Source: UN News: गुरुवार, 12 नवम्बर 2026 00:00 AM (IST)
जलवायु परिवर्तन की वजह से विश्व के अनेक हिस्सों में लोगों के घरों और आजीविका साधनों के लिए ख़तरे पैदा हो रहा है. कहीं समुद्र का बढ़ता जलस्तर बस्तियों के लिए जोखिम है, तो कहीं बाढ़ और बदलते मौसम से खेती व मछली पकड़ पाना मुश्किल होता जा रहा है. इन हालात में अनेक लोगों को अपना घर छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है. अन्तरराष्ट्रीय प्रवासन संगठन (IOM) ने इस चुनौती से निपटने के लिए, यूएन जलवायु सम्मेलन (कॉप31) के दौरान निवेश बढ़ाने की अपील जारी की है, ताकि लोग अपने घरों में सुरक्षित रह सकें और विस्थापन ज़रूरी होने पर सम्मान के साथ नई ज़िन्दगी शुरू कर सकें. (वीडियो...)