-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:53 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

यूक्रेन: रूसी सैन्य हमलों में आम नागरिकों की मौत, अनेक घायल

Source: UN News: शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 00:00 AM (IST)
यूक्रेन: रूसी सैन्य हमलों में आम नागरिकों की मौत, अनेक घायल
यूक्रेन के दो बड़े शहरों, ख़ारकीव और कीव पर, हाल के दिनों में रूसी सैन्य बलों द्वारा किए गए हमलों में बड़ी संख्या में आम नागरिक हताहत हुए हैं और घरों व बुनियादी ढाँचे को भी नुक़सान पहुँचा है. Tweet URL मानवीय सहायता के लिए संयुक्त राष्ट्र कार्यालय ने बताया कि कीव और ख़ारकीव में हवाई हमलों के बाद राहत व बचाव दल प्रभावित लोगों तक मदद पहुँचाने में जुटे हैं.कीव में एक नागरिक की मौत और 11 लोगों के घायल होने की ख़बर है. प्रभावितों में एक लड़की भी है, जिसकी माँ की हमले में मौत हो गई.राहतकर्मी प्रभावित परिवारों को अस्थाई आश्रय के लिए मदद, मनोवैज्ञानिक और क़ानूनी सहायता उपलब्ध करा रहे हैं.यूक्रेन में रैड क्रॉस संगठन के अनुसार, ख़ारकीव में रूसी मिसाइल हमले के बाद उसके बचाव दल ने आठ लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला. प्रभावितों की मदद के लिए एक सहायता केन्द्र भी खोला गया है.यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेन्स्की ने सोशल मीडिया पर बताया कि रूस ने रात भर में यूक्रेन पर 100 से अधिक ड्रोन, हवा में मंडराकर हमला करने वाले हथियारों और बैलिस्टिक मिसाइलों का इस्तेमाल किया.उनके अनुसार, ख़ारकीव में एक आवासीय इमारत तबाह हो गई, जिसमें चार लोगों की मौत हुई. शहर में एक ही शाम में 41 लोग घायल हुए, जबकि बचाव दल लगभग पूरी रात मलबे में दबे लोगों की तलाश करते रहे.बच्चों पर असरयूक्रेन में जारी हमलों में बच्चों की मौत और घायल होने के मामले भी बढ़ रहे हैं. संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (UNICEF) ने सोमवार को बताया कि बीते सप्ताहान्त में छह बच्चों के मारे जाने और 11 के घायल होने की ख़बर है.यूनीसेफ़ ने कहा, "अधिक बच्चों की जान जा रही है और परिवार अपनों को खोने का ऐसा दुख झेल रहे हैं, जिसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती. इस तरह की हिंसा को सामान्य नहीं बनने दिया जाना चाहिए."उधर, यूक्रेन के मिकोलाइव क्षेत्र में संयुक्त राष्ट्र परियोजना सेवा कार्यालय (UNOPS), डेनमार्क के दो करोड़ डॉलर से अधिक के वित्तीय सहयोग से युद्ध में क्षतिग्रस्त सार्वजनिक सुविधाओं की बहाली में जुटा है.इसके तहत मिकोलाइव के ऐतिहासिक अर्कास लिसेयम स्कूल और एक अन्य स्कूल की मरम्मत की जा रही है. दोनों स्कूलों में भूमिगत आश्रय स्थल भी बनाए जा रहे हैं, ताकि हवाई हमलों की चेतावनी के दौरान बच्चे सुरक्षित रहकर पढ़ाई कर सकें.इसके अलावा, स्कूल बसों, आपातकालीन व दमकल वाहनों, कचरा उठाने वाले ट्रक और चिकित्सा उपकरण भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं, और स्थानीय अधिकारियों को सामान की ख़रीद और परियोजनाओं के प्रबन्धन का प्रशिक्षण दिया जा रहा है.

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement