×
होम
खबरें
देश
दुनिया
खेल
क्रिकेट
फुटबॉल
टेनिस
अन्य
क्राइम
बॉलीवुड
हॉलीवुड
अजब - गजब
अजूबे
अनोखी कहानियाँ
फोटो गैलरी
लाइफस्टाइल
रिलेशनशिप
घरेलू नुस्खे
फिटनेस
हेल्थ
ज्योतिष
राशि और निदान
वास्तु
पूजा और पाठ
टेलीविज़न
गैजेट्स
ऑटोमोबाइल
करियर
ट्रैफ़िक
English
राज्य
×
लुधियाना
पटियाला
अमृतसर
जालंधर
बठिंडा
पठानकोट
होशियारपुर
मोगा
मोहाली
बरनाला
फिरोजपुर
फगवाड़ा
कपूरथला
फरीदकोट
मुक्तसर
संगरूर
फाजिल्का
गुरदासपुर
मंसा
तरनतारन
सिरहिंद फतेहगढ़
रूपनगर
शहीद भगत सिंह नगर
चंडीगढ़
रोपड़
फरीदाबाद
चंडीगढ़
गुरूग्राम
हिसार
रोहतक
पानीपत
करनाल
सोनीपत
यमुना नगर
पंचकुला़
भिवानी
जींद
सिरसा
कैथल
पलवल
रेवाड़ी
फतेहाबाद
महेन्द्रगढ़
अंबाला
कुरुक्षेत्र
नूँह
झज्जर
गोहाना
चरखी दादरी
नारनौल
लखनऊ
कानपुर
फ़िरोज़ाबाद
आगरा
वाराणसी
इलाहाबाद
मुरादाबाद
अलीगढ़
सहारनपुर
नोएडा
झांसी
हापुड़
इटावा
संभल
बहराइच
उन्नाव
रायबरेली
सीतापुर
लालितपुर
पीलीभीत
हरदोई
आजमगढ़
सुल्तानपुर
शामली
मथुरा
प्रतापगढ़
फर्रुखाबाद
महराजगंज
हाथरस
बस्ती
बुलंदशहर
बांदा
देवरिया
गाजियाबाद
बरेली
सोनभद्र
गोंडा
गोरखपुर
जौनपुर
अमेठी
मिर्जापुर
भदोही
मेरठ
अयोध्या
मुजफ़्फरनगर
एटा
शाहजहांपुर
चित्रकूट
बिजनौर
कन्नौज
बदायूं
चंदौली
संत कबीर नगर
कौशाम्बी
मैनपुरी
ग्रेटर नोएडा
रामपुर
बागपत
कासगंज
महोबा
अम्बेडकरनगर
लखीमपुर खीरी
उत्तरकाशी
औरैया
जालौन
पौड़ी गढ़वाल
सिद्धार्थ नगर
अमरोहा
कुशी नगर
बलिया
गाजीपुर
फतेहपुर
महाकुंभ नगर
बाराबंकी
जयपुर
जोधपुर
बीकानेर
अजमेर
भीलवाड़ा
अलवर
भरतपुर
बाड़मेर
सीकर
टोंक
सवाई-माधोपुर
नागौर
राजसमन्द
सिरोही
प्रतापगढ़
उदयपुर
पाली
दौसा
धौलपुर
हनुमानगढ़
चूरु
कोटा
श्री गंगानगर
डूंगरपुर
चित्तौड़गढ़
झुंझुनूं
बांसवाड़ा
बारां
बूंदी
जैसलमेर
जालोर
करौली
झालावाड़
भिवाड़ी
केकड़ी
शाहपुरा
सांचोर
दूदू
सलूंबर
जोधपुर ग्रामीण
डीडवाना
फलोदी
डीग
नीम का थाना
ब्यावर
खैरथल
बालोतरा
कोटपूतली-बहरोड
गंगापुर सिटी
अनूपगढ़
शिमला
मंडी
ऊना
सोलन
बिलासपुर
हमीरपुर
कांगड़ा
सिरमौर
चंबा
कुल्लू
किन्नौर
धर्मशाला
लाहौल स्पीति
ज्वालामुखी
Nov 22, 2026 5:23 am
राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
बॉलीवुड
ज्योतिष
खेल
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
पंजाब
गायत्री परिवार
English
राज्य
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
दिल्ली NCR
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
बिहार
महाराष्ट्र
झारखण्ड
उत्तराखंड
चंडीगढ़ यूटी
Advertisement
Home
/
news
शरणार्थी बच्चों की पढ़ाई पर संकट, 58 लाख स्कूली शिक्षा के दायरे से बाहर
Source: UN News: बुधवार, 07 अक्टूबर 2026 00:00 AM (IST)
विस्थापन की वजह से बेघर होने वाले शरणार्थी बच्चों के जीवन में शिक्षा, फिर से जीवन को पटरी लाने में मदद कर सकती है, लेकिन लाखों बच्चों के लिए ये अवसर भी उनकी पहुँच से दूर होता जा रहा है. यूएन शरणार्थी एजेंसी (UNHCR) के अनुसार, पिछले वर्ष दुनिया भर में लगभग 60 लाख शरणार्थी बच्चे स्कूली शिक्षा के दायरे से बाहर थे. संगठन ने अपनी एक नई रिपोर्ट में चेतावनी दी है कि सहायता धनराशि में कटौतियों की वजह से लाखों अन्य बच्चे भी कक्षाओं से वंचित हो सकते हैं और शरणार्थियों के लिए शिक्षा में प्रगति पलट सकती है. युद्धग्रस्त सूडान से पड़ोसी देश मिस्र में शरण लेने वाली 19 वर्षीय जमीला मुस्तफ़ा ने बताया कि “जब हमने सूडान छोड़ा, तो मुझे चिन्ता थी कि मेरी शिक्षा रुक जाएगी.”वह स्कूल जाने की आयु वाले 1.31 करोड़ शरणार्थी बच्चों में हैं और
UNHCR
के समर्थन से अपनी हाई स्कूल की पढ़ाई कर रही हैं. उनकी कृत्रिम बुद्धिमता (एआई) में विशेष दिलचस्पी है और वह युनिवर्सिटी में टैक्नॉलॉजी की पढ़ाई करना चाहती हैं. मगर, इनमें से लगभग आधी संख्या में बच्चे, 58 लाख स्कूलों से बाहर हैं. युद्ध, हिंसक टकराव, उत्पीड़न के कारण विस्थापित होने वाले इन बच्चों व किशोरों के लिए शिक्षा से दूर होना एक बड़ी चुनौती है. © UNICEF/Rawan Eleyan ग़ाज़ा पट्टी में फ़लस्तीनी बच्चे यूनीसेफ़ द्वारा समर्थित एक अस्थाई शिक्षा केन्द्र में स्कूली गतिविधि में हिस्सा ले रहे हैं. बुनियादी कौशल से वंचितयूएन शरणार्थी एजेंसी के उच्चायुक्त, बरहम सालेह ने बताया कि मानवीय सहायता और विकास के लिए वित्तीय संसाधनों पर गहरा दबाव है. अब शिक्षा मद में कटौतियों के कारण युवाओं की एक पूरी पीढ़ी के लिए अवसर बन्द हो जाएंगे.प्राथमिक से माध्यमिक शिक्षा तक पहुँचने का सफ़र, शरणार्थी बच्चों के लिए सबसे बड़ी चुनौती बना हुआ है. 2025 में, 65 प्रतिशत बच्चे प्राथमिक स्तर पर पंजीकृत थे, लेकिन हाई स्कूल में यह आँकड़ा केवल 32 फ़ीसदी था.प्राथमिक स्कूलों में अक्सर युवा शरणार्थी बिना किसी तैयारी के पहुँचते हैं. हर तीन में से दो ने कक्षाओं की तैयारी के लिए बुनियादी पढ़ाई-लिखाई नहीं की है.माध्यमिक स्तर पर मुश्किलेंप्राथमिक स्कूलों में पंजीकरण के मामले में शरणार्थी लड़कियों और लड़कों में लगभग समान दर है, लेकिन माध्यमिक शिक्षा में यह खाई चौड़ी हो जाती है. निर्धनता, जल्द शादी, सुरक्षा चिन्ताओं और अन्य दबावों की वजह से किशोरवय लड़कियों के स्कूली शिक्षा छोड़ने के मामले बढ़ रहे हैं. हालांकि, उच्चतर शिक्षा में प्रगति नज़र आ रही है, जोकि इस दिशा में निरन्तर निवेश की अहमियत को दर्शाती है. वर्ष 2025 में 4.5 लाख शरणार्थी छात्र युनिवर्सिटी स्तर की पढ़ाई कर रहे थे या फिर तकनीकी व वैकल्पिक रोज़गार के लिए प्रशिक्षण का हिस्सा थे. यह शरणार्थियों की युवा आबादी का रिकॉर्ड 11 फ़ीसदी हिस्सा है. यूएन शरणार्थी एजेंसी और साझेदार संगठनों का लक्ष्य, इस दशक के अन्त तक 15 फ़ीसदी शरणार्थी युवा आबादी को उच्चतर शिक्षा के दायरे तक पहुँचाना है. © ACNUR/Pierre-Marc René मेक्सिको के टेनोसिक़ में एक प्राथमिक विद्यालय में कम्पयुटर लैम्ब, जहाँ शरणार्थी बच्चे भी पढ़-लिख सकते हैं. बेहतर भविष्य के लिएUNHCR ने ज़ोर देकर कहा है कि शरणार्थियों के लिए शिक्षा में स्थिति को बेहतर बनाने का अर्थ है, राष्ट्रीय शिक्षा व्यवस्थाओं को मज़बूती दी जाए. शिक्षकों, कक्षाओं, पाठ्यक्रम सामग्री में निवेश किया जाए ताकि इसका लाभ शरणार्थी व मेज़बान समुदायों के बच्चों को मिल सके.कॉलेज शिक्षा के साथ-साथ, ज़रूरी कौशल, योग्यता, रोज़गार, वित्तीय आत्मनिर्भरता के ज़रिए भी शरणार्थी लड़कियों व महिलाओं के जीवन में सुधार लाया जा सकता है, हालांकि वहाँ अभी समान अवसरों कमी है. यूएन एजेंसी ने अन्तरराष्ट्रीय समुदाय और विकास साझेदारों से शिक्षा में निवेश की रक्षा का आग्रह किया है और उन देशों की शिक्षा व्यवस्था के लिए समर्थन पर बल दिया है, जहाँ शरणार्थी रह रहे हैं.
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
प्रमुख खबरें
सोनिया गांधी की किताब पर बैन की मांग, भाजपा विधायक ने सीएम फडणवीस को लिखा पत्र
अमेरिकी प्रतिबंधों के बीच ईरान के राष्ट्रपति का दावा, नहीं रुका व्यापार और उत्पादन
सर्दियों में पक्षियों का स्वर्ग बन जाता है भरतपुर, प्रकृति प्रेमियों के लिए बेहतरीन पर्यटन ठिकाना
और प्रमुख खबरें...
Advertisement
Traffic
'हनु-मान' के बाद अब आएगी 'हनुमान 2 - द राइज ऑफ वानरास', सामने आया धमाकेदार पोस्टर
21 नवंबर पंचांग: शनिवार को द्वादशी तिथि; सिद्धि योग में करें ये शुभ काम, जानें राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त
अल्लू अर्जुन ने बेटी अरहा को बताया अपनी जिंदगी की खुशी, जन्मदिन पर लिखा प्यारा संदेश
केएल राहुल ने न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ जड़ा शतक, बनाया नया रिकॉर्ड
वज्रासन : रोज 10 मिनट बैठने से मिलेगा फायदा, पाचन से लेकर मानसिक शांति तक बेहद कारगर
और खबरें
Features
धर्मनिष्ठ सत्ता और ज़हरीले पानी में धर्मावलम्बी?
भारत को किसानों के लिए उर्वरक आपूर्ति सुरक्षित करने के लिए अधिक स्वदेशी डीएपी की जरूरत
देश आख़िर कब जानेगा चीनी घुसपैठ का सच?
और खबरें...
Daily Horoscope :
Aries
Taurus
Gemini
Cancer
Leo
Virgo
Libra
Scorpio
Sagittarius
Capricorn
Aquarius
Pisces