×
होम
खबरें
देश
दुनिया
खेल
क्रिकेट
फुटबॉल
टेनिस
अन्य
क्राइम
बॉलीवुड
हॉलीवुड
अजब - गजब
अजूबे
अनोखी कहानियाँ
फोटो गैलरी
लाइफस्टाइल
रिलेशनशिप
घरेलू नुस्खे
फिटनेस
हेल्थ
ज्योतिष
राशि और निदान
वास्तु
पूजा और पाठ
टेलीविज़न
गैजेट्स
ऑटोमोबाइल
करियर
ट्रैफ़िक
English
राज्य
×
लुधियाना
पटियाला
अमृतसर
जालंधर
बठिंडा
पठानकोट
होशियारपुर
मोगा
मोहाली
बरनाला
फिरोजपुर
फगवाड़ा
कपूरथला
फरीदकोट
मुक्तसर
संगरूर
फाजिल्का
गुरदासपुर
मंसा
तरनतारन
सिरहिंद फतेहगढ़
रूपनगर
शहीद भगत सिंह नगर
चंडीगढ़
रोपड़
फरीदाबाद
चंडीगढ़
गुरूग्राम
हिसार
रोहतक
पानीपत
करनाल
सोनीपत
यमुना नगर
पंचकुला़
भिवानी
जींद
सिरसा
कैथल
पलवल
रेवाड़ी
फतेहाबाद
महेन्द्रगढ़
अंबाला
कुरुक्षेत्र
नूँह
झज्जर
गोहाना
चरखी दादरी
नारनौल
लखनऊ
कानपुर
फ़िरोज़ाबाद
आगरा
वाराणसी
इलाहाबाद
मुरादाबाद
अलीगढ़
सहारनपुर
नोएडा
झांसी
हापुड़
इटावा
संभल
बहराइच
उन्नाव
रायबरेली
सीतापुर
लालितपुर
पीलीभीत
हरदोई
आजमगढ़
सुल्तानपुर
शामली
मथुरा
प्रतापगढ़
फर्रुखाबाद
महराजगंज
हाथरस
बस्ती
बुलंदशहर
बांदा
देवरिया
गाजियाबाद
बरेली
सोनभद्र
गोंडा
गोरखपुर
जौनपुर
अमेठी
मिर्जापुर
भदोही
मेरठ
अयोध्या
मुजफ़्फरनगर
एटा
शाहजहांपुर
चित्रकूट
बिजनौर
कन्नौज
बदायूं
चंदौली
संत कबीर नगर
कौशाम्बी
मैनपुरी
ग्रेटर नोएडा
रामपुर
बागपत
कासगंज
महोबा
अम्बेडकरनगर
लखीमपुर खीरी
उत्तरकाशी
औरैया
जालौन
पौड़ी गढ़वाल
सिद्धार्थ नगर
अमरोहा
कुशी नगर
बलिया
गाजीपुर
फतेहपुर
महाकुंभ नगर
बाराबंकी
जयपुर
जोधपुर
बीकानेर
अजमेर
भीलवाड़ा
अलवर
भरतपुर
बाड़मेर
सीकर
टोंक
सवाई-माधोपुर
नागौर
राजसमन्द
सिरोही
प्रतापगढ़
उदयपुर
पाली
दौसा
धौलपुर
हनुमानगढ़
चूरु
कोटा
श्री गंगानगर
डूंगरपुर
चित्तौड़गढ़
झुंझुनूं
बांसवाड़ा
बारां
बूंदी
जैसलमेर
जालोर
करौली
झालावाड़
भिवाड़ी
केकड़ी
शाहपुरा
सांचोर
दूदू
सलूंबर
जोधपुर ग्रामीण
डीडवाना
फलोदी
डीग
नीम का थाना
ब्यावर
खैरथल
बालोतरा
कोटपूतली-बहरोड
गंगापुर सिटी
अनूपगढ़
शिमला
मंडी
ऊना
सोलन
बिलासपुर
हमीरपुर
कांगड़ा
सिरमौर
चंबा
कुल्लू
किन्नौर
धर्मशाला
लाहौल स्पीति
ज्वालामुखी
Nov 22, 2026 5:27 am
राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
बॉलीवुड
ज्योतिष
खेल
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
पंजाब
गायत्री परिवार
English
राज्य
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
दिल्ली NCR
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
बिहार
महाराष्ट्र
झारखण्ड
उत्तराखंड
चंडीगढ़ यूटी
Advertisement
Home
/
news
म्याँमार: हर तीन में से दो व्यक्ति ग़रीब या निर्धनता के गर्त में धँसने के क़रीब
Source: UN News: मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026 00:00 AM (IST)
म्याँमार में पिछले कई वर्षों से जारी हिंसक टकराव, आर्थिक उथलपुथल, विस्थापन और अन्य चुनौतियों ने देश की उस बुनियाद को ही कमज़ोर कर दिया है, जिन पर स्थानीय आबादी अपने जीवन-व्यापन के लिए निर्भर है. इन हालात में, आम नागरिकों को अनेक मोर्चों पर निर्धनता, संसाधनों व आवश्यक सेवाओं के अभाव से जूझना पड़ रहा है. संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (
UNDP
) की नवीनतम रिपोर्ट में म्याँमार में निर्धनता की स्थिति को अनेक कसौटियों पर, बहुआयामी ढंग से परखा गया है.बहुआयामी निर्धनता के लिए यह आंका जाता है कि आम लोग किस तरह से ग़रीबी का अनुभव कर रहे हैं, जिसके लिए स्वास्थ्य, शिक्षा व रहन सहन के स्तर को दर्शाने वाले अनेक संकेतकों का सहारा लिया जाता है: पोषण, बाल मृत्यु दर, स्कूली शिक्षा की अवधि, खाना पकाने के लिए ईंधन, साफ़-सफ़ाई, पेयजल, बिजली, आवास और सम्पत्ति. यदि लोग इनमें से तीन या उससे अधिक संकेतकों पर वंचना का शिकार हैं, तो उन्हें बहुआयामी निर्धन माना जाता है. UNDP के अनुसार, म्याँमार में लोग स्वास्थ्य, स्कूली शिक्षा और अच्छे रहन-सहन समेत कई अन्य मूलभूत आवश्यकताओं के अभाव में हैं. 68 प्रतिशत आबादी, यानि 3.7 करोड़ या तो बहुआयामी निर्धनता में जीवन ग़ुज़ार रहे हैं या उन पर इसमें धँसने का जोखिम है. यूएन रिपोर्ट दर्शाती है कि म्याँमार केवल आय संकट का सामना नहीं कर रहा है. अतीत में लोग किसी समस्या से उबरने में अनेक साधनों पर निर्भर रहे हैं, जैसेकि धन की बचत, आजीविका की स्थिरता, सेवाओं की सुलभता और सामाजिक समर्थन के लिए नैटवर्क. मगर, वर्तमान परिस्थितियों में ये सभी विकल्प लुप्त होते जा रहे हैं, और हर तीन में से दो व्यक्ति या निर्धनता की चपेट में है या फिर उन पर इसका जोखिम है. लाखों लोगों के पास संकटों का सामना करने की क्षमता नहीं है. © UNICEF/Nyan Zay Htet म्याँमार के यंगून में एक महिला अपने अस्थाई घर में अपने बच्चे के साथ. चुनौतियों की चपेट मेंफ़रवरी 2021 में, म्याँमार की सेना ने, लोकतांत्रिक ढंग से चुनी गई तत्कालीन सरकार को सत्ता से बेदख़ल कर दिया था और राष्ट्रपति, स्टेट काउंसलर आंग सान सू ची समेत सैकड़ों अधिकारियों, राजनैतिक नेताओं को गिरफ़्तार कर लिया था. तभी से देश एक विशाल मानवीय व मानवाधिकार संकट से जूझ रहा है, जोकि समय बीतने के साथ और अधिक गहरा हुआ है. घर-परिवारों के लिए स्वास्थ्य देखभाल, पर्याप्त आवास, स्वच्छ जल, साफ़-सफ़ाई और अन्य अति-आवश्यक सेवाओं की उपलब्धता कठिन हो गई है, विशेष रूप से हिंसा प्रभावित इलाक़ों में.एशिया प्रशान्त क्षेत्र के लिए यूएन विकास कार्यक्रम की निदेशक कन्नी विग्नाराजा ने बताया कि म्याँमार अब अन्तरराष्ट्रीय सुर्ख़ियों में नहीं छाया हुआ है, लेकिन लाखों लोगों की विपत्ति गहराती जा रही है.“हम म्याँमार में निर्धनता के गर्त को देख रहे हैं, जिससे मानव विकास पर ही अपने आप चोट पहुँच रही है. यह एक ऐसा युद्ध है जिसमें किसी की जीत नहीं हो सकती. हर कोई हार रहा है.” हिंसा, सेवाओं का अभाव म्याँमार के कुछ इलाक़ों में संघर्ष, विस्थापन, और सेवाओं की उपलब्धता में कठिनाई की वजह से निर्धनता उपज रही है, जबकि अन्य क्षेत्रों में आजीविका, शिक्षा, बुनियादी ढाँचे और सार्वजनिक सेवाओं में व्याप्त पिछड़ापन ज़िम्मेदार है.पश्चिमी म्याँमार में राख़ीन प्रान्त, बहुआयामी निर्धनता से सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्र में है, जहाँ दो-तिहाई से अधिक लोग निर्धन हैं और एक-तिहाई गम्भीर निर्धनता से जूझ रहे हैं. रोहिंग्या समेत अन्य राष्ट्रीविहीन और विस्थापित आबादी की वंचना को पूरी तरह से आंक पाना कठिन है, चूँकि फ़ोन के ज़रिए जानकारी जुटाने के सीमित विकल्प हैं.रिपोर्ट ने उन धारणाओं को भी चुनौती दी है, जिनके अनुसार निर्धनता मुख्य रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में है. हिंसक टकराव से प्रभावित अनेक इलाक़ों की तुलना में यंगून क्षेत्र में निर्धनता की दर सबसे कम है, लेकिन यहाँ बहुआयामी निर्धनता से पीड़ित लोगों की एक बड़ी आबादी बसी हुई है.जलवायु जोखिम, आर्थिक संकटयह विश्लेषण एक ऐसे समय जारी किया गया है जब म्याँमार में हर पाँच में से लगभग एक घर-परिवार, बाढ़, चक्रवाती तूफ़ान, सूखे, भूस्खलन समेत अन्य जलवायु जनित जोखिमों का सामना कर रहा है.इस वर्ष अगस्त महीने के अन्त तक, बाढ़ की वजह से छह लाख लोग प्रभावित हुए हैं. इसके साथ ही, खाड़ी क्षेत्र में संकट की वजह से ईंधन की क़ीमतों में उछाल आया है जिससे खाने पीने का सामान महंगा हुआ है.हिंसक टकराव, असुरक्षा, आर्थिक व सामाजिक दबाव के साए में बड़े हो रहे युवाओं के लिए यह एक कठिन समय है. उनके लिए अवसर सिकुड़ रहे हैं और शिक्षा, रोज़गार, आगे बढ़ने के लिए उनके पास सीमित विकल्प हैं. 2021 के बाद से अब तक, म्याँमार में कम से कम 10 लाख युवाओं के देश छोड़कर जाने का अनुमान है.
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
प्रमुख खबरें
चिंता और गुस्से से आजादी चाहिए तो अपनी दिनचर्या में शामिल करें शशांकासन
एसआईआर ड्राफ्ट मतदाता सूची में शामिल न होने वाले मतदाता फॉर्म-6 के जरिए आवेदन कर सकते हैं: ईसीआई
संसद भवन में पीएम मोदी से मिले डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़: आधे घंटे हुई चर्चा, प्रधानमंत्री को दिया उदयपुर आने का न्यौता
और प्रमुख खबरें...
Advertisement
Traffic
'ढिंढोरा 2' में स्पेशल अपीयरेंस पर हेली दारूवाला ने लुटाया प्यार, भुवन बाम को बताया बेहतरीन इंसान
पागलपंती के 7 साल: पुलकित सम्राट की शानदार कॉमिक टाइमिंग और दमदार स्क्रीन प्रेजेंस का जश्न
21 नवंबर पंचांग: शनिवार को द्वादशी तिथि; सिद्धि योग में करें ये शुभ काम, जानें राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त
आईएफएफआई फिल्म फेस्टिवल में 'धुरंधर' क्यों बनी ओपनिंग फिल्म? मधुर भंडारकर ने बताई वजह
देवउठनी एकादशी पर इन राशियों को मिल सकती है खुशखबरी, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का हाल
और खबरें
Features
देश आख़िर कब जानेगा चीनी घुसपैठ का सच?
भारत को किसानों के लिए उर्वरक आपूर्ति सुरक्षित करने के लिए अधिक स्वदेशी डीएपी की जरूरत
क्या ऐसे होंगे हिन्दू राष्ट्र के सूत्रधार?
और खबरें...
Daily Horoscope :
Aries
Taurus
Gemini
Cancer
Leo
Virgo
Libra
Scorpio
Sagittarius
Capricorn
Aquarius
Pisces