-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:19 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

दक्षिण एशिया में विकास को किस तरह से रफ़्तार दे सकती है एआई?

Source: UN News: बुधवार, 28 अक्टूबर 2026 00:00 AM (IST)
दक्षिण एशिया में विकास को किस तरह से रफ़्तार दे सकती है एआई?
विश्व के अनेक हिस्सों में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) का बढ़ता इस्तेमाल, आर्थिक प्रगति की नई सम्भावनाएँ खोल रहा है और खेती से लेकर स्वास्थ्य सेवाओं तक, इसके लाभ दिखने भी लगे हैं. दक्षिण एशिया क्षेत्र में स्थित देशों को भी अपनी विकास की गति बनाए रखने में एआई से बड़ी मदद मिल सकती है, जिसके लिए बेहतर शिक्षा, भरोसेमन्द बिजली आपूर्ति और डिजिटल सुविधाओं में निवेश बढ़ाना ज़रूरी होगा. वैश्वि अर्थव्यवस्था को फ़िलहाल दो बड़ी शक्तियाँ आकार दे रही हैं. पहला, ऊँची ऊर्जा (तेल, गैस) क़ीमतें, जिसकी वजह मध्य पूर्व में हिंसक टकराव है. दक्षिण एशिया क्षेत्र विशेष रूप से इसके प्रति सम्वेदनशील है, जो होर्मुज़ जलडमरूमध्य में जहाज़ों की आवाजाही पर निर्भर है.दूसरा, कृत्रिम बुद्धिमता (एआई) टैक्नॉलॉजी के तेज़ी से बढ़ते क़दम. जो देश एआई-सम्बन्धी सामान व उत्पाद तैयार कर रहे हैं, उन्हें निर्यात व निवेश से आगे बढ़ने के अवसर मिल रहे हैं. अभी तक, दक्षिण एशियाई देशों ने पूरी तरह से एआई अवसरों का लाभ नहीं उठाया है, जिसे गति दी जा सकती है. अन्य क्षेत्रों की तुलना में यह तेज़ी से आर्थिक विकास कर रहा है और आगामी वर्षों में यहाँ प्रगति दर लगभग सात फ़ीसदी बने रहने का अनुमान है. इसकी एक बड़ी वजह है, दीर्घकालिक ढाँचागत सुधर, जिन्हें दक्षिए एशियाई देशों की सरकारों ने बीते एक दशक के दौरान लागू किया है.आर्थिक सुधारों से मज़बूतीभारत में श्रम क़ानूनों और वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) में सुधार, मुक्त व्यापार समझौते और सड़कों व अन्य बुनियादी ढाँचे में बढ़ता सरकारी निवेश इसके उदाहरण हैं.श्रीलंका ने सरकारी आमदनी बढ़ाने, बिजली-पानी जैसी सेवाओं और उनकी शुल्क व्यवस्था में सुधार पर ध्यान दिया है. वहीं, भूटान ने प्रत्यक्ष विदेशी निवेश के नियम आसान बनाए हैं.इन सुधारों के नतीजे धीरे-धीरे सामने आते हैं, लेकिन इनके फ़ायदे लम्बे समय तक मिलते हैं, जिन्हें अब बढ़ती घरेलू मांग में देखा जा सकता है. अब विकास की इस रफ़्तार को बनाए रखने के लिए दक्षिण एशिया को एआई जैसी नई टैक्नॉलॉजी से मिलने वाले अवसरों का लाभ उठाना होगा. © UNICEF शिक्षा प्रणालियों को मज़बूत करने के लिए, स्कूलों में इंटरनैट कनैक्टिविटी बहुत ज़रूरी है. रोज़गार को कितना ख़तरा?विश्व बैंक के विश्लेषण के अनुसार, दक्षिण एशिया में एआई से रोज़गार ख़त्म होने की तुलना में अधिक लोगों को फ़ायदा मिलने की सम्भावना है.इस क्षेत्र में केवल सात प्रतिशत कामकाज ऐसे हैं, जिनमें एआई के कारण रोज़गार छिनने का जोखिम अधिक है और लोगों के लिए इस तकनीक के साथ काम करने के अवसर सीमित हैं. दुनिया के अन्य क्षेत्रों में यह आँकड़ा 15 प्रतिशत है.हालाँकि, दक्षिण एशिया में एआई का इस्तेमाल अभी कम है. भारत में हर चार में से लगभग एक कम्पनी एआई का उपयोग करती है, जबकि अमेरिका में हर दो में से लगभग एक कम्पनी.लेकिन इसका इस्तेमाल तेज़ी से बढ़ रहा है. एआई कौशल की ज़रूरत वाले रोज़गारों में लगभग 30 प्रतिशत अधिक वेतन मिल रहा है. एआई, दक्षिण एशियाई कारोबारों के लिए अन्तरराष्ट्रीय बाज़ारों में नए अवसर भी पैदा कर रहा है.