×
होम
खबरें
देश
दुनिया
खेल
क्रिकेट
फुटबॉल
टेनिस
अन्य
क्राइम
बॉलीवुड
हॉलीवुड
अजब - गजब
अजूबे
अनोखी कहानियाँ
फोटो गैलरी
लाइफस्टाइल
रिलेशनशिप
घरेलू नुस्खे
फिटनेस
हेल्थ
ज्योतिष
राशि और निदान
वास्तु
पूजा और पाठ
टेलीविज़न
गैजेट्स
ऑटोमोबाइल
करियर
ट्रैफ़िक
English
राज्य
×
लुधियाना
पटियाला
अमृतसर
जालंधर
बठिंडा
पठानकोट
होशियारपुर
मोगा
मोहाली
बरनाला
फिरोजपुर
फगवाड़ा
कपूरथला
फरीदकोट
मुक्तसर
संगरूर
फाजिल्का
गुरदासपुर
मंसा
तरनतारन
सिरहिंद फतेहगढ़
रूपनगर
शहीद भगत सिंह नगर
चंडीगढ़
रोपड़
फरीदाबाद
चंडीगढ़
गुरूग्राम
हिसार
रोहतक
पानीपत
करनाल
सोनीपत
यमुना नगर
पंचकुला़
भिवानी
जींद
सिरसा
कैथल
पलवल
रेवाड़ी
फतेहाबाद
महेन्द्रगढ़
अंबाला
कुरुक्षेत्र
नूँह
झज्जर
गोहाना
चरखी दादरी
नारनौल
लखनऊ
कानपुर
फ़िरोज़ाबाद
आगरा
वाराणसी
इलाहाबाद
मुरादाबाद
अलीगढ़
सहारनपुर
नोएडा
झांसी
हापुड़
इटावा
संभल
बहराइच
उन्नाव
रायबरेली
सीतापुर
लालितपुर
पीलीभीत
हरदोई
आजमगढ़
सुल्तानपुर
शामली
मथुरा
प्रतापगढ़
फर्रुखाबाद
महराजगंज
हाथरस
बस्ती
बुलंदशहर
बांदा
देवरिया
गाजियाबाद
बरेली
सोनभद्र
गोंडा
गोरखपुर
जौनपुर
अमेठी
मिर्जापुर
भदोही
मेरठ
अयोध्या
मुजफ़्फरनगर
एटा
शाहजहांपुर
चित्रकूट
बिजनौर
कन्नौज
बदायूं
चंदौली
संत कबीर नगर
कौशाम्बी
मैनपुरी
ग्रेटर नोएडा
रामपुर
बागपत
कासगंज
महोबा
अम्बेडकरनगर
लखीमपुर खीरी
उत्तरकाशी
औरैया
जालौन
पौड़ी गढ़वाल
सिद्धार्थ नगर
अमरोहा
कुशी नगर
बलिया
गाजीपुर
फतेहपुर
महाकुंभ नगर
बाराबंकी
जयपुर
जोधपुर
बीकानेर
अजमेर
भीलवाड़ा
अलवर
भरतपुर
बाड़मेर
सीकर
टोंक
सवाई-माधोपुर
नागौर
राजसमन्द
सिरोही
प्रतापगढ़
उदयपुर
पाली
दौसा
धौलपुर
हनुमानगढ़
चूरु
कोटा
श्री गंगानगर
डूंगरपुर
चित्तौड़गढ़
झुंझुनूं
बांसवाड़ा
बारां
बूंदी
जैसलमेर
जालोर
करौली
झालावाड़
भिवाड़ी
केकड़ी
शाहपुरा
सांचोर
दूदू
सलूंबर
जोधपुर ग्रामीण
डीडवाना
फलोदी
डीग
नीम का थाना
ब्यावर
खैरथल
बालोतरा
कोटपूतली-बहरोड
गंगापुर सिटी
अनूपगढ़
शिमला
मंडी
ऊना
सोलन
बिलासपुर
हमीरपुर
कांगड़ा
सिरमौर
चंबा
कुल्लू
किन्नौर
धर्मशाला
लाहौल स्पीति
ज्वालामुखी
Nov 22, 2026 5:08 am
राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
बॉलीवुड
ज्योतिष
खेल
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
पंजाब
गायत्री परिवार
English
राज्य
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
दिल्ली NCR
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
बिहार
महाराष्ट्र
झारखण्ड
उत्तराखंड
चंडीगढ़ यूटी
Advertisement
Home
/
news
भारत: हर घर नल से जल, स्वच्छ व नियमित आपूर्ति पर बल
Source: UN News: सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 00:00 AM (IST)
संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (यूनीसेफ़) के सहयोग से भारत सरकार का ‘जल जीवन मिशन’, देश के ग्रामीण इलाक़ों में स्थित घरों तक नल का पानी पहुँचाने और नियमित व सुरक्षित जल आपूर्ति सुनिश्चित करने में जुटा है. इससे उन लाखों-करोड़ों महिलाओं और लड़कियों को राहत मिल रही है, जिन्हें पहले पानी भरकर लाने के लिए घंटों पैदल चलना पड़ता था. लाखों-करोड़ों परिवारों के लिए घर में नल से पानी की सुविधा मिलना एक बड़ी राहत है. इससे पानी भरकर लाने में लगने वाली उनकी मेहनत और समय बचता है, जिसे पढ़ाई, कामकाज और परिवार के साथ बिताया जा सकता है.भारत सरकार ने अगस्त 2019 में 'जल जीवन मिशन' शुरू किया था, जिसका लक्ष्य हर ग्रामीण घर में नल के ज़रिए प्रति व्यक्ति रोज़ाना 55 लीटर सुरक्षित जल पहुँचाना है.इस मिशन के तहत, यूनीसेफ़ तकनीकी सहायता मुहैया कराने, स्थानीय संस्थाओं को मज़बूत बनाने और समुदायों की भागेदारी बढ़ाने में सहयोग कर रहा है. © UNICEF/Mayank Soni सुन्दन गाँव की एक निवासी आसपास के जल स्रोतों का नक़्शा तैयार करते हुए. करोड़ों घरों में नल से जलहाल के वर्षों में, भारत में ग्रामीण घरों तक नल का पानी पहुँचाने में बड़ी प्रगति हुई है. सरकारी आँकड़ों के अनुसार, वर्ष 2019 में केवल 3.23 करोड़ ग्रामीण घरों (16.7 फ़ीसदी) में नल के कनेक्शन थे. जुलाई 2026 तक यह संख्या बढ़कर 15.8 करोड़ (82.1 फ़ीसदी) पहुँच गई है.यानि, सात वर्षों में 12.6 करोड़ अतिरिक्त घरों तक नल का पानी पहुँचा है. हालांकि, लगभग 3.47 करोड़ ग्रामीण घर-परिवाह अब भी इस सुविधा से वंचित हैं.यूनीसेफ़ ने जल शक्ति मंत्रालय और राज्य सरकारों के साथ मिलकर जल आपूर्ति की योजना बनाने, अधिकारियों को प्रशिक्षित करने और गाँवों में जल प्रबन्धन समितियों को मज़बूत करने में सहयोग दिया है. © UNICEF/Anita Khemka धमतरी ज़िले के दरबा गाँव में जल बहिनी ज्योति वर्मा अन्य जल बहिनियों के साथ पुस्तिका पढ़ते हुए और फ़ील्ड टेस्टिंग किट से स्थानीय पानी की गुणवत्ता जाँचते हुए. नल लगना ही पर्याप्त नहींकिसी घर में नल होने का यह अर्थ नहीं है कि उससे हर दिन पर्याप्त और सुरक्षित पानी भी मिलेगा. वर्ष 2024 में, भारत में हुए एक सर्वेक्षण के अनुसार, 84 फ़ीसदी घरों को तय समय पर और 80 फ़ीसदी को ज़रूरत के अनुसार जल की आपूर्ति हुई.लेकिन जल की गुणवत्ता, मात्रा और नियमित आपूर्ति, तीनों को ध्यान में रखने पर 76 प्रतिशत नल कनेक्शन ही पूरी तरह कार्यशील पाए गए. ये आँकड़े दर्शाते हैं कि नल लगाने के साथ-साथ, नियमित और सुरक्षित जल आपूर्ति सुनिश्चित करना भी उतना ही ज़रूरी है.इसी उद्देश्य से, भारत सरकार ने मार्च 2026 में 'जल जीवन मिशन 2.0' को स्वीकृति दी और इसकी अवधि दिसम्बर 2028 तक के लिए बढ़ा दी. लगभग 91 अरब डॉलर के कुल बजट वाले इस नए चरण में जल की गुणवत्ता, नियमित आपूर्ति और जल प्रणालियों के रखरखाव पर विशेष ज़ोर दिया जा रहा है. © UNICEF/Anita Khemka भारत के रायपुर ज़िले के बरोंडा गाँव में पाइप के ज़रिए जल आपूर्ति के लिए स्थापित सौर ऊर्जा संयंत्र. जलवायु परिवर्तन की चुनौतीयदि जल का स्रोत ही सूख जाए, तो घर में लगा नल भी किसी काम का नहीं रह जाता.बारिश के बदलते रुझान, भूजल के गिरते स्तर और चरम मौसम की घटनाओं (बाढ़, सूखा, तूफ़ान) से ग्रामीण इलाक़ों में जल आपूर्ति प्रभावित होने का ख़तरा बढ़ रहा है.यूनीसेफ़, सरकारी एजेंसियों को इन जोखिमों की पहचान करने, और जल स्रोतों की सुरक्षा व जलवायु चुनौतियों का सामना करने में सहनसक्षम जल आपूर्ति प्रणालियाँ विकसित करने में सहयोग दे रहा है.इसके तहत, रुड़की स्थित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) के साथ मिलकर छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में जलवायु सम्बन्धी जोखिमों का आकलन किया गया है.साथ ही, सौर ऊर्जा से चलने वाली जल आपूर्ति प्रणालियों और उनके बेहतर रखरखाव को बढ़ावा दिया जा रहा है, ताकि लागत और पर्यावरण पर पड़ने वाला असर कम हो सके. © UNICEF/Vineeta Misra कोटड़ी गाँव में 30 वर्षीय शान्ति बाई और उनकी सात वर्षीय बेटी गरिमा अपने घर में लगे नल से पानी भरते हुए. समुदायों की भूमिकानियमित जल आपूर्ति के लिए पाइप और पम्प के साथ-साथ, उन्हें चलाने और उनकी देखभाल करने वाले प्रशिक्षित लोगों की भी ज़रूरत है.इस दिशा में, यूनीसेफ़ द्वारा इंजीनियरों, पम्प संचालकों, स्थानीय कर्मचारियों और ग्राम प्रतिनिधियों के प्रशिक्षण में सहयोग दिया जाता है, जिसके तहत, 172 प्रशिक्षण संस्थानों को मदद दी जा रही है. उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ और अन्य राज्यों में स्थानीय कर्मचारियों को जल आपूर्ति प्रणालियों के संचालन और रखरखाव का प्रशिक्षण दिया जा रहा है. यूनीसेफ़ के सहयोग से 154 जल गुणवत्ता परीक्षण प्रयोगशालाओं को मज़बूत बनाने और मान्यता दिलाना भी सम्भव हुआ है.साथ ही, समुदायों की भागेदारी और डिजिटल निगरानी के ज़रिए जल की गुणवत्ता की जाँच की जाती है, ताकि दूषित पानी के ख़तरों का समय रहते पता लगाया जा सके और परिवारों को सुरक्षित पेयजल मिलता रहे.अधिक जानकारी के लिए
यहाँ
क्लिक करें.
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
प्रमुख खबरें
सर्दियों में राजस्थान: कहीं झीलों का सुकून, कहीं रेगिस्तान की सुनहरी शाम; ये खूबसूरत जगहें बुला रही हैं आपको
गहलोत का सरकार पर सवाल, दो बजट और 100 करोड़ की घोषणाओं के बावजूद नहीं हुए यूथ गेम्स
मणिपुर में जहरीली शराब त्रासदी: मरने वालों की संख्या बढ़कर 16 हुई, करीब 600 लोग बीमार
और प्रमुख खबरें...
Advertisement
Traffic
20 नवंबर का पंचांग: मां लक्ष्मी की पूजा के लिए खास है शुक्रवार, जानें सूर्योदय से लेकर राहुकाल तक का समय
केएल राहुल ने न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ जड़ा शतक, बनाया नया रिकॉर्ड
विजय वर्मा ने शेयर की सिक्किम ट्रिप की झलकियां, खूबसूरत वादियों की तारीफ कर जीता दिल
टाटा समूह की तकनीक और वाहनों में होंडा-हुंडई की दिलचस्पी, साझेदारी को लेकर चल रही बातचीत
ओरी को मिला सबसे मजेदार रियलिटी चेक! फैन ने पहचाना तो सही, लेकिन कर दी जान्हवी कपूर के साथ फोटो खिंचवाने की डिमांड
और खबरें
Features
धर्मनिष्ठ सत्ता और ज़हरीले पानी में धर्मावलम्बी?
भारत को किसानों के लिए उर्वरक आपूर्ति सुरक्षित करने के लिए अधिक स्वदेशी डीएपी की जरूरत
देश आख़िर कब जानेगा चीनी घुसपैठ का सच?
और खबरें...
Daily Horoscope :
Aries
Taurus
Gemini
Cancer
Leo
Virgo
Libra
Scorpio
Sagittarius
Capricorn
Aquarius
Pisces