-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ईरान में आम नागरिकों की दुर्दशा पर गहरी चिन्ता

Source: UN News: शनिवार, 19 सितम्बर 2026 00:00 AM (IST)
ईरान में आम नागरिकों की दुर्दशा पर गहरी चिन्ता
ईरान पर स्वतंत्र अन्तरराष्ट्रीय तथ्य-खोजी मिशन ने कहा है कि देश में आम नागरिक, गम्भीर मानवाधिकार उल्लंघनों और सरकार द्वारा किए गए “मानवता के विरुद्ध अपराधों” का शिकार हुए हैं. मिशन ने यह मानने के “उचित आधार” भी पाए कि ईरान के साथ जारी सैन्य टकराव में अमेरिका ने “युद्ध अपराध” किए. सोमवार को जारी एक रिपोर्ट में स्वतंत्र अन्तरराष्ट्रीय तथ्य-खोजी मिशन ने कहा कि पिछले वर्ष शुरू होकर इस वर्ष तक चले व्यापक विरोध प्रदर्शनों के “हिंसक दमन” के दौरान सुरक्षा बलों ने ईरान के “सभी प्रान्तों में बड़े पैमाने पर लोगों की हत्या की.”मिशन के अनुसार, कम से कम 221 बच्चे मारे गए, जिनमें कुछ की उम्र केवल दो वर्ष थी. सुरक्षा बलों ने स्वास्थ्य केन्द्रों पर भी हमले किए, घायल प्रदर्शनकारियों को पीटा और गिरफ़्तार किया तथा कुछ स्वास्थ्यकर्मियों को हिरासत में लिया. इससे लोग जीवनरक्षक उपचार लेने से भी डरने लगे. Tweet URL हज़ारों लोगों को मनमाने ढंग से हिरासत में लिया गया, जहाँ उन्हें “यातना, एकान्त कारावास और क़ानूनी सलाह से वंचित किए जाने” का सामना करना पड़ा. कई परिवारों को अपने प्रियजनों के ठिकाने की जानकारी नहीं दी गई, जिससे जबरन गुमशुदगी की आशंकाएँ पैदा हुईं.विरोध प्रदर्शनों से जुड़े मामलों में त्वरित मुक़दमों के बाद कम से कम 29 पुरुषों को फाँसी दी गई, जिनमें पाँच को सार्वजनिक रूप से फाँसी दी गई. पाँच महिलाओं और तीन लड़कों सहित 70 से अधिक लोगों पर अब भी फाँसी का तत्काल ख़तरा है.रिपोर्ट के अनुसार, इनमें से अनेक गम्भीर उल्लंघन “मानवता के विरुद्ध अपराध” की श्रेणी में आते हैं. इनमें हत्या, क़ैद, यातना व अन्य अमानवीय कृत्य शामिल हैं, जिन्हें आम नागरिकों के ख़िलाफ़ व्यापक और सुनियोजित हमलों के तहत अंजाम दिया गया.‘उचित आधार’मिशन ने कहा कि फ़रवरी में अमेरिका और इसराइल द्वारा ईरान पर किए गए हमलों के बाद, यह मानने के “उचित आधार” हैं कि अमेरिका ने अंधाधुंध तरीक़े से हमले कर “युद्ध अपराध” किया. इनमें कई आम नागरिक मारे गए या घायल हुए और नागरिक ठिकानों को नुक़सान पहुँचा.मिनाब में ट्री ऑफ़ तय्यिबा प्राथमिक विद्यालय पर टॉमहॉक मिसाइल हमले में 150 से अधिक लोग मारे गए, जिनमें लगभग 120 बच्चे थे.लामेर्द में एक अन्य हवाई हमले में टंगस्टन के छर्रे एक खेल परिसर और रिहायशी इलाक़े में फैल गए, जिससे 22 आम नागरिकों की मौत हुई.मिशन ने ईरान और अमेरिका से सभी उल्लंघन और अपराध तुरन्त रोकने, पीड़ितों को पूरा मुआवज़ा देने व ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने का आग्रह किया.शान्ति और न्याय की अपीलविशेषज्ञों ने सभी युद्धरत पक्षों से तुरन्त हिंसा रोकने और स्थाई शान्ति की दिशा में काम करने की संयुक्त राष्ट्र की अपील दोहराई.रिपोर्ट में कहा गया है, “सभी पक्षों द्वारा अन्तरराष्ट्रीय मानवाधिकार क़ानून और अन्तरराष्ट्रीय मानवतावादी क़ानून के कथित उल्लंघनों की स्वतंत्र जाँच होनी चाहिए और ज़िम्मेदार लोगों को जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए.”ध्यान रहे कि स्वतंत्र विशेषज्ञ संयुक्त राष्ट्र के कर्मचारी नहीं होते, उन्हें अपने काम के लिए यूएन से कोई वेतन नहीं मिलता और वे किसी संगठन का प्रतिनिधित्व नहीं करते.

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement