×
होम
खबरें
देश
दुनिया
खेल
क्रिकेट
फुटबॉल
टेनिस
अन्य
क्राइम
बॉलीवुड
हॉलीवुड
अजब - गजब
अजूबे
अनोखी कहानियाँ
फोटो गैलरी
लाइफस्टाइल
रिलेशनशिप
घरेलू नुस्खे
फिटनेस
हेल्थ
ज्योतिष
राशि और निदान
वास्तु
पूजा और पाठ
टेलीविज़न
गैजेट्स
ऑटोमोबाइल
करियर
ट्रैफ़िक
English
राज्य
×
लुधियाना
पटियाला
अमृतसर
जालंधर
बठिंडा
पठानकोट
होशियारपुर
मोगा
मोहाली
बरनाला
फिरोजपुर
फगवाड़ा
कपूरथला
फरीदकोट
मुक्तसर
संगरूर
फाजिल्का
गुरदासपुर
मंसा
तरनतारन
सिरहिंद फतेहगढ़
रूपनगर
शहीद भगत सिंह नगर
चंडीगढ़
रोपड़
फरीदाबाद
चंडीगढ़
गुरूग्राम
हिसार
रोहतक
पानीपत
करनाल
सोनीपत
यमुना नगर
पंचकुला़
भिवानी
जींद
सिरसा
कैथल
पलवल
रेवाड़ी
फतेहाबाद
महेन्द्रगढ़
अंबाला
कुरुक्षेत्र
नूँह
झज्जर
गोहाना
चरखी दादरी
नारनौल
लखनऊ
कानपुर
फ़िरोज़ाबाद
आगरा
वाराणसी
इलाहाबाद
मुरादाबाद
अलीगढ़
सहारनपुर
नोएडा
झांसी
हापुड़
इटावा
संभल
बहराइच
उन्नाव
रायबरेली
सीतापुर
लालितपुर
पीलीभीत
हरदोई
आजमगढ़
सुल्तानपुर
शामली
मथुरा
प्रतापगढ़
फर्रुखाबाद
महराजगंज
हाथरस
बस्ती
बुलंदशहर
बांदा
देवरिया
गाजियाबाद
बरेली
सोनभद्र
गोंडा
गोरखपुर
जौनपुर
अमेठी
मिर्जापुर
भदोही
मेरठ
अयोध्या
मुजफ़्फरनगर
एटा
शाहजहांपुर
चित्रकूट
बिजनौर
कन्नौज
बदायूं
चंदौली
संत कबीर नगर
कौशाम्बी
मैनपुरी
ग्रेटर नोएडा
रामपुर
बागपत
कासगंज
महोबा
अम्बेडकरनगर
लखीमपुर खीरी
उत्तरकाशी
औरैया
जालौन
पौड़ी गढ़वाल
सिद्धार्थ नगर
अमरोहा
कुशी नगर
बलिया
गाजीपुर
फतेहपुर
महाकुंभ नगर
बाराबंकी
जयपुर
जोधपुर
बीकानेर
अजमेर
भीलवाड़ा
अलवर
भरतपुर
बाड़मेर
सीकर
टोंक
सवाई-माधोपुर
नागौर
राजसमन्द
सिरोही
प्रतापगढ़
उदयपुर
पाली
दौसा
धौलपुर
हनुमानगढ़
चूरु
कोटा
श्री गंगानगर
डूंगरपुर
चित्तौड़गढ़
झुंझुनूं
बांसवाड़ा
बारां
बूंदी
जैसलमेर
जालोर
करौली
झालावाड़
भिवाड़ी
केकड़ी
शाहपुरा
सांचोर
दूदू
सलूंबर
जोधपुर ग्रामीण
डीडवाना
फलोदी
डीग
नीम का थाना
ब्यावर
खैरथल
बालोतरा
कोटपूतली-बहरोड
गंगापुर सिटी
अनूपगढ़
शिमला
मंडी
ऊना
सोलन
बिलासपुर
हमीरपुर
कांगड़ा
सिरमौर
चंबा
कुल्लू
किन्नौर
धर्मशाला
लाहौल स्पीति
ज्वालामुखी
Nov 22, 2026 5:02 am
राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
बॉलीवुड
ज्योतिष
खेल
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
पंजाब
गायत्री परिवार
English
राज्य
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
दिल्ली NCR
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
बिहार
महाराष्ट्र
झारखण्ड
उत्तराखंड
चंडीगढ़ यूटी
Advertisement
Home
/
news
सुरक्षित और उचित आवास: हर एक व्यक्ति का बुनियादी अधिकार
Source: UN News: गुरुवार, 08 अक्टूबर 2026 00:00 AM (IST)
जीवन में उचित आवास की व्यवस्था होना न केवल एक मूलभूत आवश्यकता है, बल्कि यह विषय मानव गरिमा, सुरक्षा व कल्याण से भी जुड़ा हुआ है. मगर, अरबों लोग फिर भी इससे वंचित हैं, दुनिया एक विशाल आवास संकट का सामना कर रही है, और हिंसक टकराव, आपदाओं और बदलती जलवायु की वजह से यह चुनौती और गम्भीर रूप धारण कर रही है. सोमवार, 5 अक्टूबर, को ‘विश्व पर्यावास दिवस’ (World Habitat Day) के अवसर पर, ओमान की राजधानी मस्कट में जुटे देशों के प्रतिनिधियों और नागरिक समाज ने सभी के लिए पर्याप्त आवास व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने का आग्रह किया है. विशेषज्ञों का मानना है कि पर्याप्त आवास का अर्थ केवल चारदीवारी और छत से बना एक भौतिक ढाँचा नहीं है. स्वच्छ जल, सुरक्षा और क़ानूनी अधिकार के बिना कोई आवास, घर नहीं है, बल्कि निर्धनता में फँसे रहने का जाल है. टिकाऊ शहरीकरण पर केन्द्रित यूएन एजेंसी की कार्यकारी निदेशक ऐनाक्लॉडिया रॉसबाख ने कहा कि पर्याप्त आवास कोई विलासिता नहीं है. “यह गरिमामय जीवन और टिकाऊ शहरों के लिए एक बुनियाद है.” “एक परिवार के पास छत हो सकती है, लेकिन उसे किराए पर इतना ख़र्च करना पड़ सकता है कि भोजन, शिक्षा या स्वास्थ्य देखभाल के लिए बहुत कम धन बचे. एक घर की क़ीमत सही हो सकती है, लेकिन यह नौकरियों, स्कूलों और परिवहन व्यवस्था से दूर हो सकता है.”अहम तथ्य:विश्व भर में, तीन अरब लोगों के पास पर्याप्त आवास की व्यवस्था नहीं है. 1.1 अरब लोग झुग्गियों, अनौपचारिक बस्तियों में रहते हैं, और करोड़ों बेघर हैं.हिंसक टकराव, आपदाओं और जलवायु परिवर्तन की वजह से यह गम्भीर संकट बन रहा है.पर्याप्त आवास के अधिकार को अन्तरराष्ट्रीय मानवाधिकार फ़्रेमवर्क में जगह मिली है. यह टिकाऊ विकास लक्ष्यों और नए शहरी एजेंडा की दिशा में प्रगति से भी जुड़ा है.किसी आवास को तब पर्याप्त माना जाता है, जब वह सात मानदंडों पर खरा उतरता है, जैसेकि सेवाओं की उपलब्धता, रहन-सहन की अच्छी स्थिति, उचित क़ीमत, सही स्थान, और आसान पहुँच. विश्व पर्यावास दिवस, हर वर्ष अक्टूबर महीने के पहले सोमवार को मनाया जाता है, जोकि शहरों व नगरों की स्थिति पर चिन्तन करने और इस बुनियादी अधिकार को पूरा करने के लिए संकल्प मज़बूत करने पर लक्षित है. © UN-Habitat /Alexia Seraiva यह ब्राज़ील की एक तस्वीर है. दुनिया भर में लगभग 2.8 अरब लोगों के पास रहने के लिए उपयुक्त घर नहीं हैं और 1.1 अरब लोगों को तो झुग्गी-झोपड़ियों में रहना पड़ रहा है. पर्याप्त आवास, सार्वजनिक भलाई
यूएन महासचिव
एंतोनियो गुटेरेश ने इस दिवस पर अपने सन्देश में कहा कि हर एक व्यक्ति के लिए पर्याप्त आवास, गरिमा, सुरक्षा व अवसरों की बुनियाद है. लेकिन इसके बावजूद, अरबों लोगों को इस सार्वभौमिक मानवाधिकार से दूर रखा गया है. पहले से ही कठिनाइयों से जूझ रहे समुदायों को सबसे अधिक जोखिमों का सामना करना पड़ता है, जबकि उनके पास सीमित संसाधन हैं.यूएन प्रमुख ने पर्याप्त आवास में निवेश करने और अनौपचारिक बस्तियों में कायापलट कर देने वाले बदलावों की पुकार लगाई है ताकि निर्धनता में कमी लाई जा सके, असमानता से निपटा जाए, जलवायु प्रभावों का सामना करने के पुख़्ता उपाय हों और शान्तिपूर्ण व समावेशी समाजों को आकार दिया जा सके.इस विषय में, उन्होंने राष्ट्रीय व स्थानीय स्तर पर सरकारों के बीच समन्वय, मज़बूत साझेदारियों और निर्णय प्रक्रिया में डेटा के बेहतर इस्तेमाल पर बल दिया है.महासचिव गुटेरेश ने अन्तरराष्ट्रीय समुदाय के नाम एक अपील जारी करते हुए कहा कि आवास को सार्वजनिक भलाई से जोड़ कर देखा जाना होगा और एक ऐसे विश्व का निर्माण करना होगा, जहाँ हर किसी के पास अपना घर हो.
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
प्रमुख खबरें
चिंता और गुस्से से आजादी चाहिए तो अपनी दिनचर्या में शामिल करें शशांकासन
अमेरिकी प्रतिबंधों के बीच ईरान के राष्ट्रपति का दावा, नहीं रुका व्यापार और उत्पादन
2027 में दस्तक देगी लैंड रोवर की नई Range Rover GT EV, लग्जरी इलेक्ट्रिक कारों को देगी चुनौती
और प्रमुख खबरें...
Advertisement
Traffic
विजय वर्मा ने शेयर की सिक्किम ट्रिप की झलकियां, खूबसूरत वादियों की तारीफ कर जीता दिल
20 नवंबर का पंचांग: मां लक्ष्मी की पूजा के लिए खास है शुक्रवार, जानें सूर्योदय से लेकर राहुकाल तक का समय
आईएफएफआई फिल्म फेस्टिवल में 'धुरंधर' क्यों बनी ओपनिंग फिल्म? मधुर भंडारकर ने बताई वजह
केएल राहुल ने न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ जड़ा शतक, बनाया नया रिकॉर्ड
पादहस्तासन: रोज सिर्फ 5 मिनट करें ये योगासन, कमर दर्द, तनाव और पाचन की समस्या होगी दूर
और खबरें
Features
भारत को किसानों के लिए उर्वरक आपूर्ति सुरक्षित करने के लिए अधिक स्वदेशी डीएपी की जरूरत
प्राग ज्योतिषपुर महोत्सव : साहित्य, इतिहास और संस्कृति पर मंथन
क्या ऐसे होंगे हिन्दू राष्ट्र के सूत्रधार?
और खबरें...
Daily Horoscope :
Aries
Taurus
Gemini
Cancer
Leo
Virgo
Libra
Scorpio
Sagittarius
Capricorn
Aquarius
Pisces