×
होम
खबरें
देश
दुनिया
खेल
क्रिकेट
फुटबॉल
टेनिस
अन्य
क्राइम
बॉलीवुड
हॉलीवुड
अजब - गजब
अजूबे
अनोखी कहानियाँ
फोटो गैलरी
लाइफस्टाइल
रिलेशनशिप
घरेलू नुस्खे
फिटनेस
हेल्थ
ज्योतिष
राशि और निदान
वास्तु
पूजा और पाठ
टेलीविज़न
गैजेट्स
ऑटोमोबाइल
करियर
ट्रैफ़िक
English
राज्य
×
लुधियाना
पटियाला
अमृतसर
जालंधर
बठिंडा
पठानकोट
होशियारपुर
मोगा
मोहाली
बरनाला
फिरोजपुर
फगवाड़ा
कपूरथला
फरीदकोट
मुक्तसर
संगरूर
फाजिल्का
गुरदासपुर
मंसा
तरनतारन
सिरहिंद फतेहगढ़
रूपनगर
शहीद भगत सिंह नगर
चंडीगढ़
रोपड़
फरीदाबाद
चंडीगढ़
गुरूग्राम
हिसार
रोहतक
पानीपत
करनाल
सोनीपत
यमुना नगर
पंचकुला़
भिवानी
जींद
सिरसा
कैथल
पलवल
रेवाड़ी
फतेहाबाद
महेन्द्रगढ़
अंबाला
कुरुक्षेत्र
नूँह
झज्जर
गोहाना
चरखी दादरी
नारनौल
लखनऊ
कानपुर
फ़िरोज़ाबाद
आगरा
वाराणसी
इलाहाबाद
मुरादाबाद
अलीगढ़
सहारनपुर
नोएडा
झांसी
हापुड़
इटावा
संभल
बहराइच
उन्नाव
रायबरेली
सीतापुर
लालितपुर
पीलीभीत
हरदोई
आजमगढ़
सुल्तानपुर
शामली
मथुरा
प्रतापगढ़
फर्रुखाबाद
महराजगंज
हाथरस
बस्ती
बुलंदशहर
बांदा
देवरिया
गाजियाबाद
बरेली
सोनभद्र
गोंडा
गोरखपुर
जौनपुर
अमेठी
मिर्जापुर
भदोही
मेरठ
अयोध्या
मुजफ़्फरनगर
एटा
शाहजहांपुर
चित्रकूट
बिजनौर
कन्नौज
बदायूं
चंदौली
संत कबीर नगर
कौशाम्बी
मैनपुरी
ग्रेटर नोएडा
रामपुर
बागपत
कासगंज
महोबा
अम्बेडकरनगर
लखीमपुर खीरी
उत्तरकाशी
औरैया
जालौन
पौड़ी गढ़वाल
सिद्धार्थ नगर
अमरोहा
कुशी नगर
बलिया
गाजीपुर
फतेहपुर
महाकुंभ नगर
बाराबंकी
जयपुर
जोधपुर
बीकानेर
अजमेर
भीलवाड़ा
अलवर
भरतपुर
बाड़मेर
सीकर
टोंक
सवाई-माधोपुर
नागौर
राजसमन्द
सिरोही
प्रतापगढ़
उदयपुर
पाली
दौसा
धौलपुर
हनुमानगढ़
चूरु
कोटा
श्री गंगानगर
डूंगरपुर
चित्तौड़गढ़
झुंझुनूं
बांसवाड़ा
बारां
बूंदी
जैसलमेर
जालोर
करौली
झालावाड़
भिवाड़ी
केकड़ी
शाहपुरा
सांचोर
दूदू
सलूंबर
जोधपुर ग्रामीण
डीडवाना
फलोदी
डीग
नीम का थाना
ब्यावर
खैरथल
बालोतरा
कोटपूतली-बहरोड
गंगापुर सिटी
अनूपगढ़
शिमला
मंडी
ऊना
सोलन
बिलासपुर
हमीरपुर
कांगड़ा
सिरमौर
चंबा
कुल्लू
किन्नौर
धर्मशाला
लाहौल स्पीति
ज्वालामुखी
Nov 22, 2026 5:17 am
राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
बॉलीवुड
ज्योतिष
खेल
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
पंजाब
गायत्री परिवार
English
राज्य
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
दिल्ली NCR
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
बिहार
महाराष्ट्र
झारखण्ड
उत्तराखंड
चंडीगढ़ यूटी
Advertisement
Home
/
news
आपदाओं से जान बचाने में समय-पूर्व चेतावनी कारगर, मगर लाखों लोग अब भी सुरक्षा से वंचित
Source: UN News: शनिवार, 14 नवम्बर 2026 00:00 AM (IST)
दुनिया भर में आपदाओं की समय-पूर्व चेतावनी मिलने से लोगों की जान बचाने में मदद मिल रही है, मगर लाखों लोग अब भी इस सुविधा से वंचित हैं. संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुटेरेश ने बुधवार को वर्ष 2027 के अन्त तक दुनिया के हर व्यक्ति को समय-पूर्व चेतावनी प्रणालियों के दायरे में लाने का आहवान किया. तुर्किये के अन्ताल्या शहर में जारी
संयुक्त राष्ट्र जलवायु सम्मेलन (COP31)
के दौरान ‘सर्वजन के लिए समय-पूर्व चेतावनी’ पहल पर आयोजित एक उच्चस्तरीय कार्यक्रम में उन्होंने कहा, “किसी की जान केवल इसलिए नहीं जानी चाहिए कि आपदा की चेतावनी देर से मिली या मिली ही नहीं.”उनकी यह अपील ऐसे समय आई है, जब संयुक्त राष्ट्र आपदा जोखिम न्यूनीकरण कार्यालय (
UNDRR
) और विश्व मौसम विज्ञान संगठन (
WMO
) की नई रिपोर्ट में समय-पूर्व चेतावनी प्रणालियों के विस्तार में उल्लेखनीय प्रगति सामने आई है.रिपोर्ट के अनुसार, दुनिया के लगभग 70 प्रतिशत देशों, यानि 136 देशों में, अब विभिन्न प्रकार की आपदाओं की समय-पूर्व चेतावनी देने वाली प्रणालियाँ मौजूद हैं. मार्च 2025 के मुक़ाबले 17 और देशों में ऐसी व्यवस्था स्थापित हुई है.हालाँकि, सबसे अधिक जोखिम वाले देशों में अब भी इन प्रणालियों की भारी कमी है. शक्तिशाली अल नीन्यो के कारण आपदाओं का ख़तरा और बढ़ने की आशंका है. © UNESCO 2004 की सुनामी के कहर से बुरी तरह प्रभावित भारत ने वैज्ञानिक प्रगति, पूर्व चेतावनी प्रणाली और समुदाय-नेतृत्व वाली पहलों के ज़रिए, अपनी आपदा तैयारियों को काफ़ी मज़बूत किया है. समय-पूर्व चेतावनी से बचीं जानें‘
बहु-आपदा पूर्व चेतावनी प्रणालियों की वैश्विक स्थिति 2026’
रिपोर्ट के अनुसार, मज़बूत चेतावनी प्रणालियों वाले देशों में अन्य देशों की तुलना में आपदाओं से मृत्यु दर 6.1 गुना और प्रभावित लोगों की संख्या 3.2 गुना कम है.रिपोर्ट में इसके कई उदाहरण सामने आए हैं.जुलाई 2025 में रूस के कमचटका प्रायद्वीप के पास 8.8 तीव्रता का भूकम्प आने के महज़ 10 मिनट के भीतर प्रशान्त सुनामी चेतावनी केन्द्र ने पहली चेतावनी जारी कर दी.इसके बाद जापान में लगभग 19 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाया गया. वहीं, इक्वाडोर के गैलापागोस द्वीपों में 1.3 मीटर ऊँची समुद्री लहरें पहुँचने से कई घंटे पहले 2,300 से अधिक लोगों को ख़तरे वाले इलाक़ों से निकाल लिया गया.मेडागास्कर में फ़रवरी में चक्रवात गेज़ानी के तट से टकराने से पहले रैड क्रॉस की पूर्व कार्रवाई योजना आंशिक रूप से लागू की गई. इसके तहत लगभग 600 बार घर-घर जाकर लोगों को सतर्क किया गया. इस पहल से 80 हज़ार से एक लाख लोगों तक चेतावनी पहुँची और उन्हें सुरक्षित स्थानों पर जाने में मदद मिली.रवांडा के करोंगी ज़िले में एक चाय किसान और उनकी बेटियों को महिला सहकारी समितियों, मोबाइल सन्देशों, रेडियो और लाउडस्पीकर के ज़रिये 48 घंटे पहले भारी बारिश की चेतावनी मिली.इससे उन्हें समय रहते खेतों की मेड़ें मज़बूत करने, पानी की निकासी के रास्ते साफ़ करने और चाय की सूखी पत्तियों का सुरक्षित भंडारण करने का समय मिल गया. © WFP एक राहत केन्द्र में बाढ़ प्रभावित परिवार को समय-पूर्व चेतावनी और आजीविका की सुरक्षा सम्बन्धी जानकारी देते विश्व खाद्य कार्यक्रम (WFP) के कर्मचारी. सर्वाधिक जोखिम वाले देशों में बड़ी कमियाँ
संयुक्त राष्ट्र महासचिव
एंतोनियो गुटेरेश के अनुसार, दुनिया के लगभग हर तीसरे देश में अब भी आपदाओं की समय-पूर्व चेतावनी प्रणाली नहीं है. यह कमी विशेष रूप से अल्प विकसित, लघु द्वीपीय विकासशील और हिंसक टकराव से प्रभावित देशों में है.उन्होंने कहा, “जलवायु संकट पैदा करने में इन देशों का योगदान सबसे कम है, मगर इसकी सबसे पहली और गम्भीर मार इन्हीं पर पड़ती है.”
