×
होम
खबरें
देश
दुनिया
खेल
क्रिकेट
फुटबॉल
टेनिस
अन्य
क्राइम
बॉलीवुड
हॉलीवुड
अजब - गजब
अजूबे
अनोखी कहानियाँ
फोटो गैलरी
लाइफस्टाइल
रिलेशनशिप
घरेलू नुस्खे
फिटनेस
हेल्थ
ज्योतिष
राशि और निदान
वास्तु
पूजा और पाठ
टेलीविज़न
गैजेट्स
ऑटोमोबाइल
करियर
ट्रैफ़िक
English
राज्य
×
लुधियाना
पटियाला
अमृतसर
जालंधर
बठिंडा
पठानकोट
होशियारपुर
मोगा
मोहाली
बरनाला
फिरोजपुर
फगवाड़ा
कपूरथला
फरीदकोट
मुक्तसर
संगरूर
फाजिल्का
गुरदासपुर
मंसा
तरनतारन
सिरहिंद फतेहगढ़
रूपनगर
शहीद भगत सिंह नगर
चंडीगढ़
रोपड़
फरीदाबाद
चंडीगढ़
गुरूग्राम
हिसार
रोहतक
पानीपत
करनाल
सोनीपत
यमुना नगर
पंचकुला़
भिवानी
जींद
सिरसा
कैथल
पलवल
रेवाड़ी
फतेहाबाद
महेन्द्रगढ़
अंबाला
कुरुक्षेत्र
नूँह
झज्जर
गोहाना
चरखी दादरी
नारनौल
लखनऊ
कानपुर
फ़िरोज़ाबाद
आगरा
वाराणसी
इलाहाबाद
मुरादाबाद
अलीगढ़
सहारनपुर
नोएडा
झांसी
हापुड़
इटावा
संभल
बहराइच
उन्नाव
रायबरेली
सीतापुर
लालितपुर
पीलीभीत
हरदोई
आजमगढ़
सुल्तानपुर
शामली
मथुरा
प्रतापगढ़
फर्रुखाबाद
महराजगंज
हाथरस
बस्ती
बुलंदशहर
बांदा
देवरिया
गाजियाबाद
बरेली
सोनभद्र
गोंडा
गोरखपुर
जौनपुर
अमेठी
मिर्जापुर
भदोही
मेरठ
अयोध्या
मुजफ़्फरनगर
एटा
शाहजहांपुर
चित्रकूट
बिजनौर
कन्नौज
बदायूं
चंदौली
संत कबीर नगर
कौशाम्बी
मैनपुरी
ग्रेटर नोएडा
रामपुर
बागपत
कासगंज
महोबा
अम्बेडकरनगर
लखीमपुर खीरी
उत्तरकाशी
औरैया
जालौन
पौड़ी गढ़वाल
सिद्धार्थ नगर
अमरोहा
कुशी नगर
बलिया
गाजीपुर
फतेहपुर
महाकुंभ नगर
बाराबंकी
जयपुर
जोधपुर
बीकानेर
अजमेर
भीलवाड़ा
अलवर
भरतपुर
बाड़मेर
सीकर
टोंक
सवाई-माधोपुर
नागौर
राजसमन्द
सिरोही
प्रतापगढ़
उदयपुर
पाली
दौसा
धौलपुर
हनुमानगढ़
चूरु
कोटा
श्री गंगानगर
डूंगरपुर
चित्तौड़गढ़
झुंझुनूं
बांसवाड़ा
बारां
बूंदी
जैसलमेर
जालोर
करौली
झालावाड़
भिवाड़ी
केकड़ी
शाहपुरा
सांचोर
दूदू
सलूंबर
जोधपुर ग्रामीण
डीडवाना
फलोदी
डीग
नीम का थाना
ब्यावर
खैरथल
बालोतरा
कोटपूतली-बहरोड
गंगापुर सिटी
अनूपगढ़
शिमला
मंडी
ऊना
सोलन
बिलासपुर
हमीरपुर
कांगड़ा
सिरमौर
चंबा
कुल्लू
किन्नौर
धर्मशाला
लाहौल स्पीति
ज्वालामुखी
Nov 22, 2026 4:54 am
राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
बॉलीवुड
ज्योतिष
खेल
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
पंजाब
गायत्री परिवार
English
राज्य
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
दिल्ली NCR
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
बिहार
महाराष्ट्र
झारखण्ड
उत्तराखंड
चंडीगढ़ यूटी
Advertisement
Home
/
news
सूडान: निरन्तर ड्रोन हमले और सूखे के हालात, बच्चों पर 'अभूतपूर्व' दोहरा प्रहार
Source: UN News: रविवार, 15 नवम्बर 2026 00:00 AM (IST)
अक्टूबर के अन्तिम सप्ताह में ऐसा एक भी नहीं गुज़रा, जब सूडान के किसी बिजलीघर पर सशस्त्र ड्रोन के ज़रिए हमला न किया गया हो. पूरे महीने में 15 बिजलीघरों को निशाना बनाया गया. वहीं, शक्तिशाली जलवायु प्रभाव ‘अल नीन्यो’ की आशंका के बीच सूखा पड़ने से बच्चों के लिए जैसी स्थिति उपज रही है, वैसी पहले कभी नहीं देखी गई.
संयुक्त राष्ट्र बाल कोष
(
UNICEF
) के प्रवक्ता जेम्स ऐल्डर ने मंगलवार को बताया कि ड्रोन हमले और सूखा, एक साथ मिलकर बच्चों के लिए इतने घातक क्यों साबित हो रहे हैं. “सूडान में बिजली ही पानी का आधार है. जब किसी बिजलीघर पर हमला होता है, तो पानी के पम्प बन्द हो जाते हैं और जलशोधन व्यवस्था ठप पड़ जाती है. परिवारों को पानी के महंगे और असुरक्षित विकल्पों का सहारा लेने के लिए मजबूर होना पड़ता है.”“बीमारियाँ फैलने लगती हैं. हम फिर से हैज़ा संक्रमण के मामले उन दुर्गम इलाक़ों में देख रहे हैं, जहाँ पहुँचना बेहद मुश्किल है.”उन्होंने कहा कि दुनिया भर में ‘अल नीन्यो’ जलवायु प्रभाव के लिए चेतावनियाँ जारी की गई हैं, लेकिन सूडान में इसके विनाशकारी असर की शुरुआत पहले ही हो चुकी है. देर से होने वाली बारिश भी अब तक हुए नुक़सान की भरपाई नहीं कर सकती है. “2026-27 की अनाज फ़सल की बुआई का अनुकूल समय लगभग बीत चुका है. लेकिन ड्रोन हमले हैं कि थमने का नाम ही नहीं ले रहे हैं.”यूनीसेफ़ की यह चेतावनी सूडानी सशस्त्र बलों (SAF) और अर्द्धसैनिक बल (RSF) के बीच जारी हिंसक टकराव के बीच आई है. अतीत में कभी सहयोगी रहे इन दोनों पक्षों में, सूडान पर नियंत्रण के लिए उभरे मतभेदों के बाद अप्रैल 2023 में हिंसक टकराव भड़क उठा था, जोकि देश में एक विशाल मानवीय व विस्थापन संकट की वजह बना है. सूडान में 1.5 करोड़ से अधिक लोगों को तत्काल आश्रय की आवश्यकता है. लेकिन आम नागरिकों, बाज़ारों और प्रमुख सार्वजनिक बुनियादी ढाँचों पर ड्रोन हमले हो रहे हैं, जिससे मानवीय राहत कार्यों में बाधा आ रही है और आमजन की पीड़ा बढ़ती जा रही है. ©UNICEF /Mohammed Jamal सूडान के दारफ़ूर में कुछ बच्चे, एक शरणार्थी शिविर के पास से गुज़र रहे हैं. युद्ध का बदलता स्वरूपयूनीसेफ़ प्रवक्ता जेम्स ऐल्डर ने बताया कि, “कुछ साल पहले सूडान में आत्मघाती ड्रोन का इस्तेमाल शुरू हुआ था. उन्हें देखना ही बेहद भयावह था.”पिछले 12 महीनों में लम्बी दूरी तक मार करने वाले और अधिक सटीक ड्रोन का इस्तेमाल तेज़ी से बढ़ा है, जिनमें कुछ ड्रोन तो 1.5 हज़ार किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकते हैं.उन्होंने कहा कि अक्टूबर में सूडान के बिजलीघरों पर हुए कम-से-कम 15 हमलों के लिए कौन ज़िम्मेदार है, यूनीसेफ़ जैसी मानवीय सहायता एजेंसियों के लिए यह पता लगा पाना असम्भव है. “यह कल्पना कर पाना कठिन है कि अपने ही बिजलीघरों पर हमला करना, सूडानी सशस्त्र बलों या सरकार के हित में हो सकता है.”युवाओं की पीड़ाजेम्स ऐल्डर, सूडान के दौरे के बाद जिनीवा पहुँचे हैं, जहाँ उन्होंने पत्रकारों को युद्ध की चपेट में आए एक युवा की पीड़ा सुनाई, जिससे उनकी मुलाक़ात अल-ओबेद में हुई थी. यूएन मानवाधिकार परिषद के जाँचकर्ताओं के अनुसार, वहाँ के नागरिक लगातार ड्रोन हमलों के भय में जी रहे हैं.“बरी नाम का एक किशोर है. एक विस्फोट में उसके दोनों हाथ कट गए. वह एक तम्बू में रहता है. उसने मुझसे कहा, ‘मुझे इस वास्तविकता को स्वीकार करना ही होगा.’”यूनीसेफ़ प्रवक्ता ने बताया कि, “वह सुबह ऑनलाइन पढ़ाई करता है और दोपहर में हाथों के कटे हुए हिस्सों से जानवरों के लिए घास जुटाता है. उसके दोस्त इस काम में उसकी मदद करते हैं.” “यही है सूडान की सच्चाई. निरन्तर जारी त्रासदी, जो इन्सान को भीतर तक तोड़ देती है.”