×
होम
खबरें
देश
दुनिया
खेल
क्रिकेट
फुटबॉल
टेनिस
अन्य
क्राइम
बॉलीवुड
हॉलीवुड
अजब - गजब
अजूबे
अनोखी कहानियाँ
फोटो गैलरी
लाइफस्टाइल
रिलेशनशिप
घरेलू नुस्खे
फिटनेस
हेल्थ
ज्योतिष
राशि और निदान
वास्तु
पूजा और पाठ
टेलीविज़न
गैजेट्स
ऑटोमोबाइल
करियर
ट्रैफ़िक
English
राज्य
×
लुधियाना
पटियाला
अमृतसर
जालंधर
बठिंडा
पठानकोट
होशियारपुर
मोगा
मोहाली
बरनाला
फिरोजपुर
फगवाड़ा
कपूरथला
फरीदकोट
मुक्तसर
संगरूर
फाजिल्का
गुरदासपुर
मंसा
तरनतारन
सिरहिंद फतेहगढ़
रूपनगर
शहीद भगत सिंह नगर
चंडीगढ़
रोपड़
फरीदाबाद
चंडीगढ़
गुरूग्राम
हिसार
रोहतक
पानीपत
करनाल
सोनीपत
यमुना नगर
पंचकुला़
भिवानी
जींद
सिरसा
कैथल
पलवल
रेवाड़ी
फतेहाबाद
महेन्द्रगढ़
अंबाला
कुरुक्षेत्र
नूँह
झज्जर
गोहाना
चरखी दादरी
नारनौल
लखनऊ
कानपुर
फ़िरोज़ाबाद
आगरा
वाराणसी
इलाहाबाद
मुरादाबाद
अलीगढ़
सहारनपुर
नोएडा
झांसी
हापुड़
इटावा
संभल
बहराइच
उन्नाव
रायबरेली
सीतापुर
लालितपुर
पीलीभीत
हरदोई
आजमगढ़
सुल्तानपुर
शामली
मथुरा
प्रतापगढ़
फर्रुखाबाद
महराजगंज
हाथरस
बस्ती
बुलंदशहर
बांदा
देवरिया
गाजियाबाद
बरेली
सोनभद्र
गोंडा
गोरखपुर
जौनपुर
अमेठी
मिर्जापुर
भदोही
मेरठ
अयोध्या
मुजफ़्फरनगर
एटा
शाहजहांपुर
चित्रकूट
बिजनौर
कन्नौज
बदायूं
चंदौली
संत कबीर नगर
कौशाम्बी
मैनपुरी
ग्रेटर नोएडा
रामपुर
बागपत
कासगंज
महोबा
अम्बेडकरनगर
लखीमपुर खीरी
उत्तरकाशी
औरैया
जालौन
पौड़ी गढ़वाल
सिद्धार्थ नगर
अमरोहा
कुशी नगर
बलिया
गाजीपुर
फतेहपुर
महाकुंभ नगर
बाराबंकी
जयपुर
जोधपुर
बीकानेर
अजमेर
भीलवाड़ा
अलवर
भरतपुर
बाड़मेर
सीकर
टोंक
सवाई-माधोपुर
नागौर
राजसमन्द
सिरोही
प्रतापगढ़
उदयपुर
पाली
दौसा
धौलपुर
हनुमानगढ़
चूरु
कोटा
श्री गंगानगर
डूंगरपुर
चित्तौड़गढ़
झुंझुनूं
बांसवाड़ा
बारां
बूंदी
जैसलमेर
जालोर
करौली
झालावाड़
भिवाड़ी
केकड़ी
शाहपुरा
सांचोर
दूदू
सलूंबर
जोधपुर ग्रामीण
डीडवाना
फलोदी
डीग
नीम का थाना
ब्यावर
खैरथल
बालोतरा
कोटपूतली-बहरोड
गंगापुर सिटी
अनूपगढ़
शिमला
मंडी
ऊना
सोलन
बिलासपुर
हमीरपुर
कांगड़ा
सिरमौर
चंबा
कुल्लू
किन्नौर
धर्मशाला
लाहौल स्पीति
ज्वालामुखी
Nov 22, 2026 5:07 am
राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
बॉलीवुड
ज्योतिष
खेल
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
पंजाब
गायत्री परिवार
English
राज्य
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
दिल्ली NCR
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
बिहार
महाराष्ट्र
झारखण्ड
उत्तराखंड
चंडीगढ़ यूटी
Advertisement
Home
/
news
ग़ाज़ा: ‘पीली रेखा’ के दायरे में सिमटती फ़लस्तीनियों की ज़िन्दगी
Source: UN News: शनिवार, 19 सितम्बर 2026 00:00 AM (IST)
ग़ाज़ा सिटी के पूर्वी अल-तुफ़्फ़ाह इलाक़े में ओला इश्तिवी अपने बच्चों के साथ अपने तबाह घर के मलबे के सामने बैठी हैं. उनसे कुछ ही मीटर दूर इसराइल द्वारा लगाए गए पीले रंग के सीमेंट ब्लॉक उस सीमा को दर्शाते हैं, जिसे “पीली रेखा (yellow line)” कहा जाता है. अक्टूबर 2025 में इसराइल-हमास युद्धविराम समझौते की घोषणा के बाद “पीली रेखा” (yellow line) बनाई गई, जिसने ग़ाज़ा को दो हिस्सों में बाँट दिया. फ़लस्तीनी आबादी का अधिकाँश हिस्सा पश्चिमी क्षेत्र में सीमित है, जबकि पूर्वी क्षेत्र इसराइली सैन्य नियंत्रण में है.शुरुआत में “पीली रेखा” के पश्चिम में ग़ाज़ा पट्टी का लगभग 47 प्रतिशत भूभाग फ़लस्तीनियों के लिए उपलब्ध था. लेकिन संयुक्त राष्ट्र मानवीय मामलों के समन्वय कार्यालय (
OCHA
) के अनुसार, इसराइली बलों ने धीरे-धीरे इस रेखा को और भीतर की ओर खिसकाया है.संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक़, फ़लस्तीनी अब ग़ाज़ा के 40 प्रतिशत से भी कम भूभाग में रह रहे हैं. रेखा के पास रहने वाले कई परिवारों को इसके कारण बार-बार विस्थापित होना पड़ा है.बार-बार विस्थापन“पीली रेखा” के पास ज़ैतून इलाक़े में रहने वाली इब्तिसाम मलिका के लिए इसका मतलब है बार-बार घर छोड़ना, लौटना और फिर दोबारा विस्थापित होना.उन्होंने कहा, “हर दो-तीन महीने में हमें अपना सामान पीछे छोड़कर फिर से कहीं और जाना पड़ता है.”“अब हमसे और सहन नहीं होता. युद्ध में हमने अपने आधे बच्चों को खो दिया. अब बस हम कुछ ही लोग बाक़ी बचे हैं.”कोई और ठिकाना नहींसंयुक्त राष्ट्र के अनुसार, ग़ाज़ा पट्टी की लगभग पूरी आबादी, यानि लगभग 21 लाख लोगविस्थापित हैं और “पीली रेखा” की सीमाओं के भीतर रह रहे हैं.कई परिवार पीले रंग से चिन्हित सीमेंट ब्लॉकों के क़रीब ही बसे हुए हैं. निवासियों का कहना है कि वे पूर्वी ग़ाज़ा सिटी के अल-तुफ़्फ़ाह व अल-ज़ैतून जैसे इलाक़ों में इसलिए रह रहे हैं, क्योंकि उनके पास जाने के लिए कोई और जगह नहीं है.इन इलाक़ों में परिवार लगातार आशंका में जी रहे हैं. उन्हें डर है कि सुरक्षा हालात बदलते ही उन्हें अपना घर-बार छोड़कर फिर भागना पड़ सकता है.अल-तुफ़्फ़ाह की निवासी सफ़ा मुश्तहा ने कहा कि उनके परिवार के सामने सबसे बड़ा सवाल यही है कि अगली बार उन्हें कहाँ जाना होगा.उन्होंने कहा, “‘हम कहाँ जाएँ?’ यह सवाल हम पिछले तीन वर्षों से ख़ुद से पूछ रहे हैं. हमने पीली रेखा के पास रहना स्वीकार कर लिया था, लेकिन अब हालात असहनीय हो गए हैं.” © UN News ओला इश्तिवी अपने परिवार के साथ उस तबाह इमारत के सामने बैठी हैं, जहाँ उन्होंने शरण ले रखी है. गम्भीर मानवीय ज़रूरतेंसंयुक्त राष्ट्र के अनुसार, विस्थापित लोगों के लिए सुरक्षित शिविर स्थल ढूँढना लगातार कठिन होता जा रहा है, क्योंकि उपयुक्त भूमि का बड़ा हिस्सा “पीली रेखा” के पूर्व, दक्षिण और उत्तर में ऐसे क्षेत्रों में है, जहाँ प्रवेश प्रतिबन्धित या सीमित है.मानवीय मामलों के समन्वय कार्यालय (OCHA) के नवीनतम आश्रय आकलन के मुताबिक़, ग़ाज़ा की 94 प्रतिशत आबादी - यानि लगभग 19 लाख 80 हज़ार लोगों को आश्रय और अन्य आवश्यक गैर-खाद्य वस्तुओं की सहायता की ज़रूरत है.वहीं, 84 प्रतिशत परिवार बेहद कठिन परिस्थितियों में रह रहे हैं. इनमें ऐसे आश्रय और तम्बू भी शामिल हैं, जो मौसम से पर्याप्त सुरक्षा नहीं देते.‘यह कोई ज़िन्दगी नहीं’“पीली रेखा” के पास रह रहीं ओला इश्तिवी के लिए रोज़मर्रा की ज़िन्दगी बेहद कठिन हो गई है.उन्होंने यूएन न्यूज़ से कहा, “हमें नहीं पता कि क्या करें और कहाँ जाएँ. हमारे पास न तम्बू है, न धन.”ज़ैतून इलाक़े के निवासी अहमद अरहीम ने बताया कि गोलीबारी और ड्रोन की आवाज़ों के कारण रात में सो पाना मुश्किल है, ख़ासतौर पर बच्चों के लिए.उन्होंने कहा, “हम रात-रात भर सो नहीं पाते.”“बच्चे भी सो नहीं पाते. वे इतने डरे हुए हैं कि बिस्तर गीला कर देते हैं. बहुत से लोग पहले ही यहाँ से जा चुके हैं. हम बार-बार विस्थापित हो रहे हैं. यह कोई ज़िन्दगी नहीं है.” © UN News ग़ाज़ा सिटी में तबाह इमारतों के बीच रखा एक सीमेंट ब्लॉक “पीली रेखा” को दर्शाता है. ‘ग़ाज़ा में ख़ूनख़राबा रुकना चाहिए’इन लोगों के अनुभव ऐसे समय सामने आए हैं, जब संयुक्त राष्ट्र एजेंसियों के अनुसार, पिछले वर्ष घोषित युद्धविराम के बावजूद ग़ाज़ा में इसराइली सैन्य अभियान और हमले जारी हैं.OCHA के
नवीनतम अपडेट
के अनुसार, स्थानीय अधिकारियों ने बताया है कि 10 अक्टूबर 2025 को युद्धविराम की घोषणा के बाद से 1,334 लोगों की मौत हुई है और 4,429 लोग घायल हुए हैं.
संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार कार्यालय
ने हाल के
एक वक्तव्य
में कहा, “ग़ाज़ा में ख़ूनख़राबा रुकना चाहिए.”कार्यालय के अनुसार, अगस्त के अन्त में केवल पाँच दिनों के दौरान इसराइली हमलों में 24 फ़लस्तीनी मारे गए, जिनमें चार बच्चे और एक महिला शामिल थे. इनमें से 21 लोगों की मौत हवाई हमलों में हुई.
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
प्रमुख खबरें
सोना खरीदने से बचने की अपील का लोगों ने किया पालन, कीमतों में गिरावट से बचा पैसा : पीएम मोदी
एसआईआर ड्राफ्ट मतदाता सूची में शामिल न होने वाले मतदाता फॉर्म-6 के जरिए आवेदन कर सकते हैं: ईसीआई
सर्दियों में पक्षियों का स्वर्ग बन जाता है भरतपुर, प्रकृति प्रेमियों के लिए बेहतरीन पर्यटन ठिकाना
और प्रमुख खबरें...
Advertisement
Traffic
'ढिंढोरा 2' में स्पेशल अपीयरेंस पर हेली दारूवाला ने लुटाया प्यार, भुवन बाम को बताया बेहतरीन इंसान
अंकिता को लेकर मां के रिएक्शन पर बोले विक्की जैन, कहा- लोगों ने उन्हें विलेन बना दिया था
पादहस्तासन: रोज सिर्फ 5 मिनट करें ये योगासन, कमर दर्द, तनाव और पाचन की समस्या होगी दूर
राशिफल: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा गुरुवार
रवि किशन जुड़े विंडोज़ प्रोडक्शन और निर्माता रघुवेन्द्र सिंह की अनटाइटल्ड फ़िल्म से, नंदिता रॉय और शिबोप्रसाद मुखर्जी करेंगे निर्देशन
और खबरें
Features
धर्मनिष्ठ सत्ता और ज़हरीले पानी में धर्मावलम्बी?
क्या ऐसे होंगे हिन्दू राष्ट्र के सूत्रधार?
भारत को किसानों के लिए उर्वरक आपूर्ति सुरक्षित करने के लिए अधिक स्वदेशी डीएपी की जरूरत
और खबरें...
Daily Horoscope :
Aries
Taurus
Gemini
Cancer
Leo
Virgo
Libra
Scorpio
Sagittarius
Capricorn
Aquarius
Pisces