×
होम
खबरें
देश
दुनिया
खेल
क्रिकेट
फुटबॉल
टेनिस
अन्य
क्राइम
बॉलीवुड
हॉलीवुड
अजब - गजब
अजूबे
अनोखी कहानियाँ
फोटो गैलरी
लाइफस्टाइल
रिलेशनशिप
घरेलू नुस्खे
फिटनेस
हेल्थ
ज्योतिष
राशि और निदान
वास्तु
पूजा और पाठ
टेलीविज़न
गैजेट्स
ऑटोमोबाइल
करियर
ट्रैफ़िक
English
राज्य
×
लुधियाना
पटियाला
अमृतसर
जालंधर
बठिंडा
पठानकोट
होशियारपुर
मोगा
मोहाली
बरनाला
फिरोजपुर
फगवाड़ा
कपूरथला
फरीदकोट
मुक्तसर
संगरूर
फाजिल्का
गुरदासपुर
मंसा
तरनतारन
सिरहिंद फतेहगढ़
रूपनगर
शहीद भगत सिंह नगर
चंडीगढ़
रोपड़
फरीदाबाद
चंडीगढ़
गुरूग्राम
हिसार
रोहतक
पानीपत
करनाल
सोनीपत
यमुना नगर
पंचकुला़
भिवानी
जींद
सिरसा
कैथल
पलवल
रेवाड़ी
फतेहाबाद
महेन्द्रगढ़
अंबाला
कुरुक्षेत्र
नूँह
झज्जर
गोहाना
चरखी दादरी
नारनौल
लखनऊ
कानपुर
फ़िरोज़ाबाद
आगरा
वाराणसी
इलाहाबाद
मुरादाबाद
अलीगढ़
सहारनपुर
नोएडा
झांसी
हापुड़
इटावा
संभल
बहराइच
उन्नाव
रायबरेली
सीतापुर
लालितपुर
पीलीभीत
हरदोई
आजमगढ़
सुल्तानपुर
शामली
मथुरा
प्रतापगढ़
फर्रुखाबाद
महराजगंज
हाथरस
बस्ती
बुलंदशहर
बांदा
देवरिया
गाजियाबाद
बरेली
सोनभद्र
गोंडा
गोरखपुर
जौनपुर
अमेठी
मिर्जापुर
भदोही
मेरठ
अयोध्या
मुजफ़्फरनगर
एटा
शाहजहांपुर
चित्रकूट
बिजनौर
कन्नौज
बदायूं
चंदौली
संत कबीर नगर
कौशाम्बी
मैनपुरी
ग्रेटर नोएडा
रामपुर
बागपत
कासगंज
महोबा
अम्बेडकरनगर
लखीमपुर खीरी
उत्तरकाशी
औरैया
जालौन
पौड़ी गढ़वाल
सिद्धार्थ नगर
अमरोहा
कुशी नगर
बलिया
गाजीपुर
फतेहपुर
महाकुंभ नगर
बाराबंकी
जयपुर
जोधपुर
बीकानेर
अजमेर
भीलवाड़ा
अलवर
भरतपुर
बाड़मेर
सीकर
टोंक
सवाई-माधोपुर
नागौर
राजसमन्द
सिरोही
प्रतापगढ़
उदयपुर
पाली
दौसा
धौलपुर
हनुमानगढ़
चूरु
कोटा
श्री गंगानगर
डूंगरपुर
चित्तौड़गढ़
झुंझुनूं
बांसवाड़ा
बारां
बूंदी
जैसलमेर
जालोर
करौली
झालावाड़
भिवाड़ी
केकड़ी
शाहपुरा
सांचोर
दूदू
सलूंबर
जोधपुर ग्रामीण
डीडवाना
फलोदी
डीग
नीम का थाना
ब्यावर
खैरथल
बालोतरा
कोटपूतली-बहरोड
गंगापुर सिटी
अनूपगढ़
शिमला
मंडी
ऊना
सोलन
बिलासपुर
हमीरपुर
कांगड़ा
सिरमौर
चंबा
कुल्लू
किन्नौर
धर्मशाला
लाहौल स्पीति
ज्वालामुखी
Nov 22, 2026 5:17 am
राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
बॉलीवुड
ज्योतिष
खेल
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
पंजाब
गायत्री परिवार
English
राज्य
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
दिल्ली NCR
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
बिहार
महाराष्ट्र
झारखण्ड
उत्तराखंड
चंडीगढ़ यूटी
Advertisement
Home
/
news
बदलती जलवायु से स्वास्थ्य पर संकट, 2023 में भीषण गर्मी से रिकॉर्ड मौतें
Source: UN News: शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026 00:00 AM (IST)
जलवायु में आ रहे बदलाव का स्वास्थ्य पर असर बढ़ रहा है और भीषण गर्मी, सूखे और अन्य आपदाओं के कारण होने वाली मौतों की संख्या में भी तेज़ी आ रही है. एक विश्लेषण के अनुसार, 2023 में अत्यधिक तापमान की वजह से विश्व भर में 7.10 लाख मौतें हुई और इस समस्या से निपटने के लिए पर्याप्त गति से उपाय नहीं किए जा रहे हैं.
विश्व स्वास्थ्य संगठन
(
WHO
) व साझेदार संगठनों की यह रिपोर्ट लॉन्सेट जर्नल में प्रकाशित हुई है, जिसके अनुसार, पिछले एक दशक के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं में जलवायु परिवर्तन से उपजी आवश्यकताओं का ध्यान रखे जाने की दिशा में प्रगति हुई है. मगर, जलवायु कार्रवाई में और तेज़ी लाए जाने की ज़रूरत है. युनिवर्सिटी कॉलेज लन्दन की अगुवाई में तैयार इस विश्लेषण के लिए विश्व भर से शोधकर्ताओं और संस्थाओं ने अपना योगदान दिया है, जोकि जलवायु परिवर्तन और स्वास्थ्य को जोड़ने वाले 54 संकेतकों पर आधारित है.रिपोर्ट के अनुसार, 2015 में पेरिस जलवायु समझौते के बाद के वर्षों में, उससे पहले के दशक की तुलना में, ताप लहरों के कारण होने वाली मौतों में 36 फ़ीसदी की वृद्धि हुई.मुख्य निष्कर्ष:2025 में, अत्यधिक गर्मी की वजह से 573 अरब कामकाजी घंटों का नुक़सान हुआ, जिससे लगभग 1,000 अरब डॉलर की चपत लगी.2024 में, स्वच्छ ऊर्जा क्षेत्र में रोज़गार 2.3 प्रतिशत की गति से बढ़े, जोकि जीवाश्म ईंधन से जुड़े रोज़गारों की तुलना में लगभग दोगुना है.70 देशों में स्वच्छ वायु से हर वर्ष 3.23 लाख मौतों की रोकथाम हो रही है. इन देशों में जीवाश्म ईंधन के कारण होने वाले प्रदूषण में कमी आई है.2000 के बाद से अब तक, जलवायु परिवर्तन और स्वास्थ्य पर राष्ट्रीय क़ानूनों में लगभग 50 गुना वृद्धि हुई है. मोटे तौर पर ऐसा 2016 के बाद ही हुआ है.सम्पन्न देशों में जलवायु-स्वास्थ्य क़ानूनों पर विशेष रूप से ध्यान दिया गया है, जिनकी हिस्सेदारी 55 फ़ीसदी है. वहीं, विकासशील देशों में यह केवल दो प्रतिशत ही है. © Unsplash/Ishan @seefromthesk 2024 में रिकॉर्ड स्तर पर दुनिया के अनेक हिस्सों में ताप लहरों का सामना किया गया है. बदलती जलवायु का असरअध्ययन दर्शाता है कि चरम सूखे से प्रभावित क्षेत्र, 2006-2015 के दशक की तुलना में पिछले 10 वर्षों में 700 फ़ीसदी तेज़ी से बढ़ा है. 2025 में, पृथ्वी पर कुल भूमि क्षेत्र का 51.8 फ़ीसदी हिस्सा कम से कम एक महीने के लिए सूखे की चपेट में था. इसके अलावा, जल सम्बन्धी अन्य प्राकृतिक आपदाओं जैसेकि बाढ़, तूफ़ान, अत्यधिक बारिश का ख़तरा बढ़ रहा है और भीषण गर्मी के कारण अर्थव्यवस्थाओं को नुक़सान हो रहा है.स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने अपनी रिपोर्ट में बढ़ते तापमान व वर्षा रुझानों और मच्छरों के काटने से होने वाली डेंगू बीमारी के फैलाव की पड़ताल की है.Aedes albopictus नामक प्रजाति के मच्छरों के कारण होने वाली इस बीमारी के लिए अनुकूल परिस्थितियों में, 1981-90 और 2015-25 के दौरान 24 फ़ीसदी की वृद्धि हुई है. वहीं, Aedes aegypti प्रजाति के मच्छरों के लिए यह सात फ़ीसदी बढ़ी है.सकारात्मक प्रगति भीजलवायु परिवर्तन के कारण स्वास्थ्य दुष्प्रभावों से निपटने के मोर्चे पर अहम प्रगति भी दर्ज की गई है. पिछले वर्ष, स्वच्छ ऊर्जा में 2,100 अरब डॉलर का वैश्विक निवेश किया गया. जिन देशों में जीवाश्म ईंधन (तेल, गैस, कोयला) के कारण होने वाले वायु प्रदूषण में कमी आई है, वहाँ हजारों लोगों की असामयिक मौतों की रोकथाम में मदद मिली है.इसके समानान्तर, जलवायु चुनौतियों का सामना करने में सहनसक्षम स्वास्थ्य प्रणालियों को विकसित किया जा रहा है, समय पूर्व चेतावनी सिस्टम बनाए गए हैं और राष्ट्रीय स्वास्थ्य अनुकूलन योजनाओं की दिशा में प्रयास हो रहे हैं.हर चार में से एक देश में अब जलवायु परिवर्तन के अनुरूप, स्वास्थ्य सेवाओं को ढालने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर योजनाएँ हैं. 2015 में केवल 14 सदस्य देशों के पास यह प्रावधान था.कार्रवाई में तेज़ी लानी होगीइसके बावजूद, विश्लेषण में आगाह किया गया है कि जलवायु परिवर्तन की रफ़्तार को थामने के लिए प्रयास और अधिक गति से किए जाने होंगे. दुनिया की 100 से अधिक तेल व गैस कम्पनियों द्वारा, 2040 तक, 150 प्रतिशत अधिक जीवाश्म ईंधन का उत्पादन करने का अनुमान है, जोकि पूर्व औद्योगिक काल की तुलना में वैश्विक तापमान में वृद्धि को 1.5 डिग्री सेल्सियस तक सीमित रखने के लिए पर्याप्त नहीं है.इसके मद्देनज़र, जलवायु परिवर्तन को एक वैश्विक स्वास्थ्य आपात स्थिति के रूप में परिभाषित करने का आग्रह किया गया है. तुर्कीये के अन्ताल्या शहर में यूएन के वार्षिक जलवायु सम्मेलन (कॉप31) से पहले जारी इस रिपोर्ट में स्वास्थ्य रक्षा पर केन्द्रित इन क़दमों पर बल दिया गया है:ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन में तेज़ कटौतीजलवायु अनुकूलन प्रयासों के लिए समर्थन स्वास्थ्य प्रणालियों को मज़बूती देने के लिए निवेश
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
प्रमुख खबरें
2027 में दस्तक देगी लैंड रोवर की नई Range Rover GT EV, लग्जरी इलेक्ट्रिक कारों को देगी चुनौती
पंजाब में पराली प्रबंधन मशीनों में बड़े घोटाले का आरोप, एचएस फुल्का ने सीबीआई जांच की मांग
मणिपुर में जहरीली शराब त्रासदी: मरने वालों की संख्या बढ़कर 16 हुई, करीब 600 लोग बीमार
और प्रमुख खबरें...
Advertisement
Traffic
टाटा समूह की तकनीक और वाहनों में होंडा-हुंडई की दिलचस्पी, साझेदारी को लेकर चल रही बातचीत
21 नवंबर पंचांग: शनिवार को द्वादशी तिथि; सिद्धि योग में करें ये शुभ काम, जानें राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त
20 नवंबर का पंचांग: मां लक्ष्मी की पूजा के लिए खास है शुक्रवार, जानें सूर्योदय से लेकर राहुकाल तक का समय
राशिफल: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा गुरुवार
विजय वर्मा ने शेयर की सिक्किम ट्रिप की झलकियां, खूबसूरत वादियों की तारीफ कर जीता दिल
और खबरें
Features
प्राग ज्योतिषपुर महोत्सव : साहित्य, इतिहास और संस्कृति पर मंथन
देश आख़िर कब जानेगा चीनी घुसपैठ का सच?
क्या ऐसे होंगे हिन्दू राष्ट्र के सूत्रधार?
और खबरें...
Daily Horoscope :
Aries
Taurus
Gemini
Cancer
Leo
Virgo
Libra
Scorpio
Sagittarius
Capricorn
Aquarius
Pisces