साझा ख़तरेयूक्रेन की तरह सूडान का ऊर्जा क्षेत्र भी बार-बार हमलों का निशाना बन रहा है. हालांकि यूक्रेन के विपरीत, सूडान में क्षतिग्रस्त प्रतिष्ठानों की मरम्मत नहीं हो पाती है. युद्ध के कारण टीकों व दवाओं को सुरक्षित तापमान पर रखने की व्यवस्था (कोल्ड चेन) भी ख़तरे में पड़ गई है.किसानों के लिए फ़सलों की सिंचाई करना भी मुश्किल होता जा रहा है. उनके पानी के पम्प बिजली जनरेटर से चलते हैं, लेकिन भीषण ईंधन संकट के कारण उन्हें चलाना बेहद महंगा हो गया है.“फ़सलें प्रभावित होती हैं, क़ीमतें लगातार बढ़ती हैं और भोजन लोगों की पहुँच से दूर होता जाता है. इस तरह एक जानलेवा दुष्चक्र शुरू हो जाता है.”संसाधनों का संकटउन्होंने आगाह किया कि यह सब ऐसे समय हो रहा है, जब अनुमान है कि इस वर्ष सूडान में पाँच साल से कम उम्र के लगभग 8.25 लाख बच्चे गम्भीर कुपोषण का शिकार होंगे. यह कुपोषण का ऐसा रूप है, जिसमें बच्चों की जान तक जा सकती है.इन परिस्थितियों में, यूनीसेफ़ और उसके सहयोगी संगठन अब तक लाखों बच्चों को कुपोषण के उपचार में मदद मुहैया करा चुके हैं. इसके तहत, 25 लाख से अधिक लोगों को स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराई गई हैं और लाखों बच्चों का जानलेवा बीमारियों से बचाव के लिए टीकाकरण किया गया है.मानवीय राहत दलों ने जल आपूर्ति व्यवस्था की मरम्मत करके उन्हें सौर ऊर्जा से भी जोड़ा है, जिससे क़रीब 80 लाख लोगों तक सुरक्षित पेयजल पहुँचाने में मदद मिली है.लेकिन यूनीसेफ़ प्रवक्ता ने चेतावनी दी है कि एक साथ इतने सारे संकटों के सामने सब कुछ दरक जाने के कगार पर है. सूडान में यूनीसेफ़ की सहायता मुहिम के लिए आवश्यक धनराशि का केवल एक-तिहाई हिस्सा ही जुट पाया है.
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
प्रमुख खबरें
नई Honda Avancier SUV पेश, हाइब्रिड तकनीक से लैस होगी 6-सीटर एसयूवी
नीदरलैंड के विदेश मंत्री का भारत दौरा 22-23 नवंबर को, जयशंकर और अश्विनी वैष्णव से करेंगे मुलाकात
एसआईआर ड्राफ्ट मतदाता सूची में शामिल न होने वाले मतदाता फॉर्म-6 के जरिए आवेदन कर सकते हैं: ईसीआई
और प्रमुख खबरें...
Advertisement
Traffic
पागलपंती के 7 साल: पुलकित सम्राट की शानदार कॉमिक टाइमिंग और दमदार स्क्रीन प्रेजेंस का जश्न
पादहस्तासन: रोज सिर्फ 5 मिनट करें ये योगासन, कमर दर्द, तनाव और पाचन की समस्या होगी दूर
'हनु-मान' के बाद अब आएगी 'हनुमान 2 - द राइज ऑफ वानरास', सामने आया धमाकेदार पोस्टर
मुंबईकरों की फैन हुईं माधुरी दीक्षित, बोलीं- यहां के लोग मदद के लिए तुंरत आते हैं आगे
अल्लू अर्जुन ने बेटी अरहा को बताया अपनी जिंदगी की खुशी, जन्मदिन पर लिखा प्यारा संदेश
और खबरें
Features
भारत को किसानों के लिए उर्वरक आपूर्ति सुरक्षित करने के लिए अधिक स्वदेशी डीएपी की जरूरत
धर्मनिष्ठ सत्ता और ज़हरीले पानी में धर्मावलम्बी?
देश आख़िर कब जानेगा चीनी घुसपैठ का सच?
और खबरें...
Daily Horoscope :
Aries
Taurus
Gemini
Cancer
Leo
Virgo
Libra
Scorpio
Sagittarius
Capricorn
Aquarius
Pisces