-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

युद्धभूमि पर इनसानों की घटती भूमिका, AI के बढ़ते इस्तेमाल पर चिन्ता

Source: UN News: मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026 00:00 AM (IST)
युद्धभूमि पर इनसानों की घटती भूमिका, AI के बढ़ते इस्तेमाल पर चिन्ता
गोपनीय जानकारी के विश्लेषण, निशाना लगाने के लिए ठिकानों की पहचान से लेकर ड्रोन गतिविधियों और साइबर हमलों तक. सैन्य मामलों में कृत्रिम बुद्धिमता (AI) का इस्तेमाल निरन्तर बढ़ रहा है. मगर, इसके साथ ही यह चिन्ता भी उपज रही है कि सैन्य अभियान से जुड़े निर्णयों में अब इनसानों की भूमिका लगातार घटती जा रही है. संयुक्त राष्ट्र के एक वरिष्ठ अधिकारी रॉबिन गाइस ने आगाह किया है कि “क्या हम मशीनों को अपनी मर्ज़ी से इनसानों को निशाना बनाने और उनकी जान लेने की छूट देंगे?”निरस्त्रीकरण पर शोध के लिए यूएन संस्थान (UNIDIR) के निदेशक के अनुसार, सैन्य अभियानों में एआई, तेज़ी से इनसानों की जगह फ़ैसले लेने लगी है. इससे सैन्य फ़ैसलों में उनकी भूमिका घट रही है, यहाँ तक कि परमाणु हथियारों से जुड़े मामलों में भी.उन्होंने कहा कि सैन्य अभियानों में एआई का इस्तेमाल लगातार बढ़ रहा है. ख़ुफ़िया जानकारी के विश्लेषण, लक्ष्यों की पहचान, ड्रोन संचालन और साइबर हमलों की योजना बनाने में इसका इस्तेमाल हो रहा है.एआई के कारण सैन्य अभियानों की रफ़्तार भी तेज़ हुई है. लक्ष्य की पहचान से लेकर उस पर हमला करने तक का समय घट रहा है, जिससे सेनाएँ एक ही दिन में पहले से कहीं अधिक लक्ष्यों पर हमले कर सकती हैं.हालाँकि, कई AI प्रणालियों की कार्यप्रणाली पूरी तरह स्पष्ट नहीं है. इससे ग़लतियों और ग़लत आकलन का ख़तरा बढ़ रहा है, जो अनजाने में सैन्य टकराव को भड़का सकता है.रॉबिन गाइस ने यह भी आगाह किया कि एआई का इस्तेमाल आसान होने की स्थिति में, ग़ैर-सरकारी सशस्त्र गुट भी अधिक जटिल सैन्य अभियानों की योजना बनाकर उन्हें अंजाम दे सकते हैं. © Adobe Stock/Parilov एक सैनिक हथियारबन्द ड्रोन लॉन्च करते हुए. बढ़ती वैश्विक चिन्ताUNIDIR अधिकारी ने माना कि देशों के बीच प्रतिस्पर्धा और तनाव, सैन्य क्षेत्र में AI के इस्तेमाल पर नियम बनाने की राह में बड़ी बाधाएँ हैं. हालाँकि, इस टैक्नॉलॉजी के ख़तरों के विषय में, विश्व शक्तियों समेत कई देशों में चिन्ता और सहमति बढ़ रही है.इस वर्ष सितम्बर में, अमेरिका ने चीन के साथ एक ऐसी व्यवस्था बनाने का प्रस्ताव रखा था, जिसके तहत दोनों देश राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए ख़तरा पैदा करने वाली उन घटनाओं की जानकारी साझा कर सकें, जोकि AI से जुड़ी हुई हैं. सैन्य ख़र्च के मामले में ये दुनिया के दो सबसे बड़े देश हैं.रॉबिन गाइस के अनुसार, सैन्य क्षेत्र में AI पर सख़्त नियम बनाने और घातक स्वायत्त हथियारों पर क़ानूनी रूप से बाध्यकारी सन्धि की संयुक्त राष्ट्र महासचिव की अपील को भी अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर समर्थन बढ़ रहा है. संयुक्त राष्ट्र निरस्त्रीकरण अनुसन्धान संस्थान (UNIDIR) इस मुद्दे पर अन्तरराष्ट्रीय सहयोग बढ़ाने के प्रयास कर रहा है.रॉबिन गाइस ने बताया कि गुरूवार को UNIDIR द्वारा, इसी विषय पर एक नया मंच स्थापित किया जाएगा, जिसमें विभिन्न पक्ष अन्तरराष्ट्रीय शान्ति, सुरक्षा और सैन्य अभियानों में AI के इस्तेमाल पर चर्चा करेंगे.उनके अनुसार, संयुक्त राष्ट्र प्रणाली में अपनी तरह का यह पहला मंच होगा, जोकि तीन प्रमुख मुद्दों पर ध्यान केन्द्रित करेगा:कम्पनियों के लिए दिशानिर्देश: सैन्य AI तकनीक विकसित करने वाली कम्पनियों के लिए, टैक्नॉलॉजी के ज़िम्मेदार इस्तेमाल सम्बन्धी स्वैच्छिक दिशानिर्देश तैयार करना. AI की साझा शब्दावली: स्वायत्तता और सुरक्षा जैसे शब्दों की स्पष्ट परिभाषाएँ तय करना. फ़िलहाल अलग-अलग पक्ष इनका अलग-अलग अर्थ निकालते हैं, जिससे भ्रम पैदा होता है और आपसी विश्वास व सहयोग में बाधा आती है. AI के दुरुपयोग की रोकथाम: ग़ैर-सरकारी सशस्त्र गुटों द्वारा सैन्य अभियानों की योजना, संचालन और संसाधन प्रबन्धन में AI के दुरुपयोग से जुड़े ख़तरों से निपटना.

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement