-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:37 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नेपाल में बाढ़ के बाद हज़ारों बच्चों को मानसिक स्वास्थ्य सहायता की ज़रूरत – UNICEF

Source: UN News: सोमवार, 21 सितम्बर 2026 00:00 AM (IST)
नेपाल में बाढ़ के बाद हज़ारों बच्चों को मानसिक स्वास्थ्य सहायता की ज़रूरत – UNICEF
नेपाल में विनाशकारी बाढ़ के तीन सप्ताह बाद भी हज़ारों बच्चे इसके मानसिक और भावनात्मक असर से जूझ रहे हैं. संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (UNICEF) के अनुसार, लगभग 17 हज़ार बच्चों को तत्काल मानसिक स्वास्थ्य और मनोसामाजिक सहायता की ज़रूरत है. 26 अगस्त को हिमनद के ढहने से आई बाढ़ से 84 हज़ार से अधिक नेपाली नागरिक प्रभावित हुए, जिनमें लगभग 32 हज़ार बच्चे शामिल हैं. उत्तरी नेपाल के रसुवा, नुवाकोट और धादिंग क्षेत्रों में सड़कों, स्कूलों, बिजली और जल प्रणालियों को भी भारी नुक़सान पहुँचा है.स्थानीय प्रशासन के अनुसार, नेपाल में 1,300 से अधिक लोगों की मौत हुई है और 5,000 से अधिक लोग अब भी लापता हैं. वहीं, चीन सरकार के आधिकारिक आँकड़ों के अनुसार, तिब्बत में कम से कम 43 लोगों की मौत हुई है, जबकि 519 लोग अब भी लापता हैं. Tweet URL बाढ़ से प्रभावित अनेक बच्चों ने अपने प्रियजनों को खोया है और अपने स्कूलों को तबाह होते देखा है. कुछ बच्चे अब भी अपने घरों और समुदायों से दूर रहने को मजबूर हैं.UNICEF के अनुसार, 541 बच्चे अब भी अपने परिवारों से बिछड़े हुए हैं और उन्हें संरक्षण व सहायता की ज़रूरत है.नेपाल में UNICEF की प्रतिनिधि ऐलिस अकुंगा ने कहा, “प्रत्यक्ष तबाही से परे, इस बाढ़ ने बच्चों और परिवारों पर गहरे भावनात्मक घाव छोड़े हैं.”उन्होंने कहा, “राहत सामग्री पहुँचाने और ज़रूरी बुनियादी ढाँचे को बहाल करने के साथ-साथ बच्चों को मानसिक स्वास्थ्य एवं मनोसामाजिक सहायता देना भी ज़रूरी है, ताकि वे इस सदमे से उबर सकें, फिर से सुरक्षित महसूस कर सकें और सामान्य जीवन की ओर लौटना शुरू कर सकें.”मानसिक स्वास्थ्य सहायता क्यों ज़रूरी है?बाढ़ स्थानीय समयानुसार सुबह 8 बजकर 37 मिनट पर शुरू हुई, जब बहुत से बच्चे स्कूल जाने या अपनी कक्षाएँ शुरू करने की तैयारी में थे.ऐलिस अकुंगा के अनुसार, भयावह घटनाओं को देखने वाले कई बच्चे अब डर, बेचैनी और सदमे से जूझ रहे हैं. कुछ बच्चे अपने अनुभवों के बारे में बात तक नहीं कर पा रहे हैं.नुवाकोट के एक अस्पताल में चिकित्सक और मानसिक स्वास्थ्य पैरोकार, डॉक्टर शितांशु ढकाल ने बाढ़ से प्रभावित बच्चों पर पड़े सदमे को एक “अदृश्य बोझ” बताया. उन्होंने कहा कि बाढ़ के काफ़ी समय बाद भी अनेक बच्चे डर से जूझ रहे हैं.डॉक्टर शितांशु ढकाल ने कहा, “बच्चों को मानसिक स्वास्थ्य सहायता के प्रयासों के केन्द्र में रखा जाना चाहिए. उन्हें तुरन्त मनोवैज्ञानिक प्राथमिक सहायता और लगातार सहयोग मिलना ज़रूरी है, ताकि आगे चलकर गम्भीर मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं को रोका जा सके.”UNICEF ने जल्द मदद पहुँचाने की अहमियत पर भी ज़ोर दिया है. उसके अनुसार, शुरुआती मानसिक स्वास्थ्य सहायता बेहद ज़रूरी है, क्योंकि इससे गम्भीर तनाव को लम्बे समय तक बनी रहने वाली मानसिक स्वास्थ्य समस्या में बदलने से रोका जा सकता है.ज़मीनी स्तर पर सहायतानेपाल में UNICEF, सरकार और अन्य साझीदारों के साथ मिलकर बिछड़े बच्चों को उनके परिवारों से दोबारा मिलाने और उन्हें मानसिक स्वास्थ्य सहायता उपलब्ध कराने का काम कर रहा है.अब तक 18 बच्चों को उनके परिवारों से मिलाया जा चुका है. UNICEF के सहयोग से 13 बाल-अनुकूल केन्द्र भी स्थापित किए गए हैं, जहाँ प्रभावित बच्चों को सुरक्षित माहौल और ज़रूरी सहायता मिल रही है.जिन बच्चों ने अपने माता-पिता दोनों को खो दिया है, उनके लिए परिवार-आधारित वैकल्पिक देखभाल की व्यवस्था की जा रही है. साथ ही निगरानी दल, जोखिम में पड़े बच्चों की पहचान करने और उन्हें शोषण से बचाने के लिए काम कर रहे हैं.इस बीच, आपात परिस्थितियों में शिक्षा के लिये यूएन वैश्विक कोष (Education Cannot Wait/ECW) ने मंगलवार को घोषणा की कि रसुवा, नुवाकोट और धादिंग में 17 हज़ार बच्चों की सहायता के लिए 10 लाख डॉलर दिए जाएँगे.इनमें 5,000 बच्चों को शिक्षा और संरक्षण सम्बन्धी सहायता मिलेगी, जबकि 12 हज़ार बच्चों को जोखिम कम करने के उपायों का लाभ मिलेगा.नौ स्कूल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुए हैं या पूरी तरह नष्ट हो गए हैं. ECW के अनुसार, नेपाल की शिक्षा व्यवस्था के पुनर्निर्माण के लिए सरकारों, परोपकारी संस्थाओं और निजी क्षेत्र से और अधिक वित्तीय सहायता की ज़रूरत होगी.ECW की शिक्षा निदेशक मैसा जलबूत ने कहा, “जलवायु-सम्बन्धी आपात स्थितियाँ बच्चों की पढ़ाई को लगातार बाधित कर रही हैं. हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि अस्थाई संकट, पढ़ाई के स्थाई नुक़सान में न बदले.”

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement