×
होम
खबरें
देश
दुनिया
खेल
क्रिकेट
फुटबॉल
टेनिस
अन्य
क्राइम
बॉलीवुड
हॉलीवुड
अजब - गजब
अजूबे
अनोखी कहानियाँ
फोटो गैलरी
लाइफस्टाइल
रिलेशनशिप
घरेलू नुस्खे
फिटनेस
हेल्थ
ज्योतिष
राशि और निदान
वास्तु
पूजा और पाठ
टेलीविज़न
गैजेट्स
ऑटोमोबाइल
करियर
ट्रैफ़िक
English
राज्य
×
लुधियाना
पटियाला
अमृतसर
जालंधर
बठिंडा
पठानकोट
होशियारपुर
मोगा
मोहाली
बरनाला
फिरोजपुर
फगवाड़ा
कपूरथला
फरीदकोट
मुक्तसर
संगरूर
फाजिल्का
गुरदासपुर
मंसा
तरनतारन
सिरहिंद फतेहगढ़
रूपनगर
शहीद भगत सिंह नगर
चंडीगढ़
रोपड़
फरीदाबाद
चंडीगढ़
गुरूग्राम
हिसार
रोहतक
पानीपत
करनाल
सोनीपत
यमुना नगर
पंचकुला़
भिवानी
जींद
सिरसा
कैथल
पलवल
रेवाड़ी
फतेहाबाद
महेन्द्रगढ़
अंबाला
कुरुक्षेत्र
नूँह
झज्जर
गोहाना
चरखी दादरी
नारनौल
लखनऊ
कानपुर
फ़िरोज़ाबाद
आगरा
वाराणसी
इलाहाबाद
मुरादाबाद
अलीगढ़
सहारनपुर
नोएडा
झांसी
हापुड़
इटावा
संभल
बहराइच
उन्नाव
रायबरेली
सीतापुर
लालितपुर
पीलीभीत
हरदोई
आजमगढ़
सुल्तानपुर
शामली
मथुरा
प्रतापगढ़
फर्रुखाबाद
महराजगंज
हाथरस
बस्ती
बुलंदशहर
बांदा
देवरिया
गाजियाबाद
बरेली
सोनभद्र
गोंडा
गोरखपुर
जौनपुर
अमेठी
मिर्जापुर
भदोही
मेरठ
अयोध्या
मुजफ़्फरनगर
एटा
शाहजहांपुर
चित्रकूट
बिजनौर
कन्नौज
बदायूं
चंदौली
संत कबीर नगर
कौशाम्बी
मैनपुरी
ग्रेटर नोएडा
रामपुर
बागपत
कासगंज
महोबा
अम्बेडकरनगर
लखीमपुर खीरी
उत्तरकाशी
औरैया
जालौन
पौड़ी गढ़वाल
सिद्धार्थ नगर
अमरोहा
कुशी नगर
बलिया
गाजीपुर
फतेहपुर
महाकुंभ नगर
बाराबंकी
जयपुर
जोधपुर
बीकानेर
अजमेर
भीलवाड़ा
अलवर
भरतपुर
बाड़मेर
सीकर
टोंक
सवाई-माधोपुर
नागौर
राजसमन्द
सिरोही
प्रतापगढ़
उदयपुर
पाली
दौसा
धौलपुर
हनुमानगढ़
चूरु
कोटा
श्री गंगानगर
डूंगरपुर
चित्तौड़गढ़
झुंझुनूं
बांसवाड़ा
बारां
बूंदी
जैसलमेर
जालोर
करौली
झालावाड़
भिवाड़ी
केकड़ी
शाहपुरा
सांचोर
दूदू
सलूंबर
जोधपुर ग्रामीण
डीडवाना
फलोदी
डीग
नीम का थाना
ब्यावर
खैरथल
बालोतरा
कोटपूतली-बहरोड
गंगापुर सिटी
अनूपगढ़
शिमला
मंडी
ऊना
सोलन
बिलासपुर
हमीरपुर
कांगड़ा
सिरमौर
चंबा
कुल्लू
किन्नौर
धर्मशाला
लाहौल स्पीति
ज्वालामुखी
Nov 22, 2026 4:57 am
राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
बॉलीवुड
ज्योतिष
खेल
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
पंजाब
गायत्री परिवार
English
राज्य
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
दिल्ली NCR
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
बिहार
महाराष्ट्र
झारखण्ड
उत्तराखंड
चंडीगढ़ यूटी
Advertisement
Home
/
news
योरोप पहुँचने के समुद्री रास्तों पर, तस्करों ने वसूले 50 करोड़ डॉलर
Source: UN News: शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 00:00 AM (IST)
समुद्री मार्ग के ज़रिए योरोपीय देशों में पहुँचाने के लिए तस्करों द्वारा वसूली जाने वाली रक़म, पिछले वर्ष लगभग 50 करोड़ डॉलर तक पहुँच जाने का अनुमान है. उत्तर अफ़्रीका में स्थित देशों, जैसेकि लीबिया, ट्यूनीशिया, या फिर तुर्कीये से माल्टा और इटली पहुँचने की कोशिश कर रहे प्रवासियों ने अक्सर 7.5 हज़ार डॉलर तक का भुगतान किया है. मादक पदार्थ एवं अपराध की रोकथाम के लिए यूएन कार्यालय (
UNODC
) ने बुधवार को अपनी एक नई रिपोर्ट में यह जानकारी साझा की है.अध्ययन के अनुसार, वर्ष 2025 में, योरोप पहुँचने के लिए प्रवासियों द्वारा तस्करों को दी जाने वाली रक़म 38.8 करोड़ डॉलर से 50 करोड़ डॉलर के बीच होने की सम्भावना है. रिपोर्ट के अनुसार, पिछले वर्ष योरोप पहुँचने के लिए चार मुख्य समुद्री मार्गों के ज़रिए क़रीब दो लाख लोगों की तस्करी की गई.केन्द्रीय भूमध्यसागर: यह रास्ता लीबिया, ट्यूनीशिया, तुर्कीये, अल्जीरिया से होकर इटली और माल्टा तक पहुँचता है.पश्चिमोत्तर अफ़्रीकी अटलांटिक: यह समुद्री मार्ग मोरक्को, मॉरिटेनिया, सेनेगल, गाम्बिया, गिनी से स्पेन के कैनेरी द्वीपों तक जाता है.पश्चिमी भूमध्यसागर: यह मोरक्को और अल्जीरिया को मुख्यभूमि स्पेन तक ले जाता है. वैसे सड़क मार्ग के ज़रिए मोरक्को से स्पेन तक जाना भी सम्भव है. पूर्वी भूमध्यसागर: यह समुद्री मार्ग, तुर्कीये, लीबिया और कुछ हद तक लेबनान व सीरिया को ग्रीस व साइप्रस से जोड़ता है. © SOS Méditerranée/Fabian Mondi भूमध्यसागर में नाव पर सवार कुछ प्रवासियों को बचाया जा रहा है. (फ़ाइल) हज़ारों लोगों की तस्करीकेन्द्रीय भूमध्यसागर मार्ग, तस्करी के नज़रिए सबसे व्यस्त रास्तों में से है, जहाँ 84 हज़ार से एक लाख व्यक्तियों द्वारा यह सफ़र किए जाने का अनुमान व्यक्त किया गया है. उत्तर अफ़्रीकी देशों या तुर्कीये से इटली और माल्टा पहुँचने की कोशिश कर रहे हर एक व्यक्ति ने तस्करों को लगभग 7.5 हज़ार डॉलर की रक़म अदा की.इसकी तुलना में अन्य मार्ग अपेक्षाकृत सस्ते बताए गए हैं. पूर्वी भूमध्यसागर मार्ग से लगभग 50 हज़ार लोगों ने यह सफ़र किया, जोकि तुर्कीये, लीबिया और मध्य पूर्व से होकर ग्रीस, साइप्रस और बुल्गारिया तक जाता है.पश्चिमोत्तर अफ़्रीका-अटलांटिक मार्ग, तीसरे स्थान पर है, जहाँ से 33 हज़ार लोगों की तस्करी की गई और इन यात्राओं के लिए तस्करों को प्रति व्यक्ति 170 डॉलर ही दिए गए. यह एक ख़तरनाक मार्ग है, जहाँ लोग खुली नावों में पश्चिमोत्तर अफ़्रीका से स्पेन के कैनेरी द्वीपों तक की यात्रा करते हैं.इसके बाद, पश्चिमी भूमध्यसागर मार्ग रहा जोकि उत्तर और पश्चिम अफ़्रीका को स्पेन से जोड़ता है. यहाँ से 24 हज़ार लोगों ने यात्राएँ की.तस्करी एकमात्र रास्ता नहींमगर, ऐसे लोगों की भी बड़ी संख्या है जो रक़म चुकाने के बावजूद भी योरोप में अपने गंतव्य स्थानों तक नहीं पहुँच पाए. 2025 में इन ख़तरनाक यात्राओं पर निकले तीन हज़ार से अधिक लोगों की या तो डूबने से मौत हो गई या वे लापता हैं. एक लाख से अधिक लोगों को बीच समुद्र में बचाया गया और फिर वापिस भेजा गया. UNODC ने बताया कि तस्कर, मुनाफ़ा कमाने के लिए यह अपराध करते हैं. लेकिन ऐसा नहीं है कि समुद्री मार्गों से अनियमित ढंग से इन यात्राओं को करने वाले हर एक व्यक्ति की तस्करी की गई थी.यूएन कार्यालय का अनुमान है कि केन्द्रीय भूमध्यसागर के रास्ते जाने वाले कुल प्रवासियों में से 72 से 86 प्रतिशत की तस्करी की गई, वहीं पश्चिमोत्तर अफ़्रीकी अटलांटिक मार्ग से 73 से 83 प्रतिशत लोग तस्करी का शिकार हुए.पश्चिमी भूमध्यसागर मार्ग से जान वाले 57 से 90 फ़ीसदी व्यक्तियों की तस्करी की गई जबकि पूर्वी भूमध्यसागर के लिए यह आँकड़ा 75 से 90 फ़ीसदी के बीच आंका गया.
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
प्रमुख खबरें
सर्दियों में पक्षियों का स्वर्ग बन जाता है भरतपुर, प्रकृति प्रेमियों के लिए बेहतरीन पर्यटन ठिकाना
फिनलैंड की खाड़ी में कार्गो जहाज पर ड्रोन हमला, चालक दल को बचाने का अभियान जारी
मणिपुर में जहरीली शराब त्रासदी: मरने वालों की संख्या बढ़कर 16 हुई, करीब 600 लोग बीमार
और प्रमुख खबरें...
Advertisement
Traffic
20 नवंबर का पंचांग: मां लक्ष्मी की पूजा के लिए खास है शुक्रवार, जानें सूर्योदय से लेकर राहुकाल तक का समय
पादहस्तासन: रोज सिर्फ 5 मिनट करें ये योगासन, कमर दर्द, तनाव और पाचन की समस्या होगी दूर
वज्रासन : रोज 10 मिनट बैठने से मिलेगा फायदा, पाचन से लेकर मानसिक शांति तक बेहद कारगर
टाटा समूह की तकनीक और वाहनों में होंडा-हुंडई की दिलचस्पी, साझेदारी को लेकर चल रही बातचीत
राशिफल: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा गुरुवार
और खबरें
Features
भारत को किसानों के लिए उर्वरक आपूर्ति सुरक्षित करने के लिए अधिक स्वदेशी डीएपी की जरूरत
देश आख़िर कब जानेगा चीनी घुसपैठ का सच?
क्या ऐसे होंगे हिन्दू राष्ट्र के सूत्रधार?
और खबरें...
Daily Horoscope :
Aries
Taurus
Gemini
Cancer
Leo
Virgo
Libra
Scorpio
Sagittarius
Capricorn
Aquarius
Pisces