×
होम
खबरें
देश
दुनिया
खेल
क्रिकेट
फुटबॉल
टेनिस
अन्य
क्राइम
बॉलीवुड
हॉलीवुड
अजब - गजब
अजूबे
अनोखी कहानियाँ
फोटो गैलरी
लाइफस्टाइल
रिलेशनशिप
घरेलू नुस्खे
फिटनेस
हेल्थ
ज्योतिष
राशि और निदान
वास्तु
पूजा और पाठ
टेलीविज़न
गैजेट्स
ऑटोमोबाइल
करियर
ट्रैफ़िक
English
राज्य
×
लुधियाना
पटियाला
अमृतसर
जालंधर
बठिंडा
पठानकोट
होशियारपुर
मोगा
मोहाली
बरनाला
फिरोजपुर
फगवाड़ा
कपूरथला
फरीदकोट
मुक्तसर
संगरूर
फाजिल्का
गुरदासपुर
मंसा
तरनतारन
सिरहिंद फतेहगढ़
रूपनगर
शहीद भगत सिंह नगर
चंडीगढ़
रोपड़
फरीदाबाद
चंडीगढ़
गुरूग्राम
हिसार
रोहतक
पानीपत
करनाल
सोनीपत
यमुना नगर
पंचकुला़
भिवानी
जींद
सिरसा
कैथल
पलवल
रेवाड़ी
फतेहाबाद
महेन्द्रगढ़
अंबाला
कुरुक्षेत्र
नूँह
झज्जर
गोहाना
चरखी दादरी
नारनौल
लखनऊ
कानपुर
फ़िरोज़ाबाद
आगरा
वाराणसी
इलाहाबाद
मुरादाबाद
अलीगढ़
सहारनपुर
नोएडा
झांसी
हापुड़
इटावा
संभल
बहराइच
उन्नाव
रायबरेली
सीतापुर
लालितपुर
पीलीभीत
हरदोई
आजमगढ़
सुल्तानपुर
शामली
मथुरा
प्रतापगढ़
फर्रुखाबाद
महराजगंज
हाथरस
बस्ती
बुलंदशहर
बांदा
देवरिया
गाजियाबाद
बरेली
सोनभद्र
गोंडा
गोरखपुर
जौनपुर
अमेठी
मिर्जापुर
भदोही
मेरठ
अयोध्या
मुजफ़्फरनगर
एटा
शाहजहांपुर
चित्रकूट
बिजनौर
कन्नौज
बदायूं
चंदौली
संत कबीर नगर
कौशाम्बी
मैनपुरी
ग्रेटर नोएडा
रामपुर
बागपत
कासगंज
महोबा
अम्बेडकरनगर
लखीमपुर खीरी
उत्तरकाशी
औरैया
जालौन
पौड़ी गढ़वाल
सिद्धार्थ नगर
अमरोहा
कुशी नगर
बलिया
गाजीपुर
फतेहपुर
महाकुंभ नगर
बाराबंकी
जयपुर
जोधपुर
बीकानेर
अजमेर
भीलवाड़ा
अलवर
भरतपुर
बाड़मेर
सीकर
टोंक
सवाई-माधोपुर
नागौर
राजसमन्द
सिरोही
प्रतापगढ़
उदयपुर
पाली
दौसा
धौलपुर
हनुमानगढ़
चूरु
कोटा
श्री गंगानगर
डूंगरपुर
चित्तौड़गढ़
झुंझुनूं
बांसवाड़ा
बारां
बूंदी
जैसलमेर
जालोर
करौली
झालावाड़
भिवाड़ी
केकड़ी
शाहपुरा
सांचोर
दूदू
सलूंबर
जोधपुर ग्रामीण
डीडवाना
फलोदी
डीग
नीम का थाना
ब्यावर
खैरथल
बालोतरा
कोटपूतली-बहरोड
गंगापुर सिटी
अनूपगढ़
शिमला
मंडी
ऊना
सोलन
बिलासपुर
हमीरपुर
कांगड़ा
सिरमौर
चंबा
कुल्लू
किन्नौर
धर्मशाला
लाहौल स्पीति
ज्वालामुखी
Nov 22, 2026 4:52 am
राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
बॉलीवुड
ज्योतिष
खेल
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
पंजाब
गायत्री परिवार
English
राज्य
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
दिल्ली NCR
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
बिहार
महाराष्ट्र
झारखण्ड
उत्तराखंड
चंडीगढ़ यूटी
Advertisement
Home
/
news
हर पाँच में से चार घरेलू कामगार, रोज़गार सुरक्षा व अधिकारों से वंचित
Source: UN News: शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026 00:00 AM (IST)
घरेलू कामगार, घरों में साफ़-सफ़ाई, खाना पकाने, बच्चों, बुज़ुर्गों व विकलांगजन की देखभाल समेत कई बड़ी ज़िम्मेदारियाँ सम्भालते हैं लेकिन फिर भी उनके योगदान को कम करके आंका जाता है. अन्तरराष्ट्रीय श्रम संगठन (ILO) के एक विश्लेषण के अनुसार, दुनिया भर में पिछले साल लगभग 6.65 करोड़ घरेलू कर्मचारी अनौपचारिक रूप से काम कर रहे थे और हर पाँच में से चार से अधिक घरेलू श्रमिक रोज़गार सम्बन्धी अधिकारों से वंचित हैं. अनौपचारिक रूप से रोज़गार होने की वजह से अक्सर कामगारों के पास लिखित अनुबन्ध नहीं होता है, जिसमें कामकाजी घंटे, अवकाश या श्रम क़ानून के तहत न्यूनतम वेतन को स्पष्ट किया गया हो. न ही वे सामाजिक सुरक्षा, जैसेकि पेंशन, स्वास्थ्य बीमा या अन्य सुविधाओं के दायरे में आ पाते हैं. ILO की नई रिपोर्ट के अहम निष्कर्ष:दुनिया के 80 प्रतिशत से अधिक घरेलू श्रमिक अनौपचारिक रोज़गार में हैं.2025 में, घरेलू श्रमिकों की संख्या लगभग 8 करोड़ आंकी गई है.घरेलू श्रमिकों की औसत कमाई अन्य कर्मचारियों के वेतन का महज़ 53.3 प्रतिशत है.लगभग 15 प्रतिशत घरेलू श्रमिक सप्ताह में 60 घंटे या अधिक काम करते हैं.घरेलू श्रमिकों में 77.2 प्रतिशत महिलाएँ हैं.घरेलू कामगारों का लगभग 50 फ़ीसदी एशिया-प्रशान्त क्षेत्र में कार्यरत हैं.यूएन श्रम एजेंसी की निदेशक सहरा रज़ावी ने कहा कि घरेलू श्रमिक लाखों लोगों की रोज़मर्रा की ज़िन्दगी आसान बनाते हैं, लेकिन अक्सर स्वयं ही शोषण का शिकार होते हैं."ये श्रमिक हमारे घरों की सफ़ाई करते हैं, खाना बनाते हैं, बच्चों, बुज़ुर्गों और विकलांग व्यक्तियों की देखभाल करते हैं. फिर भी, इनके योगदान को अक्सर नज़रअन्दाज़ किया जाता है और इनके काम को उचित अहमियत या पहचान नहीं मिलती."अन्य कर्मचारियों की तुलना में उनके श्रम अधिकारों और सामाजिक सुरक्षा, जैसेकि स्वास्थ्य बीमा, पेंशन एवं सवेतन छुट्टियाँ पाने के अधिकार से वंचित रहने की आशंका दोगुने से भी अधिक रहती है. उन्हें अक्सर बेहद कम वेतन पर समय-बेसमय और लम्बे समय तक काम करना पड़ता है, जिससे शोषण का ख़तरा बढ़ता है.वर्ष 2019 में दुनिया भर में घरेलू श्रमिकों की संख्या 7.56 करोड़ थी, जो 2025 में बढ़कर लगभग 8 करोड़ हो गई. हालाँकि, कुल रोज़गार में इनकी हिस्सेदारी लगभग 2.2 प्रतिशत पर स्थिर रही. © ILO/B Patel नई दिल्ली में एक घरेलू कामगार कपड़े धो रही है. अलग-अलग क्षेत्रों में स्थितिदुनिया के लगभग आधे घरेलू श्रमिक एशिया और प्रशान्त क्षेत्र में काम करते हैं. वहीं, 2019 के बाद से अफ़्रीका में इनकी संख्या सबसे अधिक बढ़ी है, जहाँ 42 लाख नए श्रमिक इस क्षेत्र से जुड़े.अफ़्रीका में 93.3 प्रतिशत घरेलू श्रमिक अनौपचारिक रूप से काम करते हैं, यानि उन्हें रोज़गार से जुड़ी सुरक्षा और सुविधाएँ नहीं मिल पातीं.
ILO
के अनुसार, अरब देशों में लगभग सभी घरेलू श्रमिकों की यही स्थिति है.योरोप और मध्य एशिया में अनौपचारिक रोज़गार की दर सबसे कम है. फिर भी, वहाँ हर तीन में से एक से अधिक घरेलू श्रमिकों को बिना औपचारिक व्यवस्था के वेतन मिलता है. ऐसे वेतन का सरकारी रिकॉर्ड में हिसाब नहीं होता और उस पर आयकर भी नहीं चुकाया जाता.ILO ने इस क्षेत्र में महिलाओं की बड़ी हिस्सेदारी की ओर भी ध्यान दिलाया है. विश्व भर के घरेलू श्रमिकों में 77.2 प्रतिशत महिलाएँ हैं, जो मुख्य रूप से साफ़-सफ़ाई और देखभाल का काम करती हैं. UN Women/Joe Saad बहुत से देशों में घरेलू कर्मचारियों की सामाजिक संरक्षा उपायों तक पहुँच नहीं है. लम्बे कामकाजी घंटेघरेलू श्रमिकों की औसत मासिक कमाई अन्य कर्मचारियों के वेतन का महज़ 53.3 प्रतिशत है. अनौपचारिक रूप से काम करने वालों के लिए यह आँकड़ा और भी कम, 48.7 प्रतिशत है. वर्ष 2019 के बाद से वेतन का यह अन्तर लगातार बढ़ रहा है.घरेलू श्रमिकों को अक्सर लम्बे समय तक काम भी करना पड़ता है. रिपोर्ट के अनुसार, एक-तिहाई से अधिक घरेलू श्रमिक सप्ताह में कम से कम 49 घंटे काम करते हैं, जबकि लगभग 15 प्रतिशत को 60 घंटे या उससे भी अधिक काम करना पड़ता है.दूसरी ओर, अन्य कर्मचारियों की तुलना में घरेलू श्रमिकों को कम घंटों का काम और कम वेतन मिलने की आशंका भी अधिक रहती है. पर्याप्त काम न मिलने के कारण उन्हें गुज़ारा करने के लिए कई अलग-अलग घरों में काम करना पड़ता है.सुरक्षा के हक़दारइन चिन्ताजनक आँकड़ों के बीच कुछ सुधार भी हुए हैं. बड़ी संख्या में ऐसे देश हैं, जहाँ 2019 के बाद से अनौपचारिक रूप से काम करने वाले घरेलू श्रमिकों की हिस्सेदारी घटी है.इसके अलावा, 40 देशों ने
ILO कन्वेंशन संख्या 189
को औपचारिक रूप से अपनाया है. यह अन्तरराष्ट्रीय समझौता घरेलू श्रमिकों के लिए उचित वेतन, बेहतर कामकाजी परिस्थितियों और अधिकारों की सुरक्षा के मानक तय करता है.हालाँकि, यूएन श्रम एजेंसी ने और अधिक संख्या में देशों से इस समझौते को अपनाने और इसके मानक लागू करने की अपील की है, विशेष रूप से एशियाई और अरब देशों में इसकी ज़रूरत बताई गई है, जहाँ इसे अपनाने वाले देशों की संख्या बेहद कम है.श्रम संगठन के मूल सिद्धान्त पर ज़ोर देते हुए उन्होंने कहा, "घरेलू काम भी अन्य कामों की तरह काम है और घरेलू श्रमिक भी बाक़ी श्रमिकों के समान अधिकार और सुरक्षा के हक़दार हैं."
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
प्रमुख खबरें
गहलोत का सरकार पर सवाल, दो बजट और 100 करोड़ की घोषणाओं के बावजूद नहीं हुए यूथ गेम्स
पंजाब में पराली प्रबंधन मशीनों में बड़े घोटाले का आरोप, एचएस फुल्का ने सीबीआई जांच की मांग
भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की सियासी पारी का आगाज़, भाजपा में हुए शामिल : नेशनल OBC मोर्चा की नई कार्यकारिणी में बनाए गए विशेष आमंत्रित सदस्य
और प्रमुख खबरें...
Advertisement
Traffic
सर्दी-जुकाम और फ्लू में एंटीबायोटिक न लेना ही समझदारी,WHO ने दी चेतावनी
20 नवंबर का पंचांग: मां लक्ष्मी की पूजा के लिए खास है शुक्रवार, जानें सूर्योदय से लेकर राहुकाल तक का समय
देवउठनी एकादशी पर इन राशियों को मिल सकती है खुशखबरी, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का हाल
अंकिता को लेकर मां के रिएक्शन पर बोले विक्की जैन, कहा- लोगों ने उन्हें विलेन बना दिया था
ओएम: ऑपरेशन मोल में धनुष और साई पल्लवी की जोड़ी ने मचाया धमाल! साई के धांसू एक्शन अवतार पर फिदा हुए दर्शक
और खबरें
Features
धर्मनिष्ठ सत्ता और ज़हरीले पानी में धर्मावलम्बी?
प्राग ज्योतिषपुर महोत्सव : साहित्य, इतिहास और संस्कृति पर मंथन
भारत को किसानों के लिए उर्वरक आपूर्ति सुरक्षित करने के लिए अधिक स्वदेशी डीएपी की जरूरत
और खबरें...
Daily Horoscope :
Aries
Taurus
Gemini
Cancer
Leo
Virgo
Libra
Scorpio
Sagittarius
Capricorn
Aquarius
Pisces