चैटजीपीटी के आने के बाद, एआई का अधिक इस्तेमाल करने वाली अमेरिकी कम्पनियों के दक्षिण एशियाई आपूर्तिकर्ताओं के साथ कारोबारी सम्बन्ध बढ़े हैं. इससे संकेत मिलता है कि एआई दक्षिण एशियाई कम्पनियों की जगह लेने के बजाय, उन्हें वैश्विक व्यापार से और मज़बूती से जोड़ सकता है. © Adobe Stock/DIgilife AI चिकित्सा क्षेत्र में बड़ी उपलब्धियाँ हासिल करने में मदद कर रही है. किसानों व मरीज़ों को लाभएआई के फ़ायदे अब आम लोगों की ज़िन्दगी में भी दिखने लगे हैं. भारत के तेलंगाना राज्य में एआई की मदद से मौसम का अनुमान लगाकर छोटे किसान बुआई का सही समय तय कर पा रहे हैं. इससे उन्हें एक फ़सल के मौसम में 560 डॉलर तक की बचत हो रही है.बांग्लादेश में एआई की मदद से आँखों की जाँच करने पर, मधुमेह के कारण होने वाली आँखों की समस्याओं के लिए प्रतिदिन जाँच से गुज़रने वाले मरीज़ों की संख्या 40 प्रतिशत बढ़ी है.ये उदाहरण दिखाते हैं कि एआई खेती, स्वास्थ्य सेवाओं और लोगों की आमदनी में सुधार ला सकता है. विश्व बैंक ने ‘स्मॉल एआई’ (Small AI) यानि छोटे स्तर पर इस्तेमाल होने वाली सरल और कम ख़र्च वाली एआई तकनीकों पर ज़ोर दिया है.इन्हें स्थानीय ज़रूरतों और भाषाओं के अनुसार ढाला जा सकता है. ये साधारण उपकरणों और कमज़ोर इंटरनैट वाले इलाक़ों में भी काम कर सकती हैं. दक्षिण एशिया में, जहाँ बड़ी आबादी खेती एवं अन्य श्रम-प्रधान क्षेत्रों में काम करती है, ऐसी तकनीक लाखों लोगों के लिए फ़ायदेमन्द हो सकती है. © Adobe Stock/Sunday Cat Studio कृषि में AI-संचालित रोबोट का इस्तेमाल तेज़ी से बढ़ रहा है. बुनियादी सुविधाओं पर ज़ोरविश्व बैंक के अनुसार, एआई से मिलने वाले अवसरों का पूरा लाभ उठाने के लिए केवल नई टैक्नॉलॉजी अपनाना काफ़ी नहीं है. इसके लिए नियमित बिजली आपूर्ति, बेहतर इंटरनैट, कुशल कामगार और कारोबार के अनुकूल माहौल भी ज़रूरी है.दक्षिण एशियाई कम्पनियों ने डिजिटल सुविधाओं और उच्च शिक्षा की कमी को एआई अपनाने में दो सबसे बड़ी बाधाएँ बताया है.विश्लेषण के अनुसार, सरकारें अक्सर बड़े एआई मॉडल और विशाल डेटा केन्द्र बनाने पर ज़ोर देती हैं. लेकिन आम लोगों और छोटे कारोबारों तक एआई के फ़ायदे पहुँचाने के लिए शिक्षा, बिजली और डिजिटल सुविधाओं में निवेश अधिक उपयोगी हो सकता है.विश्व बैंक के अनुसार, अधिकाँश दक्षिण एशियाई देशों के लिए महँगी नई तकनीक विकसित करने के बजाय, मौजूदा एआई उपकरणों को स्थानीय भाषाओं और ज़रूरतों के अनुसार ढालना अधिक फ़ायदेमन्द होगा.भविष्य की तैयारीविश्व बैंक के अनुसार, वैश्विक चुनौतियों के बावजूद दक्षिण एशिया की अर्थव्यवस्था ने मज़बूती दिखाई है. लेकिन विकास की यह रफ़्तार बनाए रखने के लिए नई तकनीकों का बेहतर इस्तेमाल ज़रूरी होगा.इसके लिए शिक्षा, कौशल विकास, बुनियादी ढाँचे और एआई के व्यावहारिक इस्तेमाल में निवेश बढ़ाना होगा.इन प्रयासों से उत्पादकता और आमदनी बढ़ने, बेहतर रोज़गार पैदा होने और भविष्य के आर्थिक संकटों से निपटने की क्षमता मज़बूत होने की सम्भावना है.यह लेख पहले यहाँ प्रकाशित हुआ.इस विषय पर अधिक जानकारी विश्व बैंक की नई रिपोर्ट ‘दक्षिण एशिया आर्थिक अपडेट: विकास के लिए एआई का इस्तेमाल’ में उपलब्ध है.

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement