×
होम
खबरें
देश
दुनिया
खेल
क्रिकेट
फुटबॉल
टेनिस
अन्य
क्राइम
बॉलीवुड
हॉलीवुड
अजब - गजब
अजूबे
अनोखी कहानियाँ
फोटो गैलरी
लाइफस्टाइल
रिलेशनशिप
घरेलू नुस्खे
फिटनेस
हेल्थ
ज्योतिष
राशि और निदान
वास्तु
पूजा और पाठ
टेलीविज़न
गैजेट्स
ऑटोमोबाइल
करियर
ट्रैफ़िक
English
राज्य
×
लुधियाना
पटियाला
अमृतसर
जालंधर
बठिंडा
पठानकोट
होशियारपुर
मोगा
मोहाली
बरनाला
फिरोजपुर
फगवाड़ा
कपूरथला
फरीदकोट
मुक्तसर
संगरूर
फाजिल्का
गुरदासपुर
मंसा
तरनतारन
सिरहिंद फतेहगढ़
रूपनगर
शहीद भगत सिंह नगर
चंडीगढ़
रोपड़
फरीदाबाद
चंडीगढ़
गुरूग्राम
हिसार
रोहतक
पानीपत
करनाल
सोनीपत
यमुना नगर
पंचकुला़
भिवानी
जींद
सिरसा
कैथल
पलवल
रेवाड़ी
फतेहाबाद
महेन्द्रगढ़
अंबाला
कुरुक्षेत्र
नूँह
झज्जर
गोहाना
चरखी दादरी
नारनौल
लखनऊ
कानपुर
फ़िरोज़ाबाद
आगरा
वाराणसी
इलाहाबाद
मुरादाबाद
अलीगढ़
सहारनपुर
नोएडा
झांसी
हापुड़
इटावा
संभल
बहराइच
उन्नाव
रायबरेली
सीतापुर
लालितपुर
पीलीभीत
हरदोई
आजमगढ़
सुल्तानपुर
शामली
मथुरा
प्रतापगढ़
फर्रुखाबाद
महराजगंज
हाथरस
बस्ती
बुलंदशहर
बांदा
देवरिया
गाजियाबाद
बरेली
सोनभद्र
गोंडा
गोरखपुर
जौनपुर
अमेठी
मिर्जापुर
भदोही
मेरठ
अयोध्या
मुजफ़्फरनगर
एटा
शाहजहांपुर
चित्रकूट
बिजनौर
कन्नौज
बदायूं
चंदौली
संत कबीर नगर
कौशाम्बी
मैनपुरी
ग्रेटर नोएडा
रामपुर
बागपत
कासगंज
महोबा
अम्बेडकरनगर
लखीमपुर खीरी
उत्तरकाशी
औरैया
जालौन
पौड़ी गढ़वाल
सिद्धार्थ नगर
अमरोहा
कुशी नगर
बलिया
गाजीपुर
फतेहपुर
महाकुंभ नगर
बाराबंकी
जयपुर
जोधपुर
बीकानेर
अजमेर
भीलवाड़ा
अलवर
भरतपुर
बाड़मेर
सीकर
टोंक
सवाई-माधोपुर
नागौर
राजसमन्द
सिरोही
प्रतापगढ़
उदयपुर
पाली
दौसा
धौलपुर
हनुमानगढ़
चूरु
कोटा
श्री गंगानगर
डूंगरपुर
चित्तौड़गढ़
झुंझुनूं
बांसवाड़ा
बारां
बूंदी
जैसलमेर
जालोर
करौली
झालावाड़
भिवाड़ी
केकड़ी
शाहपुरा
सांचोर
दूदू
सलूंबर
जोधपुर ग्रामीण
डीडवाना
फलोदी
डीग
नीम का थाना
ब्यावर
खैरथल
बालोतरा
कोटपूतली-बहरोड
गंगापुर सिटी
अनूपगढ़
शिमला
मंडी
ऊना
सोलन
बिलासपुर
हमीरपुर
कांगड़ा
सिरमौर
चंबा
कुल्लू
किन्नौर
धर्मशाला
लाहौल स्पीति
ज्वालामुखी
Nov 22, 2026 4:55 am
राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
बॉलीवुड
ज्योतिष
खेल
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
पंजाब
गायत्री परिवार
English
राज्य
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
दिल्ली NCR
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
बिहार
महाराष्ट्र
झारखण्ड
उत्तराखंड
चंडीगढ़ यूटी
Advertisement
Home
/
news
‘UNRWA का कामकाज और शासनादेश ख़तरे में’- यूएन महासचिव
Source: UN News: रविवार, 27 सितम्बर 2026 00:00 AM (IST)
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुटेरेश ने गुरुवार को चेतावनी दी कि फ़लस्तीनी शरणार्थियों के लिए संयुक्त राष्ट्र राहत एवं कार्य एजेंसी (UNRWA) भारी दबाव के बीच काम कर रही है और उसका कामकाज व शासनादेश दोनों ख़तरे में हैं. न्यूयॉर्क में
UNRWA
की वार्षिक मंत्रीस्तरीय बैठक को सम्बोधित करते हुए महासचिव ने बताया कि ग़ाज़ा में एजेंसी के लगभग 400 कर्मचारी मारे जा चुके हैं. वहीं, क़ाबिज़ फ़लस्तीनी क्षेत्र में उसके सैकड़ों परिसरों तक पहुँच रोक दी गई है, या उन्हें बुरी तरह क्षतिग्रस्त अथवा पूरी तरह तबाह कर दिया गया है.उन्होंने कहा, “ये कृत्य पूरी तरह अस्वीकार्य हैं और
संयुक्त राष्ट्र चार्टर
समेत अन्तरराष्ट्रीय क़ानून के तहत इसराइल के दायित्वों के विपरीत हैं.”महासचिव ने कहा कि इन कठिन परिस्थितियों में भी UNRWA फ़लस्तीनियों को ज़रूरी सेवाएँ मुहैया करा रही है, लेकिन उसका कामकाज और संयुक्त राष्ट्र महासभा से मिला शासनादेश अब ख़तरे में है.लगभग दो वर्ष पहले इसराइली संसद ने एक क़ानून पारित कर पूर्वी येरूशलम समेत इसराइली क्षेत्र में UNRWA के कामकाज पर प्रतिबन्ध लगा दिया था. साथ ही, इसराइली अधिकारियों और एजेंसी के बीच सभी तरह का सहयोग भी रोक दिया गया था.इस वर्ष जनवरी में इसराइली सरकार ने येरूशलम में UNRWA के मुख्य परिसर पर क़ब्ज़ा कर उसे ध्वस्त करना शुरू कर दिया.संयुक्त राष्ट्र और अनेक देशों के अनुसार, ये दंडात्मक क़ानून संयुक्त राष्ट्र चार्टर और मानवीय सहायता कर्मियों की सुरक्षा से सम्बन्धित
सुरक्षा परिषद
के प्रस्ताव 2730 के तहत इसराइल के दायित्वों का उल्लंघन करते हैं.UNRWA के विरुद्ध लगातार कार्रवाईयूएन प्रमुख के अनुसार, ग़ाज़ा और अन्य क्षेत्रों में मानवीय सहायता अभियानों से जुड़ी समन्वय बैठकों से UNRWA को बाहर रखा जा रहा है. इसराइल अब एजेंसी के कर्मचारियों को वीज़ा भी जारी नहीं कर रहा है और उन्हें डराने-धमकाने की घटनाएँ भी सामने आई हैं.उन्होंने बताया कि UNRWA गम्भीर वित्तीय संकट से जूझ रही है और उसके पास 10 करोड़ डॉलर की नक़दी की कमी है. इससे एजेंसी का कामकाज और लाखों फ़लस्तीनी शरणार्थियों का कल्याण ख़तरे में पड़ गया है.महासचिव ने सदस्य देशों से तत्काल कार्रवाई की अपील करते हुए चेतावनी दी कि UNRWA की काम करने की क्षमता गम्भीर संकट में है और क्षेत्रीय स्थिरता भी दाँव पर लगी है. © UNICEF ग़ाज़ा पट्टी के बुरेज में क्षतिग्रस्त घर के भीतर मलबे के बीच गद्दे पर बैठी एक घायल महिला और दो बच्चे. ‘हालात अब भी असहनीय’महासचिव ने कहा कि इसराइली हमलों में हर दिन औसतन चार लोग मारे जा रहे हैं, जिनमें एक चौथाई बच्चे हैं. वहीं, अन्तरराष्ट्रीय क़ानून का खुलेआम उल्लंघन जारी है.उन्होंने कहा, “पिछले अक्टूबर में युद्धविराम की घोषणा के बाद मानवीय सहायता की बहाली से कुछ राहत मिली है, लेकिन हालात अब भी असहनीय हैं.”महासचिव के अनुसार, पश्चिमी तट में इसराइली बस्तियों के विस्तार और वहाँ बसने वाले इसराइलियों के हमलों ने फ़लस्तीनियों को सहनशक्ति की चरम सीमा तक पहुँचा दिया है. इससे दो-राष्ट्र समाधान भी ख़तरे में पड़ गया है.इन अस्थिर हालात में भी UNRWA क्षेत्र में स्थिरता बनाए रखने में अहम भूमिका निभा रही है और अनेक फ़लस्तीनी शरणार्थियों के लिए जीवनरेखा बनी हुई है. ‘1967 के बाद से अभूतपूर्व विस्थापन’UNRWA के कार्यवाहक महाआयुक्त क्रिश्चियन सॉन्डर्स ने बताया कि ग़ाज़ा में एजेंसी के 10 हज़ार से अधिक कर्मचारी अब भी 17 लाख लोगों को सहायता पहुँचा रहे हैं. इनमें हर सप्ताह लगभग 70 हज़ार चिकित्सा परामर्श भी शामिल हैं.उन्होंने कहा कि पश्चिमी तट में विस्थापन 1967 के बाद से अब तक के सबसे ऊँचे स्तर पर पहुँच गया है.महाआयुक्त के अनुसार, UNRWA की निष्पक्षता की स्वतंत्र समीक्षा में पेश की गई 50 सिफ़ारिशों में से 41 पूरी तरह लागू की जा चुकी हैं. उन्होंने स्पष्ट किया कि एजेंसी का आकार छोटा करने का अर्थ उसके शासनादेश में बदलाव नहीं है.उन्होंने बताया कि ग़ाज़ा में 94 प्रतिशत लोगों के पास उचित आश्रय नहीं है, जबकि 98 प्रतिशत परिवार खुले सीवेज और मलबे जैसे पर्यावरणीय ख़तरों के आसपास रह रहे हैं. मानवीय सहायता संगठनों ने चेतावनी दी है कि सर्दियाँ नज़दीक आने के साथ सहायता व्यवस्था में बड़ी कमियाँ बनी हुई हैं.क्रिश्चियन सॉन्डर्स ने कहा कि क़ाबिज़ पूर्वी येरूशलम में UNRWA के विरुद्ध उठाए गए क़दमों के तहत उसके मुख्यालय, व्यावसायिक प्रशिक्षण केन्द्र, स्कूलों और स्वास्थ्य केन्द्रों पर क़ब्ज़ा कर लिया गया है.उन्होंने सदस्य देशों से अपील की कि वे क़ाबिज़ फ़लस्तीनी क्षेत्र में UNRWA को उसके शासनादेश के अनुरूप काम करने के लिए ज़रूरी अवसर और परिस्थितियाँ मुहैया कराने की पैरवी करें.वहीं बैठक की सह-मेज़बानी करने वाले जॉर्डन, स्पेन और ब्राज़ील ने UNRWA के शासनादेश को बनाए रखने और वित्तीय सहायता बढ़ाने पर ज़ोर दिया. जॉर्डन ने कहा कि एक सम्प्रभु फ़लस्तीनी राष्ट्र की स्थापना तक एजेंसी की ज़रूरत बनी रहेगी, जबकि ब्राज़ील ने उसके संकट को राजनैतिक बताते हुए पूर्वी येरूशलम में एजेंसी के परिसरों को बन्द करने और तबाह किए जाने की निन्दा की.
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
प्रमुख खबरें
सर्दियों में राजस्थान: कहीं झीलों का सुकून, कहीं रेगिस्तान की सुनहरी शाम; ये खूबसूरत जगहें बुला रही हैं आपको
मणिपुर में जहरीली शराब त्रासदी: मरने वालों की संख्या बढ़कर 16 हुई, करीब 600 लोग बीमार
भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की सियासी पारी का आगाज़, भाजपा में हुए शामिल : नेशनल OBC मोर्चा की नई कार्यकारिणी में बनाए गए विशेष आमंत्रित सदस्य
और प्रमुख खबरें...
Advertisement
Traffic
रवि किशन जुड़े विंडोज़ प्रोडक्शन और निर्माता रघुवेन्द्र सिंह की अनटाइटल्ड फ़िल्म से, नंदिता रॉय और शिबोप्रसाद मुखर्जी करेंगे निर्देशन
अंकिता को लेकर मां के रिएक्शन पर बोले विक्की जैन, कहा- लोगों ने उन्हें विलेन बना दिया था
मुंबईकरों की फैन हुईं माधुरी दीक्षित, बोलीं- यहां के लोग मदद के लिए तुंरत आते हैं आगे
विजय वर्मा ने शेयर की सिक्किम ट्रिप की झलकियां, खूबसूरत वादियों की तारीफ कर जीता दिल
पादहस्तासन: रोज सिर्फ 5 मिनट करें ये योगासन, कमर दर्द, तनाव और पाचन की समस्या होगी दूर
और खबरें
Features
प्राग ज्योतिषपुर महोत्सव : साहित्य, इतिहास और संस्कृति पर मंथन
क्या ऐसे होंगे हिन्दू राष्ट्र के सूत्रधार?
देश आख़िर कब जानेगा चीनी घुसपैठ का सच?
और खबरें...
Daily Horoscope :
Aries
Taurus
Gemini
Cancer
Leo
Virgo
Libra
Scorpio
Sagittarius
Capricorn
Aquarius
Pisces