×
होम
खबरें
देश
दुनिया
खेल
क्रिकेट
फुटबॉल
टेनिस
अन्य
क्राइम
बॉलीवुड
हॉलीवुड
अजब - गजब
अजूबे
अनोखी कहानियाँ
फोटो गैलरी
लाइफस्टाइल
रिलेशनशिप
घरेलू नुस्खे
फिटनेस
हेल्थ
ज्योतिष
राशि और निदान
वास्तु
पूजा और पाठ
टेलीविज़न
गैजेट्स
ऑटोमोबाइल
करियर
ट्रैफ़िक
English
राज्य
×
लुधियाना
पटियाला
अमृतसर
जालंधर
बठिंडा
पठानकोट
होशियारपुर
मोगा
मोहाली
बरनाला
फिरोजपुर
फगवाड़ा
कपूरथला
फरीदकोट
मुक्तसर
संगरूर
फाजिल्का
गुरदासपुर
मंसा
तरनतारन
सिरहिंद फतेहगढ़
रूपनगर
शहीद भगत सिंह नगर
चंडीगढ़
रोपड़
फरीदाबाद
चंडीगढ़
गुरूग्राम
हिसार
रोहतक
पानीपत
करनाल
सोनीपत
यमुना नगर
पंचकुला़
भिवानी
जींद
सिरसा
कैथल
पलवल
रेवाड़ी
फतेहाबाद
महेन्द्रगढ़
अंबाला
कुरुक्षेत्र
नूँह
झज्जर
गोहाना
चरखी दादरी
नारनौल
लखनऊ
कानपुर
फ़िरोज़ाबाद
आगरा
वाराणसी
इलाहाबाद
मुरादाबाद
अलीगढ़
सहारनपुर
नोएडा
झांसी
हापुड़
इटावा
संभल
बहराइच
उन्नाव
रायबरेली
सीतापुर
लालितपुर
पीलीभीत
हरदोई
आजमगढ़
सुल्तानपुर
शामली
मथुरा
प्रतापगढ़
फर्रुखाबाद
महराजगंज
हाथरस
बस्ती
बुलंदशहर
बांदा
देवरिया
गाजियाबाद
बरेली
सोनभद्र
गोंडा
गोरखपुर
जौनपुर
अमेठी
मिर्जापुर
भदोही
मेरठ
अयोध्या
मुजफ़्फरनगर
एटा
शाहजहांपुर
चित्रकूट
बिजनौर
कन्नौज
बदायूं
चंदौली
संत कबीर नगर
कौशाम्बी
मैनपुरी
ग्रेटर नोएडा
रामपुर
बागपत
कासगंज
महोबा
अम्बेडकरनगर
लखीमपुर खीरी
उत्तरकाशी
औरैया
जालौन
पौड़ी गढ़वाल
सिद्धार्थ नगर
अमरोहा
कुशी नगर
बलिया
गाजीपुर
फतेहपुर
महाकुंभ नगर
बाराबंकी
जयपुर
जोधपुर
बीकानेर
अजमेर
भीलवाड़ा
अलवर
भरतपुर
बाड़मेर
सीकर
टोंक
सवाई-माधोपुर
नागौर
राजसमन्द
सिरोही
प्रतापगढ़
उदयपुर
पाली
दौसा
धौलपुर
हनुमानगढ़
चूरु
कोटा
श्री गंगानगर
डूंगरपुर
चित्तौड़गढ़
झुंझुनूं
बांसवाड़ा
बारां
बूंदी
जैसलमेर
जालोर
करौली
झालावाड़
भिवाड़ी
केकड़ी
शाहपुरा
सांचोर
दूदू
सलूंबर
जोधपुर ग्रामीण
डीडवाना
फलोदी
डीग
नीम का थाना
ब्यावर
खैरथल
बालोतरा
कोटपूतली-बहरोड
गंगापुर सिटी
अनूपगढ़
शिमला
मंडी
ऊना
सोलन
बिलासपुर
हमीरपुर
कांगड़ा
सिरमौर
चंबा
कुल्लू
किन्नौर
धर्मशाला
लाहौल स्पीति
ज्वालामुखी
Nov 22, 2026 4:48 am
राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
बॉलीवुड
ज्योतिष
खेल
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
पंजाब
गायत्री परिवार
English
राज्य
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
दिल्ली NCR
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
बिहार
महाराष्ट्र
झारखण्ड
उत्तराखंड
चंडीगढ़ यूटी
Advertisement
Home
/
news
पश्चिमी तट में आक्रामक इसराइली कार्रवाई, 'जातीय सफ़ाए' की आशंका पर चिन्ता
Source: UN News: शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026 00:00 AM (IST)
क़ाबिज़ पश्चिमी तट के हेब्रॉन शहर में बीते शुक्रवार से इसराइल ने आक्रामक कार्रवाई शुरू की है, जिसकी वजह से अब तक दो हज़ार से अधिक फ़लस्तीनी जबरन विस्थापन का शिकार हुए हैं, घरों व कमर्शियल सम्पत्तियों को ध्वस्त किया गया है और आम फ़लस्तीनी स्वतंत्र आवाजाही से वंचित हो गए हैं. यूएन मानवाधिकार कार्यालय ने कहा है कि पूरे इलाक़ों को मिटा देने की धमकियों से ‘जातीय सफ़ाए’ की चिन्ताएँ उभर रही हैं. हेब्रॉन के नज़दीक स्थित एक इसराइली सैन्य चौकी पर शुक्रवार को दो फ़लस्तीनी बन्दूकधारियों ने गोलीबारी की थी, जिसमें दो इसराइली सैनिक मारे गए थे और तीन अन्य घायल हुए थे. दोनों बन्दूकधारियों को भी मार दिया गया था. इसके बाद, इसराइल ने अपनी कार्रवाई शुरू की है, जिसमें अब तक हज़ारों लोग विस्थापित होने के लिए मजबूर हुए हैं.मानवाधिकार कार्यालय उच्चायुक्त वोल्कर टर्क ने सोमवार को जारी अपने वक्तव्य में कहा कि इसराइली सख़्तियों से अनेक लोग अपने घरों और इलाक़ों तक सीमित हो कर रह गए हैं.“वरिष्ठ इसराइली सरकारी अधिकारियों की घोषणाएँ दिखाती हैं कि जिन क़दमों को लागू किया गया है, वे दंडात्मक हैं और भय पैदा करने के उद्देश्य से उठाए गए हैं. यह अस्वीकार्य है.”उन्होंने सभी विस्थापितों को घर वापिस आने की अनुमति दिए जाने का आग्रह किया है. साथ ही, अवैध बेदख़ली और ध्वस्तीकरण की घटनाओं में उचित मुआवज़ा भी सुनिश्चित किए जाने की मांग की है.“सामूहिक दंड, अन्तरराष्ट्रीय क़ानून का एक गम्भीर उल्लंघन है. पूरे इलाक़ों को खाली करने व मिटा देने की धमकियों से जातीय सफ़ाए के प्रति गम्भीर चिन्ताएँ उपजी हैं.” UN News ग़ाज़ा शहर में इसराइली हमलों में भीषण विनाश हुआ है और युद्धविराम के बावजूद हो रहे इन हमलों में अनेक लोग मारे गए हैं. बढ़ती हिंसक घटनाएँयूएन मानवतावादी कार्यालय, पश्चिमी तट और ग़ाज़ा पट्टी में विस्थापन के नए मामलों के बाद राहत प्रयासों में जुटा है. पश्चिमी तट के विभिन्न हिस्सों में बीते सप्ताहांत, इसराइली बस्तियों के निवासियों के हमले जारी रहे जिससे ज़ैतून की पैदावार पर असर हुआ है. इस वर्ष की शुरुआत से अब तक, इसराइली बस्तियों के बाशिन्दों द्वारा किए गए दो हज़ार से अधिक हमलों की जानकारी जुटाई जा चुकी है, जोकि अतीत के किसी वर्ष की तुलना में सबसे अधिक है.वहीं, ग़ाजा में मानवीय सहायता साझेदार संगठनों ने आगाह किया है कि तथाकथित “यैलो लाइन” के इर्दगिर्द फ़लस्तीनी परिवार, लगातार आगज़नी व हमलों का सामना कर रहे हैं. इन घटनाओं में कुछ टैंट को आग के हवाले कर दिया गया, यूएन स्कूलों और एक यूएन क़ाफ़िले के आसपास गोलीबारी की घटनाएँ हुई है. शिविरों में आग लगने की घटनाओं की वजह से बड़ी संख्या में परिवार विस्थापित हुए हैं.इस बीच, संयुक्त राष्ट्र के स्वतंत्र मानवाधिकार जाँचकर्ताओं ने अपनी एक नई रिपोर्ट में बताया है कि इसराइल ने फ़लस्तीनियों के विरुद्ध युद्ध अपराधों और मानवता के विरुद्ध अपराधों को अंजाम दिया है और ग़ाज़ा पट्टी में अब भी ऐसी घटनाएँ हो रही हैं. © UNRWA उत्तरी ग़ाज़ा में इसराइल की भीषण बमबारी में विनाश का दायरा. ‘युद्ध अपराधों को दिया गया अंजाम’मानवता के विरुद्ध अपराधों में जनसंहार, उत्पीड़न, यातना, बलात्कार और अन्य प्रकार की यौन हिंसा को अंजाम दिए जाने समेत अन्य मामले शामिल किए जाते हैं. पूर्व येरूशलम समेत क़ाबिज़ फ़लस्तीनी इलाक़े और इसराइल के लिए गठित स्वतंत्र अन्तरराष्ट्रीय जाँच आयोग ने अपनी नवीनतम रिपोर्ट यूएन महासभा में पेश की है.यूएन मानवाधिकार परिषद ने 2021 में इस कमीशन को स्थापित किया गया था, जिसके सदस्य स्वतंत्र मानवाधिकार विशेषज्ञ हैं. वे यूएन कर्मचारी नहीं हैं और न ही उन्हें अपने कार्य के लिए वेतन मिलता है.आयोग के प्रमुख श्रीनिवासन मुरलीधर ने बताया कि फ़लस्तीनी नागरिकों की इरादतन हत्याएँ की गई, पश्चिमी तट में उनके घरों को ध्वस्त किया गया. साथ ही, इसराइल ने व्यापक रणनीति के तौर पर इसकी ज़िम्मेदारी को नकार दिया जबकि फ़लस्तीनियों के सफ़ाए और विस्थापित करने के लिए क़दम उठाए गए, और उनके जीवन को असहनीय बना दिया गया.उन्होंने कहा कि ग़ाज़ा में इसराइल ने क्षेत्र पर अपने नियंत्रण का विस्तार किया है, जिसके परिणामस्वरूप फ़लस्तीनी नागरिक हताहत हो रहे हैं. तथाकथित युद्धविराम समझौते के बावजूद बल प्रयोग और जनसंहारक कृत्यों को अंजाम दिया जा रहा है, जिसके पीछे मंशा, फ़लस्तीनी आबादी को ध्वस्त कर देने की है.इसराइल ने रिपोर्ट के इन निष्कर्षों को ख़ारिज कर दिया है. जिनीवा में उसके स्थाई मिशन ने कहा कि यह रिपोर्ट इसराइल को बदनाम करने और उसके अस्तित्व को ही आपराधिक ठहराए जाने के मक़सद से चलाए जा रहे दुष्प्रचार अभियान का ही एक और रूप है.
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
प्रमुख खबरें
नई Honda Avancier SUV पेश, हाइब्रिड तकनीक से लैस होगी 6-सीटर एसयूवी
संसद भवन में पीएम मोदी से मिले डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़: आधे घंटे हुई चर्चा, प्रधानमंत्री को दिया उदयपुर आने का न्यौता
सोनिया गांधी की किताब पर बैन की मांग, भाजपा विधायक ने सीएम फडणवीस को लिखा पत्र
और प्रमुख खबरें...
Advertisement
Traffic
राशिफल: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा गुरुवार
21 नवंबर पंचांग: शनिवार को द्वादशी तिथि; सिद्धि योग में करें ये शुभ काम, जानें राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त
'ढिंढोरा 2' में स्पेशल अपीयरेंस पर हेली दारूवाला ने लुटाया प्यार, भुवन बाम को बताया बेहतरीन इंसान
देवउठनी एकादशी पर इन राशियों को मिल सकती है खुशखबरी, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का हाल
ओएम: ऑपरेशन मोल में धनुष और साई पल्लवी की जोड़ी ने मचाया धमाल! साई के धांसू एक्शन अवतार पर फिदा हुए दर्शक
और खबरें
Features
प्राग ज्योतिषपुर महोत्सव : साहित्य, इतिहास और संस्कृति पर मंथन
भारत को किसानों के लिए उर्वरक आपूर्ति सुरक्षित करने के लिए अधिक स्वदेशी डीएपी की जरूरत
धर्मनिष्ठ सत्ता और ज़हरीले पानी में धर्मावलम्बी?
और खबरें...
Daily Horoscope :
Aries
Taurus
Gemini
Cancer
Leo
Virgo
Libra
Scorpio
Sagittarius
Capricorn
Aquarius
Pisces