Advertisement
भारत: स्मृति मंधाना की नई पारी, लड़कियों के अधिकारों की करेंगी पैरवी

उन्होंने इस नई भूमिका को अपने लिए सम्मान बताते हुए कहा कि हर बच्चे व युवा को बड़े सपने देखने और अपनी पूरी क्षमता तक पहुँचने का अवसर मिलना चाहिए.स्मृति मंधाना इससे पहले भी यूनीसेफ़ और अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) के लैंगिक समानता एवं जीवन कौशल सम्बन्धी अभियानों का समर्थन कर चुकी हैं.अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित स्मृति मंधाना, वर्ष 2025 में पहली बार ICC महिला क्रिकेट विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थीं.2026 में, वह महिला अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट और महिला टी20 अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाली खिलाड़ी बनीं.लड़कियों में निवेशभारत में यूनीसेफ़ की प्रतिनिधि सिंथिया मैककैफ़्री ने स्मृति मंधाना की नियुक्ति का स्वागत करते हुए कहा कि उनका सफ़र दिखाता है कि सही अवसर मिलने पर लड़कियाँ क्या कुछ हासिल कर सकती हैं."भारत में दुनिया की सबसे बड़ी बाल एवं युवा आबादी है. ऐसे में लड़कियों के अधिकारों, नेतृत्व और कल्याण में निवेश करना किसी भी देश के लिए सबसे समझदारी भरे निवेशों में से एक है."भारत में लगभग 25.3 करोड़ किशोर-किशोरियाँ हैं, जोकि कुल आबादी का लगभग 20 फ़ीसदी हैं. देश में शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुँच बढ़ी है, लेकिन ग़रीबी और सामाजिक बाधाओं की वजह से अक्सर अनेक लड़कियों के लिए अवसर सीमित हो जाते हैं.यूनीसेफ़, सरकारों और अपने साझीदार संगठनों के साथ मिलकर लड़कियों के रास्ते में आने वाली बाधाओं को दूर करने के लिए काम कर रहा है. सिंथिया मैककैफ़्री ने उम्मीद जताई कि स्मृति मंधाना के साथ यह साझेदारी हर लड़की को सीखने, खेलने, नेतृत्व करने और अपने सपने साकार करने के अवसर हासिल करने में मदद करेगी.
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


