×
होम
खबरें
देश
दुनिया
खेल
क्रिकेट
फुटबॉल
टेनिस
अन्य
क्राइम
बॉलीवुड
हॉलीवुड
अजब - गजब
अजूबे
अनोखी कहानियाँ
फोटो गैलरी
लाइफस्टाइल
रिलेशनशिप
घरेलू नुस्खे
फिटनेस
हेल्थ
ज्योतिष
राशि और निदान
वास्तु
पूजा और पाठ
टेलीविज़न
गैजेट्स
ऑटोमोबाइल
करियर
ट्रैफ़िक
English
राज्य
×
लुधियाना
पटियाला
अमृतसर
जालंधर
बठिंडा
पठानकोट
होशियारपुर
मोगा
मोहाली
बरनाला
फिरोजपुर
फगवाड़ा
कपूरथला
फरीदकोट
मुक्तसर
संगरूर
फाजिल्का
गुरदासपुर
मंसा
तरनतारन
सिरहिंद फतेहगढ़
रूपनगर
शहीद भगत सिंह नगर
चंडीगढ़
रोपड़
फरीदाबाद
चंडीगढ़
गुरूग्राम
हिसार
रोहतक
पानीपत
करनाल
सोनीपत
यमुना नगर
पंचकुला़
भिवानी
जींद
सिरसा
कैथल
पलवल
रेवाड़ी
फतेहाबाद
महेन्द्रगढ़
अंबाला
कुरुक्षेत्र
नूँह
झज्जर
गोहाना
चरखी दादरी
नारनौल
लखनऊ
कानपुर
फ़िरोज़ाबाद
आगरा
वाराणसी
इलाहाबाद
मुरादाबाद
अलीगढ़
सहारनपुर
नोएडा
झांसी
हापुड़
इटावा
संभल
बहराइच
उन्नाव
रायबरेली
सीतापुर
लालितपुर
पीलीभीत
हरदोई
आजमगढ़
सुल्तानपुर
शामली
मथुरा
प्रतापगढ़
फर्रुखाबाद
महराजगंज
हाथरस
बस्ती
बुलंदशहर
बांदा
देवरिया
गाजियाबाद
बरेली
सोनभद्र
गोंडा
गोरखपुर
जौनपुर
अमेठी
मिर्जापुर
भदोही
मेरठ
अयोध्या
मुजफ़्फरनगर
एटा
शाहजहांपुर
चित्रकूट
बिजनौर
कन्नौज
बदायूं
चंदौली
संत कबीर नगर
कौशाम्बी
मैनपुरी
ग्रेटर नोएडा
रामपुर
बागपत
कासगंज
महोबा
अम्बेडकरनगर
लखीमपुर खीरी
उत्तरकाशी
औरैया
जालौन
पौड़ी गढ़वाल
सिद्धार्थ नगर
अमरोहा
कुशी नगर
बलिया
गाजीपुर
फतेहपुर
महाकुंभ नगर
बाराबंकी
जयपुर
जोधपुर
बीकानेर
अजमेर
भीलवाड़ा
अलवर
भरतपुर
बाड़मेर
सीकर
टोंक
सवाई-माधोपुर
नागौर
राजसमन्द
सिरोही
प्रतापगढ़
उदयपुर
पाली
दौसा
धौलपुर
हनुमानगढ़
चूरु
कोटा
श्री गंगानगर
डूंगरपुर
चित्तौड़गढ़
झुंझुनूं
बांसवाड़ा
बारां
बूंदी
जैसलमेर
जालोर
करौली
झालावाड़
भिवाड़ी
केकड़ी
शाहपुरा
सांचोर
दूदू
सलूंबर
जोधपुर ग्रामीण
डीडवाना
फलोदी
डीग
नीम का थाना
ब्यावर
खैरथल
बालोतरा
कोटपूतली-बहरोड
गंगापुर सिटी
अनूपगढ़
शिमला
मंडी
ऊना
सोलन
बिलासपुर
हमीरपुर
कांगड़ा
सिरमौर
चंबा
कुल्लू
किन्नौर
धर्मशाला
लाहौल स्पीति
ज्वालामुखी
Nov 22, 2026 4:53 am
राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
बॉलीवुड
ज्योतिष
खेल
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
पंजाब
गायत्री परिवार
English
राज्य
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
दिल्ली NCR
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
बिहार
महाराष्ट्र
झारखण्ड
उत्तराखंड
चंडीगढ़ यूटी
Advertisement
Home
/
news
अफ़ग़ानिस्तान: तालेबान की पाबन्दी के बावजूद अफ़ीम उत्पादन में पाँच गुना वृद्धि
Source: UN News: मंगलवार, 03 नवम्बर 2026 00:00 AM (IST)
संयुक्त राष्ट्र के एक नए सर्वेक्षण के अनुसार, अफ़ग़ानिस्तान में तालेबान की सख़्त पाबन्दी के बावजूद अफ़ीम का उत्पादन एक साल में पाँच गुना बढ़ गया है. वर्ष 2022 में तालेबान ने नशीले पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए अफ़ीम की खेती पर प्रतिबन्ध लगाया था, जिसके बाद उत्पादन में भारी गिरावट आई थी. लेकिन अब पहली बार इसमें इतनी तीव्र वृद्धि दर्ज की गई है. संयुक्त राष्ट्र मादक पदार्थ एवं अपराध कार्यालय (
UNODC
) के गुरुवार को जारी नवीनतम सर्वेक्षण में अफ़ग़ानिस्तान में अफ़ीम की खेती और उत्पादन में बड़े पैमाने पर उछाल दर्ज किया गया है. ख़ास बात यह है कि यह बढ़ोत्तरी तालेबान की सख़्त पाबन्दी के बावजूद देखने को मिली है.अहम बिन्दुअफ़ग़ानिस्तान में अफ़ीम उत्पादन एक साल में पाँच गुना बढ़ा.अफ़ीम की खेती का क्षेत्रफल 330 प्रतिशत बढ़कर 43 हज़ार हैक्टेयर से अधिक हुआ.देश के 34 में से 16 प्रान्तों में अफ़ीम की खेती, लगभग 75 प्रतिशत उत्तर-पूर्व में.घटते भंडार और ऊँची क़ीमतों से उत्पादन और बढ़ने का ख़तरा.अफ़ग़ानिस्तान दशकों तक दुनिया में अवैध अफ़ीम का सबसे बड़ा स्रोत रहा है. प्रतिबन्ध से पहले दुनिया की लगभग 80 प्रतिशत अवैध अफ़ीम यहीं से आती थी.अगस्त 2021 में सत्ता पर क़ाबिज़ होने के बाद तालेबान ने अप्रैल 2022 में धार्मिक कारणों का हवाला देते हुए अफ़ीम की खेती और सभी नशीले पदार्थों पर प्रतिबन्ध लगा दिया था. इसके बाद कुछ समय खेती में भारी गिरावट देखने को मिली. लेकिन अब यह फिर तेज़ी से बढ़ रही है.
UNODC
के अनुसार, वर्ष 2025 में लगभग 10 हज़ार हैक्टेयर भूमि पर अफ़ीम की खेती हो रही थी, जो अब 330 प्रतिशत बढ़कर 43 हज़ार हैक्टेयर से अधिक हो गई है. इसी दौरान अनुमानित उत्पादन भी लगभग 300 टन से बढ़कर 1,500 टन के क़रीब पहुँच गया.हालाँकि, खेती का क्षेत्रफल अब भी प्रतिबन्ध से पहले के स्तर से काफ़ी कम है, जब लगभग 2 लाख 32 हज़ार हैक्टेयर ज़मीन पर अफ़ीम उगाई जाती थी. UNODC अफ़ग़ानिस्तान के कापिसा प्रान्त में पोस्ता अफ़ीम का खेत. (फ़ाइल) किसानों ने खोजीं बचने की तरक़ीबेंतालेबान प्रशासन का दावा है कि उसने इस साल 22 हज़ार हैक्टेयर ज़मीन पर अफ़ीम की खेती नष्ट की है. लेकिन UNODC के अनुसार, कई किसानों ने पाबन्दी से बचने के नए तरीक़े खोज लिए हैं.कुछ किसान अनाज के खेतों के बीच या चारदीवारी के भीतर छोटे-छोटे हिस्सों में अफ़ीम उगा रहे हैं. वहीं, कुछ अलग-अलग समय पर बुआई और कटाई करते हैं, ताकि अधिकारियों की नज़र से बच सकें.UNODC की कार्यकारी निदेशक मोनिका जूमा ने कहा, "अफ़ीम की खेती में चार गुना वृद्धि दिखाती है कि जब ग़रीब किसानों के पास परिवार का पेट पालने का दूसरा ज़रिया नहीं होता, तो अवैध खेती पर रोक बनाए रखना कितना मुश्किल है."उन्होंने तालेबान प्रशासन और अन्तरराष्ट्रीय समुदाय से किसानों को रोज़ी-रोटी के वैकल्पिक साधन उपलब्ध कराने के लिए मिलकर काम करने की अपील की. साथ ही, कृषि सुविधाओं में सुधार और किसानों की बाज़ारों तक पहुँच बढ़ाने के लिए निवेश पर ज़ोर दिया. © UNODC UNODC सर्वेक्षण टीम अफ़ग़ानिस्तान के सुखरुद में अफ़ीम पैदावार का सत्यापन कर रही है. (फ़ाइल) उत्तर-पूर्व में बढ़ती खेतीअफ़ग़ानिस्तान के 34 में से 16 प्रान्तों में अफ़ीम की खेती हो रही है, जो पिछले साल से पाँच अधिक हैं. कुल खेती का लगभग 75 प्रतिशत हिस्सा अब उत्तर-पूर्वी इलाक़ों में है, जबकि प्रतिबन्ध से पहले इसकी अधिकाँश खेती दक्षिण-पश्चिम में होती थी.अफ़ीम की क़ीमत पिछले साल के 570 डॉलर से घटकर 500 डॉलर प्रति किलोग्राम रह गई है. हालाँकि, यह प्रतिबन्ध से पहले की लगभग 100 डॉलर से कम की क़ीमत के मुक़ाबले अब भी काफ़ी अधिक है.UNODC के अनुसार, अलग-अलग क्षेत्रों में क़ीमतों का बड़ा अन्तर उत्तर-पूर्व से दक्षिण-पश्चिम की ओर अफ़ीम की तस्करी बढ़ा सकता है.घटते भंडार सर्वेक्षण के अनुसार, तालेबान के प्रतिबन्ध के बाद से तस्कर अफ़ीम की आपूर्ति बनाए रखने के लिए पुराने भंडार का इस्तेमाल करते रहे हैं.लेकिन हाल के आँकड़ों से संकेत मिलता है कि ये भंडार अब घट रहे हैं. विश्व मादक पदार्थ रिपोर्ट 2026 में भी योरोप में हेरोइन की आपूर्ति घटने के शुरुआती संकेत मिले हैं.अफ़ीम की माँग और क़ीमतें ऊँची बनी हुई हैं, जबकि आपूर्ति घट रही है. ऐसे में माँग पूरी करने के लिए अफ़ग़ानिस्तान में इसकी खेती और बढ़ सकती है.मोनिका जूमा ने अफ़ग़ानिस्तान और दुनिया के अन्य हिस्सों में सक्रिय मादक पदार्थों की तस्करी के अन्तरराष्ट्रीय नैटवर्क की जाँच कर उन्हें ख़त्म करने के लिए देशों से मिलकर काम करने की अपील की.UNODC के अनुसार, लगातार निगरानी से ही पता चलेगा कि इस साल अफ़ीम उत्पादन में हुई तेज़ वृद्धि अस्थाई है या अफ़ीम और हेरोइन के उत्पादन में दोबारा बढ़ोतरी की शुरुआत.
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
प्रमुख खबरें
चिंता और गुस्से से आजादी चाहिए तो अपनी दिनचर्या में शामिल करें शशांकासन
एसआईआर ड्राफ्ट मतदाता सूची में शामिल न होने वाले मतदाता फॉर्म-6 के जरिए आवेदन कर सकते हैं: ईसीआई
पंजाब में पराली प्रबंधन मशीनों में बड़े घोटाले का आरोप, एचएस फुल्का ने सीबीआई जांच की मांग
और प्रमुख खबरें...
Advertisement
Traffic
विजय वर्मा ने शेयर की सिक्किम ट्रिप की झलकियां, खूबसूरत वादियों की तारीफ कर जीता दिल
केएल राहुल ने न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ जड़ा शतक, बनाया नया रिकॉर्ड
21 नवंबर पंचांग: शनिवार को द्वादशी तिथि; सिद्धि योग में करें ये शुभ काम, जानें राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त
सर्दी-जुकाम और फ्लू में एंटीबायोटिक न लेना ही समझदारी,WHO ने दी चेतावनी
ओरी को मिला सबसे मजेदार रियलिटी चेक! फैन ने पहचाना तो सही, लेकिन कर दी जान्हवी कपूर के साथ फोटो खिंचवाने की डिमांड
और खबरें
Features
देश आख़िर कब जानेगा चीनी घुसपैठ का सच?
क्या ऐसे होंगे हिन्दू राष्ट्र के सूत्रधार?
भारत को किसानों के लिए उर्वरक आपूर्ति सुरक्षित करने के लिए अधिक स्वदेशी डीएपी की जरूरत
और खबरें...
Daily Horoscope :
Aries
Taurus
Gemini
Cancer
Leo
Virgo
Libra
Scorpio
Sagittarius
Capricorn
Aquarius
Pisces