×
होम
खबरें
देश
दुनिया
खेल
क्रिकेट
फुटबॉल
टेनिस
अन्य
क्राइम
बॉलीवुड
हॉलीवुड
अजब - गजब
अजूबे
अनोखी कहानियाँ
फोटो गैलरी
लाइफस्टाइल
रिलेशनशिप
घरेलू नुस्खे
फिटनेस
हेल्थ
ज्योतिष
राशि और निदान
वास्तु
पूजा और पाठ
टेलीविज़न
गैजेट्स
ऑटोमोबाइल
करियर
ट्रैफ़िक
English
राज्य
×
लुधियाना
पटियाला
अमृतसर
जालंधर
बठिंडा
पठानकोट
होशियारपुर
मोगा
मोहाली
बरनाला
फिरोजपुर
फगवाड़ा
कपूरथला
फरीदकोट
मुक्तसर
संगरूर
फाजिल्का
गुरदासपुर
मंसा
तरनतारन
सिरहिंद फतेहगढ़
रूपनगर
शहीद भगत सिंह नगर
चंडीगढ़
रोपड़
फरीदाबाद
चंडीगढ़
गुरूग्राम
हिसार
रोहतक
पानीपत
करनाल
सोनीपत
यमुना नगर
पंचकुला़
भिवानी
जींद
सिरसा
कैथल
पलवल
रेवाड़ी
फतेहाबाद
महेन्द्रगढ़
अंबाला
कुरुक्षेत्र
नूँह
झज्जर
गोहाना
चरखी दादरी
नारनौल
लखनऊ
कानपुर
फ़िरोज़ाबाद
आगरा
वाराणसी
इलाहाबाद
मुरादाबाद
अलीगढ़
सहारनपुर
नोएडा
झांसी
हापुड़
इटावा
संभल
बहराइच
उन्नाव
रायबरेली
सीतापुर
लालितपुर
पीलीभीत
हरदोई
आजमगढ़
सुल्तानपुर
शामली
मथुरा
प्रतापगढ़
फर्रुखाबाद
महराजगंज
हाथरस
बस्ती
बुलंदशहर
बांदा
देवरिया
गाजियाबाद
बरेली
सोनभद्र
गोंडा
गोरखपुर
जौनपुर
अमेठी
मिर्जापुर
भदोही
मेरठ
अयोध्या
मुजफ़्फरनगर
एटा
शाहजहांपुर
चित्रकूट
बिजनौर
कन्नौज
बदायूं
चंदौली
संत कबीर नगर
कौशाम्बी
मैनपुरी
ग्रेटर नोएडा
रामपुर
बागपत
कासगंज
महोबा
अम्बेडकरनगर
लखीमपुर खीरी
उत्तरकाशी
औरैया
जालौन
पौड़ी गढ़वाल
सिद्धार्थ नगर
अमरोहा
कुशी नगर
बलिया
गाजीपुर
फतेहपुर
महाकुंभ नगर
बाराबंकी
जयपुर
जोधपुर
बीकानेर
अजमेर
भीलवाड़ा
अलवर
भरतपुर
बाड़मेर
सीकर
टोंक
सवाई-माधोपुर
नागौर
राजसमन्द
सिरोही
प्रतापगढ़
उदयपुर
पाली
दौसा
धौलपुर
हनुमानगढ़
चूरु
कोटा
श्री गंगानगर
डूंगरपुर
चित्तौड़गढ़
झुंझुनूं
बांसवाड़ा
बारां
बूंदी
जैसलमेर
जालोर
करौली
झालावाड़
भिवाड़ी
केकड़ी
शाहपुरा
सांचोर
दूदू
सलूंबर
जोधपुर ग्रामीण
डीडवाना
फलोदी
डीग
नीम का थाना
ब्यावर
खैरथल
बालोतरा
कोटपूतली-बहरोड
गंगापुर सिटी
अनूपगढ़
शिमला
मंडी
ऊना
सोलन
बिलासपुर
हमीरपुर
कांगड़ा
सिरमौर
चंबा
कुल्लू
किन्नौर
धर्मशाला
लाहौल स्पीति
ज्वालामुखी
Nov 22, 2026 4:37 am
राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
बॉलीवुड
ज्योतिष
खेल
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
पंजाब
गायत्री परिवार
English
राज्य
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
दिल्ली NCR
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
बिहार
महाराष्ट्र
झारखण्ड
उत्तराखंड
चंडीगढ़ यूटी
Advertisement
Home
/
news
महासागरों की कार्बन सोखने की क्षमता, जलवायु परिवर्तन के कारण हो रही कमज़ोर
Source: UN News: शनिवार, 31 अक्टूबर 2026 00:00 AM (IST)
संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट के अनुसार, जलवायु परिवर्तन की वजह से महासागरों की कार्बन सोखने की क्षमता लगभग छह प्रतिशत घट चुकी है. यह एक चिन्तजानक रुझान है चूँकि महासागर, मानवीय गतिविधियों से होने वाले कार्बन डाइऑक्साइड (CO₂) उत्सर्जन का लगभग 30 प्रतिशत और ग्रीनहाउस गैसों से पैदा होने वाली अतिरिक्त गर्मी का 90 प्रतिशत हिस्सा सोखकर पृथ्वी का तापमान नियंत्रित रखने में अहम भूमिका निभाते हैं. नवम्बर में तुर्कीये के अन्ताल्या शहर में यूएन के वार्षिक जलवायु सम्मेलन (कॉप31) से पहले जारी हुई इस रिपोर्ट में चेतावनी दी गई है कि इस गिरावट से वैश्विक तापमान और बढ़ सकता है.मुख्य निष्कर्ष:जलवायु परिवर्तन से महासागरों की कार्बन सोखने की क्षमता छह प्रतिशत घटी.तापमान में वृद्धि जारी रहने की वजह से से यह क्षमता और घटने का ख़तरा.महासागरों की निगरानी के लिए भरोसेमन्द आँकड़ों की कमी.मैन्ग्रोव और समुद्री घास की बहाली से कार्बन अवशोषण बढ़ाना सम्भव.समुद्री तकनीकें, उत्सर्जन में कटौती और पर्यावरण संरक्षण का विकल्प नहीं.यह रिपोर्ट संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (
UNEP
) और कॉप31 जलवायु सम्मेलन के सह-आयोजक, संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सचिवालय (
UNFCCC
) ने मिलकर तैयार की है.रिपोर्ट की मुख्य लेखिका सारा ट्रेरुप ने यूएन न्यूज़ से कहा, "महासागर लम्बे समय से जलवायु परिवर्तन का असर कम करने में हमारी मदद करते आए हैं, लेकिन अब उनकी यह क्षमता दबाव में है."समुद्री तापमान, जल की रासायनिक संरचना, जलधाराओं और समुद्री जीव-जगत में बदलाव से महासागरों की कार्बन सोखने और संचित रखने की क्षमता घट रही है. इससे वायुमंडल में अधिक कार्बन डाइऑक्साइड बनी रहती है.सारा ट्रेरुप ने चेतावनी दी कि आने वाले वर्षों में यह समस्या और गम्भीर हो सकती है.महासागरों के बारे में जानकारी की कमीमहासागरों की निगरानी के लिए भरोसेमन्द आँकड़ों का अभाव बड़ी चुनौती है. विशेषकर अंटार्कटिक, आर्कटिक और हिन्द महासागर, तथा कई तटीय इलाक़ों के बारे में पर्याप्त जानकारी उपलब्ध नहीं है.रिपोर्ट में महासागरों की कार्बन सोखने और संचित रखने की क्षमता समझने के लिए वैज्ञानिक शोध, आधुनिक तकनीक, आँकड़ों और स्थानीय समुदायों के पारम्परिक ज्ञान के अधिक इस्तेमाल पर ज़ोर दिया गया है.सारा ट्रेरुप ने कहा, "फ़िलहाल हमें महासागरों के बारे में पूरी जानकारी नहीं है. जिसे हम ठीक से समझते नहीं, उसका प्रबन्धन और संरक्षण भी नहीं कर सकते." © UNDP Maldives मालदीव के एक द्वीप और उसके आसपास की लैगून झील का हवाई दृश्य. संरक्षण के लिए नई तकनीकेंसंयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP) ने महासागरों से जुड़ी तीन प्रमुख जलवायु टैक्नॉलॉजी का अध्ययन किया है, जिनके अपने लाभ और जोखिम हैं.पहला, महासागरों की निगरानी. इसमें समुद्री परिस्थितियों पर नज़र रखने वाले सेंसर, उपकरण, आँकड़े आधारित प्रणालियाँ और वैज्ञानिक मॉडल शामिल हैं. सारा ट्रेरुप के अनुसार, ये सबसे विकसित तकनीकें हैं और इनकी तत्काल ज़रूरत है.दूसरा, 'ब्लू कार्बन' पारिस्थितिकी तंत्र. मैन्ग्रोव वन, समुद्री घास और खारे पानी के दलदली क्षेत्र हर साल लगभग 40.7 करोड़ टन कार्बन डाइऑक्साइड सोखकर संचित करते हैं. इनकी बहाली से कार्बन सोखने की क्षमता बढ़ सकती है. ये तटीय कटाव रोकने, जैवविविधता बचाने और स्थानीय आजीविका में भी मदद करते हैं.तीसरा, समुद्री हिस्सों से कार्बन डाइऑक्साइड हटाना. इनका उद्देश्य वायुमंडल से CO₂ निकालकर लम्बे समय तक संचित रखना है. हालाँकि, इनकी प्रभावशीलता और जोखिम अभी स्पष्ट नहीं हैं. इसलिए अधिक शोध, निगरानी और नियमन ज़रूरी है.सारा ट्रेरुप ने आगाह किया कि महासागरों पर आधारित तकनीकें जलवायु संकट का आसान समाधान नहीं हैं. ये उत्सर्जन में कटौती और प्राकृतिक पारिस्थितिकी तंत्र के संरक्षण में मदद कर सकती हैं, लेकिन उनका विकल्प नहीं बन सकतीं. © Unsplash/Seiji Seiji प्रशान्त महासागर के वनुआतु (तस्वीर में) जैसे द्वीपीय देश जलवायु परिवर्तन के प्रभावों के प्रति बेहद संवेदनशील हैं. द्वीपीय देशों की अहम भूमिकावैश्विक ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन में छोटे द्वीपीय विकासशील देशों की हिस्सेदारी एक प्रतिशत से भी कम है, लेकिन ये जलवायु परिवर्तन और महासागरों में हो रहे बदलावों से सबसे अधिक प्रभावित देशों में हैं.रिपोर्ट में इन्हें अधिक वित्तीय सहायता, आधुनिक तकनीक और प्रशिक्षण देने पर ज़ोर दिया गया है, ताकि ये अपनी ज़रूरतों के अनुसार समुद्री संरक्षण व जलवायु समाधान विकसित कर सकें. कुछ द्वीपीय देशों ने इस दिशा में पहल भी की है.सेशेल्स ने वर्ष 2015 में समुद्री संरक्षण की प्रतिबद्धता के बदले अपने विदेशी क़र्ज़ के एक हिस्से के लिए नई शर्तें तय करवाईं. इससे एक विशेष कोष स्थापित करने में मदद मिली, जो समुद्री संरक्षण, जलवायु सहनसक्षमता और टिकाऊ समुद्री अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देता है.प्रशान्त क्षेत्र में फ़िजी, पापुआ न्यू गिनी, सोलोमन द्वीपसमूह और वानुआतु को समुद्री घास के मैदानों और मैन्ग्रोव वनों का मानचित्रण करने तथा उनमें संचित कार्बन मापने के लिए सहायता मिली. इस पहल के तहत 100 से अधिक लोगों को कार्बन आकलन का प्रशिक्षण दिया गया, जिससे सरकारों को अपनी राष्ट्रीय जलवायु योजनाओं के लिए ज़रूरी आँकड़े जुटाने में मदद मिली.रिपोर्ट में स्थानीय और आदिवासी समुदायों के पारम्परिक ज्ञान के इस्तेमाल पर भी ज़ोर दिया गया है. सारा ट्रेरुप के अनुसार, इन समुदायों के पास प्राकृतिक तरीक़ों से तटीय इलाक़ों की रक्षा करने और मछली पालन व समुद्री संसाधनों के टिकाऊ प्रबन्धन का लम्बा अनुभव है.
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
प्रमुख खबरें
फिनलैंड की खाड़ी में कार्गो जहाज पर ड्रोन हमला, चालक दल को बचाने का अभियान जारी
चिंता और गुस्से से आजादी चाहिए तो अपनी दिनचर्या में शामिल करें शशांकासन
अमेरिकी प्रतिबंधों के बीच ईरान के राष्ट्रपति का दावा, नहीं रुका व्यापार और उत्पादन
और प्रमुख खबरें...
Advertisement
Traffic
सर्दी-जुकाम और फ्लू में एंटीबायोटिक न लेना ही समझदारी,WHO ने दी चेतावनी
20 नवंबर का पंचांग: मां लक्ष्मी की पूजा के लिए खास है शुक्रवार, जानें सूर्योदय से लेकर राहुकाल तक का समय
रवि किशन जुड़े विंडोज़ प्रोडक्शन और निर्माता रघुवेन्द्र सिंह की अनटाइटल्ड फ़िल्म से, नंदिता रॉय और शिबोप्रसाद मुखर्जी करेंगे निर्देशन
टाटा समूह की तकनीक और वाहनों में होंडा-हुंडई की दिलचस्पी, साझेदारी को लेकर चल रही बातचीत
अल्लू अर्जुन ने बेटी अरहा को बताया अपनी जिंदगी की खुशी, जन्मदिन पर लिखा प्यारा संदेश
और खबरें
Features
देश आख़िर कब जानेगा चीनी घुसपैठ का सच?
धर्मनिष्ठ सत्ता और ज़हरीले पानी में धर्मावलम्बी?
प्राग ज्योतिषपुर महोत्सव : साहित्य, इतिहास और संस्कृति पर मंथन
और खबरें...
Daily Horoscope :
Aries
Taurus
Gemini
Cancer
Leo
Virgo
Libra
Scorpio
Sagittarius
Capricorn
Aquarius
Pisces