क्या नई टैक्नॉलॉजी, दुनिया के समुद्री मार्गों को सुरक्षित रख सकती है?
Source: UN News: मंगलवार, 03 नवम्बर 2026 00:00 AM (IST)
सस्ते ड्रोन, स्वचालित जहाज़ों और साइबर हमलों ने समुद्री व्यापार मार्गों पर मौजूद ख़तरों को बदला है और अनिश्चितता व अस्थिरता को जन्म दिया है. संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में गुरूवार को इसी विषय पर हुई एक चर्चा में समुद्री नाविकों, जहाज़ों की आवाजाही, और खाद्य व ऊर्जा आपूर्ति पर उभरती टैक्नॉलॉजी के प्रभावों पर चिन्ता जताई गई. साथ ही, यह भी समझने का प्रयास किया गया कि इन ख़तरों से निपटने में प्रौद्योगिकी का किस तरह से सहारा लिया जा सकता है.
ग्रीस, अक्टूबर महीने के लिए सुरक्षा परिषद का अध्यक्ष देश है, जिसने समुद्री सुरक्षा, उभरती टैक्नॉलॉजी और उससे शान्ति व सुरक्षा के लिए उपज रहे जोखिमों व अवसरों पर 15 सदस्य देशों वाली सुरक्षा परिषद की बैठक बुलाई.यूएन प्रमुख एंतोनियो गुटेरेश के चीफ़ ऑफ़ स्टाफ़ कोर्टने रैट्रे ने महासचिव की ओर से सम्बोधित करते हुए कहा कि जिस तरह से नई टैक्नॉलॉजी उभर रही हैं, उनसे समुद्री मार्गों पर सुरक्षा के लिए नए जोखिम पैदा हो रहे हैं.“किसी एक उद्देश्य के लिए विकसित की गई टैक्नॉलॉजी को अन्य के साथ मिलाकर, दूसरे मक़सद से इस्तेमाल में लाया जा सकता है. इससे न केवल नए अवसर पैदा हो सकते, लेकिन पूरी तरह से नए जोखिम भी.”उन्होंने सचेत किया कि ग़ैर-सरकारी तत्वों ने क्षमता दर्शाने के साथ-साथ अपनी मंशा को भी ज़ाहिर कर दिया है कि इन औज़ारों का इस्तेमाल असमान शक्ति-सन्तुलन वाली परिस्थितियों में किया जाएगा. अब कृत्रिम बुद्धिमता (एआई) इस बदलाव को आगे ले जा रही है.बदलते समीकरणपत्रकार व लेखक फ़रीद ज़कारिया ने सुरक्षा परिषद में प्रतिनिधियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि एआई का कोई वास्तविक ऐतिहासिक उदाहरण नहीं है. बिजली की तकनीक हर छह महीने में कई गुना बेहतर नहीं होती थी, लेकिन एआई लगातार तेज़ी से विकसित हो रही है.उन्होंने कहा कि दशकों तक समुद्रों पर वर्चस्व का सीधा, मगर स्पष्ट समीकरण हुआ करता था: जहाज़ का कितना वज़न है, उसके कवच की कितनी मोटाई है और उसके हथियार कितनी दूरी तक मार कर सकते हैं.समुद्री मार्गों की सुरक्षा का अर्थ था, उसके बीचोंबीच एक भारी-भरकम युद्धपोत की तैनाती. मगर, अब यह सैन्य सिद्धान्त अप्रसांगिक हो चुका है...आने वाले दशक का सबसे निर्णायक हथियार हाइपरसोनिक मिसाइल नहीं, बल्कि ऐल्गोरिदम होगा.समुद्र में मुक़ाबला, अब युद्धपोतों की ताक़त से परे जाकर डेटा पर नियंत्रण और तकनीकी श्रेष्ठता हासिल करने का बन गया है.मानवता के हाथ में निर्णयलेकिन मानवता को, स्वायत्त टैक्नॉलॉजी प्रणालियों के इस्तेमाल की बढ़ती गति, किसी चूक, ग़लत आकलन और अनचाहा तनाव बढ़ने के गम्भीर नतीजे झेलने पड़ सकते हैं.इसके मद्देनज़र, यूएन महासचिव ने निर्णय लेने की क्षमता, मानवता पर ही छोड़ने का आग्रह किया. “टैक्नॉलॉजी को मानवता की सेवा करनी चाहिए, न कि इसके विपरीत.” समुद्री नाविक और प्रभावित समुदायों को सभी बचाव उपायों के केन्द्र में रखा जाना ज़रूरी है.उन्होंने ध्यान दिलाया कि हमें यूएन चार्टर, समुद्री क़ानून पर यूएन कन्वेंशन, अन्तरराष्ट्रीय समुद्री संगठन के प्रावधान और अन्य अन्तरराष्ट्रीय क़ानूनों के दायरे में अपनी कार्रवाई तय करनी होगी.इसके लिए, अन्तरराष्ट्रीय समुदाय को, विज्ञान, टैक्नॉलॉजी और क्षमता को एक साथ जोड़ना होगा ताकि क्षमताओं, जोखिमों और अवसरों के आकलन के लिए तथ्यों पर आधारित ज़मीन तैयार की जा सके. इन तथ्यों को नीति, नीति को क्षमता और नवाचारी उपायों को स्थापित अन्तरराष्ट्रीय मानकों से जोड़ने में सुरक्षा परिषद, सदस्य देशों, क्षेत्रीय व अन्तरराष्ट्रीय संगठनों, उद्योगों, वैज्ञानिक समुदाय और नागरिक समाज के बीच मज़बूत सहयोग की भी भूमिका है. अहम तथ्य:सुरक्षा परिषद ने समुद्री मार्गों की सुरक्षा पर अपनी पहली बैठक अगस्त 2021 में बुलाई थी.जुलाई 2023 के बाद से अब तक, कृत्रिम बुद्धिमता के विषय पर सुरक्षा परिषद की सात बैठकें हो चुकी हैं.स्वायत्त जहाज़ों के लिए अन्तरराष्ट्रीय समुद्री संगठन की पहली सुरक्षा संहिता, 1 जुलाई से लागू हुई है.टैक्नॉलॉजी, शान्ति व सुरक्षा के विषय पर एक नए अनौपचारिक विशेषज्ञ समूह की पहली बैठक नवम्बर में होनी है.