Advertisement
एआई डेटा केन्द्रों से दुनिया भर की बिजली प्रणालियों पर बढ़ता दबाव

एक बड़ी चिन्ता यह है कि बिजली नैटवर्क पर ज़रूरत से ज़्यादा बोझ पड़ने से वोल्टेज में उतार-चढ़ाव, अचानक बिजली कटने और बड़े पैमाने पर आपूर्ति बाधित होने जैसी समस्याएँ पैदा हो सकती हैं.UNECE के अनुसार, कुछ मामलों में यह समस्या नवीकरणीय ऊर्जा पर निर्भर प्रणालियों में पहले से सामने आ रही है. एआई डेटा केन्द्रों की माँग अचानक बढ़ सकती है, जबकि नवीकरणीय ऊर्जा पर निर्भर ग्रिड उतनी तेज़ी से बिजली आपूर्ति नहीं बढ़ा पाते.माँग और आपूर्ति के इस अन्तर को देखते हुए कई देशों ने बिजली नैटवर्क पर दबाव कम करने के लिए विभिन्न पाबन्दियाँ और बचाव उपाय लागू किए हैं.दुनिया में सबसे अधिक डेटा केन्द्रों की मौजूदगी वाले देशों में शामिल आयरलैंड ने डबलिन में नए बिजली कनेक्शनों पर पाबन्दियाँ लगाई हैं, जबकि नीदरलैंड्स ने डेटा केन्द्रों के निर्माण स्थलों को लेकर सीमाएँ तय की हैं.ख़र्च कौन उठाएगा?एक अहम सवाल यह भी है कि डेटा केन्द्रों के लिए बिजली ग्रिड के विस्तार और उसे मज़बूत बनाने का ख़र्च कौन उठाएगा.बड़े डेटा केन्द्रों को बिजली ग्रिड से जोड़ने के लिए बुनियादी ढाँचे में भारी निवेश की ज़रूरत पड़ सकती है. लेकिन यह ख़र्च डेटा केन्द्र कम्पनियों, बिजली कम्पनियों और उपभोक्ताओं के बीच कैसे बाँटा जाए, इसे लेकर कोई स्पष्ट व्यवस्था नहीं है.UNECE ने चेतावनी दी है कि स्पष्ट नियमों के अभाव में ज़रूरी निवेश में देरी हो सकती है.नियमन में कमियाँडेटा केन्द्र कहाँ बनाए जाएँ, इसे लेकर भी नियमों में कमियाँ हैं. अधिक बिजली खपत वाली सुविधाएँ अक्सर उन इलाक़ों में बन रही हैं जहाँ बेहतर सम्पर्क और अनुकूल नियम हैं, भले ही वहाँ का स्थानीय बिजली ग्रिड अतिरिक्त माँग सम्भालने में सक्षम न हो.डेटा केन्द्रों के पानी के इस्तेमाल, उत्सर्जन और स्थानीय संसाधनों पर असर को लेकर पर्यावरणीय नियम भी बढ़ रहे हैं, लेकिन UNECE के अनुसार ये अभी बिखरे हुए और असंगत हैं.नियामकों के पास इसकी भी पर्याप्त जानकारी नहीं है कि बड़े डेटा केन्द्र वास्तविक समय में कितनी बिजली इस्तेमाल कर रहे हैं. इससे ग्रिड पर उनके असर का पहले से सही अनुमान लगाना मुश्किल हो जाता है.UNECE ने कहा है कि बिजली प्रणालियों की दीर्घकालिक विश्वसनीयता और मज़बूती सुनिश्चित करने के लिए बेहतर नियम और अधिक समन्वय ज़रूरी हैं.
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


