×
होम
खबरें
देश
दुनिया
खेल
क्रिकेट
फुटबॉल
टेनिस
अन्य
क्राइम
बॉलीवुड
हॉलीवुड
अजब - गजब
अजूबे
अनोखी कहानियाँ
फोटो गैलरी
लाइफस्टाइल
रिलेशनशिप
घरेलू नुस्खे
फिटनेस
हेल्थ
ज्योतिष
राशि और निदान
वास्तु
पूजा और पाठ
टेलीविज़न
गैजेट्स
ऑटोमोबाइल
करियर
ट्रैफ़िक
English
राज्य
×
लुधियाना
पटियाला
अमृतसर
जालंधर
बठिंडा
पठानकोट
होशियारपुर
मोगा
मोहाली
बरनाला
फिरोजपुर
फगवाड़ा
कपूरथला
फरीदकोट
मुक्तसर
संगरूर
फाजिल्का
गुरदासपुर
मंसा
तरनतारन
सिरहिंद फतेहगढ़
रूपनगर
शहीद भगत सिंह नगर
चंडीगढ़
रोपड़
फरीदाबाद
चंडीगढ़
गुरूग्राम
हिसार
रोहतक
पानीपत
करनाल
सोनीपत
यमुना नगर
पंचकुला़
भिवानी
जींद
सिरसा
कैथल
पलवल
रेवाड़ी
फतेहाबाद
महेन्द्रगढ़
अंबाला
कुरुक्षेत्र
नूँह
झज्जर
गोहाना
चरखी दादरी
नारनौल
लखनऊ
कानपुर
फ़िरोज़ाबाद
आगरा
वाराणसी
इलाहाबाद
मुरादाबाद
अलीगढ़
सहारनपुर
नोएडा
झांसी
हापुड़
इटावा
संभल
बहराइच
उन्नाव
रायबरेली
सीतापुर
लालितपुर
पीलीभीत
हरदोई
आजमगढ़
सुल्तानपुर
शामली
मथुरा
प्रतापगढ़
फर्रुखाबाद
महराजगंज
हाथरस
बस्ती
बुलंदशहर
बांदा
देवरिया
गाजियाबाद
बरेली
सोनभद्र
गोंडा
गोरखपुर
जौनपुर
अमेठी
मिर्जापुर
भदोही
मेरठ
अयोध्या
मुजफ़्फरनगर
एटा
शाहजहांपुर
चित्रकूट
बिजनौर
कन्नौज
बदायूं
चंदौली
संत कबीर नगर
कौशाम्बी
मैनपुरी
ग्रेटर नोएडा
रामपुर
बागपत
कासगंज
महोबा
अम्बेडकरनगर
लखीमपुर खीरी
उत्तरकाशी
औरैया
जालौन
पौड़ी गढ़वाल
सिद्धार्थ नगर
अमरोहा
कुशी नगर
बलिया
गाजीपुर
फतेहपुर
महाकुंभ नगर
बाराबंकी
जयपुर
जोधपुर
बीकानेर
अजमेर
भीलवाड़ा
अलवर
भरतपुर
बाड़मेर
सीकर
टोंक
सवाई-माधोपुर
नागौर
राजसमन्द
सिरोही
प्रतापगढ़
उदयपुर
पाली
दौसा
धौलपुर
हनुमानगढ़
चूरु
कोटा
श्री गंगानगर
डूंगरपुर
चित्तौड़गढ़
झुंझुनूं
बांसवाड़ा
बारां
बूंदी
जैसलमेर
जालोर
करौली
झालावाड़
भिवाड़ी
केकड़ी
शाहपुरा
सांचोर
दूदू
सलूंबर
जोधपुर ग्रामीण
डीडवाना
फलोदी
डीग
नीम का थाना
ब्यावर
खैरथल
बालोतरा
कोटपूतली-बहरोड
गंगापुर सिटी
अनूपगढ़
शिमला
मंडी
ऊना
सोलन
बिलासपुर
हमीरपुर
कांगड़ा
सिरमौर
चंबा
कुल्लू
किन्नौर
धर्मशाला
लाहौल स्पीति
ज्वालामुखी
Nov 22, 2026 5:02 am
राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
बॉलीवुड
ज्योतिष
खेल
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
पंजाब
गायत्री परिवार
English
राज्य
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
दिल्ली NCR
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
बिहार
महाराष्ट्र
झारखण्ड
उत्तराखंड
चंडीगढ़ यूटी
Advertisement
Home
/
news
खेत से थाली तक: नवाचारी समाधानों से बदल रही हैं ज़िन्दगियाँ
Source: UN News: शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 00:00 AM (IST)
संयुक्त राष्ट्र एजेंसियों ने कहा है कि कुछ दशक पहले खाद्यान्न की कमी से लेकर अब रिकॉर्ड उत्पादन तक, भारत में कृषि क्षेत्र में प्रगति नई तकनीकों, निवेश और किसानों की मेहनत के ज़रिए सम्भव हुई है और अब अगला क़दम हर एक व्यक्ति के लिए पौष्टिक भोजन की व्यवस्था करना, जलवायु प्रभावों से निपटना और आजीविकाओं को टिकाऊ बनाना है.
विश्व खाद्य कार्यक्रम
(
WFP
),
खाद्य एवं कृषि संगठन
(
FAO
) और अन्तरराष्ट्रीय कृषि विकास कोष (
IFAD
) के वरिष्ठ अधिकारियों ने बीते शुक्रवार को, ‘विश्व खाद्य दिवस’ के अवसर पर नई दिल्ली में एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि भारत के अनुभव व नवाचारी समाधान, अन्य विकासशील देशों के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकते हैं.इस वर्ष, विश्व खाद्य दिवस की थीम है, “नवाचार आज. पोषण कल.” इसी सिलसिले में आयोजित एक चर्चा में यह समझने का प्रयास किया गया कि विज्ञान, टैक्नॉलॉजी, निवेश और साझीदारियों के ज़रिए किस तरह से कृषि-खाद्य प्रणालियों को मज़बूती दी जा सकती है.भारत में यूएन के रैज़िडेंट कोऑर्डिनेटर स्टेफ़ान प्रीज़नर ने कहा कि वैज्ञानिक तौर-तरीक़ों, सार्वजनिक निवेश, और किसानों की मेहनत से देश में विशाल स्तर पर बदलाव ला पाना सम्भव हुआ है. उन्होंने बताया कि, डिजिटल कृषि, कृत्रिम बुद्धिमता (एआई), कृषि के बेहतर तौर-तरीक़ों और डिजिटल सार्वजनिक बुनियादी ढाँचे में अनेक पहल शुरू की गई हैं, जिनके ज़रिए किसानों को समय पर जानकारी मिल रही है. वे जोखिमों से निपटने के लिए तैयार हो रहे हैं और बाज़ारों से भी जुड़ रहे हैं. अनाज, दलहन, दूध, फल, सब्ज़ियों के मामले में भारत, विश्व के सबसे बड़े उत्पादक देशों में है. देश में FAO के प्रतिनिधि ताकायुकी हागीवारा ने कहा कि, “खाद्यान्न की कमी से अधिशेष (surplus) उत्पादन तक भारत का सफ़र दिखाता है कि निरन्तर निवेश, नवाचार और मज़बूत साझेदारियों से क्या-कुछ हासिल किया जा सकता है.” उनके अनुसार, अब अगला क़दम हर एक व्यक्ति तक पौष्टिक भोजन पहुँचाने और बदलती जलवायु के झटकों के बीच कृषि-खाद्य प्रणालियों को मज़बूती देने का है. © FAO India FAO युवा कृषि-खाद्य नवाचार चुनौती 2026 में भारत के चार युवा नवाचारकर्ताओं को टिकाऊ और समावेशी कृषि-खाद्य प्रणालियों के विकास में योगदान के लिए सम्मानित किया गया. सूझबूझ से बड़े समाधानIFAD के प्रतिनिधि जेम्स मार्क डी सूसा-शील्ड्स ने कहा, “भारत में कृषि नवाचार अक्सर किसानों, उनके संगठनों और ग्रामीण उद्यमियों से शुरू होते हैं, जो ज़मीनी ज़रूरतों को सबसे बेहतर समझते हैं.”उन्होंने बताया कि सही निवेश, तकनीक और साझेदारियाँ ऐसे छोटे प्रयासों को बड़े बदलाव में बदल सकती हैं.यूएन एजेंसी के प्रतिनिधियों के अनुसार, कृषि क्षेत्र में बड़े स्तर पर नवाचारी समाधानों को लागू करने में भारत का अनुभव, वैश्विक दक्षिण (ग्लोबल साउथ) क्षेत्र में स्थित अन्य विकासशील देशों के लिए उपयोगी साबित हो सकता है.इस अवसर पर, यूएन एजेंसियों के तीन नवाचारी समाधानों पर ध्यान केन्द्रित किया गया:यूएन कृषि एजेंसी (FAO) के एक कार्यक्रम के तहत, सीधी बुवाई वाली धान की खेती की तकनीक. भूगर्भीय जल के घटते स्तर, कृषि सम्बन्धी सामान की बढ़ती लागत और जलवायु दबाव के बीच यह धान की खेती का एक उपयोगी तरीक़ा माना गया है. मेघालय में आजीविका व बाज़ार तक पहुँच परियोजना के लिए IFAD समर्थित योजना के तहत सामुदायिक- सार्वजनिक-निजी साझीदारी. इसके ज़रिए ग्रामीण मेघालय में पर्वतीय इलाक़ों में स्थानीय परिवारों की आय और जीवन में बेहतरी लाने का प्रयास किया गया है. ओडिशा में WFP और प्रदेश सरकार के संयुक्त प्रयासों से भुवनेश्वर में चौबीसों घंटे चलने वाला, पहला अनाज एटीएम. इसे अन्नपूर्ति नाम दिया गया है, जहाँ धन के बजाय अनाज वितरित किया जाता है. WFP India भारत में विश्व खाद्य कार्यक्रम (डब्ल्यूएफ़पी) ने ‘अन्नपूर्ति’ कार्यक्रम विकसित किया, जिसके तहत एक स्वचालित डिस्पेंसिंग मशीन के ज़रिये लोगों को किसी भी समय अपनी पसंद का अनाज मिलता है. युवाओं के नवाचारी उपायइस समारोह के दौरान, FAO युवा कृषि-खाद्य नवाचार चुनौती 2026 के चार विजेताओं को भी सम्मानित किया गया.देश के विभिन्न हिस्सों से चुने गए इन युवाओं को बेहतर उत्पादन, बेहतर पोषण, बेहतर पर्यावरण और बेहतर जीवन की श्रेणियों में पुरस्कार मिले. इस पहल का उद्देश्य टिकाऊ खेती, पोषण और ग्रामीण आजीविका के लिए नए समाधान प्रोत्साहित करना है.मुख्य अतिथि, भारत सरकार में नीति आयोग के सदस्य प्रोफ़ेसर के वी राजू ने कहा कि कृषि में बदलाव के लिए धन के साथ तकनीक, ज्ञान और प्रभावी साझेदारियाँ भी ज़रूरी हैं.विश्व खाद्य दिवस का सन्देश भी यही है: नवाचार की असली सफलता नई मशीनों या खोजों में नहीं, बल्कि उस बदलाव में है, जो किसानों की आजीविका सुरक्षित करे और हर परिवार की थाली तक पौष्टिक भोजन पहुँचाए.डिजिटल टैक्नॉलॉजी का साथविश्व खाद्य दिवस के अवसर पर, यूएन न्यूज़ की अंशु शर्मा ने भारत में WFP के संचार प्रमुख परविंदर सिंह से एक विशेष बातचीत की, जिसमें उन्होंने बताया कि राज्य सरकारों और अन्य साझीदारों के सहयोग से विकसित एक डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म, महिला किसानों को मौसम और खेती से जुड़ी सलाह उपलब्ध कराता है.यह ऑडियो इंटरव्यू सुनने के लिए
यहाँ क्लिक
कीजिएअसम और ओडिशा राज्यों में छोटे खेतों पर निर्भर महिला किसानों के लिए मौसमी बदलाव एक बड़ी चुनौती है. कभी सूखा, तो कभी अचानक भारी बारिश, उनकी फ़सलों और आमदनी को ख़तरे में डाल देती है. ऐसे में, स्थानीय भाषाओं में सही समय पर मिली जानकारी उनका बड़ा नुक़सान टाल सकती है, और उन्हें मौसम के बदलते मिज़ाज के अनुसार समय रहते फ़ैसले लेने और अपनी फ़सलों को नुक़सान से बचाने में मदद मिलती है.उन्होंने 'गति चक्र’ नामक पहल का भी ज़िक्र किया, जोकि अनाज की ढुलाई के लिए बेहतर रास्ते सुझाने वाली एक डिजिटल प्रणाली है. इससे समय, ईंधन और ख़र्च की बचत होती है.
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
प्रमुख खबरें
एसआईआर ड्राफ्ट मतदाता सूची में शामिल न होने वाले मतदाता फॉर्म-6 के जरिए आवेदन कर सकते हैं: ईसीआई
संसद भवन में पीएम मोदी से मिले डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़: आधे घंटे हुई चर्चा, प्रधानमंत्री को दिया उदयपुर आने का न्यौता
नीदरलैंड के विदेश मंत्री का भारत दौरा 22-23 नवंबर को, जयशंकर और अश्विनी वैष्णव से करेंगे मुलाकात
और प्रमुख खबरें...
Advertisement
Traffic
'हनु-मान' के बाद अब आएगी 'हनुमान 2 - द राइज ऑफ वानरास', सामने आया धमाकेदार पोस्टर
वज्रासन : रोज 10 मिनट बैठने से मिलेगा फायदा, पाचन से लेकर मानसिक शांति तक बेहद कारगर
अंकिता को लेकर मां के रिएक्शन पर बोले विक्की जैन, कहा- लोगों ने उन्हें विलेन बना दिया था
पागलपंती के 7 साल: पुलकित सम्राट की शानदार कॉमिक टाइमिंग और दमदार स्क्रीन प्रेजेंस का जश्न
ओरी को मिला सबसे मजेदार रियलिटी चेक! फैन ने पहचाना तो सही, लेकिन कर दी जान्हवी कपूर के साथ फोटो खिंचवाने की डिमांड
और खबरें
Features
क्या ऐसे होंगे हिन्दू राष्ट्र के सूत्रधार?
प्राग ज्योतिषपुर महोत्सव : साहित्य, इतिहास और संस्कृति पर मंथन
देश आख़िर कब जानेगा चीनी घुसपैठ का सच?
और खबरें...
Daily Horoscope :
Aries
Taurus
Gemini
Cancer
Leo
Virgo
Libra
Scorpio
Sagittarius
Capricorn
Aquarius
Pisces