-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 3:46 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

AI के नियम कौन तय करे? सुरक्षित डिजिटल भविष्य के लिए वैश्विक सहमति बनाने पर ज़ोर

Source: UN News: बुधवार, 23 सितम्बर 2026 00:00 AM (IST)
AI के नियम कौन तय करे? सुरक्षित डिजिटल भविष्य के लिए वैश्विक सहमति बनाने पर ज़ोर
कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) तेज़ी से विकसित हो रही है. इसके साथ ही यह सवाल भी अहम होता जा रहा है कि इसके फ़ायदों का इस्तेमाल कैसे किया जाए और उन जोखिमों से कैसे निपटा जाए, जो अक्सर किसी एक देश की सीमाओं तक सीमित नहीं रहते. AI कम्पनी Anthropic के एक पूर्व शोधकर्ता द्वारा 8 सितम्बर को यह चेतावनी दिए जाने के बाद ये चिन्ताएँ और बढ़ गईं कि AI मानवता के अस्तित्व के लिए ख़तरा बन सकती है.संयुक्त राष्ट्र का मानना है कि AI से जुड़े वैश्विक जोखिमों से निपटने का सबसे बेहतर तरीक़ा देशों को एक साथ लाना है, ताकि वे AI शासन के लिए साझा सिद्धान्तों और प्रतिबद्धताओं को अपना सकें.समन्वय ‘अपरिहार्य’संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुटेरेश के अनुसार, “राष्ट्रीय स्तर पर कार्रवाई ज़रूरी है, लेकिन वैश्विक समन्वय अपरिहार्य है.”संयुक्त राष्ट्र पिछले कई वर्षों से ऐसा मंच उपलब्ध कराने की कोशिश कर रहा है, जहाँ देश AI तकनीकों पर साझा समझ विकसित कर सकें और सुरक्षा, मानवाधिकार व AI तक पहुँच में असमानता जैसे मुद्दों पर सहयोग और नियमन के तरीक़ों पर चर्चा कर सकें.नियम-आधारित विकासAI शासन व्यवस्था पर संयुक्त राष्ट्र का मौजूदा काम ग्लोबल डिजिटल कॉम्पैक्ट से जुड़ा है, जिसे सदस्य देशों ने 2024 में संयुक्त राष्ट्र के भविष्य के लिए समझौते के हिस्से के रूप में अपनाया था.इस कॉम्पैक्ट में AI पर अन्तरराष्ट्रीय सहयोग बढ़ाने के लिए दो नए तंत्र बनाने का प्रस्ताव किया गया था. पहला, AI से जुड़े जोखिमों और अवसरों का आकलन करने के लिए एक स्वतंत्र वैज्ञानिक पैनल. दूसरा, एक वार्षिक वैश्विक संवाद, जहाँ सरकारें और अन्य हितधारक AI शासन पर अपने दृष्टिकोण में तालमेल बढ़ा सकें.संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) ने अगस्त 2025 में इन दोनों तंत्रों को औपचारिक रूप से स्थापित किया.AI पर स्वतंत्र अन्तरराष्ट्रीय वैज्ञानिक पैनल का उद्देश्य सरकारों को इस तेज़ी से विकसित हो रही तकनीक के बारे में क्या जानकारी उपलब्ध है और किन पहलुओं पर अब भी अनिश्चितता है, इसका स्वतंत्र आकलन देना है. © UN Photo/Elma Okic कृत्रिम बुद्धिमत्ता पर स्वतंत्र अन्तरराष्ट्रीय वैज्ञानिक पैनल की पहली प्रारम्भिक रिपोर्ट में AI के इस्तेमाल से जुड़े महत्वपूर्ण अवसरों के साथ-साथ गम्भीर जोखिमों की भी पहचान की गई है. वहीं, AI शासन पर वैश्विक संवाद सरकारों और अन्य हितधारकों को एक मंच पर लाता है, जहाँ वे अन्तरराष्ट्रीय सहयोग पर चर्चा कर सकें, अनुभव साझा करें और AI शासन के अलग-अलग तरीक़ों में बेहतर तालमेल बनाने की दिशा में काम करें.दोनों तंत्र एक-दूसरे के पूरक हैं. वैज्ञानिक पैनल तथ्य और प्रमाण सामने रखता है, जबकि वैश्विक संवाद में देश उन जानकारियों के आधार पर आगे की दिशा तय करते हैं.वैज्ञानिक पैनल की पहली प्रारम्भिक रिपोर्ट 1 जुलाई को जारी हुई. इसमें कहा गया कि AI की क्षमताएँ तेज़ी से बढ़ रही हैं, विशेषकर तर्क, कोडिंग और विज्ञान जैसे क्षेत्रों में. इससे अनेक नए अवसर भी पैदा हो रहे हैं.रिपोर्ट में ग़लत सूचना, भेदभाव, निजता के उल्लंघन, साइबर हमलों और तथाकथित ‘सुपरइंटेलिजेंस’ जैसे जोखिमों की भी पहचान की गई है, जिन पर नियन्त्रण पाना मुश्किल हो सकता है.न्यूयॉर्क में महासभा से पहले विश्व मीडिया से बातचीत में महासचिव एंतोनियो गुटेरेश ने कहा, “हमें साझा समझ विकसित करनी होगी कि AI का सुरक्षित, संरक्षित और ज़िम्मेदार विकास कैसे सुनिश्चित किया जाए. साथ ही यह भी तय करना होगा कि अधिक शक्तिशाली होती प्रणालियों के लिए कब कड़े सुरक्षा उपायों या अतिरिक्त क़दमों की ज़रूरत पड़ सकती है.”सुरक्षा उपायों के लिए प्रयास Tweet URL संयुक्त राष्ट्र का यह प्रयास ऐसे समय में आगे बढ़ रहा है, जब चर्चा अब इस सवाल से आगे बढ़ चुकी है कि AI का नियमन होना चाहिए या नहीं. अब मुख्य सवाल यह है कि इसके लिए कौन से सुरक्षा उपाय अपनाए जाने चाहिए.महासचिव एंतोनियो गुटेरेश ने AI के विकास को सुरक्षित, संरक्षित और ज़िम्मेदार बनाए रखने के लिए अन्तरराष्ट्रीय सहयोग की अपील की है. उन्होंने कहा कि AI के विकास की रफ़्तार धीमी करने के प्रयास साझा नियमों और प्रभावी निगरानी के तहत होने चाहिए.यह पूछे जाने पर कि प्रभावी नियमन की दिशा में संयुक्त राष्ट्र शिखर बैठक कैसे आयोजित कर सकता है, उन्होंने कहा कि ऐसी बैठक अगले सप्ताह तो सम्भव नहीं है, लेकिन जल्द होनी चाहिए. इसमें सरकारों, निजी क्षेत्र, वैज्ञानिक समुदाय और नागरिक समाज, सभी की भागेदारी होनी चाहिए.उन्होंने कहा, “अगर AI से जुड़े जोखिम बहुत बढ़ जाएँ और उसके विकास की रफ़्तार धीमी करनी पड़े, तो केवल अच्छे इरादे काफ़ी नहीं होंगे.”महासचिव ने बच्चों के लिए AI सुरक्षा संकल्प और AI के लिए एक वैश्विक कोष बनाने की भी अपील की है. इस कोष के ज़रिए विकासशील देशों को AI से जुड़ा बुनियादी ढाँचा और क्षमता विकसित करने में मदद दी जाएगी.उन्होंने ऐसे सुरक्षा उपायों की ज़रूरत पर भी ज़ोर दिया, जिनसे AI को “सुरक्षित, पारदर्शी और जवाबदेह” बनाया जा सके और मानव गरिमा को केन्द्र में रखा जाए.AI के नियमन पर राष्ट्रीय और क्षेत्रीय सरकारें अपने फ़ैसले स्वयं लेंगी. संयुक्त राष्ट्र की भूमिका उन्हें एक मंच पर लाने, चर्चा के लिए वैज्ञानिक आधार उपलब्ध कराने और अन्तरराष्ट्रीय सहयोग के क्षेत्रों की पहचान करने की होगी.महासभा में एआईसमाचार रिपोर्टों में उद्धृत कुछ राजनयिक सूत्रों के अनुसार, उच्चस्तरीय सप्ताह के दौरान सुरक्षा परिषद में कृत्रिम बुद्धिमत्ता पर चर्चा हो सकती है.संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में महासभा की जनरल डिबेट के दौरान भी AI से जुड़े मुद्दों के प्रमुखता से उठने की सम्भावना है. इसी दौरान SDG मीडिया ज़ोन में 21 सितम्बर को एक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. वहीं, AI और मानव विकास श्रृँखला का समापन 23 सितम्बर को होने वाली चर्चा के साथ होगा. दोनों ही कार्यक्रमों में AI और मानव की निर्णय लेने की क्षमता के बीच सम्बन्ध पर चर्चा होगी.महासचिव एंतोनियो गुटेरेश ने बुधवार को पत्रकारों से कहा कि अगले सप्ताह विश्व नेताओं के साथ उनकी बातचीत में AI “एक प्रमुख मुद्दा” होगा.AI के विकास की तुलना शीत युद्ध के दौर में अमेरिका और सोवियत संघ के बीच हथियारों की होड़ से करते हुए उन्होंने अमेरिका और चीन सहित इस क्षेत्र में अग्रणी देशों से आपसी सहयोग बढ़ाने की अपील की. उन्होंने कहा कि जोखिमों का आकलन जारी रहने तक AI के विकास की रफ़्तार पर नियंत्रण ज़रूरी है.उन्होंने कहा, “AI के क्षेत्र में सबसे अधिक क्षमता रखने वाले देशों को आपसी सम्पर्क के तंत्र बनाने, जानकारी साझा करने और साझा सुरक्षा उपाय तय करने चाहिए, ताकि ऐसी होड़ से बचा जा सके जो आगे चलकर वैश्विक स्तर पर बड़ी आपदा का कारण बन सकती है.”वैज्ञानिक और राजनयिक तंत्र अब स्थापित हो चुके हैं. इसलिए, AI के लगातार शक्तिशाली होते जाने के बीच संयुक्त राष्ट्र, देशों के बीच इस सहयोग को ठोस क़दमों में बदलने की दिशा में काम करता रहेगा.

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement