×
होम
खबरें
देश
दुनिया
खेल
क्रिकेट
फुटबॉल
टेनिस
अन्य
क्राइम
बॉलीवुड
हॉलीवुड
अजब - गजब
अजूबे
अनोखी कहानियाँ
फोटो गैलरी
लाइफस्टाइल
रिलेशनशिप
घरेलू नुस्खे
फिटनेस
हेल्थ
ज्योतिष
राशि और निदान
वास्तु
पूजा और पाठ
टेलीविज़न
गैजेट्स
ऑटोमोबाइल
करियर
ट्रैफ़िक
English
राज्य
×
लुधियाना
पटियाला
अमृतसर
जालंधर
बठिंडा
पठानकोट
होशियारपुर
मोगा
मोहाली
बरनाला
फिरोजपुर
फगवाड़ा
कपूरथला
फरीदकोट
मुक्तसर
संगरूर
फाजिल्का
गुरदासपुर
मंसा
तरनतारन
सिरहिंद फतेहगढ़
रूपनगर
शहीद भगत सिंह नगर
चंडीगढ़
रोपड़
फरीदाबाद
चंडीगढ़
गुरूग्राम
हिसार
रोहतक
पानीपत
करनाल
सोनीपत
यमुना नगर
पंचकुला़
भिवानी
जींद
सिरसा
कैथल
पलवल
रेवाड़ी
फतेहाबाद
महेन्द्रगढ़
अंबाला
कुरुक्षेत्र
नूँह
झज्जर
गोहाना
चरखी दादरी
नारनौल
लखनऊ
कानपुर
फ़िरोज़ाबाद
आगरा
वाराणसी
इलाहाबाद
मुरादाबाद
अलीगढ़
सहारनपुर
नोएडा
झांसी
हापुड़
इटावा
संभल
बहराइच
उन्नाव
रायबरेली
सीतापुर
लालितपुर
पीलीभीत
हरदोई
आजमगढ़
सुल्तानपुर
शामली
मथुरा
प्रतापगढ़
फर्रुखाबाद
महराजगंज
हाथरस
बस्ती
बुलंदशहर
बांदा
देवरिया
गाजियाबाद
बरेली
सोनभद्र
गोंडा
गोरखपुर
जौनपुर
अमेठी
मिर्जापुर
भदोही
मेरठ
अयोध्या
मुजफ़्फरनगर
एटा
शाहजहांपुर
चित्रकूट
बिजनौर
कन्नौज
बदायूं
चंदौली
संत कबीर नगर
कौशाम्बी
मैनपुरी
ग्रेटर नोएडा
रामपुर
बागपत
कासगंज
महोबा
अम्बेडकरनगर
लखीमपुर खीरी
उत्तरकाशी
औरैया
जालौन
पौड़ी गढ़वाल
सिद्धार्थ नगर
अमरोहा
कुशी नगर
बलिया
गाजीपुर
फतेहपुर
महाकुंभ नगर
बाराबंकी
जयपुर
जोधपुर
बीकानेर
अजमेर
भीलवाड़ा
अलवर
भरतपुर
बाड़मेर
सीकर
टोंक
सवाई-माधोपुर
नागौर
राजसमन्द
सिरोही
प्रतापगढ़
उदयपुर
पाली
दौसा
धौलपुर
हनुमानगढ़
चूरु
कोटा
श्री गंगानगर
डूंगरपुर
चित्तौड़गढ़
झुंझुनूं
बांसवाड़ा
बारां
बूंदी
जैसलमेर
जालोर
करौली
झालावाड़
भिवाड़ी
केकड़ी
शाहपुरा
सांचोर
दूदू
सलूंबर
जोधपुर ग्रामीण
डीडवाना
फलोदी
डीग
नीम का थाना
ब्यावर
खैरथल
बालोतरा
कोटपूतली-बहरोड
गंगापुर सिटी
अनूपगढ़
शिमला
मंडी
ऊना
सोलन
बिलासपुर
हमीरपुर
कांगड़ा
सिरमौर
चंबा
कुल्लू
किन्नौर
धर्मशाला
लाहौल स्पीति
ज्वालामुखी
Nov 22, 2026 5:00 am
राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
बॉलीवुड
ज्योतिष
खेल
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
पंजाब
गायत्री परिवार
English
राज्य
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
दिल्ली NCR
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
बिहार
महाराष्ट्र
झारखण्ड
उत्तराखंड
चंडीगढ़ यूटी
Advertisement
Home
/
news
पिता की तुलना में माँ को आठ गुना सवेतन अवकाश, हर कोई चुकाता है क़ीमत
Source: UN News: रविवार, 25 अक्टूबर 2026 00:00 AM (IST)
विश्व के अधिकाँश हिस्सों में, पिताओं की तुलना में माताओं को कहीं ज़्यादा वैतनिक अवकाश (paid leave) मिलता है, मगर उसके साथ, देखभाल की ज़िम्मेदारी भी असमान रूप से स्वयं उन्हें ही उठानी पड़ती है. संयुक्त राष्ट्र की एक नई रिपोर्ट के अनुसार, इस व्यवस्था की क़ीमत बच्चों, माताओं और पुरुषों को चुकानी पड़ रही है. महिला सशक्तिकरण के लिए यूएन संस्था (
UN Women
) और विश्व बैंक समूह ने गुरूवार को अपनी एक रिपोर्ट जारी की है, जिसके अनुसार, पुरुषों की तुलना में महिलाओं को आठ गुना अधिक सवेतन अवकाश मिलता है. औसतन, माताओं को 196 दिनों के लिए वैतनिक अवकाश दिया गया, जबकि पिताओं के लिए यह आँकड़ा केवल 25 दिन था.अवकाश की ऐसी व्यवस्था होने की वजह से पिताओं को बच्चों के साथ अधिक समय बिताने का अवसर नहीं मिल पाया, जबकि देखभाल की ज़िम्मेदारी महिलाओं को ही निभानी पड़ी.इस अध्ययन के लिए 190 अर्थव्यवस्थाओं का सर्वेक्षण किया गया, जिनमें 66 में पिताओं के लिए सवेतन अवकाश की कोई व्यवस्था ही नहीं है. शेष 124 देशों में से क़रीब 50 फ़ीसदी में, पिताओं को दो सप्ताह से भी कम वैतनिक अवकाश दिया जाता है. माताओं के लिए भी हर जगह यह व्यवस्था नहीं है. 61 अर्थव्यवस्थाओं में, उन्हें मानक 14 सप्ताह से कम अवधि के लिए अवकाश मिलता है, जिसे अन्तरराष्ट्रीय श्रम संगठन द्वारा निर्धारित किया गया है. छह अर्थव्यवस्थाओं में उनके लिए ऐसा कोई विकल्प नहीं है. यूएन वीमैन की उप कार्यकारी निदेशक न्यारादज़ायी गुम्बोनज़वांदा ने बताया कि देखभाल से हमारे परिवार, समाज और अर्थव्यवस्थाएँ पोषित होती हैं, मगर फिर भी इसकी ज़िम्मेदार असमान ढंग से महिलाएँ के कंधों पर ही आ रही है. © UNFPA पश्चिमी नेपाल के एक अस्पताल में अपने माता-पिता के साथ एक नवजात शिशु. साझा ज़िम्मेदारी अध्ययन में स्पष्ट किया गया है कि अभिभावकों के काम पर वापिस लौटने के बाद भी, मातृत्व-पितृत्व देखभाल की यह असमानता, पारिवारिक जीवन को प्रभावित करती है.जब पिता अवकाश लेते हैं, तो वे लम्बी अवधि तक बाल देखभाल और घर के कामकाज में ज़िम्मेदारी को साझा करते है. इससे महिलाओं पर बोझ कम होता है, जिन्हें अवैतनिक देखभाल कार्य के लिए पुरुषों की तुलना में प्रति दिन 2.5 गुना अधिक घंटों तक काम करना पड़ता है.पितृत्व अवकाश को अक्सर माताओं के लिए अधिक कमाई और रोज़गार अवसरों से भी जोड़कर देखा जाता है. और अधिक संख्या में पुरुषों के अवकाश लेने से महिला सहकर्मियों के लिए मातृत्व अवकाश लेने के कारण होने वाले नुक़सान में कमी लाई जा सकती है.बच्चों को भी इसका फ़ायदा मिल सकता है और पिताओं के समय अधिक साथ बिताने से अक्सर उन्हें भाषा सीखने, भावनाओं व व्यवहार को नियंत्रित करने में मदद मिल सकती है.प्रोत्साहन पर बलहालिया शोध दर्शाते हैं कि पुरुष, देखभाल की ज़िम्मेदारी उठाने में और अधिक भूमिका के लिए तैयार हैं और 64 प्रतिशत ने सार्वजनिक देखभाल सेवाओं के लिए कर (tax) बढ़ाने का समर्थन किया है.देखभाल केवल बच्चों तक ही सीमित नहीं रहती है. हर चार में से एक अभिभावक अपने बुज़ुर्गों की भी देखभाल करते हैं और इसके लिए उन्हें अक्सर कोई समर्थन नहीं मिलता है.यूएन वीमैन का कहना है कि मातृत्व-पितृत्व के बीच इस खाई को दूर करने के लिए यह ज़रूरी है कि सवेतन अवकाश की व्यवस्था में समता लाई जाए और ऐसी नीतियाँ अपनाई जाएं, जिनसे पिताओं को अपनी ज़िम्मेदारियाँ निभाने के लिए प्रोत्साहन मिल सके. इस व्यवस्था को अमल में लाने के लिए सामाजिक कल्याण उपायों की व्यवस्था की जानी भी आवश्यक होगी.
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
प्रमुख खबरें
नई Honda Avancier SUV पेश, हाइब्रिड तकनीक से लैस होगी 6-सीटर एसयूवी
भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की सियासी पारी का आगाज़, भाजपा में हुए शामिल : नेशनल OBC मोर्चा की नई कार्यकारिणी में बनाए गए विशेष आमंत्रित सदस्य
सोनिया गांधी की किताब पर बैन की मांग, भाजपा विधायक ने सीएम फडणवीस को लिखा पत्र
और प्रमुख खबरें...
Advertisement
Traffic
सर्दी-जुकाम और फ्लू में एंटीबायोटिक न लेना ही समझदारी,WHO ने दी चेतावनी
टाटा समूह की तकनीक और वाहनों में होंडा-हुंडई की दिलचस्पी, साझेदारी को लेकर चल रही बातचीत
आईएफएफआई फिल्म फेस्टिवल में 'धुरंधर' क्यों बनी ओपनिंग फिल्म? मधुर भंडारकर ने बताई वजह
राशिफल: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा गुरुवार
पागलपंती के 7 साल: पुलकित सम्राट की शानदार कॉमिक टाइमिंग और दमदार स्क्रीन प्रेजेंस का जश्न
और खबरें
Features
भारत को किसानों के लिए उर्वरक आपूर्ति सुरक्षित करने के लिए अधिक स्वदेशी डीएपी की जरूरत
क्या ऐसे होंगे हिन्दू राष्ट्र के सूत्रधार?
देश आख़िर कब जानेगा चीनी घुसपैठ का सच?
और खबरें...
Daily Horoscope :
Aries
Taurus
Gemini
Cancer
Leo
Virgo
Libra
Scorpio
Sagittarius
Capricorn
Aquarius
Pisces