×
होम
खबरें
देश
दुनिया
खेल
क्रिकेट
फुटबॉल
टेनिस
अन्य
क्राइम
बॉलीवुड
हॉलीवुड
अजब - गजब
अजूबे
अनोखी कहानियाँ
फोटो गैलरी
लाइफस्टाइल
रिलेशनशिप
घरेलू नुस्खे
फिटनेस
हेल्थ
ज्योतिष
राशि और निदान
वास्तु
पूजा और पाठ
टेलीविज़न
गैजेट्स
ऑटोमोबाइल
करियर
ट्रैफ़िक
English
राज्य
×
लुधियाना
पटियाला
अमृतसर
जालंधर
बठिंडा
पठानकोट
होशियारपुर
मोगा
मोहाली
बरनाला
फिरोजपुर
फगवाड़ा
कपूरथला
फरीदकोट
मुक्तसर
संगरूर
फाजिल्का
गुरदासपुर
मंसा
तरनतारन
सिरहिंद फतेहगढ़
रूपनगर
शहीद भगत सिंह नगर
चंडीगढ़
रोपड़
फरीदाबाद
चंडीगढ़
गुरूग्राम
हिसार
रोहतक
पानीपत
करनाल
सोनीपत
यमुना नगर
पंचकुला़
भिवानी
जींद
सिरसा
कैथल
पलवल
रेवाड़ी
फतेहाबाद
महेन्द्रगढ़
अंबाला
कुरुक्षेत्र
नूँह
झज्जर
गोहाना
चरखी दादरी
नारनौल
लखनऊ
कानपुर
फ़िरोज़ाबाद
आगरा
वाराणसी
इलाहाबाद
मुरादाबाद
अलीगढ़
सहारनपुर
नोएडा
झांसी
हापुड़
इटावा
संभल
बहराइच
उन्नाव
रायबरेली
सीतापुर
लालितपुर
पीलीभीत
हरदोई
आजमगढ़
सुल्तानपुर
शामली
मथुरा
प्रतापगढ़
फर्रुखाबाद
महराजगंज
हाथरस
बस्ती
बुलंदशहर
बांदा
देवरिया
गाजियाबाद
बरेली
सोनभद्र
गोंडा
गोरखपुर
जौनपुर
अमेठी
मिर्जापुर
भदोही
मेरठ
अयोध्या
मुजफ़्फरनगर
एटा
शाहजहांपुर
चित्रकूट
बिजनौर
कन्नौज
बदायूं
चंदौली
संत कबीर नगर
कौशाम्बी
मैनपुरी
ग्रेटर नोएडा
रामपुर
बागपत
कासगंज
महोबा
अम्बेडकरनगर
लखीमपुर खीरी
उत्तरकाशी
औरैया
जालौन
पौड़ी गढ़वाल
सिद्धार्थ नगर
अमरोहा
कुशी नगर
बलिया
गाजीपुर
फतेहपुर
महाकुंभ नगर
बाराबंकी
जयपुर
जोधपुर
बीकानेर
अजमेर
भीलवाड़ा
अलवर
भरतपुर
बाड़मेर
सीकर
टोंक
सवाई-माधोपुर
नागौर
राजसमन्द
सिरोही
प्रतापगढ़
उदयपुर
पाली
दौसा
धौलपुर
हनुमानगढ़
चूरु
कोटा
श्री गंगानगर
डूंगरपुर
चित्तौड़गढ़
झुंझुनूं
बांसवाड़ा
बारां
बूंदी
जैसलमेर
जालोर
करौली
झालावाड़
भिवाड़ी
केकड़ी
शाहपुरा
सांचोर
दूदू
सलूंबर
जोधपुर ग्रामीण
डीडवाना
फलोदी
डीग
नीम का थाना
ब्यावर
खैरथल
बालोतरा
कोटपूतली-बहरोड
गंगापुर सिटी
अनूपगढ़
शिमला
मंडी
ऊना
सोलन
बिलासपुर
हमीरपुर
कांगड़ा
सिरमौर
चंबा
कुल्लू
किन्नौर
धर्मशाला
लाहौल स्पीति
ज्वालामुखी
Nov 22, 2026 5:23 am
राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
बॉलीवुड
ज्योतिष
खेल
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
पंजाब
गायत्री परिवार
English
राज्य
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
दिल्ली NCR
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
बिहार
महाराष्ट्र
झारखण्ड
उत्तराखंड
चंडीगढ़ यूटी
Advertisement
Home
/
news
यूक्रेन: ओलेश्की से निकाले गए लोगों को राहत, बिजली बहाली के प्रयास तेज़
Source: UN News: गुरुवार, 05 नवम्बर 2026 00:00 AM (IST)
यूक्रेन के ख़ेरसॉन क्षेत्र में अस्थाई युद्धविराम के दौरान, रूस के क़ब्ज़े वाले ओलेश्की शहर से 400 से अधिक लोगों को सुरक्षित निकाला गया है. महीनों से हिंसक टकराव में फँसे इन लोगों को संयुक्त राष्ट्र विश्व खाद्य कार्यक्रम (WFP) गर्म भोजन और आपात खाद्य सहायता उपलब्ध करा रहा है. फ़रवरी 2022 में रूस के व्यापक सैन्य आक्रमण के बाद से यूक्रेन में जारी युद्ध ने लाखों लोगों की ज़िन्दगी प्रभावित की है. देश के दक्षिणी ख़ेरसॉन क्षेत्र में रूस के क़ब्ज़े वाला ओलेश्की शहर लम्बे समय से भीषण लड़ाई की चपेट में है. ड्रोन हमलों और बारूदी सुरंगों के ख़तरे ने लोगों की आवाजाही और मानवीय सहायता की पहुँच लगभग ठप कर दी है.अब स्थानीय स्तर पर हुए अस्थाई युद्धविराम के दौरान 400 से अधिक लोगों को शहर से सुरक्षित निकाला गया है. संयुक्त राष्ट्र
विश्व खाद्य कार्यक्रम
(
WFP
) उन्हें गर्म भोजन और आपात खाद्य सहायता उपलब्ध करा रहा है.महीनों तक भोजन, दवाओं और अन्य ज़रूरी सामान की भारी कमी झेलने वाले इन लोगों में कई की हालत चिन्ताजनक है. WFP ने रविवार को बताया कि 31 अक्टूबर को राजधानी कीव के चिकित्सा केन्द्रों में पहुँचे अनेक लोगों को तत्काल देखभाल की ज़रूरत थी.यूक्रेन के मानवीय सहायता संगठन इस्क्रा डोब्रा के सहयोग से WFP ने इन लोगों के पहुँचते ही उन्हें गर्म भोजन उपलब्ध कराया. यह सहायता शुरुआती दो सप्ताह तक जारी रहेगी.आने वाले दिनों में और लोगों को सुरक्षित निकाले जाने की उम्मीद है. WFP ज़रूरत पड़ने पर सहायता बढ़ाने के लिए तैयार है. इस राहत कार्य के लिए अमेरिका वित्तीय सहायता दे रहा है.WFP के कार्यकारी निदेशक ल्यूक जे लिंडबर्ग ने कहा कि महीनों तक डर, अलगाव और अभाव झेलने वाले लोगों को अस्थाई युद्धविराम से सुरक्षित स्थानों तक पहुँचने और ज़रूरी मदद पाने का अवसर मिला है.उन्होंने युद्धविराम कराने में अमेरिका की प्रथम महिला मेलानिया ट्रम्प की भूमिका की सराहना की और उम्मीद जताई कि इससे मानवीय सहायता की नियमित पहुँच का रास्ता खुलेगा.WFP ने पहले भी ओलेश्की में सहायता पहुँचाने की कोशिश की थी, लेकिन उसे वहाँ जाने की अनुमति नहीं मिली थी.संयुक्त राष्ट्र के आपात राहत समन्वयक टॉम फ़्लैचर ने कहा कि रविवार को समाप्त हुई निकासी प्रक्रिया दिखाती है कि आम नागरिकों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने से क्या सम्भव हो सकता है.उन्होंने कहा कि आख़िरकार ओलेश्की में सहायता पहुँचने से अनेक लोगों को राहत मिली है. उन्होंने अमेरिका की प्रथम महिला मेलानिया ट्रम्प और सभी सम्बन्धित पक्षों का आभार व्यक्त करते हुए कहा, “अब इस अवसर का लाभ उठाकर अधिक से अधिक ज़रूरतमन्द लोगों तक सहायता पहुँचानी चाहिए, चाहे वे कहीं भी हों.”बढ़ते ख़तरेयह निकासी, यूक्रेन में आम नागरिकों और राहत कार्रवाई के लिए बढ़ते ख़तरों के बीच सम्भव हो सकी है.WFP के अनुसार, वर्ष 2023 से सितम्बर 2026 तक उसके और सहयोगी संगठनों की सुरक्षा से जुड़ी 134 घटनाएँ दर्ज हुईं, जिनमें 57 इसी वर्ष हुईं. इनसे राहत वितरण केन्द्र, वाहन, गोदाम और कर्मचारी प्रभावित हुए.इसके बावजूद, WFP हर महीने पाँच लाख से अधिक यूक्रेनी नागरिकों को भोजन और नक़द सहायता पहुँचा रहा है. युद्ध के मोर्चों के पास रहने वाले लोगों को प्राथमिकता दी जा रही है.सर्दियों से पहले बिजली बहाली के प्रयास
संयुक्त राष्ट्र महासचिव
के प्रवक्ता ने सोमवार को बताया कि सप्ताहान्त में यूक्रेन पर हुए हमलों में कई आम नागरिक हताहत हुए और बिजली व घरों को गर्म रखने की व्यवस्था बाधित हुई. गिरते तापमान के बीच दनिप्रो और दोनेत्स्क क्षेत्र सबसे अधिक प्रभावित हुए.कीव और शोस्तका में बिजली व ताप आपूर्ति केन्द्रों को नुक़सान पहुँचा, जबकि ज़ितोमिर क्षेत्र के 650 से अधिक गाँवों में बिजली गुल हो गई.इस बीच, संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (
UNDP
) के सदभावना दूत और अभिनेता निकोलाय कोस्टर-वाल्डाउ ने सर्दियों से पहले बिजली बहाल करने के लिए वित्तीय सहायता जारी रखने की अपील की है.लोकप्रिय धारावाहिक ‘गेम ऑफ़ थ्रोन्स’ के अभिनेता ने अपनी सप्ताह भर की यूक्रेन यात्रा के दौरान कीव में ऐसे परिवारों से मुलाक़ात की, जिन्हें दिन में महज़ कुछ घंटे ही बिजली मिलती है.उन्होंने कहा कि बिजली व्यवस्था को हुए नुक़सान का सीधा असर बच्चों की पढ़ाई, घरों को गर्म रखने और लोगों के रोज़मर्रा के कामकाज पर पड़ता है. © UNDP/Mykhailo Rybko संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) के सदभावना दूत और अभिनेता निकोलाय कोस्टर-वाल्डाउ ने यूक्रेन की राजधानी कीव के एक मेट्रो स्टेशन में रात बिताई, जिसका इस्तेमाल हवाई हमलों के दौरान आश्रय स्थल के रूप में किया जाता है. उन्होंने कहा, “अच्छी बात यह है कि दुनिया भर से मिल रही सहायता का असर दिखने लगा है. ज़रूरी उपकरण यूक्रेन पहुँच चुके हैं. अब इन्हें जल्द से जल्द लगाकर चालू करना होगा, ताकि लोगों को बिजली और अन्य ज़रूरी सेवाएँ मिल सकें.”इसके लिए यूक्रेन के ऊर्जा मंत्रालय और
UNDP
ने नई यूक्रेन ऊर्जा उपकरण स्थापना पहल के तहत 50 करोड़ डॉलर की सहायता की अपील की है.इस पहल के तहत देश में पहले से मौजूद ऊर्जा उपकरणों को चालू किया जाएगा. पिछले वर्ष UNDP ने 66 लाख लोगों तक बिजली, घरों को गर्म रखने की सुविधा और पानी की आपूर्ति बनाए रखने में मदद की थी.अपनी यात्रा के दौरान निकोलाय कोस्टर-वाल्डाउ ने बारूदी सुरंगें हटाने का प्रशिक्षण ले रहे पूर्व सैनिकों से भी मुलाक़ात की. उन्होंने UNDP की सहायता से स्थापित यूक्रेन के पहले विशेष जलमग्न बारूदी सुरंग हटाने के प्रशिक्षण केन्द्र का दौरा भी किया.उन्होंने कहा कि दिन-रात हवाई हमलों के बावजूद यूक्रेन के लोग काम जारी रखने और एक-दूसरे की मदद करने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं.उनके अनुसार, यूक्रेन के लोगों का साहस और मुश्किलों से जूझने का जज़्बा प्रेरणादायक है, लेकिन सहनसक्षमता को हल्के में नहीं लिया जाना चाहिए.
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
प्रमुख खबरें
मणिपुर में जहरीली शराब त्रासदी: मरने वालों की संख्या बढ़कर 16 हुई, करीब 600 लोग बीमार
सर्दियों में राजस्थान: कहीं झीलों का सुकून, कहीं रेगिस्तान की सुनहरी शाम; ये खूबसूरत जगहें बुला रही हैं आपको
संसद भवन में पीएम मोदी से मिले डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़: आधे घंटे हुई चर्चा, प्रधानमंत्री को दिया उदयपुर आने का न्यौता
और प्रमुख खबरें...
Advertisement
Traffic
टाटा समूह की तकनीक और वाहनों में होंडा-हुंडई की दिलचस्पी, साझेदारी को लेकर चल रही बातचीत
मुंबईकरों की फैन हुईं माधुरी दीक्षित, बोलीं- यहां के लोग मदद के लिए तुंरत आते हैं आगे
अंकिता को लेकर मां के रिएक्शन पर बोले विक्की जैन, कहा- लोगों ने उन्हें विलेन बना दिया था
'ढिंढोरा 2' में स्पेशल अपीयरेंस पर हेली दारूवाला ने लुटाया प्यार, भुवन बाम को बताया बेहतरीन इंसान
पागलपंती के 7 साल: पुलकित सम्राट की शानदार कॉमिक टाइमिंग और दमदार स्क्रीन प्रेजेंस का जश्न
और खबरें
Features
भारत को किसानों के लिए उर्वरक आपूर्ति सुरक्षित करने के लिए अधिक स्वदेशी डीएपी की जरूरत
धर्मनिष्ठ सत्ता और ज़हरीले पानी में धर्मावलम्बी?
देश आख़िर कब जानेगा चीनी घुसपैठ का सच?
और खबरें...
Daily Horoscope :
Aries
Taurus
Gemini
Cancer
Leo
Virgo
Libra
Scorpio
Sagittarius
Capricorn
Aquarius
Pisces