×
होम
खबरें
देश
दुनिया
खेल
क्रिकेट
फुटबॉल
टेनिस
अन्य
क्राइम
बॉलीवुड
हॉलीवुड
अजब - गजब
अजूबे
अनोखी कहानियाँ
फोटो गैलरी
लाइफस्टाइल
रिलेशनशिप
घरेलू नुस्खे
फिटनेस
हेल्थ
ज्योतिष
राशि और निदान
वास्तु
पूजा और पाठ
टेलीविज़न
गैजेट्स
ऑटोमोबाइल
करियर
ट्रैफ़िक
English
राज्य
×
लुधियाना
पटियाला
अमृतसर
जालंधर
बठिंडा
पठानकोट
होशियारपुर
मोगा
मोहाली
बरनाला
फिरोजपुर
फगवाड़ा
कपूरथला
फरीदकोट
मुक्तसर
संगरूर
फाजिल्का
गुरदासपुर
मंसा
तरनतारन
सिरहिंद फतेहगढ़
रूपनगर
शहीद भगत सिंह नगर
चंडीगढ़
रोपड़
फरीदाबाद
चंडीगढ़
गुरूग्राम
हिसार
रोहतक
पानीपत
करनाल
सोनीपत
यमुना नगर
पंचकुला़
भिवानी
जींद
सिरसा
कैथल
पलवल
रेवाड़ी
फतेहाबाद
महेन्द्रगढ़
अंबाला
कुरुक्षेत्र
नूँह
झज्जर
गोहाना
चरखी दादरी
नारनौल
लखनऊ
कानपुर
फ़िरोज़ाबाद
आगरा
वाराणसी
इलाहाबाद
मुरादाबाद
अलीगढ़
सहारनपुर
नोएडा
झांसी
हापुड़
इटावा
संभल
बहराइच
उन्नाव
रायबरेली
सीतापुर
लालितपुर
पीलीभीत
हरदोई
आजमगढ़
सुल्तानपुर
शामली
मथुरा
प्रतापगढ़
फर्रुखाबाद
महराजगंज
हाथरस
बस्ती
बुलंदशहर
बांदा
देवरिया
गाजियाबाद
बरेली
सोनभद्र
गोंडा
गोरखपुर
जौनपुर
अमेठी
मिर्जापुर
भदोही
मेरठ
अयोध्या
मुजफ़्फरनगर
एटा
शाहजहांपुर
चित्रकूट
बिजनौर
कन्नौज
बदायूं
चंदौली
संत कबीर नगर
कौशाम्बी
मैनपुरी
ग्रेटर नोएडा
रामपुर
बागपत
कासगंज
महोबा
अम्बेडकरनगर
लखीमपुर खीरी
उत्तरकाशी
औरैया
जालौन
पौड़ी गढ़वाल
सिद्धार्थ नगर
अमरोहा
कुशी नगर
बलिया
गाजीपुर
फतेहपुर
महाकुंभ नगर
बाराबंकी
जयपुर
जोधपुर
बीकानेर
अजमेर
भीलवाड़ा
अलवर
भरतपुर
बाड़मेर
सीकर
टोंक
सवाई-माधोपुर
नागौर
राजसमन्द
सिरोही
प्रतापगढ़
उदयपुर
पाली
दौसा
धौलपुर
हनुमानगढ़
चूरु
कोटा
श्री गंगानगर
डूंगरपुर
चित्तौड़गढ़
झुंझुनूं
बांसवाड़ा
बारां
बूंदी
जैसलमेर
जालोर
करौली
झालावाड़
भिवाड़ी
केकड़ी
शाहपुरा
सांचोर
दूदू
सलूंबर
जोधपुर ग्रामीण
डीडवाना
फलोदी
डीग
नीम का थाना
ब्यावर
खैरथल
बालोतरा
कोटपूतली-बहरोड
गंगापुर सिटी
अनूपगढ़
शिमला
मंडी
ऊना
सोलन
बिलासपुर
हमीरपुर
कांगड़ा
सिरमौर
चंबा
कुल्लू
किन्नौर
धर्मशाला
लाहौल स्पीति
ज्वालामुखी
Nov 22, 2026 4:54 am
राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
बॉलीवुड
ज्योतिष
खेल
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
पंजाब
गायत्री परिवार
English
राज्य
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
दिल्ली NCR
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
बिहार
महाराष्ट्र
झारखण्ड
उत्तराखंड
चंडीगढ़ यूटी
Advertisement
Home
/
news
भारत: बदलाव के बीज बोते हिमालयी समुदाय
Source: UN News: मंगलवार, 08 सितम्बर 2026 00:00 AM (IST)
भारत के हिमालयी क्षेत्रों में स्थानीय समुदाय, पारम्परिक ज्ञान और स्थानीय तरीक़ों के ज़रिए टिकाऊ खाद्य प्रणालियों को सहेज रहे हैं. हिमालयी कृषि-पारिस्थितिकी पहल (HAI) उनके अनुभवों और आवाज़ को भविष्य की नीतियों और निवेश से जोड़ने का प्रयास कर रही है. मेघालय के री-भोई ज़िले के उमन्गेई गाँव में 24 वर्षीय मेरिहुन लिंगदोह ने अपने परिवार के लिए पौष्टिक सब्ज़ियाँ उगाने के उद्देश्य से एक छोटा रसोई बाग़ शुरू किया.
UNDP
के लघु अनुदान कार्यक्रम (SGP) के तहत प्रशिक्षण मिलने के बाद, उन्होंने खेती बढ़ाई और अतिरिक्त उपज बेचकर आमदनी भी कमानी शुरू की.मेरिहुन कहती हैं, “प्रशिक्षण के बाद मुझे लगा कि मैं सिर्फ़ अपने परिवार के लिए ही नहीं, बल्कि बाज़ार में बेचने के लिए भी पर्याप्त उपज उगा सकती हूँ. अब गाँव के दूसरे किसान भी मुझसे अपना बाग़ शुरू करने के लिए सलाह लेते हैं.” © UNDP India बन्दासुक नोंग्रुम अपने वर्मीकम्पोस्ट डिब्बों के साथ. पास के उमप्लिंग गाँव में किसान बन्दासुक नोंग्रुम ने मिट्टी की उर्वरता घटने पर वर्मी-कम्पोस्ट (केंचुआ खाद) बनाना शुरू किया. इसी परियोजना के समर्थन से मिट्टी की उर्वरता बढ़ी और फ़सल उत्पादन में सुधार हुआ. अब वह साल में चार बार तक फ़सल उगा पाती हैं. अतिरिक्त कम्पोस्ट की बिक्री से उन्हें आमदनी भी होती है.बीज संरक्षण, मिश्रित खेती, कृषि वानिकी, जल संचयन, पशुपालन और स्थानीय खाद्य प्रसंस्करण जैसी परम्पराएँ हिमालयी समुदायों की खाद्य प्रणालियों का अहम हिस्सा रही हैं.लेकिन जलवायु परिवर्तन, जैव विविधता की हानि, पारम्परिक फ़सलों व पशुधन की घटती विविधता और रासायनिक उर्वरकों पर बढ़ती निर्भरता से इन प्रणालियों पर दबाव बढ़ रहा है. © UNDP India सीढ़ीनुमा कृषि-पारिस्थितिकी तंत्र, जो हिमालयी भू-दृश्यों को अधिक सहनसक्षम बनाते हैं. समुदायों के अनुभवों से तैयार रोडमैप2024 में शुरू हुई हिमालयी कृषि-पारिस्थितिकी पहल (HAI), सरकारों, शोधकर्ताओं, किसान संगठनों, महिला समूहों, नागरिक समाज और खाद्य क्षेत्र से जुड़े उद्यमों को एक मंच पर ला रही है.हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, मेघालय और नागालैंड में विभिन्न पक्षों से विचार-विमर्श के आधार पर, भारतीय हिमालयी क्षेत्र के लिए कृषि-पारिस्थितिकी रोडमैप तैयार किया जा रहा है. इसमें महिलाओं, आदिवासी और स्थानीय समुदायों की भागेदारी पर विशेष ध्यान दिया गया है.हिमाचल प्रदेश के किसान नेक राम कहते हैं, “यह देखकर अच्छा लगता है कि हमारे विचार और अनुभव इस रोडमैप में शामिल हो रहे हैं. हमें उम्मीद है कि इससे पर्वतीय किसानों को समर्थन मिलेगा, टिकाऊ खेती को बढ़ावा मिलेगा और हमारे प्राकृतिक संसाधन व पारम्परिक ज्ञान आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित रहेंगे.”रोडमैप में यह भी देखा जा रहा है कि प्राकृतिक खेती, बाग़वानी, पशुपालन, वन, जल, ग्रामीण आजीविका, स्वास्थ्य और पोषण से जुड़ी सरकारी योजनाएँ किस तरह बेहतर तालमेल के साथ काम कर सकती हैं.साथ ही, पीएम पोषण जैसी सार्वजनिक ख़रीद योजनाओं के ज़रिए स्थानीय, पौष्टिक और पारम्परिक खाद्य पदार्थों की माँग बढ़ाने की सम्भावनाओं पर भी विचार किया जा रहा है. © UNDP India कृषि-जैव विविधता और स्थानीय खाद्य अर्थव्यवस्थाओं को बनाए रखने में योगदान देती महिला किसान. महिलाओं की अहम भूमिकाहिमालयी खाद्य प्रणालियों में महिलाएँ अहम भूमिका निभाती हैं. वे खेती और बीज संरक्षण से लेकर खाद्य प्रसंस्करण, प्राकृतिक संसाधनों के प्रबन्धन और परिवार के पोषण तक कई ज़िम्मेदारियाँ सम्भालती हैं.रोडमैप में महिलाओं के नेतृत्व को बढ़ावा देने, भूमि, जल, वित्त और कौशल तक उनकी पहुँच बेहतर बनाने और निर्णय प्रक्रिया में उनकी भागेदारी बढ़ाने पर ज़ोर दिया गया है. साथ ही, महिलाओं पर काम का बोझ कम करने और उनके नेतृत्व वाले स्वयं सहायता समूहों को मज़बूत बनाने की बात कही गई है.UNDP अपनी जैव विविधता वित्त पहल (BIOFIN) के ज़रिए HAI को सहयोग दे रहा है. इसमें हिमालयी समुदायों के साथ पहले किए गए कार्यक्रमों से मिले अनुभवों को भी शामिल किया जा रहा है.UNDP भारत की स्थानीय प्रतिनिधि डॉक्टर एंजेला लुसिगी कहती हैं, “हिमालयी समुदायों के पास पीढ़ियों से यह ज्ञान है कि उनके स्थानीय परिवेश में क्या कारगर है. अब ज़रूरत इस ज्ञान को बाज़ारों, निवेश और नीतिगत समर्थन से बेहतर ढंग से जोड़ने की है.”HAI को अन्तरराष्ट्रीय कृषि विकास कोष (
IFAD
) और जर्मनी के आर्थिक सहयोग एवं विकास मंत्रालय (BMZ) का समर्थन प्राप्त है. इसका समन्वय विश्व भविष्य परिषद और IFOAM–Organics International कर रहे हैं. भारत में इसे अन्तरराष्ट्रीय जैवविविधता गठबन्धन और CIAT लागू कर रहे हैं. इसमें UNDP तकनीकी भागीदार है.अब लक्ष्य इस रोडमैप को ठोस कार्रवाई में बदलना है, ताकि पीढ़ियों से हिमालयी खाद्य प्रणालियों को सहेजते आए समुदायों का ज्ञान और अनुभव भविष्य की नीतियों और निवेश को भी दिशा दे सके.इस लेख का विस्तृत संस्करण पहले
यहाँ
प्रकाशित हुआ.
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
प्रमुख खबरें
2027 में दस्तक देगी लैंड रोवर की नई Range Rover GT EV, लग्जरी इलेक्ट्रिक कारों को देगी चुनौती
सोनिया गांधी की किताब पर बैन की मांग, भाजपा विधायक ने सीएम फडणवीस को लिखा पत्र
नई Honda Avancier SUV पेश, हाइब्रिड तकनीक से लैस होगी 6-सीटर एसयूवी
और प्रमुख खबरें...
Advertisement
Traffic
अल्लू अर्जुन ने बेटी अरहा को बताया अपनी जिंदगी की खुशी, जन्मदिन पर लिखा प्यारा संदेश
राशिफल: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा गुरुवार
20 नवंबर का पंचांग: मां लक्ष्मी की पूजा के लिए खास है शुक्रवार, जानें सूर्योदय से लेकर राहुकाल तक का समय
सर्दी-जुकाम और फ्लू में एंटीबायोटिक न लेना ही समझदारी,WHO ने दी चेतावनी
आईएफएफआई फिल्म फेस्टिवल में 'धुरंधर' क्यों बनी ओपनिंग फिल्म? मधुर भंडारकर ने बताई वजह
और खबरें
Features
देश आख़िर कब जानेगा चीनी घुसपैठ का सच?
प्राग ज्योतिषपुर महोत्सव : साहित्य, इतिहास और संस्कृति पर मंथन
धर्मनिष्ठ सत्ता और ज़हरीले पानी में धर्मावलम्बी?
और खबरें...
Daily Horoscope :
Aries
Taurus
Gemini
Cancer
Leo
Virgo
Libra
Scorpio
Sagittarius
Capricorn
Aquarius
Pisces