यूएन महासचिव
ने बताया कि कुछ योरोपीय देशों में मौसम की निगरानी करने वाले ऐसे केन्द्रों की संख्या पूरे अफ़्रीका महाद्वीप से भी अधिक है, जो अन्तरराष्ट्रीय मानकों पर खरे उतरते हैं.उन्होंने कहा, “जिस ख़तरे की निगरानी ही नहीं कर सकते, उसके बारे में लोगों को चेतावनी कैसे देंगे?”विश्व मौसम विज्ञान संगठन (WMO) की प्रमुख सेलेस्टे साउलो ने चेताया कि मौजूदा अल नीन्यो इतना शक्तिशाली हो सकता है कि उसकी तीव्रता मापने के मौजूदा पैमाने भी कम पड़ जाएँ.उन्होंने कहा, “हम अल नीन्यो को रोक नहीं सकते, मगर इसके कई गम्भीर मानवीय परिणामों को टाल सकते हैं.” UNDRR/Chris Huby केवल एक तिहाई लघु द्वीपीय विकासशील देशों में ही समय पूर्व चेतावनी प्रणाली की व्यवस्था है. सबसे कम विकसित देशों में यह आँकड़ा 50 फ़ीसदी है. स्थाई चेतावनी प्रणालियाँ बनाने पर ज़ोरसंयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुटेरेश ने देशों से समय-पूर्व चेतावनी प्रणालियों को मज़बूत और स्थाई बनाने के प्रयास तेज़ करने का आग्रह किया.उन्होंने तीन प्राथमिकताएँ बताईं:समय-पूर्व चेतावनी को स्थाई सार्वजनिक सेवा बनाना.वित्तीय संसाधनों और तकनीकी क्षमता की कमी दूर करना.अलग-अलग परियोजनाओं के बजाय देशों की योजनाओं को समन्वित और दीर्घकालीन सहयोग देना.यूएन महासचिव के अनुसार, वर्ष 2022 से अब तक लगभग दो अरब डॉलर जुटाए गए हैं और क़रीब 160 देशों को सहायता मिल रही है.उन्होंने कहा कि वित्तीय सहायता मौसम के पूर्वानुमान से लेकर चेतावनी सन्देश पहुँचाने और घर-घर जाकर लोगों को सतर्क करने तक, पूरी व्यवस्था के लिए उपलब्ध होनी चाहिए.रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2025 में 54 देशों में आपदा आने से पहले कार्रवाई की 146 पहल लागू की गईं, जिनसे 96 लाख लोगों को लाभ पहुँचा.संयुक्त राष्ट्र आपदा जोखिम न्यूनीकरण कार्यालय (UNDRR) के प्रमुख कमल किशोर ने कहा कि समय-पूर्व चेतावनी प्रणालियों में उल्लेखनीय प्रगति हुई है, मगर अब भी बड़ी संख्या में लोग इस सुरक्षा से वंचित हैं.यूएन महासचिव ने कहा, “जलवायु संकट तेज़ी से बढ़ रहा है. लोगों की सुरक्षा के प्रयास भी उसी रफ़्तार से बढ़ाने होंगे.”उन्होंने हर व्यक्ति तक समय पर आपदा की चेतावनी पहुँचाने का आहवान किया.
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
प्रमुख खबरें
अमेरिकी प्रतिबंधों के बीच ईरान के राष्ट्रपति का दावा, नहीं रुका व्यापार और उत्पादन
चिंता और गुस्से से आजादी चाहिए तो अपनी दिनचर्या में शामिल करें शशांकासन
फिनलैंड की खाड़ी में कार्गो जहाज पर ड्रोन हमला, चालक दल को बचाने का अभियान जारी
और प्रमुख खबरें...
Advertisement
Traffic
टाटा समूह की तकनीक और वाहनों में होंडा-हुंडई की दिलचस्पी, साझेदारी को लेकर चल रही बातचीत
मुंबईकरों की फैन हुईं माधुरी दीक्षित, बोलीं- यहां के लोग मदद के लिए तुंरत आते हैं आगे
अल्लू अर्जुन ने बेटी अरहा को बताया अपनी जिंदगी की खुशी, जन्मदिन पर लिखा प्यारा संदेश
राशिफल: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा गुरुवार
केएल राहुल ने न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ जड़ा शतक, बनाया नया रिकॉर्ड
और खबरें
Features
प्राग ज्योतिषपुर महोत्सव : साहित्य, इतिहास और संस्कृति पर मंथन
देश आख़िर कब जानेगा चीनी घुसपैठ का सच?
धर्मनिष्ठ सत्ता और ज़हरीले पानी में धर्मावलम्बी?
और खबरें...
Daily Horoscope :
Aries
Taurus
Gemini
Cancer
Leo
Virgo
Libra
Scorpio
Sagittarius
Capricorn
Aquarius
Pisces