Advertisement
संयुक्त राष्ट्र दिवस: शान्ति, एकजुटता व मानवता के प्रति अटूट प्रतिबद्धता

यूएन प्रमुख ने ध्यान दिलाया कि यह समय उन मूल्यों के प्रति अपने संकल्प को दोहराने का है, जिनकी बुनियाद पर संयुक्त राष्ट्र की स्थापना हुई थी: विभाजन के बजाय सम्वाद. टकराव की जगह सहयोग. भय के बजाय एकजुटता.
उन्होंने सभी सदस्य देशों से आहवान किया कि इन साझा मूल्यों और उन्हें आधार प्रदान करने वाले दायित्वों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता नए सिरे से दोहराई जानी होगी.“आइए, हम संयुक्त राष्ट्र चार्टर और अन्तरराष्ट्रीय क़ानून को सर्वोपरि रखने के लिए अपने संकल्प को एक साथ मज़बूती दें. आइए, हम संयुक्त राष्ट्र को और अधिक सशक्त बनाने के लिए मिलकर प्रयास करें, ताकि यह लोगों की बेहतर सेवा और हमारे समय की चुनौतियों का प्रभावी ढंग से सामना कर सके.”
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


