×
होम
खबरें
देश
दुनिया
खेल
क्रिकेट
फुटबॉल
टेनिस
अन्य
क्राइम
बॉलीवुड
हॉलीवुड
अजब - गजब
अजूबे
अनोखी कहानियाँ
फोटो गैलरी
लाइफस्टाइल
रिलेशनशिप
घरेलू नुस्खे
फिटनेस
हेल्थ
ज्योतिष
राशि और निदान
वास्तु
पूजा और पाठ
टेलीविज़न
गैजेट्स
ऑटोमोबाइल
करियर
ट्रैफ़िक
English
राज्य
×
लुधियाना
पटियाला
अमृतसर
जालंधर
बठिंडा
पठानकोट
होशियारपुर
मोगा
मोहाली
बरनाला
फिरोजपुर
फगवाड़ा
कपूरथला
फरीदकोट
मुक्तसर
संगरूर
फाजिल्का
गुरदासपुर
मंसा
तरनतारन
सिरहिंद फतेहगढ़
रूपनगर
शहीद भगत सिंह नगर
चंडीगढ़
रोपड़
फरीदाबाद
चंडीगढ़
गुरूग्राम
हिसार
रोहतक
पानीपत
करनाल
सोनीपत
यमुना नगर
पंचकुला़
भिवानी
जींद
सिरसा
कैथल
पलवल
रेवाड़ी
फतेहाबाद
महेन्द्रगढ़
अंबाला
कुरुक्षेत्र
नूँह
झज्जर
गोहाना
चरखी दादरी
नारनौल
लखनऊ
कानपुर
फ़िरोज़ाबाद
आगरा
वाराणसी
इलाहाबाद
मुरादाबाद
अलीगढ़
सहारनपुर
नोएडा
झांसी
हापुड़
इटावा
संभल
बहराइच
उन्नाव
रायबरेली
सीतापुर
लालितपुर
पीलीभीत
हरदोई
आजमगढ़
सुल्तानपुर
शामली
मथुरा
प्रतापगढ़
फर्रुखाबाद
महराजगंज
हाथरस
बस्ती
बुलंदशहर
बांदा
देवरिया
गाजियाबाद
बरेली
सोनभद्र
गोंडा
गोरखपुर
जौनपुर
अमेठी
मिर्जापुर
भदोही
मेरठ
अयोध्या
मुजफ़्फरनगर
एटा
शाहजहांपुर
चित्रकूट
बिजनौर
कन्नौज
बदायूं
चंदौली
संत कबीर नगर
कौशाम्बी
मैनपुरी
ग्रेटर नोएडा
रामपुर
बागपत
कासगंज
महोबा
अम्बेडकरनगर
लखीमपुर खीरी
उत्तरकाशी
औरैया
जालौन
पौड़ी गढ़वाल
सिद्धार्थ नगर
अमरोहा
कुशी नगर
बलिया
गाजीपुर
फतेहपुर
महाकुंभ नगर
बाराबंकी
जयपुर
जोधपुर
बीकानेर
अजमेर
भीलवाड़ा
अलवर
भरतपुर
बाड़मेर
सीकर
टोंक
सवाई-माधोपुर
नागौर
राजसमन्द
सिरोही
प्रतापगढ़
उदयपुर
पाली
दौसा
धौलपुर
हनुमानगढ़
चूरु
कोटा
श्री गंगानगर
डूंगरपुर
चित्तौड़गढ़
झुंझुनूं
बांसवाड़ा
बारां
बूंदी
जैसलमेर
जालोर
करौली
झालावाड़
भिवाड़ी
केकड़ी
शाहपुरा
सांचोर
दूदू
सलूंबर
जोधपुर ग्रामीण
डीडवाना
फलोदी
डीग
नीम का थाना
ब्यावर
खैरथल
बालोतरा
कोटपूतली-बहरोड
गंगापुर सिटी
अनूपगढ़
शिमला
मंडी
ऊना
सोलन
बिलासपुर
हमीरपुर
कांगड़ा
सिरमौर
चंबा
कुल्लू
किन्नौर
धर्मशाला
लाहौल स्पीति
ज्वालामुखी
Nov 22, 2026 1:15 am
राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
बॉलीवुड
ज्योतिष
खेल
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
पंजाब
गायत्री परिवार
English
राज्य
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
दिल्ली NCR
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
बिहार
महाराष्ट्र
झारखण्ड
उत्तराखंड
चंडीगढ़ यूटी
Advertisement
Home
/
news
संक्षेप में: ग़ाज़ा में पाँच लाख लोग सहायता से वंचित, हेती में गैंग हिंसा में उछाल
Source: UN News: गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026 00:00 AM (IST)
विश्व खाद्य कार्यक्रम (WFP) के अनुसार, वित्तीय संसाधनों की कमी की वजह से ग़ाज़ा में भूख से ग्रस्त परिवारों के लिए खाद्य सहायता में एक-तिहाई की कटौती करने के लिए मजबूर होना पड़ा है, जिससे लगभग पाँच लाख लोग प्रभावित हुए हैं. उधर, हेती में आपराधिक गुटों की हिंसा अब ग्रामीण इलाक़ों में भी फैल रही है और आम लोगों को बदले की भावना से निशाना बनाया जा रहा है. अक्टूबर 2025 में इसराइल और हमास लड़ाकों के बीच युद्धविराम समझौता होने के बाद से अब तक, यूएन एजेंसी ने 16 लाख लोगों तक खाद्य पैकेट, आटा, ब्रैड, गर्म भोजन, पोषण व नक़दी सम्बन्धी मदद सुनिश्चित की है.“मानवीय सहायता मार्ग में बेहतरी और सहायता आपूर्ति से खाद्य असुरक्षा में कमी लाने में मदद मिली थी, लेकिन यह प्रगति नाज़ुक बनी हुई है और यदि मानवीय सहायता धनराशि में गिरावट जारी रही तो यह जल्द ही पलट भी सकती है.”इस वर्ष, सितम्बर महीने में
WFP
द्वारा 16 लाख फ़लस्तीनियों तक मदद पहुँचाई जा रही थी, लेकिन अक्टूबर में यह आँकड़ा घटकर 11 लाख रह गया है.राशन की मात्रा में भी 50 फ़ीसदी की कटौती की गई है और अब परिवारों को दो के बजाय एक खाद्य पार्सल और गेहूँ के आटे का छोटा पैकेट दिया जा रहा है. 75 हज़ार परिवारों को मिलने वाली नक़दी सहायता के मूल्य में भी कमी आई है, और पूरे ग़ाज़ा में गर्म आहार की संख्या 2.5 लाख से घटकर 1.5 लाख रह जाएगी.ग़ाज़ा में खाद्य सहायता में कमी एक ऐसे समय में हुई है जब वहाँ 80 फ़ीसदी से अधिक आबादी बेरोज़गार है. अनेक परिवारों के लिए ताज़ा भोजन, फल, सब्ज़ी सामर्थ्य से बाहर है.67 फ़ीसदी आबादी, यानि लगभग 14 लाख लोग संकट या उससे भी ख़राब स्तर पर खाद्य असुरक्षा का सामना कर रहे हैं, हालांकि 2025 की तुलना में (77 फ़ीसदी), स्थिति में सुधार आया है. लेकिन यह मामूली है.WFP ने ज़ोर देकर कहा है कि सर्दी के मौसम से पहले, अतिरिक्त संसाधनों की आवश्यकता है, ताकि ज़रूरतमन्द परिवारों के लिए आपात खाद्य सहायता को जारी रखा जा सके. यूएन एजेंसी ने तत्काल 45 करोड़ डॉलर की सहायता धनराशि की अपील जारी की है, जिससे ग़ाज़ा और पश्चिमी तट में अगले वर्ष मार्च तक राहत अभियान जारी रखा जा सकता है.यूएन एजेंसी के अनुसार, वित्तीय संसाधनों की क़िल्लत की वजह से पश्चिमी तट में भी उसके अभियान पर असर हुआ है, जहाँ सहायता पाने वाले लोगों की संख्या चार लाख से घटकर दो लाख रह गई है.हेती: ग्रामीण इलाक़ों में फैली आपराधिक गुटों की हिंसा © WFP/Luc Segur हेती में विश्व खाद्य कार्यक्रम के एक हैलीकॉप्टर के ज़रिए मेडिकल सामान पहुँचाने की तैयारी हो रही है. हेती में आपराधिक गुटों की हिंसा पर लगाम कसने के लिए सुरक्षा बलों द्वारा ठोस प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन इसके जवाब में गैंग हिंसा अब ग्रामीण इलाक़ों में भी फैल रही है और आम नागरिकों को बदले की भावना से निशाना बनाया जा रहा है.देश में यूएन के शीर्ष अधिकारी कार्लोस रूइज़ मैसियु ने सोमवार को सुरक्षा परिषद को बताया कि सुरक्षा बलों के गहन अभियान के बीच, आपराधिक गैंग अपने तौर-तरीक़ों में बदलाव कर रहे हैं और यह चिन्ताजनक है.हथियारबन्द गुट आम लोगों को बन्धक बना रहे हैं, उन्हें डराया-धमकाया जा रहा है और इलाक़ों में वर्चस्व बनाए रखने के लिए आम नागरिकों के विरुद्ध बदले की भावना से कार्रवाई हो रही है.हेती में 13 दिसम्बर को राष्ट्रपति और विधायी चुनाव कराने की योजना थी, लेकिन फ़िलहाल उसे अनिश्चितकाल के लिए टाल दिया गया है. देश में 2016 के बाद से चुनाव नहीं कराए जा सके हैं.
यूएन महासचिव
के विशेष प्रतिनिधि रूइज़ मैसियु ने कहा कि ज़मीनी वास्तविकताओं का आकलन किए बग़ैर, देश में चुनाव कराए जाने की तिथि तय नहीं की जा सकती है.इस वर्ष, जुलाई से अक्टूबर के दौरान हेती में आपराधिक गुटों से सम्बन्धित हिंसा में 1,123 आम लोग मारे गए हैं और 440 घायल हुए हैं. यौन हिंसा को व्यापक तौर पर अंजाम दिया जा रहा है और जुलाई से अगस्त के दौरान 689 महिलाओं व लड़कियों के साथ गैंग सदस्यों ने बलात्कार किया.देश में आपराधिक गुटों के दबदबे, हिंसा से निपटने के लिए सुरक्षा परिषद ने आपराधिक गिरोह दमन बल को स्वीकृति दी थी, जिसकी तैनाती की जा रही है. सुरक्षा परिषद ने 5,550 सुरक्षाकर्मियों को मंज़ूरी दी थी लेकिन 12 अक्टूबर तक केवल 1,563 वर्दीधारी सदस्यों की ही तैनाती हो पाई है.विशेष प्रतिनिधि रूइज़ मैसियु ने बताया कि केवल सुरक्षा अभियान के ज़रिए, देश में स्थाई तौर पर स्थिरता को हासिल नहीं किया जा सकता है. इसके मद्देनज़र, उन्होंने हेती में राजसत्ता की पूर्ण रूप से स्थाई बहाली पर बल दिया है.साथ ही, आपराधिक गुटों द्वारा हथियार डालने और उन्हें समाज में फिर वापिस लाने के कार्यक्रम शुरू किए जाने होंगे, विशेष रूप से गैंग में भर्ती किए गए बच्चों के लिए. फ़िलहाल, देश में व्याप्त असुरक्षा, हेती में लोकतंत्र की दिशा में लौटने के लिए जोखिम है.
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
प्रमुख खबरें
नीदरलैंड के विदेश मंत्री का भारत दौरा 22-23 नवंबर को, जयशंकर और अश्विनी वैष्णव से करेंगे मुलाकात
सोनिया गांधी की किताब पर बैन की मांग, भाजपा विधायक ने सीएम फडणवीस को लिखा पत्र
भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की सियासी पारी का आगाज़, भाजपा में हुए शामिल : नेशनल OBC मोर्चा की नई कार्यकारिणी में बनाए गए विशेष आमंत्रित सदस्य
और प्रमुख खबरें...
Advertisement
Traffic
सर्दी-जुकाम और फ्लू में एंटीबायोटिक न लेना ही समझदारी,WHO ने दी चेतावनी
आईएफएफआई फिल्म फेस्टिवल में 'धुरंधर' क्यों बनी ओपनिंग फिल्म? मधुर भंडारकर ने बताई वजह
देवउठनी एकादशी पर इन राशियों को मिल सकती है खुशखबरी, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का हाल
वज्रासन : रोज 10 मिनट बैठने से मिलेगा फायदा, पाचन से लेकर मानसिक शांति तक बेहद कारगर
अंकिता को लेकर मां के रिएक्शन पर बोले विक्की जैन, कहा- लोगों ने उन्हें विलेन बना दिया था
और खबरें
Features
प्राग ज्योतिषपुर महोत्सव : साहित्य, इतिहास और संस्कृति पर मंथन
क्या ऐसे होंगे हिन्दू राष्ट्र के सूत्रधार?
देश आख़िर कब जानेगा चीनी घुसपैठ का सच?
और खबरें...
Daily Horoscope :
Aries
Taurus
Gemini
Cancer
Leo
Virgo
Libra
Scorpio
Sagittarius
Capricorn
Aquarius
Pisces