×
होम
खबरें
देश
दुनिया
खेल
क्रिकेट
फुटबॉल
टेनिस
अन्य
क्राइम
बॉलीवुड
हॉलीवुड
अजब - गजब
अजूबे
अनोखी कहानियाँ
फोटो गैलरी
लाइफस्टाइल
रिलेशनशिप
घरेलू नुस्खे
फिटनेस
हेल्थ
ज्योतिष
राशि और निदान
वास्तु
पूजा और पाठ
टेलीविज़न
गैजेट्स
ऑटोमोबाइल
करियर
ट्रैफ़िक
English
राज्य
×
लुधियाना
पटियाला
अमृतसर
जालंधर
बठिंडा
पठानकोट
होशियारपुर
मोगा
मोहाली
बरनाला
फिरोजपुर
फगवाड़ा
कपूरथला
फरीदकोट
मुक्तसर
संगरूर
फाजिल्का
गुरदासपुर
मंसा
तरनतारन
सिरहिंद फतेहगढ़
रूपनगर
शहीद भगत सिंह नगर
चंडीगढ़
रोपड़
फरीदाबाद
चंडीगढ़
गुरूग्राम
हिसार
रोहतक
पानीपत
करनाल
सोनीपत
यमुना नगर
पंचकुला़
भिवानी
जींद
सिरसा
कैथल
पलवल
रेवाड़ी
फतेहाबाद
महेन्द्रगढ़
अंबाला
कुरुक्षेत्र
नूँह
झज्जर
गोहाना
चरखी दादरी
नारनौल
लखनऊ
कानपुर
फ़िरोज़ाबाद
आगरा
वाराणसी
इलाहाबाद
मुरादाबाद
अलीगढ़
सहारनपुर
नोएडा
झांसी
हापुड़
इटावा
संभल
बहराइच
उन्नाव
रायबरेली
सीतापुर
लालितपुर
पीलीभीत
हरदोई
आजमगढ़
सुल्तानपुर
शामली
मथुरा
प्रतापगढ़
फर्रुखाबाद
महराजगंज
हाथरस
बस्ती
बुलंदशहर
बांदा
देवरिया
गाजियाबाद
बरेली
सोनभद्र
गोंडा
गोरखपुर
जौनपुर
अमेठी
मिर्जापुर
भदोही
मेरठ
अयोध्या
मुजफ़्फरनगर
एटा
शाहजहांपुर
चित्रकूट
बिजनौर
कन्नौज
बदायूं
चंदौली
संत कबीर नगर
कौशाम्बी
मैनपुरी
ग्रेटर नोएडा
रामपुर
बागपत
कासगंज
महोबा
अम्बेडकरनगर
लखीमपुर खीरी
उत्तरकाशी
औरैया
जालौन
पौड़ी गढ़वाल
सिद्धार्थ नगर
अमरोहा
कुशी नगर
बलिया
गाजीपुर
फतेहपुर
महाकुंभ नगर
बाराबंकी
जयपुर
जोधपुर
बीकानेर
अजमेर
भीलवाड़ा
अलवर
भरतपुर
बाड़मेर
सीकर
टोंक
सवाई-माधोपुर
नागौर
राजसमन्द
सिरोही
प्रतापगढ़
उदयपुर
पाली
दौसा
धौलपुर
हनुमानगढ़
चूरु
कोटा
श्री गंगानगर
डूंगरपुर
चित्तौड़गढ़
झुंझुनूं
बांसवाड़ा
बारां
बूंदी
जैसलमेर
जालोर
करौली
झालावाड़
भिवाड़ी
केकड़ी
शाहपुरा
सांचोर
दूदू
सलूंबर
जोधपुर ग्रामीण
डीडवाना
फलोदी
डीग
नीम का थाना
ब्यावर
खैरथल
बालोतरा
कोटपूतली-बहरोड
गंगापुर सिटी
अनूपगढ़
शिमला
मंडी
ऊना
सोलन
बिलासपुर
हमीरपुर
कांगड़ा
सिरमौर
चंबा
कुल्लू
किन्नौर
धर्मशाला
लाहौल स्पीति
ज्वालामुखी
Nov 22, 2026 4:38 am
राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
बॉलीवुड
ज्योतिष
खेल
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
पंजाब
गायत्री परिवार
English
राज्य
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
दिल्ली NCR
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
बिहार
महाराष्ट्र
झारखण्ड
उत्तराखंड
चंडीगढ़ यूटी
Advertisement
Home
/
news
मीठे पानी के घटते भंडार: ‘नई जल वास्तविकता के लिए तैयार रहें देश’ - WMO
Source: UN News: सोमवार, 21 सितम्बर 2026 00:00 AM (IST)
संयुक्त राष्ट्र की मौसम एजेंसी ने गुरुवार को चेतावनी दी कि दुनिया ऐसे दौर में प्रवेश कर रही है, जहाँ पानी की असामान्य उपलब्धता अब आम होती जा रही है. कहीं अत्यधिक मात्रा में पानी तो कहीं उसकी भीषण कमी देखने को मिल रही है, जबकि नदियों के प्रवाह, भूजल और हिमनदों में भी लगातार बदलाव के संकेत मिल रहे हैं. विश्व मौसम विज्ञान संगठन (
WMO
) की महासचिव सेलेस्टे साउलो ने संगठन की नवीनतम ‘
वैश्विक जल संसाधनों की स्थिति
’ रिपोर्ट पेश करते हुए कहा, “यह केवल एक ख़राब वर्ष की बात नहीं है, बल्कि एक ऐसा रुझान है जो पिछले एक दशक से लगातार दिखाई दे रहा है.”रिपोर्ट के अनुसार, 2025 दुनिया भर में नदियों के प्रवाह के लिहाज़ से पिछले 35 वर्षों के सबसे शुष्क वर्षों में से एक रहा. विश्व के 36 प्रतिशत नदी घाटी क्षेत्रों में जल प्रवाह सामान्य से कम दर्ज किया गया.यह लगातार सातवाँ वर्ष था, जब सामान्य स्तर पर बहने वाली नदियाँ कम संख्या में रहीं. WMO के अनुसार, यह संकेत है कि दुनिया का जल चक्र अब पहले की तुलना में अधिक अनियमित और अप्रत्याशित होता जा रहा है.सेलेस्टे साउलो ने कहा, “जल से जुड़ी चरम घटनाएँ, समुदायों और अर्थव्यवस्थाओं पर लगातार विनाशकारी असर डाल रही हैं.” © UNICEF दक्षिण सूडान में बाढ़ से प्रभावित अपने घर के सामने, बच्चों को गोद में लिए खड़ी एक महिला. जल का ‘बचत खाता’भूजल, हिमनद, बर्फ़, मिट्टी की नमी, झीलें व ज़मीन पर जमा मीठे पानी के अन्य भंडार, सूखे और कम वर्षा के समय सहारा देते हैं. सेलेस्टे साउलो ने इन्हें पृथ्वी का “बचत खाता” बताया.उन्होंने कहा कि आम तौर पर ये भंडार सूखे वर्षों का असर कम करने में मदद करते हैं, ताकि एक ही शुष्क मौसम तुरन्त जल संकट में न बदल जाए.उन्होंने कहा, “हम इस बचत खाते को लगातार खाली कर रहे हैं.”लगभग 2014-2016 के बाद से ज़मीन पर जमा पानी की मात्रा लगातार घट रही है, जबकि कई क्षेत्रों में भूजल स्तर भी वर्षों से नीचे जा रहा है.2025 में निगरानी किए गए लगभग दो-तिहाई भूजल कुओं में जल स्तर सामान्य दायरे में नहीं था. साथ ही, सुधार के बजाय अधिक स्थानों पर पानी की कमी बढ़ती दिखाई दी.हालाँकि, कुछ सकारात्मक संकेत भी मिले. दक्षिण अमेरिका के कुछ हिस्सों में कई वर्षों की गम्भीर कमी के बाद जल भंडार में कुछ सुधार हुआ, जबकि मध्य और दक्षिणी अफ़्रीका की कई बड़ी झीलों में जल स्तर सामान्य से काफ़ी अधिक रहा. © Adobe Stock/Richard इंडोनेशिया के पापुआ में गुनुंग जया विजया का सिकुड़ता भूमध्यरेखीय हिमनद. पिघलते हिमनददुनिया के सभी प्रमुख हिमनद क्षेत्रों में लगातार चौथे वर्ष बर्फ़ की मात्रा कम हुई है.WMO में जल विज्ञान और हिममंडल के निदेशक वेन जेनकिन्सन ने कहा, “दुनिया के सभी 19 हिमनद क्षेत्रों में बर्फ़ की मात्रा कम हुई है. मध्य एशिया,आइसलैंड, रूसी आर्कटिक और पश्चिमी कैनेडा व अमेरिका में यह अब तक दर्ज तीन सबसे ख़राब वर्षों में से एक था.”केवल 2025 में ही हिमनदों ने लगभग 408 गीगाटन बर्फ़ खोई, जबकि 2023 से 2025 के बीच कुल नुक़सान लगभग 1,400 गीगाटन रहा. यह दुनिया में एक वर्ष में निकाले जाने वाले मीठे पानी की लगभग एक-तिहाई मात्रा के बराबर है.जेनकिन्सन ने आगाह किया कि मध्य योरोप, कॉकेशस और पश्चिमी कैनेडा व अमेरिका जैसे छोटे हिमनदों वाले कुछ क्षेत्र शायद पहले ही ‘पीक वॉटर’ की स्थिति में पहुँच चुके हैं, यानि वहाँ हिमनदों के पिघलने से मिलने वाला पानी अपने उच्चतम स्तर पर पहुँचने के बाद अब घटने लगा है.उन्होंने कहा, “इसके बाद हिमनदों से हर वर्ष कम पानी मिलता है, क्योंकि पिघलने के लिए बर्फ़ की मात्रा घटती जाती है. इसका सीधा असर उन समुदायों पर पड़ता है, जो गर्म और शुष्क मौसम में हिमनदों के पानी पर निर्भर हैं.”WMO में हिममंडल निगरानी, पूर्वानुमान व सेवाओं की प्रमुख नैरेल वैन डर वेल ने कहा कि हिमनदों का कुछ और नुक़सान अब टाला नहीं जा सकता, लेकिन आगे यह नुक़सान कितना बढ़ेगा, यह अभी तय नहीं है.उन्होंने कहा, “हिमनदों का कुछ नुक़सान अपरिहार्य है, लेकिन क्या वे पूरी तरह ख़त्म हो जाएँगे, यह अभी निश्चित नहीं है.”उन्होंने कहा कि आगे हिमनदों के नुक़सान को सीमित करने के लिए उत्सर्जन में कटौती बेहद ज़रूरी है. बदलती आधार रेखारिपोर्ट में इन सभी बदलावों के लिए केवल जलवायु परिवर्तन को ज़िम्मेदार नहीं ठहराया गया है. WMO के अनुसार, जल संसाधनों पर बढ़ता दबाव और प्राकृतिक उतार-चढ़ाव भी इसमें भूमिका निभा रहे हैं.वेन जेनकिन्सन ने कहा कि पुराने रुझान अब पहले जितने भरोसेमन्द नहीं रहे, इसलिए सरकारों को बदलती ‘आधार रेखाओं’ यानि बदलती स्थितियों के अनुसार तैयारी करनी होगी.उन्होंने कहा, “30 वर्ष पहले की स्थिति और आज की स्थिति एक जैसी नहीं है.” देशों को “उन बदलावों के लिए तैयार होना होगा, जो पहले ही सामने आ चुके हैं.”पिछले पाँच वर्षों में जल से जुड़ी कम से कम आधी चरम घटनाएँ एशिया और अफ़्रीका में दर्ज की गईं. इन घटनाओं से हुई 80 प्रतिशत से अधिक मौतें भी इन्हीं क्षेत्रों में हुईं. इसके बावजूद, एशिया और अफ़्रीका में पानी की स्थिति पर नज़र रखने और उससे जुड़े आँकड़े जुटाने की व्यवस्था अब भी सबसे कमज़ोर है. © UNICEF/Laxmi Prasad Ngakhusi विनाशकारी अचानक आई बाढ़ के बाद नेपाल के मध्य-उत्तरी नुवाकोट ज़िले में कीचड़ की मोटी परत छाई हुई है. WMO ने पाँच वर्ष पहले यह रिपोर्ट प्रकाशित करना शुरू किया था. उस समय केवल सात देश, 14 नदी-प्रवाह केन्द्रों से आँकड़े उपलब्ध कराते थे. अब 52 देश, 3100 से अधिक केन्द्रों से जानकारी साझा कर रहे हैं.फिर भी, WMO का कहना है कि बदलती जल परिस्थितियों के लिए तैयार रहने में बेहतर निगरानी, आँकड़ों का आदान-प्रदान और समय पर चेतावनी की भूमिका अधिक महत्वपूर्ण होती जाएगी.हाल में चीन और नेपाल में चट्टान व हिमनद टूटने से जुड़ी आपदा को WMO ने “आपस में जुड़े विनाशकारी संकटों” का उदाहरण बताया. इस घटना ने दिखाया कि ऐसे ख़तरों का पहले से अनुमान लगाना कितना मुश्किल है.सेलेस्टे साउलो ने कहा, “पानी सीमाओं को नहीं मानता. इसलिए साझा आँकड़े, साझा मानक और साझा पूर्व चेतावनी प्रणालियाँ बेहद ज़रूरी हैं.”
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
प्रमुख खबरें
सर्दियों में पक्षियों का स्वर्ग बन जाता है भरतपुर, प्रकृति प्रेमियों के लिए बेहतरीन पर्यटन ठिकाना
गहलोत का सरकार पर सवाल, दो बजट और 100 करोड़ की घोषणाओं के बावजूद नहीं हुए यूथ गेम्स
सोना खरीदने से बचने की अपील का लोगों ने किया पालन, कीमतों में गिरावट से बचा पैसा : पीएम मोदी
और प्रमुख खबरें...
Advertisement
Traffic
अंकिता को लेकर मां के रिएक्शन पर बोले विक्की जैन, कहा- लोगों ने उन्हें विलेन बना दिया था
पादहस्तासन: रोज सिर्फ 5 मिनट करें ये योगासन, कमर दर्द, तनाव और पाचन की समस्या होगी दूर
आईएफएफआई फिल्म फेस्टिवल में 'धुरंधर' क्यों बनी ओपनिंग फिल्म? मधुर भंडारकर ने बताई वजह
विजय वर्मा ने शेयर की सिक्किम ट्रिप की झलकियां, खूबसूरत वादियों की तारीफ कर जीता दिल
टाटा समूह की तकनीक और वाहनों में होंडा-हुंडई की दिलचस्पी, साझेदारी को लेकर चल रही बातचीत
और खबरें
Features
देश आख़िर कब जानेगा चीनी घुसपैठ का सच?
क्या ऐसे होंगे हिन्दू राष्ट्र के सूत्रधार?
धर्मनिष्ठ सत्ता और ज़हरीले पानी में धर्मावलम्बी?
और खबरें...
Daily Horoscope :
Aries
Taurus
Gemini
Cancer
Leo
Virgo
Libra
Scorpio
Sagittarius
Capricorn
Aquarius
Pisces