-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:20 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

घातक कीटनाशक पर प्रतिबन्ध, आत्महत्या रोकथाम व स्वास्थ्य के लिए बड़ी पहल

Source: UN News: शुक्रवार, 13 नवम्बर 2026 00:00 AM (IST)
घातक कीटनाशक पर प्रतिबन्ध, आत्महत्या रोकथाम व स्वास्थ्य के लिए बड़ी पहल
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने भारत और बांग्लादेश द्वारा विषैले कीटनाशक, 'पैराक्वाट' के इस्तेमाल पर प्रतिबन्ध का स्वागत करते हुए आशा जताई है कि इस केमिकल का इस्तेमाल और बाज़ार में बिक्री बन्द होने से, कृषि श्रमिकों, बच्चों, और मानसिक व भावनात्मक संकट से गुज़र रहे व्यक्तियों की सुरक्षा में मदद मिलेगी. सितम्बर 2026 में, भारत और बांग्लादेश ने खरपतवार नाशक (herbicide) ‘पैराक्वाट’ के इस्तेमाल पर प्रतिबन्ध लगा दिया था, जिसे कृषि में इस्तेमाल किए जाने वाले सबसे ख़तरनाक रसायन के तौर पर देखा जाता है.अत्यंत विषैले इस केमिकल के सम्पर्क में आने से इनसानों और पशुओं में प्रतिकूल असर होता है और इसे आत्महत्या, पार्किंसंस रोग के अलावा इसका इस्तेमाल कर रहे किसानों के लिए एक बड़े जोखिम के रूप में देखा जाता है.विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इसे सार्वजनिक स्वास्थ्य से जुड़ा एक महत्वपूर्ण निर्णय बताया है, जिसके बाद भारत व बांग्लादेश इस केमिकल पर प्रतिबन्ध लगाने वाले 70 से अधिक देशों की सूची में शामिल हो गए हैं. कीटनाशक: सतर्कता ज़रूरीएक अनुमान के अनुसार, विश्व भर में हर पाँच में से एक आत्महत्या की वजह अत्यधिक विषैले कीटनाशकों का सेवन करना है. अधिकाँश मामले अफ़्रीका, एशिया, पूर्वी भूमध्यसागर, लातिन अमरिका व कैरीबियाई क्षेत्रों में ग्रामीण इलाक़ों में सामने आते हैं, जिनमें अनेक मौतों की आसानी से रोकथाम की जा सकती है.कीटनाशक (Pesticides) ऐसे रासायनिक पदार्थ होते हैं, जिनका उपयोग कीटों और अन्य हानिकारक जीवों को मारने के लिए किया जाता है, जैसेकि फ़सलों को नुक़सान पहुँचाने वाले कीड़े-मकोड़े, चूहे, फफूंद और अवांछित पौधे (खरपतवार). विश्व भर में, एक हज़ार से अधिक प्रकार के कीटनाशकों का इस्तेमाल किया जाता है.मगर, विषैले कीटनाशक मनुष्यों सहित अन्य जीवों के स्वास्थ्य को नुक़सान पहुँचा सकते हैं. इसलिए, इनका सुरक्षित तरीक़े से उपयोग करना और उचित निपटान बेहद ज़रूरी है. कीटनाशक स्वयं ज़हर का सेवन करके आत्महत्या करने के प्रमुख कारणों में भी शामिल हैं. यह निम्न और मध्यम आय वाले देशों में एक गम्भीर समस्या है.इसके अलावा, लम्बे समय तक इन ज़हरीले कीटनाशकों के सम्पर्क में रहने के कारण, कृषि श्रमिकों को अपने मस्तिष्क के स्वास्थ्य और तंत्रिका-तंत्र (neurological) सम्बन्धी जोखिमों का भी सामना करना पड़ सकता है. बच्चों में यह न्यूरोलॉजिकल विकार की भी वजह बन सकता है. © Adobe Stock/Jamrooferpix आत्महत्या एक गम्भीर सार्वजनिक स्वास्थ्य समस्या है. आत्महत्या की रोकथाम में मदद आत्महत्या के विचार और व्यवहार अक्सर आवेश का परिणाम होते हैं और अत्यधिक मानसिक तनाव या भावनात्मक पीड़ा के क्षणों में उपज सकते हैं. यूएन स्वास्थ्य एजेंसी के अनुसार, इन अहम क्षणों में, पैराक्वाट जैसे जानलेवा रसासन का आसानी से उपलब्ध होना, जीवन व मृत्यु के बीच का अन्तर बन सकता है. इसके मद्देनज़र, आत्महत्या के इस घातक ज़रिए तक पहुँच होने से रोकना, एक कारगर उपाय है, चूँकि इससे आत्मघाती विचारों के गुज़र जाने का समय मिल जाता है. साथ ही, इस दौरान अन्य लोगों के पास भी हस्तक्षेप करनेस समझाने-बुझाने और ऐसे ख़तरनाक क़दम उठाने से रोकने के लिए अवसर होता है. कोरिया गणराज्य, मलेशिया, श्रीलंका समेत अन्य देशों से प्राप्त साक्ष्य दर्शाते हैं कि पैराक्वाट और अन्य ज़हरीले कीटनाशकों पर प्रतिबन्ध लगाए जाने से, कीटनाशक सम्बन्धी आत्महत्या मामलों और कुल आत्महत्या दर में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है. जबकि कृषि उत्पादकता को किसी तरह का कोई नुक़सान नहीं पहुँचा है.अन्तरराष्ट्रीय प्रमाणों के आधार पर यह कहा जा सकता है कि राष्ट्रीय स्तर पर पैराक्वाट के विरुद्ध कार्रवाई से भारत और बांग्लादेश में हज़ारों लोगों के जीवन को बचाने और मस्तिष्क स्वास्थ्य की रक्षा करने में मदद मिलेगी.चरणबद्ध समाप्ति की ओर पहलपिछले एक दशक में, कृषि सैक्टर में अत्यधिक ख़तरनाक कीटनाशकों (Highly Hazardous Pesticides) को चरणबद्ध ढंग से समाप्त करने की दिशा में तेज़ी से प्रयास किए गए हैं. ये ऐसे कीटनाशक हैं, जो मानव स्वास्थ्य और पर्यावरण को गम्भीर रूप से नुक़सान पहुँचाते हैं. वर्ष 2023 में, विश्व स्वास्थ्य असेम्बली के दौरान रसायनों से सम्बन्धित एक प्रस्ताव पारित किया गया था, जिसमें अत्यधिक विषैले कीटनाशकों से निपटने का विषय भी शामिल था. इसके बाद, 2026 में हुई स्वास्थ्य असेम्बली में आत्महत्या की रोकथाम के लिए, ज़हरीले कीटनाशकों के इस्तेमाल व उपलब्धता के विरुद्ध क़दम उठाने पर बल दिया गया.इसी सिलसिले में, एक वैश्विक फ़्रेमवर्क तैयार करने के इरादे से नवम्बर 2026 में एक सम्मेलन आयोजित किया जाएगा, जिसका उद्देश्य ख़तरनाक कृषि क्षेत्र में कीटनाशकों को चरणबद्ध ढंग से समाप्त करना और रसायनों के इस्तेमाल पर केन्द्रित अन्य वैश्विक लक्ष्यों को आगे बढ़ाना है.यूएन स्वास्थ्य संगठन ने इन क़दमों को देशों की सरकारों, नागरिक समाज, शिक्षा जगत, समुदायों और स्वास्थ्य सैक्टर के समन्वित प्रयासों का परिणाम क़रार दिया है. WHO द्वारा इस दिशा में किए गए प्रयासों पर और अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक कीजिए.

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement