-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:45 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

वैश्विक तापमान में 1.5°C से अधिक वृद्धि तय, लेकिन ठोस उपायों से वापसी सम्भव

Source: UN News: सोमवार, 26 अक्टूबर 2026 00:00 AM (IST)
वैश्विक तापमान में 1.5°C से अधिक वृद्धि तय, लेकिन ठोस उपायों से वापसी सम्भव
यह लगभग तय है कि वैश्विक तापमान में वृद्धि, औद्योगिक काल से पहले के स्तर की तुलना में 1.5 डिग्री सेल्सियस की सीमा पार कर जाएगी, और इसलिए ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन में तत्काल बड़ी कटौती की जानी ज़रूरी है, ताकि तापमान वृद्धि को सीमित रखा जा सके और इस सदी के अन्त तक उसे फिर 1.5 डिग्री सेल्सियस तक लाना सम्भव हो. संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम ने बुधवार को जारी अपनी एक नई रिपोर्ट में, 1.5 डिग्री सेल्सियस की सीमा पर वापिस लौटने के लिए ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन में कटौती पर अपनी अनुशन्साएँ जारी की हैं. अहम बिन्दु:तापमान वृद्धि के 1.5°C से पार जाने की स्थिति में, ठोस कटौती प्रयासों के ज़रिए उसे इस सदी के मध्य तक 1.7°C – 1.8°C तक सीमित किया जा सकता है. इसके लिए, 2030 तक ग्रीनहाउस उत्सर्जन में 18 प्रतिशत, 2034 तक 45 फ़ीसदी की कटौती किए जाने की आवश्यकता होगी, और वातावरण से कार्बन डाइऑक्साइड को हटाने के प्रयास भी निरन्तर जारी रखने होंगे.नवीकरणीय ऊर्जा, जलवायु नीतियों में हुई प्रगति से अनेक देशों और अर्थव्यवस्था के क्षेत्रों में उत्सर्जन में वास्तविक गिरावट आई है, लेकिन वैश्विक स्तर पर विशाल प्रयासों की आवश्यकता है.संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुटेरेश ने अपने सन्देश में कहा कि, “तापमान का 1.5 डिग्री सेल्सियस की सीमा पार करना हार मानने की वजह नहीं है. हम अब भी यह सुनिश्चित कर सकते हैं कि तापमान इस सीमा से बहुत अधिक न बढ़े और लम्बे समय तक ऊपर न रहे. साथ ही, इस सदी के अन्त तक इसे फिर 1.5 डिग्री से नीचे लाया जा सकता है.”रिपोर्ट दर्शाती है कि जलवायु कार्रवाई में तेज़ी लाने के अवसर पहले से कहीं अधिक हैं. जैसेकि, 2015 पेरिस जलवायु समझौते के बाद नवीकरणीय ऊर्जा (सौर, पवन) का तेज़ी से विस्तार हुआ है. कोयले और तेल से मिलने वाली ऊर्जा की आपूर्ति अनुमान से कहीं धीमी गति से बढ़ी है, जबकि जलवायु नीतियों को अपनाए जाने से अनेक स्थानों पर उत्सर्जन में गिरावट आई है. © Unsplash/Jason Ng कैनेडा के ओन्टेरियो में एक पवन चक्की फ़ार्म. इत्मीनान से बैठने का समय नहींयूएन पर्यावरण कार्यक्रम की कार्यकारी निदेशक इन्गेर ऐंडरसन ने निष्क्रियता के ख़तरों के प्रति आगाह करते हुए कहा कि “तापमान वृद्धि का 1.5 डिग्री सेल्सियस से ऊपर हर छोटा अंश और हर अतिरिक्त वर्ष, जलवायु जोखिम बढ़ाता है. इनमें विनाशकारी बाढ़, भीषण गर्मी और जंगलों में आग जैसी घटनाएँ शामिल हैं, जिनसे इस वर्ष कई देश प्रभावित हुए हैं.”उन्होंने ज़ोर देकर कहा, “हमें तापमान वृद्धि को कम से कम रखने और सदी के अन्त तक इसे फिर 1.5 डिग्री से नीचे लाने के लिए हरसम्भव प्रयास करने होंगे. यह अब भी सम्भव है.”रिपोर्ट के अनुसार, यदि मौजूदा नीतियाँ जारी रहीं तो इस सदी में वैश्विक तापमान वृद्धि 2.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच सकती है और उससे आगे भी बढ़ सकती है.पेरिस जलवायु समझौते के तहत देश अपनी राष्ट्रीय जलवायु कार्ययोजनाएँ (NDCs) पेश करते हैं, जिन्हें पूरी तरह लागू करने और आगे भी ऐसे प्रयास जारी रखने पर तापमान वृद्धि 2.6 डिग्री सेल्सियस तक सीमित रह सकती है. यह अनुमान पिछले वर्ष से अधिक चिन्ताजनक हैं. पिछली रिपोर्ट के बाद पेश की गई नई जलवायु योजनाओं से भी कोई ख़ास फ़र्क़ नहीं पड़ा है.हालाँकि, तापमान वृद्धि को फिर 1.5 डिग्री सेल्सियस या उससे नीचे लाना सम्भव है. जलवायु नीतियों से उत्सर्जन घटने के बढ़ते प्रमाण भी इसकी पुष्टि करते हैं.प्रगति की समीक्षा, कार्रवाई में तेज़ीयूएन एजेंसी की रिपोर्ट में उन लक्ष्यों पर तेज़ी से अमल करने का आहवान किया गया है, जिन्हें ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन की स्थिति पर पहली 'वैश्विक समीक्षा' के दौरान तय किया गया था. वर्ष 2021 से 2023 के बीच हुई इस समीक्षा में पेरिस समझौते के लक्ष्यों को हासिल करने की दिशा में, देशों द्वारा दर्ज की जा रही सामूहिक प्रगति का आकलन किया गया था. इसमें निम्न लक्ष्य तय किए गए हैं:2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता में तीन गुना वृद्धि, ऊर्जा दक्षता में सुधार की दोगुनी वार्षिक दरजीवाश्म ईंधन (कोयला, तेल, गैस) के इस्तेमाल पर निर्भरता में कमीकार्बन डाइऑक्साइड (CO₂) के अलावा अन्य ग्रीनहाउस गैसों के उत्सर्जन में गिरावटवनों की कटाई और भूमि क्षरण की रोकथाम व उनकी स्थिति में सुधारहालाँकि, इनमें से अधिकाँश लक्ष्यों पर प्रगति अब भी पर्याप्त तेज़ी से आगे नहीं बढ़ रही है. अगले महीने तुर्कीये के अन्ताल्या शहर में यूएन का वार्षिक जलवायु सम्मेलन (कॉप31) आयोजित हो रहा है, जहाँ इन लक्ष्यों की दूसरी वैश्विक समीक्षा होगी. इसे उत्सर्जन घटाने के उपायों को प्राथमिकता देने और वर्ष 2035 व 2040 के लिए स्पष्ट, ठोस लक्ष्य तय करने का अवसर बताया गया है.

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement