-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:04 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

UNGA81: जनरल डिबेट के दूसरे दिन की प्रमुख झलकियाँ

Source: UN News: शनिवार, 26 सितम्बर 2026 00:00 AM (IST)
UNGA81: जनरल डिबेट के दूसरे दिन की प्रमुख झलकियाँ
यूक्रेन युद्ध से लेकर सुरक्षा परिषद में सुधार की अफ़्रीकी देशों की माँग तक – बुधवार, 23 सितम्बर, को संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र के दौरान जनरल डिबेट में कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई. एक नज़र दिन की प्रमुख गतिविधियों पर. हिंसक टकरावों के बीच शान्ति स्थापना की चुनौतीयह क्यों अहम है: युद्ध, भूराजनैतिक तनाव और आर्थिक संकट अब राष्ट्रीय सीमाओं से परे असर डाल रहे हैं. इस बीच, विश्व नेताओं ने शान्ति और सुरक्षा बनाए रखने में संयुक्त राष्ट्र की भूमिका पर अलग-अलग राय रखी.अर्जेंटीना के राष्ट्रपति हाविएर मिलेई ने संयुक्त राष्ट्र पर सामूहिक सुरक्षा सुनिश्चित करने में विफल रहने का आरोप लगाया.चेक गणराज्य के राष्ट्रपति पेत्र पावेल ने संयुक्त राष्ट्र को अपरिहार्य बताया, विशेषकर विरोधी पक्षों के बीच सम्वाद के मंच के रूप में.स्पेन के प्रधानमंत्री पेद्रो सांचेज़ ने परमाणु हथियारों के प्रसार को रोकने के प्रयास तेज़ करने और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) के सख़्त नियमन की अपील की.यूक्रेन युद्ध: यूएन की बड़ी परीक्षाव्यापक परिप्रेक्ष्य: विश्व नेताओं ने आगाह किया कि यूक्रेन पर रूस का पूर्ण पैमाने का सैन्य आक्रमण, क्षेत्रीय सुरक्षा और वैश्विक खाद्य आपूर्ति के लिए ख़तरा है तथा यूएन चार्टर के सिद्धान्तों का उल्लंघन करता है.यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेन्स्की ने कहा कि इस वर्ष जनवरी से अगस्त के बीच रूस ने युद्ध में अपने लगभग ढाई लाख सैनिक खोए हैं.एस्टोनिया के राष्ट्रपति अलार कारिस ने रूसी आक्रमण को संयुक्त राष्ट्र की प्रासंगिकता की सबसे बड़ी परीक्षाओं में से एक बताया. उन्होंने काला सागर के बन्दरगाहों पर हमलों से वैश्विक खाद्य सुरक्षा को पैदा हुए ख़तरे की ओर भी ध्यान दिलाया.लातविया के राष्ट्रपति एडगर्स रिंकेविच्स ने क्षेत्रीय अस्थिरता के ख़तरे पर आगाह करते हुए कहा, “यूक्रेन में जो होता है, उसका असर यूक्रेन तक ही सीमित नहीं रहता.”दूर-दराज़ के युद्धों का स्थानीय प्रभावज़मीनी हक़ीक़त: विभिन्न क्षेत्रों के नेताओं ने बताया कि युद्ध और अस्थिरता का असर लड़ाई से दूर स्थित देशों पर भी पड़ रहा है.डोमिनिकन गणराज्य के राष्ट्रपति लुइस आबिनादेर ने कहा कि योरोप और मध्य पूर्व में जारी युद्धों का सीधा असर उनके देश में खाद्य पदार्थों और ऊर्जा की क़ीमतों पर पड़ता है.उन्होंने आगाह किया कि हेती में इलाक़ों पर क़ब्ज़ा करने और हथियारों व लोगों की तस्करी में शामिल आपराधिक नैटवर्क, क्षेत्रीय शान्ति एवं सुरक्षा के लिए ख़तरा हैं.ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेशकियाँ ने अपने देश पर हुए हमलों की निन्दा की. उन्होंने आरोप लगाया कि अन्तरराष्ट्रीय समुदाय ईरान की परमाणु गतिविधियों और इसराइल की परमाणु क्षमताओं व ग़ाज़ा में उसकी कार्रवाई पर दोहरे मापदंड अपनाता है.रवांडा और काँगो लोकतांत्रिक गणराज्य (DRC) ने पूर्वी काँगो में जारी हिंसा पर अलग-अलग रुख़ रखे. इस इलाक़े में रवांडा समर्थित M23 लड़ाकों ने गोमा और बुकावू जैसे प्रमुख शहरों पर क़ब्ज़ा कर रखा है. हालाँकि, दोनों देशों ने शान्ति की दिशा में आगे बढ़ने की ज़रूरत पर ज़ोर दिया.हिंसक टकराव और विभाजन से उबरने की कोशिशेंउम्मीद की किरण: कुछ नेताओं ने वर्षों की तबाही, विस्थापन और राजनैतिक विभाजन से उबरकर आगे बढ़ने के प्रयासों पर प्रकाश डाला.सीरिया के राष्ट्रपति अहमद अल-शरा ने पुनर्निर्माण, संक्रमणकालीन न्याय और 35 लाख शरणार्थियों व आन्तरिक रूप से विस्थापित लोगों की वापसी का ज़िक्र करते हुए कहा, “सीरिया फिर से उठ खड़ा हो रहा है.”लीबिया की राष्ट्रपति परिषद के अध्यक्ष मोहम्मद अल-मेनफ़ी ने देश को एकजुट और सम्प्रभु बनाने तथा भूमध्य सागर को विकास, व्यापार, निवेश एवं सुरक्षा का सेतु बनाने की अपील की.उज़्बेकिस्तान की सईदा मिर्ज़ियोयेवा ने कहा कि मध्य एशियाई देश अब एक-दूसरे को ख़तरे के बजाय साझीदार के रूप में देखने लगे हैं.साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडूलिडेस ने द्वीप के भविष्य पर संयुक्त राष्ट्र द्वारा तय रूपरेखा के तहत ठोस वार्ता की अपील की.सुरक्षा परिषद में सुधार की माँगक्या कहा गया: अफ़्रीकी देशों के नेताओं ने ज़ोर देकर कहा कि सुरक्षा परिषद की संरचना आज की वैश्विक वास्तविकताओं के अनुरूप नहीं है.केनया के राष्ट्रपति विलियम रूटो ने कहा कि यूएन के लगभग एक-चौथाई सदस्य (54 देश) अफ़्रीकी देश हैं, लेकिन परिषद में उनकी एक भी स्थाई सीट नहीं है.उन्होंने कहा, “यह असन्तुलन 1945 की दुनिया को दर्शाता होगा, आज की नहीं.”इस्वातिनी के राजा मस्वाती तृतीय ने सुरक्षा परिषद में अफ़्रीका के उचित प्रतिनिधित्व और शान्ति व स्थिरता के लिए अफ़्रीकी देशों के नेतृत्व में चल रहे प्रयासों को अधिक अन्तरराष्ट्रीय समर्थन देने की अपील की.

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement