ्य के लिए एक बड़ी चुनौती बना हुआ है. पिछले साल, रिफ़ैम्पिसिन-प्रतिरोधी टीबी से संक्रमित हुए 3.70 लाख लोगों में से केवल 42 प्रतिशत को ही उपचार मिल पाया. और अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक कीजिए.

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement