Advertisement
रिकॉर्ड में दर्ज अब तक का सबसे गर्म अगस्त

इतनी गर्मी क्यों?विश्व मौसम विज्ञान संगठन (WMO) के अनुसार, अगस्त में दर्ज रिकॉर्ड गर्मी के प्रमुख कारणों में अल-नीनो भी शामिल था.इस जलवायु रुझान ने वैश्विक उष्णकटिबंधीय चक्रवात गतिविधि को प्रभावित किया और कुछ देशों में भारी वर्षा व बाढ़ की स्थिति पैदा हुई.वहीं, कुछ अन्य देशों में सूखे की स्थिति रही. कॉपरनिकस वायुमंडल निगरानी सेवा (CAMS) के अनुसार, अल-नीनो ने इंडोनेशिया में मौसमी जंगल की आग को और भड़काने में भी भूमिका निभाई.इसके मायनेआँकड़े बताते हैं कि अब तक दर्ज 10 सबसे गर्म अगस्त, वर्ष 2016 के बाद ही आए हैं.नवीनतम आँकड़ों के अनुसार, अगस्त में वैश्विक औसत सतही वायु तापमान पूर्व-औद्योगिक काल के अनुमानित स्तर से 1.65 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा.अमेरिका के राष्ट्रीय पर्यावरण सूचना केन्द्रों के अनुसार, वैश्विक सतही तापमान 20वीं सदी के औसत से 1.32 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा. वर्ष 1850 में रिकॉर्ड शुरू होने के बाद यह अब तक का सबसे गर्म अगस्त दर्ज किया गया.आने वाले महीनों में अल-नीनो के प्रभाव को लेकर पूर्वानुमान भी चिन्ताजनक हैं.WMO के नवीनतम अल-नीनो अपडेट के अनुसार, “अल-नीनो अब पूरी तरह स्थापित हो चुका है और आने वाले महीनों में इसके बेहद प्रबल होने की सम्भावना है. इसका असर वर्ष 2027 तक व्यापक रूप से वर्षा और तापमान के पैटर्न पर देखने को मिल सकता है.”वैश्विक जलवायु की निगरानीदुनिया भर की कई संस्थाएँ वैश्विक जलवायु से जुड़े आँकड़ों पर नज़र रखती हैं और उनका विश्लेषण करती हैं.विश्व मौसम विज्ञान संगठन (WMO) अपनी वैश्विक जलवायु स्थिति रिपोर्ट तैयार करने के लिए कॉपरनिकस जलवायु परिवर्तन सेवा, NOAA, NASA और अन्य संस्थाओं से प्राप्त आँकड़ों का इस्तेमाल करता है.संयुक्त राष्ट्र की यह मौसम एजेंसी, नवम्बर में तुर्की के अन्ताल्या में होने वाले COP31 जलवायु सम्मेलन में इस वर्ष की वैश्विक जलवायु स्थिति पर नवीनतम जानकारी पेश करेगी.वैश्विक जलवायु की स्थिति पर नवीनतम रिपोर्ट यहाँ उपलब्ध है.
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


