बदलते दौर में संयुक्त राष्ट्र की प्रासंगिकता व भविष्य पर चर्चा
Source: UN News: रविवार, 08 नवम्बर 2026 00:00 AM (IST)
युद्ध की रोकथाम से लेकर ओज़ोन परत के संरक्षण तक, संयुक्त राष्ट्र ने अनेक वैश्विक चुनौतियों से निपटने में अहम भूमिका निभाई है. मगर, बढ़ते हिंसक टकरावों और गहराते मतभेदों के बीच, क्या 81 वर्ष पुराना यह संगठन आज भी उतना ही प्रभावी है? इस वर्ष, संयुक्त राष्ट्र दिवस के अवसर पर भारत की राजधानी नई दिल्ली में आयोजित एक सम्वाद में राजनयिकों, नीति-निर्माताओं और यूएन अधिकारियों ने संगठन की प्रासंगिकता और उसके भविष्य पर मन्थन किया. (वीडियो)