×
होम
खबरें
देश
दुनिया
खेल
क्रिकेट
फुटबॉल
टेनिस
अन्य
क्राइम
बॉलीवुड
हॉलीवुड
अजब - गजब
अजूबे
अनोखी कहानियाँ
फोटो गैलरी
लाइफस्टाइल
रिलेशनशिप
घरेलू नुस्खे
फिटनेस
हेल्थ
ज्योतिष
राशि और निदान
वास्तु
पूजा और पाठ
टेलीविज़न
गैजेट्स
ऑटोमोबाइल
करियर
ट्रैफ़िक
English
राज्य
×
लुधियाना
पटियाला
अमृतसर
जालंधर
बठिंडा
पठानकोट
होशियारपुर
मोगा
मोहाली
बरनाला
फिरोजपुर
फगवाड़ा
कपूरथला
फरीदकोट
मुक्तसर
संगरूर
फाजिल्का
गुरदासपुर
मंसा
तरनतारन
सिरहिंद फतेहगढ़
रूपनगर
शहीद भगत सिंह नगर
चंडीगढ़
रोपड़
फरीदाबाद
चंडीगढ़
गुरूग्राम
हिसार
रोहतक
पानीपत
करनाल
सोनीपत
यमुना नगर
पंचकुला़
भिवानी
जींद
सिरसा
कैथल
पलवल
रेवाड़ी
फतेहाबाद
महेन्द्रगढ़
अंबाला
कुरुक्षेत्र
नूँह
झज्जर
गोहाना
चरखी दादरी
नारनौल
लखनऊ
कानपुर
फ़िरोज़ाबाद
आगरा
वाराणसी
इलाहाबाद
मुरादाबाद
अलीगढ़
सहारनपुर
नोएडा
झांसी
हापुड़
इटावा
संभल
बहराइच
उन्नाव
रायबरेली
सीतापुर
लालितपुर
पीलीभीत
हरदोई
आजमगढ़
सुल्तानपुर
शामली
मथुरा
प्रतापगढ़
फर्रुखाबाद
महराजगंज
हाथरस
बस्ती
बुलंदशहर
बांदा
देवरिया
गाजियाबाद
बरेली
सोनभद्र
गोंडा
गोरखपुर
जौनपुर
अमेठी
मिर्जापुर
भदोही
मेरठ
अयोध्या
मुजफ़्फरनगर
एटा
शाहजहांपुर
चित्रकूट
बिजनौर
कन्नौज
बदायूं
चंदौली
संत कबीर नगर
कौशाम्बी
मैनपुरी
ग्रेटर नोएडा
रामपुर
बागपत
कासगंज
महोबा
अम्बेडकरनगर
लखीमपुर खीरी
उत्तरकाशी
औरैया
जालौन
पौड़ी गढ़वाल
सिद्धार्थ नगर
अमरोहा
कुशी नगर
बलिया
गाजीपुर
फतेहपुर
महाकुंभ नगर
बाराबंकी
जयपुर
जोधपुर
बीकानेर
अजमेर
भीलवाड़ा
अलवर
भरतपुर
बाड़मेर
सीकर
टोंक
सवाई-माधोपुर
नागौर
राजसमन्द
सिरोही
प्रतापगढ़
उदयपुर
पाली
दौसा
धौलपुर
हनुमानगढ़
चूरु
कोटा
श्री गंगानगर
डूंगरपुर
चित्तौड़गढ़
झुंझुनूं
बांसवाड़ा
बारां
बूंदी
जैसलमेर
जालोर
करौली
झालावाड़
भिवाड़ी
केकड़ी
शाहपुरा
सांचोर
दूदू
सलूंबर
जोधपुर ग्रामीण
डीडवाना
फलोदी
डीग
नीम का थाना
ब्यावर
खैरथल
बालोतरा
कोटपूतली-बहरोड
गंगापुर सिटी
अनूपगढ़
शिमला
मंडी
ऊना
सोलन
बिलासपुर
हमीरपुर
कांगड़ा
सिरमौर
चंबा
कुल्लू
किन्नौर
धर्मशाला
लाहौल स्पीति
ज्वालामुखी
Nov 22, 2026 5:00 am
राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
बॉलीवुड
ज्योतिष
खेल
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
पंजाब
गायत्री परिवार
English
राज्य
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
दिल्ली NCR
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
बिहार
महाराष्ट्र
झारखण्ड
उत्तराखंड
चंडीगढ़ यूटी
Advertisement
Home
/
news
जलवायु कार्रवाई के अगले दौर में रफ़्तार, वित्त और सहयोग क्यों ज़रूरी हैं?
Source: UN News: बुधवार, 23 सितम्बर 2026 00:00 AM (IST)
पेरिस समझौते में तय 1.5 डिग्री सेल्सियस की तापमान सीमा का कुछ समय के लिए पार होना अब लगभग तय माना जा रहा है. चुनौती यह है कि यह बढ़ोत्तरी कम से कम हो और ज़्यादा समय तक न रहे. इसे सम्भव बनाने के लिए उत्सर्जन में तेज़ कटौती, अधिक वित्तीय संसाधन और मज़बूत अन्तरराष्ट्रीय सहयोग अहम होंगे. लगभग एक दशक पहले दुनिया 4 डिग्री सेल्सियस से अधिक तापमान वृद्धि की ओर बढ़ रही थी.
पेरिस समझौते
के बाद हुई जलवायु कार्रवाई से यह अनुमान घटकर 2.3 डिग्री सेल्सियस रह गया है, बशर्ते देश अपनी मौजूदा प्रतिबद्धताएँ पूरी तरह लागू करें.संयुक्त राष्ट्र इन प्रयासों के केन्द्र में रहा है और देशों से मज़बूत जलवायु योजनाएँ, नवीकरणीय ऊर्जा की ओर तेज़ बदलाव तथा अनुकूलन, जलवायु न्याय और विकासशील देशों की वित्तीय ज़रूरतों पर अधिक ध्यान देने का आग्रह करता रहा है.फिर भी जलवायु संकट गहराया है. पिछले 11 वर्ष अब तक के सबसे गर्म रहे हैं और भीषण गर्मी, सूखा, बाढ़, तूफ़ान व जंगल की आग से लोगों, अर्थव्यवस्थाओं व विकास पर असर बढ़ा है.दुनिया अब भी अस्थाई रूप से 1.5 डिग्री सेल्सियस की सीमा पार करने की ओर बढ़ रही है.ऐसे में, चुनौती नए वादों की नहीं, बल्कि मौजूदा प्रतिबद्धताओं को पूरा करने और कार्रवाई तेज़ करने की है. © Climate Visuals/Alastair ब्रिटेन में अब तक की सबसे गर्म गर्मियों के दौरान लंदन में बर्फ़ भरी बोरियाँ पहुँचाता एक व्यक्ति. 1.5 डिग्री सेल्सियस की सीमा पार होने के क्या मायने हैं?1.5 डिग्री सेल्सियस की सीमा, औद्योगिक युग से पहले के स्तर की तुलना में दशकों के औसत वैश्विक तापमान को दर्शाती है. किसी एक असाधारण रूप से गर्म वर्ष से यह तय नहीं होती.सीमा पार होने का अर्थ है कि वैश्विक तापमान कुछ समय के लिए 1.5 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चला जाए, चरम पर पहुँचे और उत्सर्जन में पर्याप्त कटौती होने पर फिर नीचे आने लगे.लेकिन तापमान का घटना तय नहीं है. यह सरकारों द्वारा अभी और आने वाले वर्षों में लिए जाने वाले फ़ैसलों पर निर्भर करेगा.
संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम की हालिया रिपोर्ट
के अनुसार, देशों की मौजूदा जलवायु योजनाएँ और अतिरिक्त नैट-ज़ीरो प्रतिबद्धताएँ पूरी तरह लागू होने पर भी तापमान वृद्धि लगभग 1.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच सकती है.यह अन्तर छोटा लग सकता है, लेकिन इसके मायने बड़े हैं. तापमान जितना अधिक बढ़ेगा और जितने लम्बे समय तक ऊँचा रहेगा, जोखिम उतने ही बढ़ेंगे.
संयुक्त राष्ट्र महासचिव
एंतोनियो गुटेरेश ने चेतावनी दी है, “तापमान में हर अंश की बढ़ोत्तरी से मौतें बढ़ेंगी, आजीविकाएँ तबाह होंगी, असमानता गहराएगी और पारिस्थितिकी तंत्र अपरिवर्तनीय क्षति के और क़रीब पहुँचेंगे.” © Climate Visuals/Aji Styawan इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में एक मस्जिद पर लगाए गए सौर पैनलों पर काम करता एक व्यक्ति. रफ़्तार क्यों अहम है?तेज़ कार्रवाई अब इसलिए और ज़रूरी है क्योंकि मौजूदा योजनाएँ, जलवायु संकट से निपटने के लिए विज्ञान की माँग से बहुत पीछे हैं.वैश्विक उत्सर्जन के लगभग 90 प्रतिशत के लिए ज़िम्मेदार देशों ने अपनी राष्ट्रीय जलवायु योजनाएँ, यानि
NDCs
अपडेट कर दी हैं. लेकिन इन्हें पूरी तरह लागू करने पर भी 2035 तक उत्सर्जन में केवल लगभग 10 प्रतिशत कमी आने की उम्मीद है.1.5 डिग्री सेल्सियस के लक्ष्य को हासिल करने की सम्भावना बनाए रखने के लिए, 2035 तक उत्सर्जन में लगभग 60 प्रतिशत कटौती करनी होगी.इस अन्तर को पाटने के लिए मीथेन और अन्य अल्पकालिक जलवायु प्रदूषकों में तेज़ कटौती, वनों की कटाई पर रोक तथा जीवाश्म ईंधन से नवीकरणीय ऊर्जा की ओर तेज़ बदलाव ज़रूरी है.इसके साथ ही आधुनिक बिजली ग्रिड, अधिक ऊर्जा भंडारण और परिवहन, तापन प्रणालियों व उद्योग में स्वच्छ बिजली का इस्तेमाल बढ़ाना होगा.तेज़ बदलाव से ऊर्जा सुरक्षा भी मज़बूत हो सकती है. दुनिया में हर चार में से तीन लोग ऐसे देशों में रहते हैं, जो अपनी ज़रूरत के लिए जीवाश्म ईंधन के आयात पर अधिक निर्भर हैं. युद्ध या आपूर्ति में रुकावट के समय इससे क़ीमतें बढ़ने और ऊर्जा संकट का ख़तरा बढ़ जाता है. नवीकरणीय ऊर्जा इस निर्भरता को कम कर सकती है.जैसेकि महासचिव एंतोनियो गुटेरेश कहते हैं, “धूप पर कोई प्रतिबन्ध नहीं लगाया जा सकता और हवा की क़ीमत में कोई उछाल नहीं आता.” © UNFCCC/Kiara Worth अज़रबैजान की राजधानी बाकू में COP29 के दौरान जलवायु वित्त पहल के समर्थन में आवाज़ उठाते नागरिक समाज समूह. धन की उपलब्धता क्यों ज़रूरी है?स्वच्छ ऊर्जा की ओर बदलाव के लिए सभी देशों के पास समान आर्थिक संसाधन नहीं हैं.विकासशील देशों को नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं के लिए अक्सर महँगा ऋण मिलता है. इससे बड़ी सम्भावनाओं के बावजूद स्वच्छ ऊर्जा, बिजली ग्रिड और ऊर्जा भंडारण में निवेश मुश्किल हो जाता है.संयुक्त राष्ट्र कम लागत पर धन उपलब्ध कराने, बहुपक्षीय विकास बैंकों में सुधार और विकासशील देशों में अधिक निजी निवेश का आहवान करता रहा है.धन की उपलब्धता यह भी तय करती है कि स्वच्छ ऊर्जा की ओर बदलाव का फ़ायदा किन लोगों और देशों तक पहुँचेगा. न्यायसंगत बदलाव के लिए कामगारों एवं समुदायों को बदलती अर्थव्यवस्था के अनुरूप ढलने में मदद, सम्मानजनक रोज़गार के अवसर और विकासशील देशों को स्वच्छ ऊर्जा अर्थव्यवस्था में बड़ी भूमिका मिलनी चाहिए.बैटरियों और अन्य तकनीकों के लिए ज़रूरी खनिजों का उत्पादन करने वाले देशों को केवल कच्चा माल निर्यात करने के बजाय, उससे होने वाले आर्थिक लाभ में भी बड़ी हिस्सेदारी मिलनी चाहिए. © Adobe Stock/Aquatarkus यूक्रेन के ओडेसा में कमज़ोर चिकनी मिट्टी पर बने मकान ढहकर समुद्र में समा रहे हैं. अनुकूलन क्यों महत्वपूर्ण है?उत्सर्जन में कटौती भविष्य की तापमान वृद्धि को सीमित कर सकती है, लेकिन जलवायु परिवर्तन के मौजूदा प्रभावों को नहीं मिटा सकती.नेपाल और चीन में हाल की बाढ़ व भूस्खलन ने दिखाया है कि समुदाय और बुनियादी ढाँचे चरम मौसम के प्रति कितने संवेदनशील हैं. 2027 की शुरुआत तक बने रहने की सम्भावना वाला मज़बूत अल-नीनो, अफ़्रीका के ग्रेटर हॉर्न और लातिन अमेरिका व कैरेबियाई क्षेत्र के कई हिस्सों में जोखिम और बढ़ा सकता है.इसीलिए अनुकूलन ज़रूरी है - यानि उन जलवायु प्रभावों से निपटने की तैयारी, जिन्हें अब टाला नहीं जा सकता.इसमें मज़बूत बुनियादी ढाँचा, सहनसक्षम कृषि व पारिस्थितिकी तंत्र, बेहतर जल प्रबन्धन और समय रहते चेतावनी देने वाली प्रणालियाँ शामिल हैं, ताकि समुदाय बाढ़, सूखा, तूफ़ान एवं तापलहरों के लिए बेहतर तैयार हो सकें.इसके लिए अधिक वित्तीय सहायता भी ज़रूरी है, विशेषकर उन देशों एवं समुदायों के लिए जो जलवायु प्रभावों और हानि व क्षति का सबसे अधिक सामना कर रहे हैं. © यूएनएफसीसीसी/कियारा वर्थ बेलेम में आयोजित सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए दुनिया भर प्रतिनिधि जुटे हैं. सहयोग क्यों ज़रूरी है?कोई भी देश अकेले जलवायु परिवर्तन से नहीं निपट सकता.सरकारें अपनी जलवायु नीतियाँ खुद तय करती हैं, लेकिन उन्हें लागू करने वाली ऊर्जा, वित्त, तकनीक और आपूर्ति श्रृँखलाओं की व्यवस्थाएँ एक देश तक सीमित नहीं होतीं - वे कई देशों और सीमाओं के पार जुड़ी होती हैं. ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन भी राष्ट्रीय सीमाओं पर नहीं रुकता.अन्तरराष्ट्रीय सहयोग से नवीकरणीय ऊर्जा की ओर बदलाव तेज़ करने, जलवायु सहनसक्षमता बढ़ाने और वित्त तक पहुँच आसान बनाने में मदद मिल सकती है.हालाँकि सभी देशों की स्थिति समान नहीं है. कुछ के पास अधिक संसाधन और क्षमता हैं, जबकि अन्य को बड़ी वित्तीय और तकनीकी बाधाओं का सामना करना पड़ता है.चुनौती यह है कि इन बाधाओं को कम किया जाए और ज़्यादा देशों को तेज़ी से आगे बढ़ने में मदद मिले, ख़ासतौर पर ऐसे समय में जब भू-राजनैतिक तनाव अन्तरराष्ट्रीय सहयोग को मुश्किल बना रहे हैं.महासभा की ओरयही प्राथमिकताएँ 23 सितम्बर को संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में होने वाले महासचिव के
जलवायु शिखर सम्मेलन
के केन्द्र में रहेंगी. सम्मेलन के तीन मुख्य लक्ष्य हैं: बदलाव की रफ़्तार बढ़ाना, धन जुटाना और लोगों की रक्षा करना.सम्मेलन में सरकारों, विकास बैंकों, व्यवसाय जगत, वित्तीय क्षेत्र और नागरिक समाज के प्रतिनिधि जलवायु प्रतिबद्धताओं को अमल में लाने की व्यावहारिक चुनौतियों पर चर्चा करेंगे.पूरे सप्ताह ‘समाधान संवाद’ भी आयोजित होंगे, जिनमें ऊर्जा, महासागर, अनुकूलन, मीथेन, वित्त, सूचना की विश्वसनीयता और हरित औद्योगिकीकरण जैसे क्षेत्रों में कार्रवाई तेज़ करने के तरीक़ों पर चर्चा होगी.मुख्य ज़ोर मौजूदा प्रतिबद्धताओं को ठोस कार्रवाई में बदलने और अमल तेज़ करने पर होगा.जलवायु शिखर सम्मेलन का प्रसारण
UNWebTV
पर देखा जा सकेगा.सम्मेलन से जुड़ी अधिक जानकारी
आधिकारिक वेबसाइट
पर उपलब्ध है.
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
प्रमुख खबरें
पंजाब में पराली प्रबंधन मशीनों में बड़े घोटाले का आरोप, एचएस फुल्का ने सीबीआई जांच की मांग
सर्दियों में राजस्थान: कहीं झीलों का सुकून, कहीं रेगिस्तान की सुनहरी शाम; ये खूबसूरत जगहें बुला रही हैं आपको
सोना खरीदने से बचने की अपील का लोगों ने किया पालन, कीमतों में गिरावट से बचा पैसा : पीएम मोदी
और प्रमुख खबरें...
Advertisement
Traffic
'हनु-मान' के बाद अब आएगी 'हनुमान 2 - द राइज ऑफ वानरास', सामने आया धमाकेदार पोस्टर
पागलपंती के 7 साल: पुलकित सम्राट की शानदार कॉमिक टाइमिंग और दमदार स्क्रीन प्रेजेंस का जश्न
विजय वर्मा ने शेयर की सिक्किम ट्रिप की झलकियां, खूबसूरत वादियों की तारीफ कर जीता दिल
पादहस्तासन: रोज सिर्फ 5 मिनट करें ये योगासन, कमर दर्द, तनाव और पाचन की समस्या होगी दूर
सर्दी-जुकाम और फ्लू में एंटीबायोटिक न लेना ही समझदारी,WHO ने दी चेतावनी
और खबरें
Features
धर्मनिष्ठ सत्ता और ज़हरीले पानी में धर्मावलम्बी?
क्या ऐसे होंगे हिन्दू राष्ट्र के सूत्रधार?
देश आख़िर कब जानेगा चीनी घुसपैठ का सच?
और खबरें...
Daily Horoscope :
Aries
Taurus
Gemini
Cancer
Leo
Virgo
Libra
Scorpio
Sagittarius
Capricorn
Aquarius
Pisces