-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

यमन: यौन हिंसा, शोषण व जबरन विवाह के जोखिम को झेल रही हैं महिलाएँ व लड़कियाँ

Source: UN News: रविवार, 08 नवम्बर 2026 00:00 AM (IST)
यमन: यौन हिंसा, शोषण व जबरन विवाह के जोखिम को झेल रही हैं महिलाएँ व लड़कियाँ
सफ़ा की आयु 14 वर्ष है. इस साल की शुरुआत में उसकी माँ का निधन हो गया. सफ़ा का कोई भाई या बहन नहीं है. कुछ सप्ताह पहले, जब यमन में संकट फिर गहराने लगा तब सफ़ा के पिता ने उसका विवाह एक बुज़ुर्ग व्यक्ति कर दिया. उन्हें डर था कि यदि युद्ध के दौरान उनकी मौत हो गई तो फिर सफ़ा की देखभाल और रक्षा करने वाला कोई नहीं बचेगा. यमन में संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष (UNFPA) के प्रतिनिधि फ़्राँसेस्को गाल्टिएरी ने अदन शहर से मंगलवार को जिनीवा में पत्रकारों को वीडियो लिंक के ज़रिए वहाँ हालात के बारे में जानकारी दी.उन्होंने बताया कि सफ़ा की कहानी यह बयाँ करती है कि युद्ध किस तरह से हर मोड़ पर लोगों से सुरक्षा के एहसास को छीन सकता है.यूएन एजेंसी प्रतिनिधि के अनुसार, यह व्यथा ध्यान दिलाती है कि कुछ परिवार कितने असम्भव विकल्पों का सामना कर रहे हैं, और विशेष रूप से लड़कियों को वर्तमान परिस्थितियों के कितने भयावह नतीजे भुगतने पड़ रहे हैं.वर्ष 2014 से, ईरान द्वारा समर्थित हूथी लड़ाकों का सऊदी अरब समर्थित यमनी सरकार से टकराव रहा है. हूथी अलगाववादियों का राजधानी सना समेत अन्य इलाक़ों पर क़ब्ज़ा है, जबकि अन्तरराष्ट्रीय मान्यता प्राप्त यमनी सरकार अदन में स्थित है.यूएन की मध्यस्थता में फ़रवरी 2022 में संघर्षविराम हुआ था, जिसके बाद देश में अपेक्षाकृत शान्ति व्याप्त हुई थी, लेकिन पिछले कुछ महीनों में टकराव फिर तेज़ हुआ है.देश के पश्चिमी तट और ताइज़ शहर से लोगों के विस्थापन में विशाल बढ़ोत्तरी हुई है. अब तक लगभग तीन लाख लोग बेघर हो चुके हैं, जिनमें आधे से अधिक महिलाएँ व बच्चे हैं. विस्थापन का शिकार परिवारों में एक-तिहाई से अधिक घरों की मुखिया महिलाएँ हैं. अस्थाई आश्रय स्थलों में महिलाओं और लड़कियों को यौन हिंसा, उत्पीड़न, शोषण, जबरन विवाह और बाल विवाह के जोखिमों का सामना करना पड़ रहा है. अपने जीवन में बहुत कुछ गँवा देने के साथ अनिश्चितता और इन ख़तरों के साए में जीवन गुज़ारने की वजह से उनके मानसिक व मनोसामाजिक स्वास्थ्य पर गहरा असर हुआ है. © WFP/Saleh Hayyan यमन में विस्थापित आबादी के लिए बनाए गए एक आश्रय स्थल में बच्चे एक साथ भोजन कर रहे हैं. चाय, रोटी, सादे चावल पर गुज़ाराताइज़ शहर में काम करने वाली दाइयाँ, निरन्तर देख रही हैं कि युद्ध ने स्थानीय आबादी के जीवन को किस तरह से तबाह कर दिया है.उन्होंने बताया कि गम्भीर कुपोषण से जूझ रही गर्भवती महिलाएँ, दिन में केवल एक या अधिकतम दो बार ही भोजन कर पा रही हैं. उनके भोजन में एक कप चाय, थोड़ी सी ब्रैड और खाली चावल हैं.यमन में गर्भपात के मामले बढ़ रहे हैं और बड़ी संख्या में महिलाएँ असुरक्षित परिस्थितियों में घर पर ही बच्चों को जन्म देने के लिए मजबूर हो रही हैं.ताइज़ में लगभग 13 हज़ार से अधिक गर्भवती महिलाएँ हैं, जिनमें से लगभग 6,400 विस्थापित हुई हैं. प्रजनन स्वास्थ्य मामलों के लिए यूएन एजेंसी, UNFPA ने बताया है कि इनमें से क़रीब 1.5 हज़ार महिलाओं को प्रसव सम्बन्धी गम्भीर स्थिति का सामना करना पड़ सकता है.इसकी वजह गर्भावस्था के दौरान सुरक्षित स्थान तक पहुँचने के लिए लम्बी दूरी तक पैदल चलना, बच्चों को साथ लेकर यात्रा करना और जो कुछ सम्भव हो उस सामान को अपने साथ ले जाना है.UNFPA प्रतिनिधि ने कहा कि किसी भी महिला को केवल इसलिए अपनी जान जोखिम में नहीं डालनी चाहिए चूँकि वह एक युद्ध प्रभावित क्षेत्र में बच्चे को जन्म दे रही है.अस्पताल, बन्द होने के कगार परताइज़ शहर में मुख्य मातृत्व देखभाल केन्द्र, स्वीडिश अस्पताल में अब जीवित बचने की सम्भावना निरन्तर घट रही हैं. यहाँ होने वाले प्रसव की संख्या आधी, 10 से पाँच ही रह गई है. ईंधन की कमी के कारण समय से पहले जन्म लेने वाले बच्चों के लिए उपलब्ध इनक्यूबेटर की संख्या 40 से घटकर अब महज़ 10 रह गई है.रात के समय अस्पताल में भर्ती होने वाले महिलाओं की संख्या लगभग शून्य हो गई है, चूँकि असुरक्षा और गोलाबारी के कारण महिलाओं के लिए अस्पताल तक पहुँच पाना कठिन साबित हो रहा है. वहीं, स्वास्थ्यकर्मियों के लिए भी वॉर्ड तक पहुँचना चुनौतीपूर्ण हो गया है.यूएन एजेंसी ने चेतावनी दी है कि यदि आने वाले दिनों में आवागमन और यहाँ पहुँचने के रास्ते में लगी पाबन्दियों को नहीं हटाया गया, तो यह अस्पताल अपने आप ही बन्द होने के कगार पर पहुँच जाएगा.

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement