-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:50 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

9/11 हमलों की 25वीं बरसी: ‘यह सम्पूर्ण मानवता पर हमला था’

Source: UN News: बुधवार, 16 सितम्बर 2026 00:01 AM (IST)
9/11 हमलों की 25वीं बरसी: ‘यह सम्पूर्ण मानवता पर हमला था’
11 सितम्बर 2001 को अमेरिका में हुए जघन्य आतंकवादी हमलों में हज़ारों लोगों की जान गई थी. संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने कहा है कि 25 वर्ष पहले हुए ये हमले किसी एक देश पर नहीं, बल्कि “पूरी मानवता पर हमला” थे. हमलों की 25वीं बरसी पर जारी एक वक्तव्य में संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुटेरेश ने हमलों के पीड़ितों, जीवित बचे लोगों और न्यूयॉर्क के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में सबसे पहले मदद के लिए पहुँचे राहतकर्मियों को श्रद्धाँजलि दी. यह स्थान संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय से कुछ ही मील दूर है.यूएन प्रमुख ने कहा, “11 सितम्बर के इस शोकपूर्ण अवसर पर हम उन लगभग 3,000 पीड़ितों को याद करते हैं, जो अमेरिका और 90 से अधिक देशों से थे, तथा उनके परिवारों व प्रियजनों के साथ एकजुटता व्यक्त करते हैं.” Tweet URL उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र, न्यूयॉर्क और अमेरिका के लोगों के साथ-साथ उन सभी लोगों के साथ खड़े हैं, जिनका जीवन इन हमलों से प्रभावित हुआ.महासचिव ने कहा कि वर्ष 2026 में संयुक्त राष्ट्र की वैश्विक आतंकवाद-रोधी रणनीति के 20 वर्ष भी पूरे हो रहे हैं. यह याद दिलाता है कि आतंकवाद के ख़िलाफ़ लड़ाई एक साझा ज़िम्मेदारी है, जो अभी पूरी नहीं हुई है.उन्होंने कहा, “पीड़ितों को श्रद्धाँजलि देते हुए, आइए आतंकवाद से मुक्त भविष्य के निर्माण के लिए अपने साझा संकल्प को फिर से दोहराएँ.”मानवाधिकारों पर असर9/11 हमलों के बाद अनेक देशों ने सुरक्षा उपायों को मज़बूत किया और आतंकवाद से निपटने के प्रयास तेज़ किए. इन हमलों ने वैश्विक भू-राजनीति की दिशा पर भी गहरा असर डाला.लेकिन संयुक्त राष्ट्र के 30 से अधिक स्वतंत्र विशेषज्ञों ने गुरूवार को जारी अपने एक वक्तव्य में, आतंकवाद के सभी पीड़ितों को श्रद्धाँजलि देते हुए कहा कि कई देशों ने अनावश्यक व असंगत क़दम उठाए, जिनसे मानवाधिकारों, नागरिक समाज, नागरिक स्वतंत्रताओं, लोकतंत्र और क़ानून के शासन को गम्भीर नुक़सान पहुँचा है.संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद द्वारा नियुक्त इन विशेषज्ञों ने कहा, “‘आतंक के ख़िलाफ़ युद्ध’ के नाम पर अन्तरराष्ट्रीय क़ानून के बुनियादी नियमों की सीमाएँ बार-बार तोड़ी गई हैं.”ध्यान रहे कि स्वतंत्र विशेषज्ञ संयुक्त राष्ट्र के कर्मचारी नहीं होते और उन्हें अपने काम के लिए कोई वेतन नहीं मिलता.विशेषज्ञों के अनुसार, पिछले 25 वर्षों की वैश्विक निगरानी में आतंकवाद से निपटने के नाम पर अन्तरराष्ट्रीय क़ानून के कुछ सबसे गम्भीर उल्लंघन सामने आए हैं. इनमें आक्रामक युद्ध, अवैध क़ब्ज़े, “अनगिनत” युद्ध अपराध और मानवता के विरुद्ध अपराध, साथ ही जनसंहार के विश्वसनीय आरोप भी शामिल हैं.उन्होंने ऐसे मामलों की ओर भी ध्यान दिलाया, जहाँ हत्याओं को “लक्षित हत्या” और यातना को “पूछताछ” के रूप में पेश किया गया. विशेषज्ञों ने गुप्त हिरासत, जबरन गुमशुदगी, अनुचित सैन्य मुक़दमों और विशेष अदालतों का भी उल्लेख किया, जिनमें अमेरिका द्वारा संचालित ग्वान्तानामो बे हिरासत केन्द्र भी शामिल है.इन चिन्ताओं के मद्देनज़र, विशेषज्ञों ने देशों से अपने आतंकवाद-रोधी क़ानूनों और नीतियों की समीक्षा करने तथा उन्हें अन्तरराष्ट्रीय मानवाधिकार, मानवीय और शरणार्थी क़ानून के अनुरूप बनाने का आग्रह किया.शान्ति की घंटी नहीं बजी11 सितम्बर 2001 को संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में महासचिव की शान्ति की घंटी बजाने की वार्षिक रस्म आयोजित होनी थी. लेकिन जैसे-जैसे हमलों की भयावहता स्पष्ट होती गई, संयुक्त राष्ट्र के कर्मचारियों ने भी वही किया जो उस सुबह दफ़्तर जा रहे हज़ारों न्यूयॉर्कवासी कर रहे थे.यूएन न्यूज़ के वर्तमान प्रधान सम्पादक विक्टर इवांस-हार्वी ने याद किया, “मैंने धुआँ देखा, लेकिन फिर भी ट्रेन स्टेशन की ओर बढ़ा, क्योंकि मुझे काम पर जाना था.” UN Photo/Monika Graff संयुक्त राष्ट्र ने 9/11 आतंकी हमलों के पीड़ितों को श्रृद्धांजलि दी. ‘नहीं, आज आप नहीं जा सकते’विक्टर इवांस-हार्वी ने याद किया, “संयुक्त राष्ट्र के एक सुरक्षा गार्ड ने मुझे रोककर पूछा, ‘आप कहाँ जा रहे हैं?’ मैंने कहा, ‘काम पर जा रहा हूँ.’ उन्होंने जवाब दिया, ‘नहीं, आज आप नहीं जा सकते.’”उधर, संयुक्त राष्ट्र सचिवालय भवन की 37वीं मंज़िल पर कार्यरत तत्कालीन निर्वाचन सहायता निदेशक मिशेल ग्रिफ़िन ने अपने कार्यस्थल तक पहुँचने से पहले ही वर्ल्ड ट्रेड सेंटर के पहले टावर में आग लगी देख ली थी.उन्होंने बताया, “जब मैं काम पर जाने के लिए निकल रही थी, तभी मैंने अपने पड़ोसी को चिल्लाते सुना, ‘वह मेरा दफ़्तर है!’ मैं बाहर निकली और पहले टावर में बना वह विशाल छेद देखा.”एकता और एकजुटताजब हमलों की भयावहता स्पष्ट होने लगी, तो संयुक्त राष्ट्र के कर्मचारियों ने सीढ़ियों के रास्ते इमारत खाली करनी शुरू कर दी. उस दिन अन्तरराष्ट्रीय शान्ति दिवस के अवसर पर होने वाली पारम्परिक शान्ति की घंटी की रस्म भी रद्द कर दी गई.मिशेल ग्रिफ़िन ने बताया, “जब हम इमारत से बाहर निकल रहे थे, तो सीढ़ियों पर ही लगातार नई ख़बरें मिल रही थीं. मुझे याद है कि महासचिव के चीफ़ ऑफ़ स्टाफ़ और उनके कार्यक्रम अधिकारी इस बात पर चर्चा कर रहे थे कि क्या दिनभर की गतिविधियाँ तय कार्यक्रम के अनुसार जारी रखी जाएँ, जिनमें शान्ति की घंटी बजाना भी शामिल था.”संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता स्तेफ़ान दुजैरिक ने याद किया कि उस समय इमारत में “घबराहट का माहौल” था.उन्होंने कहा, “ऐसी विश्वसनीय ख़बरें थीं कि एक और विमान संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय को निशाना बना सकता है.” इसके बाद तत्कालीन महासचिव कोफ़ी अन्नान को नज़दीक स्थित उनके आवास पर ही रखने का फ़ैसला किया गया.हमलों के बाद के दिनों में संयुक्त राष्ट्र के भीतर असाधारण एकजुटता देखने को मिली, और सुरक्षा परिषद में भी यही भावना नज़र आई.‘उसके झटके आज भी महसूस होते हैं’स्तेफ़ान दुजैरिक के अनुसार, इन विनाशकारी हमलों ने संयुक्त राष्ट्र के भीतर और बाहर दूरगामी घटनाक्रमों की एक लम्बी श्रृँखला को जन्म दिया.उन्होंने कहा, “यह एक विस्फोट जैसा था, जिसके झटके आज भी महसूस किए जा सकते हैं.”देखिए, संयुक्त राष्ट्र में 9/11 को किस तरह याद किया जा रहा है और इस घटना ने दुनिया को हमेशा के लिए किस तरह बदल दिया:

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement