-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:40 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

इबोला के ख़िलाफ़ जंग में खाद्य सहायता भी अहम: WFP

Source: UN News: गुरुवार, 10 सितम्बर 2026 00:00 AM (IST)
इबोला के ख़िलाफ़ जंग में खाद्य सहायता भी अहम: WFP
काँगो लोकतांत्रिक गणराज्य (DRC) के पूर्वी हिस्से में इबोला तेज़ी से फैल रहा है. इस घातक बीमारी पर क़ाबू पाने के लिए रोकथाम और इलाज के साथ-साथ प्रभावित परिवारों की बुनियादी खाद्य ज़रूरतें पूरी करना भी बेहद ज़रूरी है. विश्व खाद्य कार्यक्रम (WFP) ने यही सन्देश देते हुए अधिक अन्तरराष्ट्रीय सहायता की अपील की है, विशेषकर उन दूरदराज़ इलाक़ों में भूख से जूझ रहे लोगों के लिए, जो जीवनरक्षक इबोला उपचार केन्द्रों से बहुत दूर हैं.डीआरसी में WFP के देश निदेशक डेविड स्टीवेन्सन ने यूएन न्यूज़ से कहा, “इसमें कोई सन्देह नहीं कि इबोला एक स्वास्थ्य संकट है.” Tweet URL उन्होंने कहा, “लेकिन पूर्वी काँगो पहले से ही हिंसक टकराव, खाद्य असुरक्षा और विस्थापन से बुरी तरह प्रभावित है. इसलिए इबोला से निपटने के लिए इन सभी चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए व्यापक कार्रवाई की ज़रूरत है.”भुखमरी के कगार परपूर्वी डीआरसी, लम्बे समय से हिंसक टकराव और अस्थिरता से प्रभावित क्षेत्र रहा है. लगभग 50 साल पहले इबोला वायरस की पहचान होने के बाद से देश 17 बार इसके प्रकोप का सामना कर चुका है.मौजूदा प्रकोप की घोषणा 15 मई को हुई थी और तब से WFP प्रभावित लोगों की मदद में जुटा है. दुर्लभ बुंडिबुग्यो प्रकार के वायरस से फैला यह रिकॉर्ड पर दर्ज अब तक का सबसे तेज़ इबोला प्रकोप है. पहले 100 दिनों में ही इसके 5,500 से अधिक मामले सामने आए और 2,642 लोगों की मौत हो गई.WFP के देश निदेशक डेविड स्टीवेन्सन ने संकट के केन्द्र इतुरी प्रान्त का दौरा किया, जहाँ उन्होंने देखा कि वर्षों से जारी हिंसक टकराव, विस्थापन और भोजन की कमी ने स्थानीय समुदायों पर गहरा असर डाला है.उन्होंने कहा, “यहाँ पाँच लाख से अधिक लोग भूख और खाद्य असुरक्षा के एकीकृत खाद्य सुरक्षा चरण वर्गीकरण, यानि IPC के चरण 4 में हैं.” मानवीय सहायता संगठनों के पाँच-स्तरीय IPC पैमाने पर यह बेहद गम्भीर स्थिति मानी जाती है. (IPC सूचकांक के बारे में अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें.)उन्होंने कहा, “यह भुखमरी से होने वाली मौतों से बस एक स्तर नीचे की स्थिति है.”भूख से इबोला नियंत्रण प्रभावितइस अनुभवी मानवीय सहायता अधिकारी ने ज़ोर देकर कहा कि खाद्य सहायता बेहद अहम है, क्योंकि जब लोग भूखे होते हैं, तो उनके लिए इबोला जैसी दूसरी चुनौतियों पर ध्यान देना मुश्किल हो जाता है.उन्होंने कहा, “अगर आप अपने परिवार का पेट नहीं भर सकते, तो स्वास्थ्य सम्बन्धी नियमों का पालन करना बेहद मुश्किल हो जाता है, जो इस समय बेहद ज़रूरी है.”जब तक लोगों के पास भोजन जैसी बुनियादी ज़रूरतें पूरी करने के साधन नहीं होंगे, तब तक उनसे अपना व्यवहार बदलने और इबोला से निपटने के ज़रूरी उपायों का पालन करने की उम्मीद करना कारगर नहीं होगा.”इबोला के फैलने की रफ़्तार उससे निपटने के प्रयासों की तुलना में कहीं अधिक तेज़ है, इसलिए इससे जुड़ी बुनियादी चुनौतियों पर भी ध्यान देना ज़रूरी है. उन्होंने कहा कि इसी वजह से समुदाय-आधारित प्रयासों में खाद्य सहायता को भी शामिल करना ज़रूरी है.अन्तरराष्ट्रीय निष्क्रियता पर हैरानीडेविड स्टीवेन्सन के अनुसार, मुख्य चुनौतियाँ अधिक इबोला उपचार केन्द्र बनाना, खाद्य सहायता के लिए अधिक संसाधन जुटाना और यह मदद दूरदराज़ ग्रामीण इलाक़ों तक पहुँचाना हैं.उन्होंने कहा कि बेहद ख़राब और कई बार दुर्गम सड़कों जैसी ढाँचागत बाधाओं के बावजूद, “हम हमेशा सहायता पहुँचाने का रास्ता निकाल लेते हैं.” लेकिन उन्होंने अन्तरराष्ट्रीय समुदाय से पर्याप्त समर्थन न मिलने पर निराशा जताई.डीआरसी में इबोला से निपटने की कार्रवाई, यूक्रेन, ग़ाज़ा पट्टी, सूडान और दक्षिण सूडान के साथ WFP के प्रमुख अभियानों में शामिल है. डेविड स्टीवेन्सन ने इसके लिए अधिक वित्तीय सहायता की आवश्यकता पर ज़ोर दिया.उन्होंने कहा, “मैं हैरान हूँ कि ज़रूरी खाद्य सहायता के लिए अन्तरराष्ट्रीय समुदाय से पर्याप्त मदद नहीं मिल रही है, जबकि इबोला को मिलकर समाप्त करने के लिए यह बेहद ज़रूरी है.”उन्होंने कहा, “चुनौती की गम्भीरता को देखते हुए यह अपील पूरी तरह स्पष्ट करना बेहद ज़रूरी है. हमें अभी अधिक सहायता की आवश्यकता है.” © WFP/Michael Castofas विश्व खाद्य कार्यक्रम (WFP) के कर्मचारी, डीआसी में इबोला के प्रकोप से निपटने के लिए पहुँचाई गई चिकित्सा आपूर्ति के बक्से संभाल रहे हैं. बेहतर पोषण और चिकित्सा देखभालडेविड स्टीवेन्सन ने ख़ुद देखा कि मौजूदा प्रकोप के दौरान पर्याप्त पोषण और चिकित्सा देखभाल किस तरह लोगों की जान बचाने में मददगार साबित हो रहे हैं.हाल ही में एक इबोला उपचार केन्द्र के दौरे के दौरान उन्होंने एक महिला को देखा, जिसके चेहरे पर ‘शानदार मुस्कान’ खिली हुई थी.उपचार केन्द्र के प्रमुख ने बताया कि वह इबोला से पूरी तरह ठीक होकर, अब अपने घर लौट रही थी.अधिकतर लोगों को इलाज नहीं मिल पाताउन्होंने कहा, “इबोला से प्रभावित अधिकतर लोग उपचार केन्द्र तक पहुँच ही नहीं पाते. इसलिए अधिक उपचार केन्द्र बनाना ज़रूरी है.”उन्होंने कहा, “यह महिला केवल चिकित्सा देखभाल से ही ठीक नहीं हुई, बल्कि अच्छे पोषण और खाद्य सहायता ने भी अहम भूमिका निभाई है. इबोला से प्रभावित लोगों के लिए ये सभी चीज़ें मिलना बेहद ज़रूरी हैं.”“यही बात पूरे प्रान्त और इबोला प्रभावित पूरे क्षेत्र पर लागू होती है. एक व्यापक कार्यक्रम ज़रूरी है, जिसमें खाद्य सहायता भी शामिल हो. मुझे लगता है कि अब इसकी ज़रूरत को बेहतर ढंग से समझा जा रहा है और इसके लिए अधिक संसाधन उपलब्ध कराए जाने चाहिए.”

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement