×
होम
खबरें
देश
दुनिया
खेल
क्रिकेट
फुटबॉल
टेनिस
अन्य
क्राइम
बॉलीवुड
हॉलीवुड
अजब - गजब
अजूबे
अनोखी कहानियाँ
फोटो गैलरी
लाइफस्टाइल
रिलेशनशिप
घरेलू नुस्खे
फिटनेस
हेल्थ
ज्योतिष
राशि और निदान
वास्तु
पूजा और पाठ
टेलीविज़न
गैजेट्स
ऑटोमोबाइल
करियर
ट्रैफ़िक
English
राज्य
×
लुधियाना
पटियाला
अमृतसर
जालंधर
बठिंडा
पठानकोट
होशियारपुर
मोगा
मोहाली
बरनाला
फिरोजपुर
फगवाड़ा
कपूरथला
फरीदकोट
मुक्तसर
संगरूर
फाजिल्का
गुरदासपुर
मंसा
तरनतारन
सिरहिंद फतेहगढ़
रूपनगर
शहीद भगत सिंह नगर
चंडीगढ़
रोपड़
फरीदाबाद
चंडीगढ़
गुरूग्राम
हिसार
रोहतक
पानीपत
करनाल
सोनीपत
यमुना नगर
पंचकुला़
भिवानी
जींद
सिरसा
कैथल
पलवल
रेवाड़ी
फतेहाबाद
महेन्द्रगढ़
अंबाला
कुरुक्षेत्र
नूँह
झज्जर
गोहाना
चरखी दादरी
नारनौल
लखनऊ
कानपुर
फ़िरोज़ाबाद
आगरा
वाराणसी
इलाहाबाद
मुरादाबाद
अलीगढ़
सहारनपुर
नोएडा
झांसी
हापुड़
इटावा
संभल
बहराइच
उन्नाव
रायबरेली
सीतापुर
लालितपुर
पीलीभीत
हरदोई
आजमगढ़
सुल्तानपुर
शामली
मथुरा
प्रतापगढ़
फर्रुखाबाद
महराजगंज
हाथरस
बस्ती
बुलंदशहर
बांदा
देवरिया
गाजियाबाद
बरेली
सोनभद्र
गोंडा
गोरखपुर
जौनपुर
अमेठी
मिर्जापुर
भदोही
मेरठ
अयोध्या
मुजफ़्फरनगर
एटा
शाहजहांपुर
चित्रकूट
बिजनौर
कन्नौज
बदायूं
चंदौली
संत कबीर नगर
कौशाम्बी
मैनपुरी
ग्रेटर नोएडा
रामपुर
बागपत
कासगंज
महोबा
अम्बेडकरनगर
लखीमपुर खीरी
उत्तरकाशी
औरैया
जालौन
पौड़ी गढ़वाल
सिद्धार्थ नगर
अमरोहा
कुशी नगर
बलिया
गाजीपुर
फतेहपुर
महाकुंभ नगर
बाराबंकी
जयपुर
जोधपुर
बीकानेर
अजमेर
भीलवाड़ा
अलवर
भरतपुर
बाड़मेर
सीकर
टोंक
सवाई-माधोपुर
नागौर
राजसमन्द
सिरोही
प्रतापगढ़
उदयपुर
पाली
दौसा
धौलपुर
हनुमानगढ़
चूरु
कोटा
श्री गंगानगर
डूंगरपुर
चित्तौड़गढ़
झुंझुनूं
बांसवाड़ा
बारां
बूंदी
जैसलमेर
जालोर
करौली
झालावाड़
भिवाड़ी
केकड़ी
शाहपुरा
सांचोर
दूदू
सलूंबर
जोधपुर ग्रामीण
डीडवाना
फलोदी
डीग
नीम का थाना
ब्यावर
खैरथल
बालोतरा
कोटपूतली-बहरोड
गंगापुर सिटी
अनूपगढ़
शिमला
मंडी
ऊना
सोलन
बिलासपुर
हमीरपुर
कांगड़ा
सिरमौर
चंबा
कुल्लू
किन्नौर
धर्मशाला
लाहौल स्पीति
ज्वालामुखी
Nov 22, 2026 5:17 am
राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
बॉलीवुड
ज्योतिष
खेल
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
पंजाब
गायत्री परिवार
English
राज्य
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
दिल्ली NCR
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
बिहार
महाराष्ट्र
झारखण्ड
उत्तराखंड
चंडीगढ़ यूटी
Advertisement
Home
/
news
अब तक के 'सबसे शक्तिशाली' अल नीन्यो पर यूएन का अलर्ट, तैयारी का आग्रह
Source: UN News: रविवार, 25 अक्टूबर 2026 00:00 AM (IST)
संयुक्त राष्ट्र ने चेतावनी जारी की है कि इस वर्ष 'अल नीन्यो' जलवायु प्रभाव से अतीत के सभी रिकॉर्ड ध्वस्त हो जाने की आशंका है, जिससे विश्व के अनेक हिस्सों में चरम मौसम घटनाओं (सूखा, बाढ़, भीषण गर्मी) का प्रकोप बढ़ेगा और करोड़ों लोग उससे प्रभावित हो सकते हैं. यूएन एजेंसियों ने आगाह किया है कि इससे निपटने के लिए समय रहते तैयारी और प्रभावित समुदायों के लिए सहायता की व्यवस्था की जानी ज़रूरी है. संयुक्त राष्ट्र मानवतावादी कार्यालय (
OCHA
) और विश्व मौसम विज्ञान संगठन (
WMO
) के शीर्ष अधिकारियों ने बुधवार को जिनीवा में पत्रकारों से बातचीत के दौरान यह अलर्ट जारी किया है.WMO महासचिव सेलेस्ते साउलो ने बताया कि इस बार अल नीन्यो प्रभाव, अपने साथ अभूतपूर्व शक्ति लेकर आ सकता है. पिछले चार दशकों के दौरान इस प्रभाव की निगरानी के लिए जिन पैमानों का इस्तेमाल किया गया है, यह उनसे परे तक जा सकता है.उन्होंने कहा कि यह 2026 के अन्तिम दिनों में अपने चरम पर होगा, लेकिन इसके प्रभाव लम्बे समय तक महसूस किए जाते रहेंगे. अल नीन्यो और उसका असरचरम मौसम घटनाओं के लिए यूएन की तैयारीअल नीन्यो के दुष्प्रभावों से निपटने के लिए, यूएन एजेंसियाँ आपदा के आने से पहले ही जोखिमों को कम करने के इरादे से देशों को मदद देने में जुट गई हैं.चंद उदाहरण:चिली: बदलते वर्षा रुझानों से बाढ़ एक बड़ा जोखिम है, जिसके मद्देनज़र, यूएन विकास कार्यक्रम प्रभावित इलाक़ों में मलबे के प्रवाह को रोकने के लिए अवरोध का निर्माण करने में मदद दे रहा है.मेडागास्कर: बार-बार चक्रवाती तूफ़ानों से जूझने वाले इस देश के लिए एक ऐसी रणनीति तैयार की जा रही है, जिसमें मानवीय सहायता आवश्यकताओं का भी ध्यान रखा गया है.नाइजीरिया: सहायता धनराशि में कटौती के बीच, आपदा जोखिम में कमी लाने के लिए यूएन कार्यालय ने एक रोडमैप पर काम शुरू किया है, ताकि हिंसक टकराव और जलवायु झटकों से प्रभावित इलाक़ों में सुरक्षित आश्रय की व्यवस्था की जा सके.यमन: 40 लाख से अधिक लोग विस्थापित है और उनमें से अनेक के बाढ़ की चपेट में आने का जोखिम है, जिनके बचाव के लिए यूएन शरणार्थी एजेंसी (UNHCR) अपने साझीदारों के साथ मिलकर बाढ़ के बहाव को मोड़ने की योजना में जुटी है.‘अल नीन्यो' और ‘ला नीन्या’, पृथ्वी पर जलवायु प्रणाली के मुख्य वाहक हैं, जो समुद्र की सतह के तापमान, हवाओं, दबाव और वर्षा के रूझान में बदलाव लाने के लिए ज़िम्मेदार हैं. अल नीन्यो (El Niño) हर दो से सात वर्ष के दौरान होता है जब मध्य और पूर्वी प्रशान्त महासागर क्षेत्र में समुद्री सतह का तापमान असामान्य रूप से अधिक हो जाता है. इसके निम्न प्रभाव देखे जा सकते हैं:शक्तिशाली अल नीन्यो की वजह से सामान्य तापमान और वर्षा रुझानों में बड़ा व्यवधान आता है. दुनिया के अनेक हिस्सों में तापमान बढ़ने की वजह से भीषण गर्मी का प्रकोप हो सकता है.कुछ इलाक़े गम्भीर सूखे की चपेट में आ सकते हैं, जबकि अन्य क्षेत्रों में भारी बारिश व बाढ़ हो सकती है.WMO अपडेट के अनुसार, उष्णकटिबन्धीय प्रशान्त महासागर क्षेत्र, चरम अल नीन्यो प्रभाव का मुख्य केन्द्र है, जहाँ समुद्री सतह के तापमान में नवम्बर 2026 से जनवरी 2027 के दौरान औसत से 3.8 डिग्री सेल्सियस अधिक तापमान दर्ज किया जा सकता है.प्रशान्त महासागर में आम तौर पर समुद्री सतह के तापमान में सामान्य से 0.5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि भी, अल नीन्यो के अलर्ट की वजह बन सकती है. ऐसे में, अल नीन्यो की वजह से समुद्री सतह के तापमान में 3.8 डिग्री की बढ़ोत्तरी और उसके प्रभावों की फ़िलहाल कोई मिसाल ही नहीं है.सेलेस्ते साउलो ने कहा कि अतीत में, समुद्री सतह के तापमान में औसत से 3℃ से अधिक वृद्धि का भी दुनिया में बड़ा प्रभाव देखा गया है, लेकिन इस बार यह उससे कहीं अधिक साबित हो सकता है.आपदाओं की आशंकामानवीय सहायता मामलों में समन्वय के लिए यूएन अवर महासचिव टॉम फ़्लैचर ने आशंका जताई कि अल नीन्यो की वजह से लातिन अमेरिका, पूर्वी व दक्षिणी अफ़्रीका, एशिया व प्रशान्त क्षेत्र में अत्यधिक गर्मी, सूखे और बाढ़ का सामना करना पड़ सकता है. उन्होंने कहा कि सोमालिया, इथियोपिया और केनया में जल्द से जल्द धनराशि और आपात राहत की आवश्यकता है, ताकि भारी बारिश से पहले से ही सामान की व्यवस्था की जा सके. दक्षिणी अफ़्रीका में, फ़िलहाल प्राथमिकता स्थानीय किसानों के लिए बीज मुहैया कराना और मवेशियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है. वहीं, मध्य अमेरिका में आजीविकाओं की रक्षा के लिए तत्काल समर्थन की दरकार है.इस प्रभाव के कारण लगभग पाँच करोड़ लोगों के लिए, भरपेट भोजन न मिलने की स्थिति और गम्भीर हो सकती है. अफ़्रीका विकास बैंक का अनुमान है कि इस चुनौती की वजह से अफ़्रीकी देशों को 10 से 20 अरब डॉलर की क़ीमत चुकानी पड़ सकती है और सकल घरेलू उत्पाद, एक से दो फ़ीसदी तक कम हो सकता है. © UNICEF दक्षिण सूडान में बाढ़ से प्रभावित अपने घर के सामने, बच्चों को गोद में लिए खड़ी एक महिला. तैयारी और नक़दी सहायतायूएन मौसम विज्ञान एजेंसी प्रमुख ने ध्यान दिलाया कि चरम मौसम घटनाएँ नज़र आ रही हैं और अल नीन्यो प्रभाव के गहराने के साथ उनकी संख्या बढ़ सकती है.उन्होंने सचेत किया कि यह ज़रूरी नहीं है कि शक्तिशाली अल नीन्यो का अर्थ, मानवीय त्रासदी की वजह ही बने. “हमारे पास ज़िन्दगियों व आजीविकाओं की रक्षा करने के लिए विज्ञान, पूर्वानुमान और समय पूर्व चेतावनी प्रणालियों का सहारा है.”“अब हमें निर्णायक क़दम उठाने की आवश्यकता है, विशेष रूप से सबसे सम्वेदनशील परिस्थितियों में रह रहे समुदायों की रक्षा के लिए.” अवर महासचिव टॉम फ़्लैचर ने बताया कि इथियोपिया, चाड, सोमालिया, दक्षिण सूडान, अल सल्वाडोर समेत 11 देशों की मदद के लिए केन्द्रीय आपात प्रतिक्रिया कोष (
CERF
) से पाँच करोड़ डॉलर से अधिक धनराशि जारी की गई है. यूएन अधिकारियों ने अल नीन्यो के दीर्घकालीन प्रभाव, कई महीनों, यहाँ तक कि वर्षों तक महसूस किए जाने की आशंका जताई है. मध्य पूर्व में टकराव और यूक्रेन युद्ध की वजह से होर्मुज़ जलडमरूमध्य और काला सागर में मानवीय सहायता आपूर्ति के लिए पहले से ही चुनौतीपूर्ण स्थिति है. अब अल नीन्यो के कारण वैश्विक सप्लाई चेन पर दबाव और बढ़ सकता है.
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
प्रमुख खबरें
चिंता और गुस्से से आजादी चाहिए तो अपनी दिनचर्या में शामिल करें शशांकासन
पंजाब में पराली प्रबंधन मशीनों में बड़े घोटाले का आरोप, एचएस फुल्का ने सीबीआई जांच की मांग
भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की सियासी पारी का आगाज़, भाजपा में हुए शामिल : नेशनल OBC मोर्चा की नई कार्यकारिणी में बनाए गए विशेष आमंत्रित सदस्य
और प्रमुख खबरें...
Advertisement
Traffic
देवउठनी एकादशी पर इन राशियों को मिल सकती है खुशखबरी, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का हाल
मुंबईकरों की फैन हुईं माधुरी दीक्षित, बोलीं- यहां के लोग मदद के लिए तुंरत आते हैं आगे
पादहस्तासन: रोज सिर्फ 5 मिनट करें ये योगासन, कमर दर्द, तनाव और पाचन की समस्या होगी दूर
20 नवंबर का पंचांग: मां लक्ष्मी की पूजा के लिए खास है शुक्रवार, जानें सूर्योदय से लेकर राहुकाल तक का समय
पागलपंती के 7 साल: पुलकित सम्राट की शानदार कॉमिक टाइमिंग और दमदार स्क्रीन प्रेजेंस का जश्न
और खबरें
Features
देश आख़िर कब जानेगा चीनी घुसपैठ का सच?
धर्मनिष्ठ सत्ता और ज़हरीले पानी में धर्मावलम्बी?
प्राग ज्योतिषपुर महोत्सव : साहित्य, इतिहास और संस्कृति पर मंथन
और खबरें...
Daily Horoscope :
Aries
Taurus
Gemini
Cancer
Leo
Virgo
Libra
Scorpio
Sagittarius
Capricorn
Aquarius
Pisces