Advertisement
यूक्रेन: चेर्नोबिल पर ड्रोन हमले, ‘लाखों लोगों की सुरक्षा से खिलवाड़’

UNDP प्रमुख के अनुसार, उद्देश्य केवल पुरानी ऊर्जा व्यवस्था का पुनर्निर्माण करना नहीं है. यूक्रेन धीरे-धीरे एक अधिक टिकाऊ और विकेन्द्रीकृत ऊर्जा प्रणाली विकसित कर रहा है, जिसे किसी एक हमले से ठप करना कठिन हो.उन्होंने कहा कि बिजली केवल घरों को रौशन करने तक सीमित नहीं है. स्कूलों, अस्पतालों, जल आपूर्ति और अन्य आवश्यक सेवाओं का संचालन भी इसी पर निर्भर है.हालाँकि, रूसी हमलों से देश के लगभग आधे ऊर्जा बुनियादी ढाँचे को नुक़सान पहुँचा है और नज़दीक आती सर्दी के साथ हालात और कठिन होने की आशंका है.ऐलेक्ज़ेंडर डी क्रू ने कहा, “हम 66 लाख लोगों की मदद के लिए हर सम्भव प्रयास कर रहे हैं, लेकिन यह स्पष्ट है कि मौजूदा ज़रूरतों के सामने यह भी पर्याप्त नहीं है.”‘हर स्थान असुरक्षित’कीव के दौरे के दौरान, UNDP प्रमुख ने बताया कि वहाँ लगातार हवाई हमले के सायरन बज रहे हैं - कई बार हर दो घंटे में कम से कम एक बार, और रात भर भी.उनकी यात्रा के दौरान एक बस स्टॉप, पेट्रोल स्टेशन, खाद्य प्रसंस्करण केन्द्र और उस होटल के पास स्थित एक व्यावसायिक केन्द्र पर हमलों की ख़बरें भी मिलीं, जहाँ से वह पत्रकारों से बात कर रहे थे.उन्होंने कहा, “पहले युद्ध का मुख्य मोर्चा यूक्रेन के पूर्वी इलाक़ों तक सीमित था, लेकिन अब देश का लगभग हर हिस्सा ख़तरे की ज़द में है.”ऐलेक्ज़ेंडर डी क्रू ने कहा कि यूक्रेन के लोगों की सहनसक्षमता की सराहना करते समय, उस भारी क़ीमत को भी नज़रअन्दाज़ नहीं किया जाना चाहिए, जो उन्हें हर दिन चुकानी पड़ रही है.उन्होंने कहा, “हम हमेशा सहनसक्षमता की बात करते हैं, लेकिन उसकी भी एक सीमा है.”दीर्घकालिक समर्थनख़तरों के बावजूद, UNDP पुनर्निर्माण कार्य को युद्ध समाप्त होने तक टालना नहीं चाहता. हालाँकि, देश के व्यापक पुनर्निर्माण में कई वर्ष लग सकते हैं.विश्व बैंक और संयुक्त राष्ट्र संगठनों के नवीनतम अनुमान के अनुसार, युद्ध से हुई क्षति की मरम्मत और देश के पुनर्निर्माण की लागत 600 अरब डॉलर से अधिक हो चुकी है.UNDP प्रमुख ने कहा, “बुनियादी ढाँचे की बहाली के लिए हम युद्ध समाप्त होने का इन्तज़ार नहीं कर रहे हैं. युद्ध की शुरुआत से ही यह काम जारी है और युद्ध के बावजूद हम इसे आगे भी जारी रखेंगे.”
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


