×
होम
खबरें
देश
दुनिया
खेल
क्रिकेट
फुटबॉल
टेनिस
अन्य
क्राइम
बॉलीवुड
हॉलीवुड
अजब - गजब
अजूबे
अनोखी कहानियाँ
फोटो गैलरी
लाइफस्टाइल
रिलेशनशिप
घरेलू नुस्खे
फिटनेस
हेल्थ
ज्योतिष
राशि और निदान
वास्तु
पूजा और पाठ
टेलीविज़न
गैजेट्स
ऑटोमोबाइल
करियर
ट्रैफ़िक
English
राज्य
×
लुधियाना
पटियाला
अमृतसर
जालंधर
बठिंडा
पठानकोट
होशियारपुर
मोगा
मोहाली
बरनाला
फिरोजपुर
फगवाड़ा
कपूरथला
फरीदकोट
मुक्तसर
संगरूर
फाजिल्का
गुरदासपुर
मंसा
तरनतारन
सिरहिंद फतेहगढ़
रूपनगर
शहीद भगत सिंह नगर
चंडीगढ़
रोपड़
फरीदाबाद
चंडीगढ़
गुरूग्राम
हिसार
रोहतक
पानीपत
करनाल
सोनीपत
यमुना नगर
पंचकुला़
भिवानी
जींद
सिरसा
कैथल
पलवल
रेवाड़ी
फतेहाबाद
महेन्द्रगढ़
अंबाला
कुरुक्षेत्र
नूँह
झज्जर
गोहाना
चरखी दादरी
नारनौल
लखनऊ
कानपुर
फ़िरोज़ाबाद
आगरा
वाराणसी
इलाहाबाद
मुरादाबाद
अलीगढ़
सहारनपुर
नोएडा
झांसी
हापुड़
इटावा
संभल
बहराइच
उन्नाव
रायबरेली
सीतापुर
लालितपुर
पीलीभीत
हरदोई
आजमगढ़
सुल्तानपुर
शामली
मथुरा
प्रतापगढ़
फर्रुखाबाद
महराजगंज
हाथरस
बस्ती
बुलंदशहर
बांदा
देवरिया
गाजियाबाद
बरेली
सोनभद्र
गोंडा
गोरखपुर
जौनपुर
अमेठी
मिर्जापुर
भदोही
मेरठ
अयोध्या
मुजफ़्फरनगर
एटा
शाहजहांपुर
चित्रकूट
बिजनौर
कन्नौज
बदायूं
चंदौली
संत कबीर नगर
कौशाम्बी
मैनपुरी
ग्रेटर नोएडा
रामपुर
बागपत
कासगंज
महोबा
अम्बेडकरनगर
लखीमपुर खीरी
उत्तरकाशी
औरैया
जालौन
पौड़ी गढ़वाल
सिद्धार्थ नगर
अमरोहा
कुशी नगर
बलिया
गाजीपुर
फतेहपुर
महाकुंभ नगर
बाराबंकी
जयपुर
जोधपुर
बीकानेर
अजमेर
भीलवाड़ा
अलवर
भरतपुर
बाड़मेर
सीकर
टोंक
सवाई-माधोपुर
नागौर
राजसमन्द
सिरोही
प्रतापगढ़
उदयपुर
पाली
दौसा
धौलपुर
हनुमानगढ़
चूरु
कोटा
श्री गंगानगर
डूंगरपुर
चित्तौड़गढ़
झुंझुनूं
बांसवाड़ा
बारां
बूंदी
जैसलमेर
जालोर
करौली
झालावाड़
भिवाड़ी
केकड़ी
शाहपुरा
सांचोर
दूदू
सलूंबर
जोधपुर ग्रामीण
डीडवाना
फलोदी
डीग
नीम का थाना
ब्यावर
खैरथल
बालोतरा
कोटपूतली-बहरोड
गंगापुर सिटी
अनूपगढ़
शिमला
मंडी
ऊना
सोलन
बिलासपुर
हमीरपुर
कांगड़ा
सिरमौर
चंबा
कुल्लू
किन्नौर
धर्मशाला
लाहौल स्पीति
ज्वालामुखी
Nov 22, 2026 5:17 am
राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
बॉलीवुड
ज्योतिष
खेल
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
पंजाब
गायत्री परिवार
English
राज्य
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
दिल्ली NCR
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
बिहार
महाराष्ट्र
झारखण्ड
उत्तराखंड
चंडीगढ़ यूटी
Advertisement
Home
/
news
साँस्कृतिक विरासत के अनमोल रंग: यूनेस्को सूची में भारत की अनूठी परम्पराएँ
Source: UN News: मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026 00:00 AM (IST)
नृत्य, कथाएँ, शिल्पकला, खेल, पर्व, उत्सव, परम्पराएँ... ये अमूर्त सांस्कृतिक विरासत, हमारे दैनिक जीवन में अनेक रूपों में प्रदर्शित होती है. ये हमसे पहले आई पीढ़ियों की धरोहर व उनका प्रतिबिम्ब होने के साथ-साथ वर्तमान में हमारी पहचान का सार भी हैं. हर वर्ष, 17 अक्टूबर को इसी विषय पर मनाया जाने वाला अन्तरराष्ट्रीय दिवस, इन जीवन्त विरासत का उत्सव मनाने और भावी पीढ़ियों के लिए उन्हें संरक्षित करने का एक अवसर है. संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) ने शनिवार को '
अन्तरराष्ट्रीय अमूर्त सांस्कृतिक विरासत दिवस
' पर अपने सन्देश में कहा है कि जीवन्त विरासत का अस्तित्व इसीलिए है, चूँकि आमजन उसे जीवित रखते हैं. “पीढ़ी-दर-पीढ़ी आगे बढ़ती ये परम्पराएँ व प्रथाएँ, समुदायों को निरन्तरता व अपनेपन का एहसास कराती हैं....इस दिवस पर यूनेस्को हमारे समुदायों और उनसे परे तक उपस्थित जीवन्त विरासत को मान्यता देता है और उसका जश्न मनाता है.” यूनेस्को द्वारा स्थापित, मानवता की अमूर्त साँस्कृतिक विरासत की प्रतिनिधि सूची इन परम्पराओं को अन्तरराष्ट्रीय पहचान देती है और उनके संरक्षण के लिए प्रोत्साहित करती है, ताकि आने वाली पीढ़ियाँ भी इनसे जुड़ी रहें.भारत की समृद्ध साँस्कृतिक विरासत में त्योहारों, लोक गीतों, रीति-रिवाज़ों, पीढ़ियों से चले आ रहे हुनर, प्राचीन कलाओं, और अनूठी परम्पराओं का विशेष स्थान है. इस अन्तरराष्ट्रीय दिवस पर, भारत की उन अनमोल विरासत पर एक नज़र, जिन्हें यूनेस्को की सूची में स्थान मिला है.दीपावली: प्रकाश, उल्लास व उमंग का पर्व © UNESCO/AK Films & Sangeet Natak Akedmi दीपावली, भारत में हर साल मनाया जाने वाला रौशनी का त्यौहार है. वर्ष 2025 में यूनेस्को की सूची में शामिलदीयों की जगमगाहट, मिठाइयों की मिठास और अपनों के साथ ख़ुशियाँ बाँटने का पर्व है दीपावली.अक्टूबर या नवम्बर में मनाया जाने वाला यह त्योहार, अंधकार पर उजाले और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है. यह साल की अन्तिम फ़सल और नए साल व नए मौसम की शुरुआत से भी जुड़ा हुआ है.पीढ़ियों से चली आ रही यह परम्परा परिवारों और समुदायों को एक साथ जोड़ती है और आपसी प्रेम, आभार व आशा का सन्देश देती है.नवरोज़: वसन्त और नई शुरुआत का उत्सववर्ष 2024 में यूनेस्को की सूची में शामिलवसन्त और नव वर्ष के स्वागत में एशिया व मध्य पूर्व के कई देशों में नवरोज़ (नौरोज़) का त्योहार मनाया जाता है.संगीत, नृत्य, पारम्परिक व्यंजन और खेल इसके प्रमुख आकर्षण हैं. मंगोलिया के कज़ाख़ समुदाय में लोग 22 मार्च को सूर्योदय का स्वागत करते हैं, मोमबत्तियाँ जलाते हैं और विशेष पकवान बनाते हैं.प्रकृति से जुड़ा यह पर्व आपसी मतभेद भुलाकर मेलजोल, दोस्ती और एकजुटता बढ़ाने का सन्देश देता है.गुजरात का गरबा: भक्ति और नृत्य का अनूठा संगम © Utpala Desai, India, 2017 गरबा एक पारम्परिक धार्मिक और भक्ति नृत्य है, जो देवी शक्ति की आराधना के लिए नवरात्रि के दौरान किया जाता है. वर्ष 2023 में यूनेस्को की सूची में शामिलरंग-बिरंगे परिधान, तालियों की लय और गोल घेरे में थिरकते क़दम, गुजरात के गरबा नृत्य की ख़ास पहचान हैं. हर वर्ष, नवरात्रि के दौरान किया जाने वाला यह पारम्परिक नृत्य देवी शक्ति की आराधना से जुड़ा है.नर्तक जलते हुए दीपक वाले मिट्टी के पात्र या देवी अम्बा की प्रतिमा के चारों ओर घूमते हैं और संगीत की रफ़्तार के साथ नृत्य भी तेज़ होता जाता है.पीढ़ियों से चली आ रही यह परम्परा समुदायों को जोड़ती है और सामूहिक उत्सव की भावना को मज़बूती देती है.कोलकाता की दुर्गा पूजा: आस्था व कला का संगम © UN News/Rohit Upadhyay भारत के कोलकाता शहर में एक भव्य दुर्गा पूजा पंडाल. वर्ष 2021 में यूनेस्को की सूची में शामिलभव्य पंडाल, मिट्टी की प्रतिमाएँ और पारम्परिक ढोल की गूँज, दुर्गा पूजा के दौरान कोलकाता मानो एक विशाल कला उत्सव में बदल जाता है.देवी दुर्गा की आराधना का यह दस दिवसीय पर्व कलाकारों और कारीगरों की रचनात्मकता को भी सामने लाता है, जो महीनों पहले से ही इसकी तैयारियों में जुट जाते हैं.उत्सव का समापन प्रतिमाओं के नदी में विसर्जन से होता है. यह पर्व विभिन्न सामाजिक और साँस्कृतिक पृष्ठभूमियों के लोगों को एक साथ लाता है.कुम्भ मेला: आस्था व परम्पराओं का महासंगम © Sanjay Jagtap भारत का कुम्भ मेला. 2015 में शाही स्नान का रात्रि दृश्य. वर्ष 2017 में यूनेस्को की सूची में शामिलपवित्र नदियों के तट पर लाखों श्रद्धालुओं का संगम, कुम्भ मेले को दुनिया के सबसे बड़े शान्तिपूर्ण धार्मिक आयोजनों में से एक बनाता है.प्रयागराज, हरिद्वार, उज्जैन और नासिक में, हर चार वर्ष में बारी-बारी से आयोजित इस मेले में श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगाते हैं. ऐसी मान्यता है कि पवित्र स्नान से पापों और जीवन-मृत्यु के चक्र से मुक्ति मिलती है.साधु-सन्तों, तीर्थयात्रियों और विभिन्न समुदायों की भागेदारी वाला यह आयोजन, सदियों पुरानी आध्यात्मिक और साँस्कृतिक परम्पराओं को जीवित रखता है.योग: तन, मन और आत्मा के बीच सन्तुलन © Unsplash/Kike Vega अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस हर वर्ष 21 जून को मनाया जाता है. वर्ष 2016 में यूनेस्को की सूची में शामिलशारीरिक व्यायाम व आसन, साँस लेने की तकनीकें और ध्यान मुद्रा, भारत की प्राचीन योग परम्परा का आधार हैं.योग तन, मन और आत्मा के बीच सन्तुलन बनाकर शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने पर ज़ोर देता है.गुरु-शिष्य परम्परा के साथ सदियों से चली आ रही यह विधा, आज दुनिया भर में लोकप्रिय है.पंजाब के ठठेरों की शिल्पकला: हाथों में बसा हुनर © Sangeet Natak Akademi 2014 भारत के पंजाब में जंडियाला गुरु के ठठेरा समुदाय की ताँबे और पीतल के बर्तन बनाने की पारम्परिक शिल्पकला. वर्ष 2014 में यूनेस्को की सूची में शामिलपंजाब के जंडियाला गुरु में ठठेरा समुदाय के कारीगर, कई पीढ़ियों से ताम्बे और पीतल के बर्तन बनाते आ रहे हैं.धातु को गर्म करके, हथौड़ों से पीटकर और पारम्परिक तरीक़ों से चमकाकर बर्तन, थालियाँ और अन्य उपयोगी वस्तुएँ तैयार की जाती हैं.पिता से पुत्र तक पहुँचने वाली यह बारीक कारीगरी केवल आजीविका का साधन नहीं, बल्कि समुदाय की पारिवारिक परम्पराओं और साँस्कृतिक पहचान का अहम हिस्सा है.मणिपुर का संकीर्तन: संगीत और नृत्य में भक्ति © Sangeet Natak Akademi, 2009 भारत के मणिपुर की संकीर्तन परम्परा, जिसमें धार्मिक अनुष्ठानों के दौरान भक्ति गीत, ढोलवादन और नृत्य प्रस्तुत किए जाते हैं. वर्ष 2013 में यूनेस्को की सूची में शामिलभक्ति गीतों, ढोल की थाप और नृत्य के अनूठे मेल से मणिपुर की संकीर्तन परम्परा में भगवान कृष्ण की कथाएँ जीवन्त होती हैं.वैष्णव समुदाय की यह पारम्परिक कला, धार्मिक पर्वों और जीवन के महत्वपूर्ण अवसरों पर मन्दिरों और घरों के आँगनों में प्रस्तुत की जाती है.यह परम्परा लोगों को एकजुट करती है और आस्था व साँस्कृतिक विरासत को पीढ़ी-दर-पीढ़ी आगे बढ़ाती है.लद्दाख का बौद्ध मन्त्र पाठ: हिमालय में गूँजती आध्यात्मिक धुन © Central Institute of Buddhist Studies, Ladakh, Jammu and Kashmir, 2008 भारत के हिमालय पार लद्दाख क्षेत्र में पवित्र बौद्ध धर्मग्रन्थों का पाठ करने की परम्परा. वर्ष 2012 में यूनेस्को की सूची में शामिललद्दाख के मठों और गाँवों में बौद्ध धर्मग्रन्थों के मन्त्रों का सामूहिक पाठ सदियों पुरानी आध्यात्मिक परम्परा का हिस्सा है.भगवान बुद्ध की शिक्षाओं से जुड़े इन मन्त्रों के पाठ के दौरान घंटियों, ढोल, झाँझ और तुरहियों की ध्वनि भी गूँजती है.वरिष्ठ भिक्षु, युवा भिक्षुओं को मन्त्रों के उच्चारण और पाठ की विधियाँ सिखाते हैं. यह परम्परा मन की शान्ति, आध्यात्मिक कल्याण और शुद्धि से जुड़ी है.छऊ नृत्य: मुखौटों व युद्धकला में जीवन्त पौराणिक कथाएँ © Sangeet Natak Akademi, New Delhi, 2009 पूर्वी भारत की पारम्परिक नृत्य शैली ‘छऊ’ में रामायण, महाभारत, स्थानीय लोककथाओं और अन्य विषयों को नृत्य के ज़रिए प्रस्तुत किया जाता है. वर्ष 2010 में यूनेस्को की सूची में शामिलपूर्वी भारत का छऊ नृत्य अपनी जोशीली मुद्राओं, पारम्परिक संगीत और आकर्षक मुखौटों के लिए प्रसिद्ध है. इसमें पौराणिक कथाओं और लोक कथाओं को नृत्य के ज़रिए प्रस्तुत किया जाता है.इसकी तीन प्रमुख शैलियाँ सरायकेला, पुरुलिया और मयूरभंज से जुड़ी हैं, जिनमें पहली दो में मुखौटों का इस्तेमाल होता है.रामायण, महाभारत और स्थानीय लोककथाओं से प्रेरित यह नृत्य, क्षेत्रीय उत्सवों और समुदायों की साँस्कृतिक पहचान का महत्वपूर्ण हिस्सा है.राजस्थान का कालबेलिया: घुमावदार नृत्य में लोकजीवन की झलक © West Zone Cultural Center, Udaipur, Rajasthan, 2009 भारत के राजस्थान के कालबेलिया समुदाय के लोकगीत और नृत्य. वर्ष 2010 में यूनेस्को की सूची में शामिलकाले घाघरों में थिरकती नृत्यांगनाएँ और साँप की तरह लहराती मुद्राएँ, राजस्थान के कालबेलिया नृत्य की ख़ास पहचान हैं.पुंगी और खंजरी की धुन पर होने वाला यह नृत्य, कालबेलिया समुदाय के साँप पकड़ने के पारम्परिक पेशे से प्रेरित है.इसके लोकगीतों में पौराणिक कथाएँ और पीढ़ियों से चला आ रहा ज्ञान सहेजा गया है. मौखिक परम्परा से आगे बढ़ती यह कला, समुदाय की साँस्कृतिक पहचान और गौरव का प्रतीक है.मुडियेट्टू: केरल की पारम्परिक नाट्यकला © IGNCA/Government of India, 2009 भारत के केरल की पारम्परिक मुडियेट्टू नृत्य-नाट्य शैली, जिसमें धार्मिक अनुष्ठानों के दौरान पौराणिक कथाओं का मंचन किया जाता है. वर्ष 2010 में यूनेस्को की सूची में शामिलदेवी काली और दारिका दैत्य के बीच पौराणिक युद्ध की कथा, केरल की मुडियेट्टू परम्परा में नृत्य, संगीत और नाट्यकला के ज़रिए प्रस्तुत की जाती है.देवी के मन्दिरों में हर साल आयोजित होने वाले इस अनुष्ठान में पूरा गाँव हिस्सा लेता है.तैयारियों से लेकर मंचन तक, यह सामूहिक परम्परा धार्मिक मान्यताओं, कलात्मक हुनर और सांस्कृतिक मूल्यों को अगली पीढ़ियों तक पहुँचाने में मदद करती है.उत्तराखंड का रम्माण: हिमालय की अनूठी लोक परम्परा © IGNCA/Government of India भारत में उत्तराखंड के गढ़वाल का रम्माण: धार्मिक उत्सव और पारम्परिक लोकनाट्य. वर्ष 2009 में यूनेस्को की सूची में शामिलउत्तराखंड के सलूर-डुंग्रा गाँवों में मनाया जाने वाला रम्माण उत्सव, मुखौटा नृत्य, लोकगीत और धार्मिक अनुष्ठानों के लिए जाना जाता है.भूमियाल देवता की आराधना से जुड़े इस पर्व में रामकथा और स्थानीय लोककथाओं को नृत्य एवं नाट्य प्रस्तुतियों के ज़रिए दर्शाया जाता है.आयोजन में समुदाय के अलग-अलग समूह अपनी विशेष भूमिकाएँ निभाते हैं, जिससे क्षेत्र की साँस्कृतिक पहचान और साझा परम्पराएँ आगे बढ़ती हैं.केरल का कुटियाट्टम: दो हज़ार साल पुरानी रंगमंच परम्परा © Margi Kathakali and Kutiyattam School केरल में प्रचलित संस्कृत रंगमंच की कला ‘कुटियाट्टम’, भारत की सबसे पुरानी नाट्य परम्पराओं में से एक है. वर्ष 2008 में यूनेस्को की सूची में शामिलआँखों के भावों, चेहरे की बारीक हरकतों और हाथों की मुद्राओं के ज़रिए कहानी कहने की यह कला, कुटियाट्टम की ख़ास पहचान है.केरल की यह संस्कृत नाट्य परम्परा दो हज़ार वर्ष से भी अधिक पुरानी है, जिसमें शास्त्रीय नाटकों और स्थानीय कला का मेल देखने को मिलता है.कलाकारों को अभिनय की इन बारीकियों में महारथ हासिल करने के लिए वर्षों तक कठिन प्रशिक्षण लेना पड़ता है. इसकी विस्तृत प्रस्तुतियाँ कई दिनों तक चल सकती हैं.वैदिक मन्त्रपाठ: ध्वनि, स्वर-लय में सहेजा प्राचीन ज्ञानवर्ष 2008 में यूनेस्को की सूची में शामिलहज़ारों वर्षों से वेदों के मन्त्र और पवित्र श्लोक मौखिक परम्परा के ज़रिए पीढ़ी-दर-पीढ़ी आगे बढ़ते रहे हैं.इनके मूल स्वरूप को बनाए रखने के लिए उच्चारण, स्वर और लय के विशेष नियमों का पालन किया जाता है, जिनका अभ्यास बचपन से ही कराया जाता है.वैदिक मन्त्रपाठ की अनेक प्राचीन शाखाएँ लुप्त हो चुकी हैं और एक हज़ार में से केवल 13 ही शेष हैं. ऐसे में इस अनमोल विरासत की बची हुई परम्पराओं को सहेजना और भी ज़रूरी हो गया है.रामलीला: रंगमंच पर रामकथा की झलक © Sangeet Natak Akademi, New Delhi रामायण की कथा को गीत, संगीत, संवाद और अभिनय के ज़रिए प्रस्तुत करती पारम्परिक रामलीला, जिसे यूनेस्को ने वर्ष 2008 में अमूर्त साँस्कृतिक विरासत सूची में शामिल किया. वर्ष 2008 में यूनेस्को की सूची में शामिलसंगीत, सम्वाद और अभिनय के ज़रिए रामलीला में भगवान राम की कथा और रावण के साथ उनके युद्ध को मंच पर प्रस्तुत किया जाता है.उत्तर भारत में दशहरे के त्योहार के दौरान होने वाली यह पारम्परिक नाट्यकला मुख्यतः गोस्वामी तुलसीदास की रामचरितमानस पर आधारित है. इसकी प्रस्तुति कई दिनों से लेकर कुछ स्थानों पर पूरे महीने तक चलती हैं.अभिनय, गायन, वेशभूषा और मंच सज्जा में पूरे समुदाय की भागेदारी, रामलीला को एक साझा साँस्कृतिक उत्सव का रूप देती है.अधिक जानकारी के लिए
यहाँ क्लिक
कीजिए.
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
प्रमुख खबरें
फिनलैंड की खाड़ी में कार्गो जहाज पर ड्रोन हमला, चालक दल को बचाने का अभियान जारी
एसआईआर ड्राफ्ट मतदाता सूची में शामिल न होने वाले मतदाता फॉर्म-6 के जरिए आवेदन कर सकते हैं: ईसीआई
संसद भवन में पीएम मोदी से मिले डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़: आधे घंटे हुई चर्चा, प्रधानमंत्री को दिया उदयपुर आने का न्यौता
और प्रमुख खबरें...
Advertisement
Traffic
21 नवंबर पंचांग: शनिवार को द्वादशी तिथि; सिद्धि योग में करें ये शुभ काम, जानें राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त
आईएफएफआई फिल्म फेस्टिवल में 'धुरंधर' क्यों बनी ओपनिंग फिल्म? मधुर भंडारकर ने बताई वजह
अल्लू अर्जुन ने बेटी अरहा को बताया अपनी जिंदगी की खुशी, जन्मदिन पर लिखा प्यारा संदेश
ओएम: ऑपरेशन मोल में धनुष और साई पल्लवी की जोड़ी ने मचाया धमाल! साई के धांसू एक्शन अवतार पर फिदा हुए दर्शक
रवि किशन जुड़े विंडोज़ प्रोडक्शन और निर्माता रघुवेन्द्र सिंह की अनटाइटल्ड फ़िल्म से, नंदिता रॉय और शिबोप्रसाद मुखर्जी करेंगे निर्देशन
और खबरें
Features
भारत को किसानों के लिए उर्वरक आपूर्ति सुरक्षित करने के लिए अधिक स्वदेशी डीएपी की जरूरत
देश आख़िर कब जानेगा चीनी घुसपैठ का सच?
क्या ऐसे होंगे हिन्दू राष्ट्र के सूत्रधार?
और खबरें...
Daily Horoscope :
Aries
Taurus
Gemini
Cancer
Leo
Virgo
Libra
Scorpio
Sagittarius
Capricorn
Aquarius
Pisces